151208
सब डिवीजन जैतो में चोरों ने सेवा केंद्र को बनाया निशाना
Kothe Kehar Singh, Punjab:जैतो के तहसील परिसर में बने सेवा केंद्र में देर रात चोरों ने एसी और एलईडी चुरा ली। तहसील परिसर में एसडीएम, डीएसपी और तहसील कार्यालय भी हैं, लेकिन चौकीदार न होने के कारण चोरों ने आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा टंडवा में आदिवासी महिला दुष्कर्म के विरोध में बवाल, थाना प्रभारी घायल
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म को लेकर हुआ बवाल। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक। युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, जिसमें में टंडवा थाना प्रभारी हुवे घायल। उग्र हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में की तीन राउंड हवाई फायरिंग। घायल थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के सिर में लगी गंभीर चोट, एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल में कराया गया भर्ती। तनाव के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में हुआ तब्दील । घटना मंगलवार की शाम करीब 8 बजे की है。0
0
Report
सीहोर के पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, एक दर्जन से अधिक अस्पताल में भर्ती
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर क्लोरीन गैस लीक से मची अफरा-तफरी, एक दर्जन से अधिक लोग जिला अस्पताल पहुंचे सीहोर जिले के ग्राम लसुड़िया खास स्थित पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तालाब के पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन गैस का उपयोग किया जा रहा था, इसी दौरान गैस का टैंक लीक हो गया। गैस के प्रभाव के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक, गैस के संपर्क में आने से कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें हुईं। इसके बाद एक दर्जन से अधिक लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीहोर भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। फिलहाल ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। बाइट- घायल ग्रामीण बाइट -डॉक्टर हरिओम गुप्ता जिला अस्पताल सीहोर0
0
Report
नगर ऊंटारी के जुआ अड्डे पर पुलिस छापेमारी, 8 गिरफ्तार, 10.49 लाख नकद बरामद
Narayanpur, Jharkhand:जिला के नगर ऊंटारी में जुआ अड्डे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 10.49 लाख रुपये नकद के साथ 8 गिरफ्तार दूसरे राज्यों से बुलाकर खेलाया जा रहा था जुआ, 4 बाइक, 4 चारपहिया वाहन, 8 मोबाइल और 155 पत्ता ताश बरामद नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के ठरका गांव स्थित सुंरगही बांध के समीप संचालित कथित बड़े जुआ अड्डे पर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 10 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद बरामद होने के बाद पुलिस पूरे जुआ नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुट गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकदी के अलावा चार मोटरसाइकिल, चार चारपहिया वाहन, आठ मोबाइल फोन, एक काले रंग का बैग, एक दरी और 155 पत्ता ताश भी जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ अड्डों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। गुप्त सूचना पर गठित हुई क्यूआरटी टीम मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गढ़वा को 7 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाकर बड़े पैमाने पर जुआ खेलाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्यालय गढ़वा के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम का गठन किया गया। इसके बाद नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुंरगही बांध के समीप बताए गए जुआ स्थल की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी पुलिस के अचानक पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पहले से की गई घेराबंदी के कारण पुलिस ने मौके से आठ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी समेत जुआ खेलने से संबंधित सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुंदर साह, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, सम्भेर खान, बाबूजी साह और पुष्पेंद्र वैश्य, सभी जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश), जबकि दिलीप कुमार और रामनेश जरिया, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) तथा अखिलेश उपाध्याय, ओबरा, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। जुआ संचालन में स्थानीय व्यक्ति की भूमिका की भी जांच0
0
Report
Advertisement
