Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridkot151204

कोटकपूरा में पत्नी के शक करने की आदत से परेशान युवक ने ली अपनी जान

Jul 27, 2024 11:38:40
Kot Kapura, Punjab

कोटकपूरा के सिखांवाला रोड पर किराये के मकान में रहने वाले मुक्तसर जिले के गांव बरीवाला निवासी युवक ने अपनी जान ले ली। बता दें कि मृतक अपनी पत्नी के शक करने वाली आदत से परेशान था, जिसके चलते रोज ही दोनों के बीच अनबन बनी रहती थी। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी, सास, साले व सालेहार के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVikash Raut
Mar 19, 2026 08:46:40
Deoghar, Jharkhand:देवघर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान प्रहलाद सिंह का पार्थिव शरीर आज देवघर पहुँचा, जहाँ पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। चतरा में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास सारवा पहुंचा, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। माहौल गमगीन था और हर आंख नम नजर आई। पूरे सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। आज सरवा में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने इसे अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि प्रहलाद सिंह की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 19, 2026 08:43:35
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर में आज आस्था अपने चरम पर है.....जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के बीच शक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्र पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो चुका है......करीब 13 साल बाद बने विशेष संयोग ने इस बार के नवरात्र को और भी खास बना दिया है.....सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें हैं....कोई दंडवत करते हुए मां के दरबार तक पहुंच रहा है, तो कोई हाथों में दीपक लेकर आरती में लीन नजर आ रहा है....घरों से लेकर मंदिरों तक घटस्थापना के साथ आस्था का कलश सजा है…और पूरी छोटीकाशी मां दुर्गा की भक्ति में डूबी हुई है… वीओ-1-मातारानी के जयकारे, शुभ मुहूर्त में घटस्थापना और भक्ति में लीन श्रद्धालु....कुछ ऐसा ही नजारा आज छोटीकाशी जयपुर में देखने को मिला.....घरों से लेकर मंदिरों तक विधि-विधान से घटस्थापना की गई और मां भगवती का आह्वान हुआ.....आमेर शिला माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और कालक्या माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी......मंदिरों को आकर्षक सजावट से सजाया गया और मां का विशेष श्रृंगार किया गया......कहीं श्रद्धालु दंडवत करते नजर आए तो कहीं हाथों में दीपक लेकर मां दुर्गा की आराधना की गई......अमावस्या युक्त प्रतिपदा के इस विशेष संयोग ने भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ कर दिया......मान्यता है कि इस शुभ योग में की गई साधना कई गुना अधिक फलदायी होती है......नवरात्र के पहले दिन मां भगवती का आगमन पालकी पर माना गया है, जो सुख-समृद्धि का संकेत देता है...... वहीं अगले नौ दिनों तक भक्त जप, पाठ, व्रत और सात्विक जीवन के माध्यम से मां की उपासना करेंगे… बाइट- महेश शर्मा, वीओ-2- नवरात्र के पहले दिन मातारानी के दरबार में आस्था के साथ भावनाओं का भी सैलाब देखने को मिला…शिला माता मंदिर में सुबह मंत्रोच्चार के बीच घटस्थापना की गई और उसके बाद दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए…लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के चेहरों पर थकान नहीं, बल्कि मां के दर्शन की उत्सुकता साफ झलक रही थी…वहीं दुर्गा माता मंदिर और मनसा माता मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में ही घटस्थापना के साथ पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया…सुबह होते-होते मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे…नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ श्रद्धालुओं ने नौ दिन के व्रत और उपवास का संकल्प लिया… मंदिर प्रशासन की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं… सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सुव्यवस्थित कतारों के जरिए श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराए जा रहे हैं… बाइट-बनवारीलाल शर्मा, पुजारी, आमेर शिला माता मंदिर बहरहाल, आस्था, भक्ति और समर्पण के इस अद्भुत संगम के साथ जयपुर में चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है…जयपुर की छोटी काशी में अब अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा, जप और साधना का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा…भक्तों की यही आस्था और विश्वास है कि मां के आशीर्वाद से जीवन में सुख, समृद्धि और शक्ति का संचार होगा…
124
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 19, 2026 08:43:20
