Back
জলপাইগুড়িতে সম্প্রীতি ভ্রমণ প্রকল্পের উদ্বোধন, আনন্দিত পর্যটকরা!
PDPradyut Das
Aug 16, 2025 00:30:34
Jalpaiguri, West Bengal
2C
1608ZG_PA_JAL_NBSTC_TOUR_R
পুজোর কপি।
পুজোর মুখে জলপাইগুড়িতে উদ্বোধন হল সম্প্রীতি ভ্রমণ পর্যটন প্রকল্প। খুশি সকলেই।
*বাসে করেই জেলার বিভিন্ন পুজো মন্ডপগুলো ভ্রমণের চিন্তা ভাবনা জেলা প্রশাসনের বলে জেলা শাসক শামা পারভিন জানান। জেলা শাসক আরো বলেন, জেলার বিভিন্ন মন্দির, মসজিদ, চাচ' বাসে খুব কম খরচে করে ভ্রমণের আনন্দ উপভোগ করতে পারবেন এই সম্প্রীতির ভ্রমণের মধ্যে দিয়ে।*
বর্ণাঢ্য অনুষ্ঠানের মধ্য দিয়ে জলপাইগুড়িতে উদ্বোধন হল সম্প্রীতি ভ্রমণ পর্যটন প্রকল্প। জলপাইগুড়ি জেলাশাসক দপ্তরের সামনে আয়োজিত অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন জলপাইগুড়ির জেলাশাসক শামা পারভিন, জেলা পুলিশ সুপার উমেশ খান্ডবাহালে, জেলা পরিষদের সভাধিপতি কৃষ্ণা রায় বর্মন, সদর মহকুমা শাসক তমোজিৎ চক্রবর্তী, রাজগঞ্জের বিধায়ক খগেশ্বর রায়, ধূপগুড়ির বিধায়ক ডঃ নির্মলচন্দ রায় সহ বিশিষ্টজনেরা। উত্তরবঙ্গ রাষ্ট্রীয় পরিবহণ নিগম সংস্থার ডিভিশনাল ম্যানেজার শ্যামলকুমার সরকার বলেন, টিফিন সহ খাওয়া-দাওয়া বাবদ ৯০০ টাকা টিকিটে এই ভ্রমণের আনন্দ নেওয়া যাবে। আপাতত প্রতি রবিবার করে এই ভ্রমণের আনন্দ নিতে পারবেন উৎসাহী পর্যটকরা। পরবর্তীতে মানুষের চাহিদা অনুযায়ী দিনক্ষণ বাড়ানোর উদ্যোগ নেওয়া হবে। উত্তরবঙ্গ রাষ্ট্রীয় পরিবহণ নিগম সংস্থার ওয়েবসাইট থেকে অনলাইনে টিকিট বুকিংয়ের সুবিধা রয়েছে বলে জানান তিনি।
রিপোর্ট :- প্রদ্যুত দাস
ক্যামেরা:- রিষি চক্রবর্তী।
( জলপাইগুড়ি )
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Gulaothi, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर थाना छतारी इलाके के गाँव वमनपुरी के पहासू -दानपुर रोड किनारे की घटना। बदमाशों ने युवक की सड़क किनारे की गला रेत कर निर्मम हत्या। सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का लहूलुहान शव, मृतक की अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त।
घटना स्थल पर वारदात में शामिल चाकू भी मोके पर पड़ा मिला, पुलिस के मुताबिक हत्या कर फेंका गया शव।
घटना स्थल पर पहासू और छतारी थाने की पुलिस मौजूद, फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी।
1
Report
SKSunny Kumar
FollowAug 16, 2025 03:48:28Patna, Bihar:
Patna
reporter SUNNY
बिहार के मौसम में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. आसमान बिल्कुल नीला और तेज धूप देखने को मिल रही है. इससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिली. दूसरी तरफ, बारिश की गतिविधियों में कमी आई है. 15 अगस्त को सिर्फ पश्चिम चंपारण और अररिया में छिटपुट वर्षा देखने को मिली. शेष जिलों का मौसम शुष्क रहा. आज भी मौसम का मिजाज ऐसा ही है. पटना में तो सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है...
बारीश से जहां लोग परेशान थे अब धीरे-धीरे उन जगहों की स्थिति भी सामान्य हो रही है....
wt, visual...