झाबुआ के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की और फैक्ट्रियां हटाओ, मेघनगर बचाओ के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों के कारण लंबे समय से जल, वायु और मिट्टी प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। जमीन से लाल पानी निकलने की शिकायत है, वहीं प्रदूषण के कारण फसलों पर भी असर पड़ने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। पैदल मार्च के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बीईओ कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित जनसुनवाई शिविर में कलेक्टर योगेश तुकाराम भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और नियमों का पालन नहीं करने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने बताया कि तीन दिन पहले नियमों का पालन नहीं करने पर औद्योगिक क्षेत्र की चार फैक्ट्रियों को सील किया गया है। अन्य फैक्ट्रियों पर भी नजर रखी जा रही है और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
NIA ने पंजाब नैशनल बैंक Saharanpur UP के नकली नोट मामले में आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:NIA ARRESTS KEY ACCUSED IN COUNTERFEIT CURRENCY CONSPIRACY AT PUNJAB NATIONAL BANK CURRENCY CHEST, SAHARANPUR, UP The National Investigation Agency (NIA) has arrested an absconding accused, Amit Kumar, a bank employee and a key FIR-named accused in the conspiracy relating to counterfeit currency notes at the Punjab National Bank currency chest, Saharanpur, UP, in case RC-02/2026/NIA/LKW. On 29th August 2026, PS Sadar Bazar, District Saharanpur, UP, received credible information regarding the recovery of counterfeit Indian currency notes with a face value of Rs 17.29 Crores from the currency chest of Punjab National Bank, Saharanpur, UP. The involvement of 3 employees of the bank also surfaced during the inquiry, and they were accordingly suspended by the bank. The case was initially registered as FIR No. 0431/2026, dated 29th August 2026, at PS Sadar Bazar, District Saharanpur, UP, under section 178 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), 2023, against 3 accused persons, and was re-registered by NIA on 3rd September 2026. Investigation is ongoing to unfold the complete conspiracy and to arrest the co-accused persons.0
0
Report
नवरात्रि के दौरान देवी मूर्ति के सामने मांस बेचने पर रोक लागू
Krishnanagar, West Bengal:এই নবরাত্রিতে আপনারা দেবীর প্রতিমা না রাখলেও, প্রতিমার কাছে আমিষ বিক্রি করবেন না0
0
Report
Advertisement
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी पुलिस ने गुडवारा कट के पास दबोचा, पूछताछ के बाद भेजा जेल बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार 8 सितंबर 2026 को सुबह 8:50 बजे मुखबिर की सूचना पर गुडवारा कट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी करीब 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में तेजनगर निवासी मो. वसीम पुत्र महमूद शाह समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। महिलाओं एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. वसीम, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तेजनगर थाना बहेड़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक शिवम कुमार तथा हेड कांस्टेबल देवेश सिंह शामिल रहे।0
0
Report
बरारी पुलिस ने मुर्गी फार्म से 381 लीटर शराब बरामद किया
Katihar, Bihar:मुर्गा फार्म में शराब का खेल, बरारी पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज मुर्गा फार्म में मुर्गा नहीं, निकला शराब की खेप, भूसा हटाते ही पुलिस के उड़े हो बिहार में शराबबंदी के बाद तस्करों ने शराब छिपाने के ऐसे-ऐसे ठिकाने तलाश लिए हैं, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान कटिहार में तस्करों ने शराब छिपाने के लिए मुर्गी फार्म को ही बना डाला ठिकाना मामला कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने एक मुर्गी फार्म में छापेमारी कर करीब 381 लीटर विदेशी ब्रांडेड शराब बरामद की है। दरअसल, बरारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजापुर पंचायत के हटियाटोल गांव स्थित नहर किनारे एक मुर्गी फार्म में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। सूत्र बताते हैं कि सूचना के सत्यापन के बाद बरारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें बरारी पुलिस बल शामिल थे। पुलिस टीम ने हटियाटोल गांव के नहर पर स्थित आनंद मंडल के मुर्गा फार्म में अचानक छापेमारी की और जब वहां रखे भूसे को हटाया गया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। भूसे के नीचे मुर्गा या दाना नहीं, बल्कि शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी。0
0
Report
पटना जंक्शन पर शराब तस्करी: युवती-युवक गिरफ्तार, शराब बरामद
