Back
फरीदकोट हत्या मामला: पत्नी प्रेमी के साथ पति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
NSNaresh Sethi
Dec 08, 2025 05:51:29
Kot Kapura, Punjab
सूत्रों हवाले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि फरीदकोट के सुखनवाला में गुरविंदसर सिंह जिसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिल कर हत्या कर दी दी उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़े खुलासे हुए है। उसे जहर देने के साथ साथ उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच दौरान यह भी सामने आया कि पत्नी रुपिंदर कौर ने पति गुरविंदर सिंह के बाजू पकडे थे और आशिक हरकंवल सिंह ने बाजू में गला लेकर उसकी हत्या कर दी थी। पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में गुरविंदर सिंह की सांस बंद होने की पुष्टि हुई है और उसके शरीर पर 10 से 12 चोटों के निशान मिले हैं। हत्या के बाद हरकंवल सिंह अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ आ गया था और यहां से मुंबई भागने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही उसे घर से पता चला कि पुलिस घर पहुंच गई है और उसके पिता को साथ ले गई है तब जाकर उसने अदालत में सरेंडर किया। अब तक की पूछताछ के सामने आया है कि हरकंवल ने अपने दोस्त विश्वजीत को झूठ बोलकर फरीदकोट लेकर गया था। हत्या के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे दोनों आरोपी। फरीदकोट में हत्या के बाद हरकंवल सिंह ने अपने दोस्त को हत्या के संबंध में नहीं बताया और उसे चंडीगढ़ लेकर पहुंच गया था। हत्या के बाद वह गुरविंदर सिंह की शर्ट भी अपने साथ ले आया था और उसे रास्ते में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। हरकंवल ने रात को भी शराब पी थी और सुबह उठते ही शराब पी ली थी। जैसे ही उसे पता चला कि घर पर पुलिस पहुंच गई है तो उसने अपने दोस्त को इस संबंधी बताया था। पहले वह अकेला चंडीगढ़ से फरीदकोट पहुंचा और अदालत में सरेंडर किया था और बाद में पुलिस ने उसके दोस्त विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowDec 08, 2025 07:51:26Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttrakhand): Police Register Case After Stones Thrown at Bajrang Dal’s Shaurya Diwas Rally.
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowDec 08, 2025 07:49:120
Report
SNShashi Nair
FollowDec 08, 2025 07:48:560
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 08, 2025 07:48:360
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 08, 2025 07:48:030
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 08, 2025 07:47:380
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 08, 2025 07:47:150
Report
SRSHRIKANT RAUT
FollowDec 08, 2025 07:46:560
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 08, 2025 07:46:290
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 08, 2025 07:46:060
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 08, 2025 07:45:440
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 08, 2025 07:45:320
Report
NSNeha Sharma
FollowDec 08, 2025 07:45:140
Report
0
Report
0
Report