Jaspur, Uttarakhand:स्लग मरचूला में चूने से भरा कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गिरा गहरी खाई में चालक सहित दो लोग घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों एवं पुलिस की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनो घायलों का उपचार चल रहा है दुर्घटना में घायल नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी दानिश ने बताया कि उसी के इलाके में रहने वाले अकरम के साथ वह आज सुबह उत्तर प्रदेश के चांदपुर इलाके से कैंटर वाहन में चूना लेकर मरचूला जा रहे थे तथा वाहन को अकरम चला रहा था दानिश का कहना है कि मरचूला से करीब 1 किलोमीटर पहले एक बैंड पर सामने से आ रही कार को बचाने के कारण कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर 50 से 60 फिट गहरी खाई में गिर गया उन्होंने बताया कि किसी तरह वह स्वयं और चालक अकरम खाई में गिरे वाहन से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीण एवं पुलिस को दी जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए रामनगर की सरकारी अस्पताल लाया गया जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
273
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 19, 2026 08:43:05
362
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 19, 2026 08:42:51
191
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 19, 2026 08:42:40
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिले में जल संरक्षण को लेकर एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई है। जलगंगा संवर्धन अभियान के जरिए अब जिले में जल स्रोतों को संवारने की कवायद शुरू हो गई है। वीओ - प्रदेश की केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने मण्डला में जलगंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। उज्जैन की क्षिप्रा नफ़ी की तर्ज पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत नर्मदा तट स्थित संगम घाट में मंत्री ने खुद श्रमदान कर लोगों को जागरूक किया। वीओ - इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए अभियान में सहभागिता निभाई। वीओ - जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के पुराने नदी, तालाब, झरनों और अन्य जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। बताया जा रहा है कि मण्डला जिले के 9 विकासखंडों में करीब 21 हजार स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां इस अभियान के तहत कार्य किया जाएगा। बाइट - सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री जलगंगा संवर्धन अभियान से न सिर्फ जल स्रोतों को नया जीवन मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की मजबूत नींव भी रखी जाएगी।
345
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 19, 2026 08:42:08
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित, एक की मौत दूसरा घायल रामगंजमंडी के खैराबाद मार्ग से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां नवोदय विद्यालय के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान शैतान सिंह के रूप में हुई है, जो अपने साडू सूरज के साथ फतेहपुर से खैराबाद जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौपा। इधर परिजनों ने अस्पताल पर पोस्टमार्टम में देरी के आरोप भी लगाए हैं।
229
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 19, 2026 08:41:32
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:नक्सली हर साल मार्च से जून के बीच में टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) अभियान चलाया करते थे, इस अभियान के तहत नक्सली फोर्स के जवानों की निशाना बनाने, अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे, लेकिन बस्तर में नक्सल इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है कि नक्सली संगठन ने टीसीओसी अभियान के लिए एक भी प्रेस नोट जारी नहीं किया। वो 1 - जानकारों के अनुसार नक्सल संगठन के कमजोर होने की शुरुवात साल 2024 में ही हो गई थी, साल 2024 में टीसीओसी के दौरान माओवादी संगठन में नए रंगरूटों की भर्ती नहीं हो पाई यही कारण है कि नक्सलियों का सबसे मजबूत और खूनी अभियान कमजोर पड़ गया, टीसीओसी के दौरान ही बस्तर के अंदरूनी इलाकों में अपनी विचारधारा का प्रचार प्रसार भी तेज करते थे और कार्यक्रमों से जुड़े हुए विडियो फोटो भी जारी होते थे लेकिन पिछले दो सालों से बस्तर में जारी नक्सलियों के खिलाफ फोर्स का अभियान नक्सल संगठन पर भारी पड़ा है। वो फाइनल - बस्तर में टीसीओसी के दौरान कई बड़े और खौफनाक हमले भी हो चुके हैं। 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा के चिंतलनार में घात लगाकर किए गए हमले में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, जिसे देश में नक्सलियों का सबसे घातक हमला माना जाता है, 17 मई 2010 को दंतेवाड़ा में लैंडमाइन से बस उड़ाई गई, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और इसमें पुलिसकर्मी व आम नागरिक भी शामिल थे। इसके बाद 25 मई 2013 को झीरम घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया, 24 अप्रैल 2017 को सुकमा के बुरकापाल इलाके में लगभग 300 नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला किया, जिसमें 25 जवान शहीद हो गए थे, 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर के टेकलगुड़ा में नक्सलियों ने फोर्स पर किया इस घटना मे 22 जवान शहीद हुए थे आदि
280
comment0
Report
Advertisement
Back to top