2
Report
KJKamran Jalili
FollowAug 16, 2025 03:48:24Ranchi, Jharkhand:
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
रामदास के निधन पर पूरे झारखंड में शोक की लहर
एक ही महीने में जेएमएम के दो बड़े नेता नहीं रहे
थोड़ी देर में रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा पार्थिव शरीर
2 अगस्त जमशेदपुर स्थित आवास में गिर गए थे रामदास
सिर में गंभीर चोट आने के बाद दिल्ली किया गया था रेफर
अपोलो में लाइप सपोर्ट सिस्टम पर थे रामदास सोरेन
देश के साथ विदेश चिकित्सकों से भी ली गई थी राय
एक जनवरी 1963 को जन्म घोड़ाबांधा में जन्म
को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की
44 साल का रहा राजनीतिक सफर
1980 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े
शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में लिया था हिस्सा
समाजसेवी और आंदोलनकारी के रूप में पहचान
आंदोलन के दौरान रामदास सोरेन कई बार जेल भी गए
गुड़ाबांधा पंचायत अध्यक्ष और बाद में सचिव बने
90 के दशक में जिला विभाजन पर पूर्वी सिंहभूम के सचिव बने
10 साल तक जेएमएम के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रहे
1995 में रामदास सोरेन जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़े
2005 में घाटशिला से निर्दलीय चुनावी मैदान में हारे
2009, 2019 और 2024 में तीन बार बने घाटशिला से विधायक
30 अगस्त 2024 को पहली बार मंत्री बने
2024 विधानसभा चुनाव के बाद दोबारा बनाए गए मंत्री
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया
1
Report
MKMANISH KUMAR
FollowAug 16, 2025 03:48:03Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:
औरंगाबाद के आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा ने SIR के बहाने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा है कि वोट चोरी करने की यह उनकी एक नई साजिश है।उन्होंने कहा कि एनडीए जान चुकी है कि वोटों की चोरी किए बगैर उनकी हार निश्चित है और आम लोग इस बात को बेहतर तरीक़े से जान चुके हैं । उन्होंने इस बार भी औरंगाबाद की सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा भी किया ।
बाइट - अभय कुशवाहा,आरजेडी सांसद,औरंगाबाद।
3
Report
AKAshwani Kumar
FollowAug 16, 2025 03:47:43Bhagalpur, Bihar:
एंकर - बिहार में बाढ़ लाखों लोगों के लिए अभिशाप बना हुआ है हर साल क़ई जिले इसकी चपेट में आते हैं उनमें से भागलपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित होता है यहां गंगा के साथ साथ कोसी का रौद्र देखने को मिलता है। फिलवक्त यही हालात है। गंगा और कोसी दोनों उफनाई दर्जनों पंचायत की साढ़े 6 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई। अब गंगा और कोसी दोनों का जलस्तर घट रहा है लेकिन लोगों की परेशानियां बरकरार है। जो तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं ये नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखण्ड के सधुआ चापर हाट की तस्वीर है। बाजार से लेकर घर तक जलमग्न है। रोजाना काम करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी बाजार से घरों तक कमर भर पानी से लोगों को गुजरना पड़ता है। यहां बाढ़ का कारण प्राकृतिक नहीं है बल्कि इसका कारण टूटे हुए तटबंध का मरम्मत नहीं हो पाना है। 2015 में कोसी नदी पर बना तटबंध टुटा था उसके बाद सरकार ने उसे दुरुस्त नहीं किया है लिहाजा हर साल इलाके के आधा दर्जन गाँव जलमग्न होते हैं।
Wt - अश्वनी कुमार, ज़ी मीडिया,भागलपुर
Byte to byte- बाढ़ पीड़ित
1
Report
SPSohan Pramanik
FollowAug 16, 2025 03:47:01Pakur, Jharkhand:
सलग – तेंदुआ / 16 AUG
एरिया – पाकुड़
रिपोटर – सोहन प्रमाणिक
फॉर्मेट – VST
एंकर इंट्रो—पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के आभुवा गांव में पगला नदी किनारे झाड़ी में गांव के ही दो महिला के द्वारा तेंदुआ देखे जाने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई है...लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है...जिस कारण पूरे गांव एवं आसपास के लोगों के बीच भय का माहौल है...गांव स्थित पगला नदी किनारे झाड़ी में दो महिला के द्वारा तेंदुआ देखने का घटना पुरे गांव में आग की तरह फैल गई...तेंदुआ देखे जाने पर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है...आभुवा गांव निवासी सोनामुनी हेम्ब्रम एवं प्रमिला बास्की ने बताया कि वे दोनों धान खेत निड़ान कर रही थी...घर वापस आने की तैयारी कर रही थी कि अचानक झाड़ी में खड़ा तेंदुआ को लेकर थरथर कांपने लगी और अपने साथी महिला को बोली कि देखो झाड़ी में तेंदुआ खड़ा है...दोनों महिला तेंदुआ को देख भागते हुए गांव पहुंच लोगों को आपबीती सुनाई...तभी गांव के दर्जनों ग्रामीण तीर धनुष, लाठी- डंडा लेकर उक्त स्थान पर जाकर देखा तो तेंदुआ वहां नहीं मिला...दोनों महिला ने जिस जगह पर देखी थी, उस जगह सभी ग्रामीणों ने तेंदुआ के पैर के निसान देखा तो पता चलता है कि सही में बाघ के पैर का निसान है...वहीं ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ के पैर की निसान मिलने को लेकर पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है...ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों से मदद मांग कर रहे हैं... ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ के डर से वह अपने खेतों का काम भी नहीं कर पा रहे हैं...
