icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यूपी में 13 लाख नए मतदाताओं पर सवाल: 84 लाख आवेदन, नाम कैसे जोड़े गए?

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में 13 लाख वोटरों के नाम जोड़ने पर संजय सिंह ने उठाए सवाल सबहेडिंग: लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप सांसद बोले- 84 लाख आवेदन आए, लेकिन 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक किए गए; चुनाव आयोग से मांगा जवाब लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद नए वोटरों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि नाम जोड़ने के लिए 84 लाख आवेदन आए, लेकिन चुनाव आयोग ने 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक किए। ऐसे में बाकी 13 लाख नाम किस आधार पर जोड़े गए, इसका जवाब आयोग को देना चाहिए। संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर वोट चोरी की तैयारी करने का आरोप भी लगाया। 2.90 करोड़ नाम कटने का दावा संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। एसआईआर के बाद करीब 2 करोड़ 90 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा करते हुए उन्होंने बताया कि नाम जोड़ने के लिए 84 लाख और नाम हटाने के लिए 4 लाख 30 हजार आवेदन आए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का पूरा ब्योरा सामने आना चाहिए। 13 लाख नाम कहां से जुड़े, आयोग बताए आप सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक फॉर्म-6 का विवरण सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि राजनीतिक दलों को पता चल सके कि किस विधानसभा क्षेत्र और किस बूथ पर किन मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 84 लाख आवेदन आए तो केवल 71 लाख फॉर्म-6 ही सार्वजनिक क्यों किए गए बाकी 13 लाख नाम किन लोगों के हैं और उन्हें किस बूथ पर जोड़ा गया? संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए इन नामों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तارد

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार 1.84 लाख रुपये के 920 जाली नोट बरामद, असली नोटों के साथ नकली नोट बदलकर करते थे ठगी ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200-200 रुपये के कुल 920 जाली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 1 लाख 84 हजार रुपये है। इसके अलावा इस्तेमाल किए गए एक अदद रिपेयर डिजायर कार को भी बिना नंबर प्लेट के बरामद किया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 1000 रुपये के असली नोट भी मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह, शशांक गुप्ता, शांतनु सिंह और वैभव शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का अयोध्या और अन्य जिलों से भी आपराधिक इतिहास जुड़ा हुआ है। इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कुबेर नाम का आरोपी जो जेल में बंद है उसी से यह लोग नकली नोट बनाना सीख कर आएथे, वही मुख्य आरोपी है। पुलिस ने पूछताछ कर नकली नोटों के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

दौसा जिला परिषद नामांकन: ममता भूपेश की बेटी देवांगना ने दाखिल किया नामांकन

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत चुनाव 2026 जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन का काम पूरा पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना ने भी किया नामांकन सिकराय क्षेत्र में स्थित वार्ड 19 से किया नामांकन मां भूपेश ने भी जिला परिषद से शुरू किया था राजनीतिक सफर ऐसे में भूपेश ने बेटी को भी उतारा राजनीति में ममता भूपेश ने किया दावा जिला प्रमुख सहित जिले की पंचायत समितियों पर होगा कांग्रेस का कब्जा पंचायत चुनाव 2026 को लेकर दौसा जिले में जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज पूर्ण हुई पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने अपनी बेटी देवांगना को भी जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करवाया सिकराय क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 19 से देवांगना को प्रत्याशी बनाया गया है भूपेश ने कहा राहुल गांधी की सोच है युवाओं को मौका मिले और उसी के चलते बेटी को भी चुनावी मैदान में उतारा है तो वही देवांगना ने कहा मेरा चुनावी मुद्दा क्षेत्र का विकास होगा पंचायत चुनाव को लेकर हमने बात की पूर्व मंत्री ममता भूपेश और वार्ड 19 से जिला परिषद सदस्य की प्रत्याशी बेटी देवांगन भूपेश से क्या कुछ कहा उन्होंने आप सुनिए उनकी जुबानी बाइट ममता भूपेश पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार बाइट देवांगना वार्ड 19 से प्रत्याशी
0
0
Report
Advertisement