Patna, Bihar:पटना जंक्शन पर शराब तस्करी के एक मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से शराब बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवती ट्रेन से शराब की खेप लेकर पटना जंक्शन पहुंच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जंक्शन से बाहर निकलते ही युवती को उसके साथी के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवती के पर्स और बैग से शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह दानापुर की रहने वाली है और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ बीए की पढ़ाई की तैयारी कर रही है। वह बिहार पुलिस में भर्ती होने की भी तैयारी कर रही है। युवती के मुताबिक, उसे एक व्यक्ति ने बनारस से शराब लाकर पटना पहुंचाने के लिए भेजा था। करीब 14 हजार रुपये की शराब पहुंचाने के बदले उसे 2 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। वह इंदौर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से शराब लेकर पटना पहुंची थी। पुलिस अब शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 49 में कांग्रेस का प्रचार तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर निगम चुनाव 2026 जयपुर की गली-गली में प्रचार का शोर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत रैली, जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाओं के जरिए प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं वार्ड 49 में जनसभा का आयोजन जयपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले नेता अब प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जयपुर की गली-गली में प्रचार का शोर सुनाई दे रहा है। प्रत्याशियों की ओर से चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी जा रही है। रैली, जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाओं के जरिए प्रत्याशी वोट मांग रहे हैं। नगर निगम वार्ड 49 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी धर्मसिंह सिंधानियाँ ने कहा- मैंने पिछले कार्यालय में जो काम किए, उनके आधार पर वोट मांग रहा हूं। सिंधानियाँ ने जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। वार्ड 49 में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ आम लोग शामिल हुए।0
0
Report
राबड़ी देवी ने कहा: बाढ़ के पानी से सम्राट चौधरी भी पिएंगे
Noida, Uttar Pradesh:राबड़ी देवी बोलीं- बाढ़ का पानी सम्राट चौधरी पिएंगे0
0
Report
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गिर्राजो देवी की श्रद्धांजलि दी, शोकाकुल परिवार को सांत्वना
Palwal, Haryana:पलवल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को होडल में विधायक हरेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी स्वर्गीय गिर्राजो देवी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि दिवंगत गिर्राजो देवी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की कि वह स्वर्गीय गिर्राजो देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायक हरेंद्र सिंह का परिवार राजनीतिक है। पूर्व विधायक रामरतन ने पूरी ईमानदारी के साथ क्षेत्र के लोगों की सेवा की। वहीं संस्कार विधायक हरेंद्र सिंह में मौजूद है। उन्होंने कहा कि माताजी स्वर्गीय गिर्राजों देवी आज इस संसार में तो नहीं है बल्कि उनके विचार आज भी हमारे बीच मौजूद है। उन विचारों को हम निरंतर आगे बढाने का कार्य करेगें। माताजी स्वर्गीय गिर्राजों देवी की यादें सैदव हमारे बीच में रहेगी। इस अवसर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे परिवार का सदस्य है। सफाई कर्मचारियों के प्रत्येक विषय को गंभीरता एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाता है। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के तौर पर किया गया है। सफाई कर्मचारियों की 12 मांगों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान भी किया जाएगा। सरकार की अपील पर सफाई कर्मचारियों ड्यूटी पर भी आए है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से आग्रह किया कि सरकार पूर्ण रूप से सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी। सफाई कर्मचारियों के नाम पर कोई राजनीति नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। सरकार के मंत्री एवं अधिकारी सफाई कर्मचारियों के मांगों को लेकर लगातार बैठक कर बातचीत कर रहे है। सरकार सहानुभूति पूर्वक मांगों पर विचार कर रही है。0
0
Report
Advertisement
बारिश से बुंदेलखंड की खरीफ फसलें तबाह, किसान मुआवजे के लिए हो रहे आंदोलित
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में बीते दिनों रुक-रुक कर हुई बारिश ने जनपद की लगभग 90% खरीफ की फसलों को अपनी आगोश में पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। लगातार हुई बारिश की चपेट में आकर ग्रामीण इलाकों के दर्जनों कच्चे मकान भी धराशायी हो गए हैं। अतिवर्षा के रूप में आई दैवीय आपदा से परेशान किसानों के बाद अब विपक्षी पार्टियों ने भी खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही सर्वे का काम पूरा होने के बाद किसानों को मुआवजा राशि निर्गत करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वी/ओ- दरअसल बुंदेलखंड का अन्नदाता कुदरत की मार से टूटता जा रहा है इस वर्ष हुई ज्यादा बारिश से किसानों की खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है अधिकत्तर खेत जलमग्न हो गए तो कही पौधों में दाना नही आया । किसानो ने उर्द,मूंग,तिली और