143001
Amritsar - ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਮਿਜਾਇਲ ਦਾ ਵਿਸਫੋਟ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਨਿਕਾਸ
Amritsar, Punjab:ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਮੱਖਣਵਿੰਡੀ ਪਿੰਡ ਚ ਡਿੱਗੀ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਮਿਜਾਇਲ ਨੂੰ ਅੱਜ ਏਅਰ ਫੋਰਸ ਅਤੇ ਆਰਮੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਸਪੋਟਕ ਵਿਸਫੋਟਕ ਕਰਕੇ ਮਿਜਾਇਲ ਕੀਤੀ ਡਿਸਟਰੋਏ ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निमियाघाट में तेज बाइक ने ट्रक से टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, घायल पत्नी-बड़ा बेटा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. निमियाघाट में तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान परसाटांड़ निवासी देवेंद्र महतो और उनके बेटे चिकू कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल पत्नी सोनी देवी और बड़े बेटे डुग्गू को पहले एसआर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर झामुमो नेता राज कुमार महतो पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मदद का भरोसा दिया. वहीं आजसू नेत्री यशोदा देवी ने भी स्वजनों से मुलाकात की और घायलों को इलाज के लिए भेजने में मदद की. घटना के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.0
0
Report
बोकारो हत्या मामला: अभियुक्त गिरफ्तार, शव बरामद—चौंकाऊ अपडेट
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के भट्ठा टोला से लापता महिला 42 वर्षीय केशवती देवी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला 4 सितंबर से लापता थी,जिसके बाद परिजनों ने सेक्टर-12 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की पूछताछ में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद आरोपी को कथित वारदात वाली जगह पर ले जाया गया, जहां एफएसएल टीम, मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में खुदाई कर महिला का शव बरामद किया गया। सिटी डीएसपी राजीव रंजन के अनुसार, महिला की हत्या 4 सितंबर को किए जाने की बात सामने आई है। वहीं 7 सितंबर को आरोपी ने गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था। शव पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शव पूरी तरह डीकंपोज हो चुका था और जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत किए जाने की भी बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। सिटी डीएसपी ने राजीव रंजन ने कहा आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है और मृतिका हेल्पर का काम करती थी। सिटी डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में महिला तस्कर समेत पांच गिरफ्तार, heroin की कीमत 50 लाख
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में महिला तस्कर काजल सहित 5 तस्कर गिरफ्तार; जप्त 1.36 लाख ग्राम heroin जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है. बरामद heroin गुवाहाटी से Muzaffarpur के रास्ते पटना ले जाई जा रही थी. यह गिरफ्तारी बिहार नारकोटिक्स विभाग के STF की सूचना पर तुर्की थाना क्षेत्र माधौल बाईपास के समीप की गई. आरोपी काजल कुमारी (पटना के फतुहा निवासी) और चार युवक—सतीश कुमार (वैशाली रुस्तमपुर), कुंदन कुमार (वैशाली राघोपुर), प्रकाश कुमार और रोहित कुमार—के पास से 136.35 ग्राम heroin और 2 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस ने इनके बारे में पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता किया जा सके कि क्या इसका अंतरराष्ट्रीय लिंक भी है. बयान: अनिमेष चंद्र ज्ञानी, SDPO वेस्ट.0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में गणेश पंडाल निर्माण के दौरान विवाद; पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में गणेश पंडाल को लेकर विवाद. राजातालाब के रानी बाजार तालाब के पास पंडाल निर्माण के दौरान हंगामा. अशरफू और रियाजू नामक युवकों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप. पंडाल की जमीन समतल करने के लिए मिट्टी लाने पर शुरू हुई कहासुनी. पंडाल अध्यक्ष टिंकू मोदनवाल और मजदूरों के साथ धक्का-मुक्की. घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पंडाल अध्यक्ष ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत सौंपी. शिकायत में आरोपियों पर पहले भी धार्मिक आयोजनों में विवाद करने का आरोप. पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी. स्थिति नियंत्रण में, पुलिस प्रशासन तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में।0
0
Report
संतकबीरनगर में पंप नहर आधुनिकीकरण से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 491.68 लाख रुपए की लागत की चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर आधुनिकीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना के लोकार्पण से किसानों को बेहतर सिंचाई की सुविधा मिलेगी। संतकबीरनगर की चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर किसानों के लिए सिंचाई का महत्वपूर्ण साधन है। 240 क्यूसेक क्षमता वाली इस पम्प नहर से संतकबीरनगर और गोरखपुर के करीब 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र के 285 गांवों में 23,194 कृषक परिवार लाभान्वित होते हैं। इस पंप के आधुनिकीकरण से करीब 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और 5,058 अतिरिक्त कृषक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने के साथ किसानों की कृषि उत्पादकता और आय में वृद्धि की संभावना है। आधुनिकीकरण कार्य के शुभारम्भ के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार देश और प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मन्दों को मिल रहा है। देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। सम्बोधन के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से कहा कि सबको छोड़ देना लेकिन नरेंद्र मोदी और योगी जी को नहीं छोड़िएगा। कार्यक्रम के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक बार फिर 2027 में मोदी-योगी के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बदौलत प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।0
0
Report
