152002
फिरोजपुर में सतलुज के बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन के तैयारियां
Firozpur, Punjab:पिछले साल पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ज्यादा बारिश होने के चलते सतलुज में पानी का स्तर बढ़ गया था, जिससे फिरोजपुर के कई गांवों में पानी ओवरफ्लो हो गया और काफी नुकसान हुआ। इस बार जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पहले ही फ्लड कंट्रोल रूम बना दिया है, जहां फोन कर जानकारी ली जा सकती है और पूरी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने लाइफ जैकेट, ट्यूब, मोटर बोट्स और बेड़े पाइपों का प्रबंध भी किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक में DST के बाद 12 गोदामों में यूरिया-डीएपी अवैध भंडारण सीज
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में यूरिया और डीएपी के अवैध भंडारण के बारे में DST टीम की कार्रवाई के बाद कृषि विभाग ने भी अवैध भंडारण की पुष्टि की है। जांच के दौरान व्यापारियों के गोदामों में पाए गए यूरिया और डीएपी के कट्टों को अवैध भंडारण से संबंधित माना गया। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने DST टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 12 गोदाम सीज कर दिए। कार्रवाई के बाद जिले में खाद के अवैध भंडारण और व्यापार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।0
0
Report
कांकेर में गणेश विसर्जन के दौरान भारी भीड़, पुलिस चौकसी सख्त
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर कांकेर मे गणेश विषर्जन को लेकर जबरदस्त माहौल देखने को मिला. लोग भगवान गणेश की प्रतिमा की ग्यारह दिनों तक पूजा और स्तुति कर आज विषर्जन के लिए निकले. कांकेर मे हजारों की संख्या मे लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमा अपने अपने घरों मे और सार्वजनिक स्थलों मे स्थापित की थीं. आज विसर्जन के दिवस पर अनोखी छटा देखने को मिली. जन समुदाय उमड़ पड़ा अपने ईष्ट देव की आराधना के बाद विसर्जन के लिए. किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका को देखते हुए कांकेर पुलिस पूरी तरह से चाक चौबंध रही...0
0
Report
भूपेंद्र यादव: अलवर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जनता को धन्यवाद
Alwar, Rajasthan:अलवर केंद्रीय मंत्री अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने निकाय चुनाव में अलवर लोकसभा क्षेत्र में हुई बंपर जीत पर मतदाताओं का आभार जताया उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार के कराए कामों पर जनता ने मोहर लगाई है साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए फिर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा मैने पहले भी कहा था सजन रे झूठ मत बोलो ..पता नहीं कहा जाएंगे ये लोग , साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव के बाद आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनावों में भी जीत का दावा किया । मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया अलवर लोकसभा क्षेत्र में 20 निकायों में से 16 निकायों में भाजपा का बोर्ड बना है । यह खुशी की बात है । उन्होंने अपने ढाई साल के कार्यकाल पर बताया उन्हें विश्वास था जो हमने अलवर जिले के लिए काम किया है लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखा है उसका जनता ने आशीर्वाद दिया है । इससे हमें प्रेरणा मिलती है हम और विकास और मजबूती के साथ अलवर के लिए काम करे । इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता , महासिंह चौधरी , पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव आदि मौजूद रहे । इस दौरान भिवाड़ी ,तिजारा , किशनगढ़बास, मुंडावर और बहरोड़ से आए नव निर्वाचित पार्षदों और निकाय अध्यक्षों ने भूपेंद्र यादव से मुलाकात की ।0
0
Report
Advertisement
बीजापुर में नाबालिग से छेड़छाड़: कंप्यूटर शिक्षक गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर भोपालपटनम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार बीजापुर। रूद्रारम स्थित स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र कुमार दहिया को राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया है。 पीड़िता की मां की शिकायत पर 12 सितंबर को थाना भोपालपटनम में BNS और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SIT की दो टीमें राजस्थान और हरियाणा भेजी गई थीं। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है。0
0
Report
बिहार के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में विनय कुमार की नियुक्ति
Patna, Bihar:BREAKING बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर विनय कुमार को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना की जारी बिहार के DGP के पद पर रह चुके है IPS विनय कुमार कई दिनों पूर्व से थी चर्चा सीएम सम्राट,डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने किया था स्वीकृत0
0
Report
पटना गैरेज संचालक पर गोलियों की बरसात, हालत गंभीर
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना रामकृष्णा नगर में गैरेज संचालक को अपराधियो ने मारी 4 गोलियां। पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में गैरेज संचालक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गैरेज से निकलते ही घात लगाए अपराधियों ने अंजनी नंदन कुमार को चार गोलियां मारीं। गंभीर रूप से घायल अंजनी नंदन को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे पर विधायक चंद्रपाल लोधी की कार दुर्घटना, दो घायल