पंजाब में बहबल कला गोली कांड: शहीदों की स्मृति में बड़ा श्रद्धांजलि समारोह

Kot Kapura, Punjab:ਸਾਲ 2015 ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੇ ਬਹਿਬਲ ਕਲਾਂ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਦੋ sਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਸਰਾਵਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਬਹਿਬਲ ਖੁਰਦ ਅਤੇ ਨਿਆਮੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ 11 ਸਾਲ ਪੂਰੇ ਹੋਣ ਮੌਕੇ ਕਰਵਾਏ_gਏ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਭੋਗ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਰਸਮਾਂ ਰਾਹੀਂ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕੀਤੀ_gਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਸਾਰਿਆਂ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਟ ਕੀਤੇ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਬਹਿਬਲ ਕਲਾਂ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਦੀ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਘਟਨਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਚਲੀ ਗਈ ਸੀ। ਹਰ ਸਾਲ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਜਾਂਦੇ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਭਾਈ ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ 11ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਵੀ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ ਮੰਗ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਤੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਜਿਸ ਚ ਦੋ ਸਿੰਘ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਅਪਮਾਨ ਦਾ ਇਨਸਾਫ ਮੰਗ ਰਹੇ ਹਾਂ ਪਰ ਸਾਰੀਆ ਹੀ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਤੇ ਸਿਆਸਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕਦੀ ਵੀ ਇਸ ਮੰਗ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਲਿਆ ਜਿਸ ਦਾ  ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਹੈ।
0
0
Report

बेगूसराय में दिनदहाड़े लूट: अपराधियों ने 10 राउंड फायरिंग के साथ ज्वेलर्स पर हमला

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर बेख़ौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीन दयाल रोड स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में हथियार के बल पर भीषण लूट की घटना हुई है। अपराधियों ने ताबड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग की और बीच बाजार में भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गई। दुकान के भीतर और बाहर कई अपराधी लूटपाट करने में सफल रहे। दुकानदार भावेश कुमार को बंधक बनाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, लेकिन वे किसी तरह बाहर निकलकर हल्ला मचाने में सफल रहे। बाहर मौजूद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और अंदर के दो अपराधियों ने लूटपाट की। दुकानदार ने बताया कि दुकान में मौजूद लगभग 200 ग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण, साथ में एक लाख नगद रूपये भी लूट लिए गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. एसपी मनीष मौके पर पहुँच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। दिनदहाड़े सरेआम इस घटना ने शहर की पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों का कहना है कि सूचना के बावजूद पुलिस देर से पहुंची, तो अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकती थी।
0
0
Report
Advertisement

पर्यटकों को मिलेगी तुरंत सहायता व जानकारी: उदयपुर पुलिस ने शुरू किया नया आधुनिक पर्यटक बूथ

Vishnu LoharVishnu LoharFollow3m ago
Awarda, Rajasthan:पर्यटकों को मिलेगी तुरंत सहायता व जानकारी: उदयपुर पुलिस ने शुरू किया नया आधुनिक पर्यटक बूथ उदयपुर (16 अक्टूबर 2026): झीलों की नगरी उदयपुर में देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नवरात्रि के पावन पर्व पर आज सुबह 10:30 बजे जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतहसागर पाल पर नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त पर्यटक बूथ का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर मिलेगा समस्याओं का समाधान इस नए हाईटेक पर्यटक बूथ पर अनुभवी और व्यवहारकुशल पर्यटक पुलिस का जाब्ता हर समय तैनात रहेगा। यहाँ आने वाले सैलानियों को शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सटीक जानकारी दी जाएगी। साथ ही यदि किसी पर्यटक को कोई समस्या होती है, तो उसका मौके पर ही तुरंत समाधान किया जाएगा। 7 बूथ और 24 पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय पर्यटन पुलिस थाने के तहत वर्तमान में शहर के प्रमुख स्थलों—सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर मोती मगरी गेट, सुखाड़िया सर्कल, गुलाब बाग, दूधतलाई, रानी रोड और मुख्य फतहसागर पाल समेत कुल 7 पर्यटक बूथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा, शहरभर में सैलानियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए 24 पर्यटक पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। अधिकारियों की रही मौजूदगी समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा, पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त नगर पश्चिम) श्री राजेश यादव और पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त नगर पूर्व) श्रीमती छवि शर्मा सहित शहर के विभिन्न थानों के थानाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

चूरू: NH 11 पर नाकाबंदी के दौरान डोडापोस्त बरामद, बाप-बेटे गिरफ्तार

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन -- रतनगढ़ संवाददाता - नवरतन प्रजापत नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई, बाप व बेटे अवैध डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार रतनगढ़। नाकाबंदी के दौरान गुरुवार की रात पुलिस ने नेशनल हाइवे 11 पर एक कार से डोडापोस्त जब्त कर बाप व बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सीआई संदीप कुमार के नेतृत्व में एनएच 11 पर बीरमसर चौकी के पास पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक कार फतेहपुर से रतनगढ़ की तरफ आ रही थी, जिसे रूकवाने का प्रयास किया, तो उसमें सवार लोग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने सजगता दिखाते आरोपियों को पकड़कर गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें पांच कट्टों में 74 किलो 860 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद हुआ, जिसका बाजार मूल्य 11 लाख 23 हजार रुपए बताया गया है।पुलिस ने कार व डोडापोस्त को जब्त कर आरोपी चूरू के वार्ड संख्या 51 निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद जमील एवं 22 वर्षीय मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top