वही मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के रेंजर आरसी पासवान सहित कर्मी गांव पहुंचकर मामले की छानबीन किया...दोनों महिला सहित ग्रामीणों से वन विभाग के अधिकारी ओर कर्मियों ने पूछताछ किया है...झाड़ियों में खोज बीन किया गया है...जानवर के पाँव के निशान मिले है...सेम्पल के कलेक्ट किया गया है...वन विभाग जाँच कर रही है...
1
Report
KJKamran Jalili
FollowAug 16, 2025 03:46:47Ranchi, Jharkhand:
देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले पर तिरंगा फहराते हुए बदलते डेमोग्राफी पर कमीशन गठित करने की बात कही है। प्रधानमंत्री के संबोधन में कहा कि उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी बदल रही है और हम अपना देश घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकते।पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि घुसपैठिए आदिवासियों को भ्रमित कर रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी छीन रहे हैं।उन्होंने देश को इस चुनौती से आगाह करते हुए हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद झारखंड में सियासत भी तेज हो गई
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लाल किले से प्रधानमंत्री ने कोई गलत नहीं कहा जो वास्तविकता है उसका जिक्र किया है।जिस प्रकार से डेमोग्राफी बदल रही है अगर हम अभी से सजग नहीं रहे । झारखंड के कई इलाकों में और देश के कई हिस्सों में डेमोग्राफी बदल रही है और जरूरत है उसे रोकने की। घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें यहां से बाहर करना ही पड़ेगा।
बाइट....बाबूलाल मरांडी,बीजेपी
अगर इस तरीके की कोई शंका है देश के परिपेक्ष में आता है चाहे संथाल परगना की बात हो या फिर कश्मीर में हुए हमले की बात हो। देश की जो आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना सरकार का दायित्व है। कमेटी बनाई जा सकती है इसमें क्या गलत है
बाइट.... रविंद्र नाथ महतो, स्पीकर झारखंड विधानसभा
हालांकि प्रधानमंत्री किस बयान पर कांग्रेस ने तीखा वार किया है।भारतीय जनता पार्टी की मंशा कभी भी नहीं रही है कि देश के अंदर घुसपैठियों को भगाया जाए प्रधानमंत्री ने कल जो बातें कही हैं तो सवाल यह उठाते हैं कि पिछले 11 वर्षों से यह क्या हो रहा है और अगर 11 वर्षों में घुसपैठ हुआ है तो यह आपकी सफलता है। कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने सेट एजेंट से बाहर आना नहीं चाहती। इन सब विषय पर चर्चा कर देश के अंदर भाई का वातावरण तैयार कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भारतीय जनता पार्टी।
बाइट....किशोर शहदेव,मुख्य प्रवक्ता,कांग्रेस
धीरज ठाकुर,जी मीडिया रांची
0
Report
KJKamran Jalili
FollowAug 16, 2025 03:46:42Ranchi, Jharkhand:
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। दुख की घड़ी है लेकिन बस ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर परिवार को इतनी शक्ति दे कि वह इस दुख की घड़ी को सहन कर सके।
बाइट....किशोर शहदेव, मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowAug 16, 2025 03:46:23Bemetara, Chhattisgarh:
बेमेतरा :-
नगर पंचायत नवागढ़ के तालाब मे तैरता मिला युवक शव , देखने उमड़ी लोंगो की भीड़ , शहर के बीचों बीच मिली लाश से मचा हड़कंप , बस स्टैंड से शंकर नगर जाने वाले रास्ते मे डाऊबन्द तालाब की घटना ।
0
Report
MSManish Sharma
FollowAug 16, 2025 03:46:03Aligarh, Uttar Pradesh:
*अलीगढ़ :*
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी के सारसौल क्षेत्र में मेयर की फैक्ट्री में एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री स्टाफ पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में देरी करने का आरोप लगाया और शव फेक्ट्री गेट पर रख दिया। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा मेयर मोके पर आ गए। मेयर प्रशांत सिंघल ने आर्थिक मदद का मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया। कई घण्टे की बातचीत के बाद शाम को परिजन बिना पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव घर ले गए। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, शहर के थाना देहली गेट इलाके के नगला मसानी के रहने वाले 50 वर्षीय सुशील पुत्र निरंजनलाल भाजपा से मेयर प्रशान्त सिंह की सारसौल प्रशांत एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में सफाई कर्मचारी की नौकरी करते थे। अन्य दिनों की भान्ती शुक्रवार की सुबह सुशील घर से फैक्ट्री गए। जहां उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई।
इसकी जानकारी फैक्ट्री के मैनेजर ने फोन कर परिजनों को दी। बताया कि सुशील की तबियत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि सुशील को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में फैक्ट्री वालों ने लापरवाही की है। उनको समय पर इलाज नही दिया, इसलिए मौत हो गई।
उधर, हादसे की खबर पर इलाका पुलिस के अलावा मेयर प्रशान्त सिंघल फैक्ट्री पहुँच गए। उन्होंने बताया कि सुशील फैक्ट्री में करीब 35 साल से काम करते आ रहे थे। वह फैक्ट्री की शुरुआत के दिनों से नौकरी करते रहे हैं। आज उनकी तबियत खराब होने पर फैक्ट्री स्टाफ निजी अस्पताल जीवन ज्योति ले गया था। यहां से डॉक्टर ने उनको केके हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
हालात और ज्यादा बिगड़ने पर उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। सुशील की सैलरी बतौर पेंशन उनकी पत्नी को आजीवन मिलती रहेगी। इसके अलावा फंड भी खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
इधर, पुलिस ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है। परिवार ने पोस्टमार्टम कार्यवाही से मना कर दिया।
बाइट - शैलेन्द्र, म्रतक का बेटा, अलीगढ़.
