फिरोजपुर केंद्रीय जेल में तलाशी के दौरान मिले 16 मोबाइल फोन और अन्य सामान
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर केंद्रीय जेल लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जेल के बराकों की तलाशी के दौरान हवालातियों और कैदियों से तीन मोबाइल फोन और तंबाकू की पुड़िया बरामद हुई हैं। जेल के बाहर से फेंके गए पैकेट्स की तलाशी में 12 मोबाइल फोन, 9 चार्जर, 2 हेडफोन, 61 तंबाकू के पैकेट और 11 बीड़ी के बंडल बरामद हुए हैं। कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थाना सिटी में 4 हवालातियों, कैदियों और अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