Lucknow, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार का टायर फटा और कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इस हादसे में बीजेपी विधायक समेत दो लोग घायल बताये गए हैं। घायलों का हापुड़ के निजी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा।0
0
Report
ACB traps broker in 2 crore bribe case against SOG ADSP Mukesh Kumar Soni
Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर एसीबी मुख्यालय से बड़ी खबर 2 करोड़ की रिश्वत लेते एडिशनल एसपी का दलाल ट्रैप SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी का दलाल ट्रैप, ACB ने दलाल सज्जन कुमार को घूस लेते पकड़ा SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के लिए ली जा रही थी 2 करोड़ की घूस मुकदमे में मदद करने की एवज में मांगी जा रही थी बड़ी रकम ACB ने 2 करोड़ की रकम लेते हुए एडिशनल एसपी के दलाल को किया ट्रैप, अब सामने सामने बैठा कर होगी पूछताछ, मुकेश कुमार सोनी पर अजमेर रहते हुए लग चुके आरोप, ड्रग्स मामले में की गई एसीबी कार्रवाई के बाद लगे थे आरोप, डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की कार्रवाई, डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन पर ट्रैप0
0
Report
गोरखपुर में भारी बारिश से पेड़ गिरे, यातायात ठप, विभागों पर सवाल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाओं ने मुश्किल बढ़ा दी है। कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर भारी-भरकम पेड़ अचानक बिजली के तार पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक दोपहिया वाहन चालक घायल हो गया और सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, साथ ही बिजली व्यवस्था भी कुछ समय तक बाधित रही। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर रास्ता खाली कराया। इसके अलावा एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में भी पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के महापौर अनिल कल्ला का एक्शन मोड, दीपावली तक साफ शहर
Bikaner, Rajasthan:महापौर बनने के बाद एक्शन मोड में नजर आए अनिल कल्ला स्वच्छता को लेकर मोहता चौक से शुरू किया रात्रिकालीन सफाई अभियान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और महापौर अनिल कल्ला ने दिखाई हरी झंडी दीपावली तक शहर को साफ-सुथरा बनाने का रखा गया लक्ष्य विधायक जेठानंद व्यास पर सवाल हुआ तो अनिल कल्ला का तंज—“किसी ढंग के आदमी से तो तुलना करते” बीकानेर नगर निगम के नए महापौर अनिल कल्ला पदभार संभालने के बाद अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अनिल कल्ला ने रात्रिकालीन सफाई अभियान की शुरुआत की। मोहता चौक से शुरू हुए इस अभियान को पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और महापौर अनिल कल्ला ने हरी झंडी दिखाई अभियान के जरिए दीपावली तक शहर को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है महापौर बनने के बाद अनिल कल्ला का ये पहला बड़ा मैदानी अभियान है जिसमें उन्होंने सफाई व्यवस्था को सीधे मॉनिटर करने का संदेश दिया अभियान के दौरान शहर के प्रमुख इलाकों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया इसी दौरान सफाई अभियान को लेकर विधायक जेठानंद व्यास से तुलना किए जाने पर महापौर अनिल कल्ला ने तंज कस दिया अनिल कल्ला ने कहा कि किसी ढंग के आदमी से तो तुलना करते। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने 1991 से काम करते हुए खुद को साबित किया है यानी पदभार संभालने के बाद महापौर अनिल कल्ला ने सफाई व्यवस्था को अपनी शुरुआती प्राथमिकताओं में शामिल किया है एक तरफ शहर को दीपावली तक साफ-Suthra बनाने का लक्ष्य रखा गया है तो दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आ रही है अब देखना होगा कि रात्रिकालीन सफाई अभियान का असर शहर की जमीनी सफाई व्यवस्था पर कितना दिखाई देता है और महापौर के इस एक्शन मोड से नगर निगम की कार्यप्रणाली में कितना बदलाव आता है。0
0
Report
बलरामपुर में 72 घंटे बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, 470 पोल क्षतिग्रस्त
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में पिछले करीब 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले के तमाम ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया है। बिजली गुल होने से लोगों को मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति समेत रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था को सामान्य करने में सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर बनी हुई है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार बारिश और आंधी-तूफान से जिले में करीब 470 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त या गिर चुके हैं। वहीं 45 से अधिक ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 3 स्थानों पर 33/11 केवी विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर आ गई हैं। कई स्थानों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने और पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम सुधरते ही तेज होगा मरम्मत का काम जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। क्षतिग्रस्त स्थानों पर पोल, तार, ट्रांसफॉर्मर और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, ताकि बारिश और तेज हवाएं कम होते ही मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जा सके। प्रशासन के अनुसार कई स्थानों पर विद्युत विभाग की टीमों ने मरम्मत का काम पूरा कर आपूर्ति बहाल भी कर दी है। हालांकि जहां अभी तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं, वहां विद्युत लाइनों पर काम करना जोखिम भरा है। ऐसे में जल्दबाजी में बिजली चालू करना दुर्घटना का कारण बन सकता है। पहले सुरक्षा, फिर बिजली बहाली जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता जनसुरक्षा है। मौसम अनुकूल होते ही अतिरिक्त संसाधनों और टीमों को लगाकर क्षतिग्रस्त लाइनों और विद्युत उपकरणों की मरम्मत तेजी से कराई जाएगी। बिजली आपूर्ति को भी सुरक्षा जांच के बाद चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा。 उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को हो रही परेशानी का प्रशासन को पूरा संज्ञान है। विद्युत विभाग की टीमें चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच लगातार काम कर रही हैं। जहां परिस्थितियां सुरक्षित हैं, वहां आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है। गिरे तार-पोल से रहें दूर, प्रशासन को दें सूचना जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी गिरे हुए विद्युत पोल, टूटे तार या जमीन पर पड़े विद्युत उपकरणों को छूने का प्रयास न करें। खासकर जलभराव वाले स्थानों पर टूटे तार दिखाई देने पर उनसे दूरी बनाए रखें। ऐसी स्थिति की तत्काल सूचना विद्युत विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। उन्होंने लोगों से मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत कर्मियों का सहयोग करने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार के साथ ही बिजली बहाली के काम में और तेजी लाई जाएगी।0
0
Report
बाढ़ के बीच देवदूत बनी बस्तर पुलिस, सैकड़ों को सुरक्षित निकाला
Jagdalpur, Chhattisgarh:चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के चलते हुई मूसलाधार बारिश से बस्तर में इंद्रावती नदी उफान पर है। जगदलपुर और तटीय इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बस्तर पुलिस, SDRF और DRG की टीमें 24×7 रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। डोंगाघाट से 500 से अधिक और नगरनार क्षेत्र से 40 फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। पुलिस ने जलमग्न मार्गों पर निगरानी बढ़ाते हुए आम जनता से उफनते नदी-नालों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में शादीशुदा प्रेमिका के साथ विवाद, युवक पर भीषण हमला, FIR दर्ज
Aligarh, Uttar Pradesh:शादीशुदा प्रेमिका के साथ इश्क लड़ाते युवक पकड़ा, दुभिया बंजारा में एक युवक का आधा सिर गंजा कर, मुंझे और दाढ़ी आधी मुड़वाई, महिला से बोतल में पेशाब करवाकर युवक को पिलवाया, भीड़ ने पेड़ से बांधकर बेरहमी मारपीट कर अमानवीय व्यवहार किया, युवक पर अपनी बहन के देवर की पत्नी के साथ अवैध संबंध का है आरोप, उस महिला के साथ भी की गई मारपीट, घटना 24 सितंबर की, आज वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज, अमानविया व्यवहार कर रहे 7 नामजद और अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज, युवक ने बहन के ससुरालियों के विरुद्ध कराई FIR दर्ज, बंजारा समाज के हैं लोग, खैर निवासी है युवक, अकराबाद थाना इलाके के दुभिया बंजारा गाँव की घटना.0
0
Report
पप्पू यादव ने सुपौल में बाढ़ पीड़ितों के बीच 5 लाख वितरित; सरकार पर निशाना
Bihar:पूर्णियाँ सांसद का सरकार सहित विपक्ष पर भी हमला, कहा सब शराब शबाब और कबाब में डूबे हैं, चुनाव के समय तो इनके पास पैसा होता है लेकिन बाढ़ में गरीबों के लिए पैसे नहीं. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज सुपौल जिले में कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ प्रभावित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 5 लाख रुपए का वितरण किया है. इस दौरान उन्होंने कोसी क्षेत्र में तटबंध के अन्दर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों سے मिलकर उन्हें आर्थिक मदद की. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की बाढ़ नियंत्रण नीति तथा राहत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर हमला भी किया है. साथ ही विपक्ष की कार्यशैली पर भी कई तरह के सवाल उठाये. पप्पू यादव ने कहा की बाढ़ के कारण कोसी मिथिलांचल और सीमांचल की जो स्थिति है लगता नहीं की लोग बाढ़ से बच पाएंगे. कहा कि लगता ही नहीं कि सरकार भी है, बिहार में संवेदनहीनता की हद हो गई है. PM ने एक ट्विट तक नहीं किया मुख्यमंत्री घर से नहीं निकले, विपक्ष के नेता लगता है मर गए हैं सब शराब कबाब और शबाब में डूबे हैं. चुनाव के समय तो इनके पास करोड़ों रहता है लेकिन चुनाव के पहले बाढ़ में गरीबों के लिए इनके पास कुछ नहीं रहता है, सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सुपौल में 300 घर कट गए कहीं सामुदायिक किचन नहीं है, किसी के पास शौचालय नहीं है, बाढ़ पीड़ित लोग परेशान हैं, सरकार समाप्त हो चुकी है. कहा कि 90 से लेकर आज तक विभाग के जीतने भी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारी है सबकी जांच होनी चाहिए. इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने कोसी तटबंध के अंदर किशनपुर उत्तर और मौजहा पंचायत के विभिन्न वार्डो का ट्रेक्टर से और बाढ़ के पानी में पैदल ही घर घर भ्रमण किया. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 5 लाख रुपए वितरण किया है.0
0
Report
रायबरेली में आंधी-बारिश से ट्रांसफॉर्मर गिरा, कई गांवों की बिजली गुल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में महराजगंज तहसील क्षेत्र के ओई ग्राम पंचायत स्थित शिवाला गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ सीधे ट्रांसफार्मर पर गिर गया। पेड़ के जोरदार झटके से दो खंभों के पोल पर टिका ट्रांसफार्मर उखड़कर सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पेड़ की समस्या को लेकर पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