हरदोई में घास काटते दो बच्चों के डूबने से एक की मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में घास काटने गए दो बच्चे छोहा नाले में डूबे, एक की मौत हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के धामापुर गांव में घास काटने गए दो बच्चे छोहा नाले में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नाले में उतरकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद 14 वर्षीय अंकुर पुत्र राम खेलावन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं दूसरे बच्चे नेमी पुत्र बीरू को भी बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घास काटने के लिए छोहा नाले के पास गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों नाले के पानी में डूब गए। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद अंकुर को बचा लिया गया, लेकिन नेमी को नहीं बचाया जा सका। हादसे के बाद नेमी के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से छोहा नाले के किनारे सुरक्षा और बचाव की पुख्ता व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Netua Grameen, Uttar Pradesh:गंगाघाट। नगर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहा स्थित आर्य नगर मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर पत्नी के डायलिसिस के लिए रखे 93 हजार रुपये नकद समेत जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।0
0
Report
भागवत का जोधपुर प्रवास समाप्त; मरू निनाद कार्यक्रम की चर्चा तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का जोधपुर प्रवास रविवार को पूरा हुआ। प्रवास के दौरान उन्होंने हेडगेवार भवन और लघु उद्योग भारती भवन में संघ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। करीब पांच घंटे तक बैठकों का दौर चला। बैठकों में नवंबर में प्रस्तावित मरू निनाद कार्यक्रम को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अलग-अलग कमेटियों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संघ की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। भागवत के प्रवास को लेकर संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जोधपुर प्रवास पूरा करने के बाद डॉ. भागवत धन्यका होते हुए गढ़बोर-कुंभलगढ़ के लिए रवाना हुए, जहां वे आगामी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।0
0
Report
हनुमानगढ़ नगर परिषद के नतीजे आज: किसका बनेगा बोर्ड?
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में कल तय होगा किसका बनेगा बोर्ड, 60 वार्ड के 277 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे कल सामने आएंगे। 60 वार्डों में 277 उम्मीदवारों की किस्मत सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में तय होगी। नतीजे एक-एक कर आते रहेंगे। नगर परिषद के पहले चरण का मतदान 11 सितंबर को हुआ था। इसमें 80.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ से बाड़ेबंदी तेज हो गई थी। आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने रिटर्निंग अधिकारी रवि कुमावत और सीटी थानाधिकारी के साथ मिलकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा और व्यवस्था की जांच की गई। कल सुबह से काउंटिंग शुरू होगी और पूरे दिन नतीजे आते रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
हिसार, हरियाणा में हालिया विकास के बड़े संकेत: क्या राजनीति बदलेगी?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
शाजापुर में 3 इंच बारिश से जलभराव, फोरलेन निर्माण साइट सुरक्षा पर सवाल
Shajapur, Madhya Pradesh:रविवार को शाजापुर जिले के मक्सी में करीब 3 इंच हुई तेज बारिश से और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, वहीं निर्माणाधीन फोरलेन पर भी बारिश के पानी का तेज बहाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना। डायमंड कॉलोनी के पास फोरलेन की निर्माणाधीन पुलिया से गुजरते समय एक बाइक सवार युवक तेज बारिश के पानी के बहाव में बाइक सहित नीचे जा गिरा और बहने लगा। युवक को गडौली निवासी बताया जा रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान ऐसे स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था होना जरूरी है। इधर, लगातार बारिश के चलते झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित प्राकृतिक झरना भी उफान पर आ गया। तेज बहाव के साथ झरने से पानी गिरने का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि, तेज बहाव के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता की आवश्यकता महसूस की गई। बारिश ने एक ओर जहां शहर की जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति सामने ला दी, वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन फोरलेन पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी और निर्माणाधीन मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
तोमर का बागेश्वर धाम आगमन, दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर छतरपुर के बागेश्वर धाम अचानक शाम को पहुंचे। जहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी, सन्यासी बाबा, अष्टवीर हनुमान और प्रेतराज सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ राजनगर विधायक और बीजेपी के नेता मौजूद रहे। बागेश्वर धाम में विधानसभा अध्यक्ष के आगमन पर धाम के सेवकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया。0
0
Report
ट्यूबवेल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे,चोरी का सामान बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने ट्यूबवेल चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए शोएब उर्फ फाना उर्फ ढाई को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से ट्यूबवेल की मोटर, तार और बिजली का सामान चोरी किया था। पूछताछ में चोरी के सामान को जंगल और सुनसान स्थानों पर छिपाने तथा बाद में कबाड़ियों को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
टीकमगढ़ के सुनौरा खिरिया गाँव में आकाशीय बिजली ने 15 बकरियों की मौत
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के सुनौरा खिरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की हुई मौत, हादसे में एक पशुपालक भी हुआ घायल, घायल को इलाज के लिए टीकमगढ़ जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, वही पीड़ित पशुपालक ने देहात थाना प्रभारी को आवेदन देकर सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