मूंगफली की फसल बोई थी और उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस वर्ष अच्छी पैदाबार होगी लेकिन बारिश ने किसानो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और किसान एक बार फिर सरकार की ओर निगाहे लगाए बैठा है । किसानों का कहना है कि इस बार की खेती पूरी तरह बर्वाद हो गई है हम लोगो ने मूंग,उर्द,तिल और मूंगफली बोई थी लेकिन बारिश से खेत बर्बाद हो गए । चुनावी माहौल होने के कारण राजनैतिक विपक्षी दल भी किसानों की फसल मुआबजा की मांग कर रहे है और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जा रहा है । हालांकि प्रशासन पहले से अलर्ट है खेतो का सर्वे कराया जा रहा है ताकि किसानों की खराफ़ फसल का आंकलन किया जा सके जिसकी शासन को रिपोर्ट सौंपकर किसानों को मुआबजा दिलाया जा सके । बाईट- संतोष (किसान) बाईट-बुधिया (महिला किसान) bाईट-सुखबीर सिंह (एडीएम महोबा)0
0
Report
हरी नगर में शराब दुकान खुलने पर महिलाओं का भारी विरोध
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरीनगर विधानसभा के वाटिका अपार्टमेंट के पास शराब का ठेका खुलने को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी मुख्यमंत्री से लेकर मोदी तक लगाई अपनी गुहार राजधानी में जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब शराब के नीतियों के साथ-साथ नई शराब की दुकान खोले जाने को लेकर बीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन करती थी और सरकार की घेराबंदी भी करती थी लेकिन अब जब दिल्ली में बीजेपी की सरकार है तब अलग-अलग इलाके में नई शराब की दुकान खुल रही हैं और ऐसी ही एक शराब की दुकान हरी नगर विधानसभा के डीडीए मार्केट वाटिका अपार्टमेंट के मुख्य एंट्रेंस पर खुल रहा है जैसे ही यहां रहने वाले लोगों को इस बात की भनक लगी काफी संख्या में पुरुष महिलाएं हाथों में बैनर पोस्टर लेकर शराब की दुकान के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बीजेपी के साथ-साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते यह महिलाएं वाटिका अपार्टमेंट की है और इनका कहना है कि अगर यहां शराब की दुकान खुली तो यहा इलाके में क्राइम का ग्राफ बढ़ेगा क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा और फिर चाहे बच्चियों हो या फिर लड़कियां या फिर महिलाएं सबके लिए यहां से निकलना मुश्किल हो जाएगा ऐसे में उन्होंने सरकार से यह गुहार लगाई है इस शराब की दुकान को किसी भी हालत में खुलने नहीं दिया जाए।0
0
Report
मोहाली में नाइट डोमिनेशन: पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी शुरू की
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਨਾਇਟ ਡੋਮਿਨੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਫੂਡ ਡਿਲੀਵਰੀ ਕਾਰਜ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵੀ ਰਾਡਾਰ 'ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੇ ਗਏ, ਤੇ ਨੰਬਰ ਵਾਲੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਜ਼ਬਤ ਕਰਨ ਜਾਂ ਸਟਿਕਰ ਲਗਾ ਕੇ ਗੱਡੀ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਚਾਲਾਨ ਕਾਟੇ ਗਏ। ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਐਸਐਸਪੀ ਮੋਹਾਲੀ ਵਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਈਟ ਡੋਮੀਨੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲੀ। ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਸਮੇਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਹੱਦਾਂ 'ਤੇ ਵੀ ਸਕਤ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਵਾਹनों ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਵੀ ਰਾਡਾਰ 'ਤੇ ਆ ਗਏ ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਦੇ ਵਾਹਨ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਐਸਐਸਪੀ ਵਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦਰਸਾਇਆ ਕਿ ਸਿਟੀ ਸੀਲਿੰਗ ਅਤੇ ਡਿਸ्ट्रਿਕਟ ਸੀਲਿੰਗ, ਦੋ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ 19 ਨਾਕੇ 24 ਘੰਟੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਨਾਕੇ 'ਤੇ ਗਜ਼ਟਿਡ ਅਫਸਰ ਤਾਇਣਾਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਰੂਰਲ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਰਕਲ ਅਫਸਰ ਅਤੇ ਐਸਐਚਓ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਹਰੀਆਣਾ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਹੱਦਾਂ 'ਤੇ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਰਾਤ ਤੱਕ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ। ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੁੱਖ ਟੀਚੇ—ਵਿਜ਼ੀਬਲ ਪੁਲਿਸਿੰਗ, ਪ੍ਰੋ-ਐਕਟਿਵ ਪੁਲਿਸਿੰਗ ਅਤੇ ਸਵਿਫਟ ਰਿਸਪਾਂਸ—ਦਰਸਾਏ। ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਤਲ-ਨਾਕਸ਼ਲਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਹੈ, ਵੱਡੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨਰਮੀ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹੇ ਜਾਣੇ ਅਤੇ ਜਵਾਬੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ ਤਿਆਰ ਰਹੇ ਜਾਣੇ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।0
0
Report
Advertisement