बाइट - प्रशांत सिंघल, मेयर भाजपा/फैक्ट्री स्वामी, अलीगढ़.
0
Report
MSManuj Sharma
FollowAug 16, 2025 03:45:53Solan, Himachal Pradesh:
श्री कृष्ण जन्माष्टमी जिला सोलन में भी धार्मिक भावना व हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। ठीक 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के समय भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया। सोलन स्तिथ श्री कृष्ण मंदिर में शाम के समय से ही भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्तिथ रहे व श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने इस अवसर पर बात करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी में भगवान के प्रति रुचि पैदा करते है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में सभी त्योहार धार्मिक भावना व हर्षोउल्लास के साथ मनाए गए। जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों ने उपवास रख कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी धार्मिक होती है व नशे जैसे जहर से दूर रहती है।
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowAug 16, 2025 03:45:34Etah, Uttar Pradesh:
एटा ब्रेकिंग...
एटा में दबंगों ने किसान नेता के साथ पिस्टल की वट से की जमकर मारपीट, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया एटा मेडिकल कॉलेज में एडमिट,
आरोपी अमर लोधी ने किसान नेता विक्की ठाकुर पर पिस्टल की बट से किया जानलेवा हमला,आरोपी पिस्टल से फायर कर अपने साथियों संग हुआ फरार,
पुरानी रंजिश के चलते दबंग प्रधान प्रतिनिधि अमर लोधी ने अपने एक दर्जन से ज्यादा गुर्गों के साथ पिस्टल और पथराव कर की मारपीट,
मारपीट में गंभीर घायल हुआ युवक,
पीड़ित युवक ने अमर लोधी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर,
पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी,
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर का मामला।
बाइट - विक्की ठाकुर (घायल)
रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी एटा।
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 16, 2025 03:45:27Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल, बाइट
अलवर के काला कुआं स्थित श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम में आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व बड़े उल्लास, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. मंदिर के आचार्य सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि दिव्य धाम की साज सज्जा और लाइटिंग की गई है. वृंदावन धाम से लड्डू गोपाल जी के लिए विशेष पोशाक मंगवाई गई है. विश्व की सबसे बड़े लड्डू गोपाल जी इस दिव्य धाम में विराजमान है. जिनकी ऊंचाई 27 इंच है. 50 किलो वजन है.अष्टधातु के बने हुए हैं. इसके अलावा मंदिर में भगवान के श्रृंगार के लिए कर्नाटक से पुष्प मालाएं मंगाई गई है. जिसको गजमाल कहते हैं. प्रातः काल से ही भक्त दर्शन के लिए आना शुरू हुए. शाम 5 से 6 तक विष्णु सहस्त्रनाम और गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ किए जाएंगे. शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक जन्माष्टमी से जुड़े भजन संध्या, और प्रवचन संकीर्तन आयोजित होगा.10 बजे पट बंद होंगे, पौने बारह बजे पंचामृत और पंजरी का भोग लगाकर भक्तों को पंजरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान बच्चे लड्डू गोपाल जी को पालने में झुलायेंगे ,भजन कीर्तन होगा और उपहार दिए जाएंगे.
बाइट__स्वामी सुदर्शाचार्य, पुजारी
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowAug 16, 2025 03:31:59Etah, Uttar Pradesh:
एटा ब्रेकिंग...
एटा में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दिन चोरी छिपे शराब बेचने वाले शराब तस्कर के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही,इंद्रपुरी चौकी प्रभारी पारस त्यागी और उनकी टीम ने की बड़ी कार्यवाही,
कोतवाली नगर पुलिस ने शराब तस्कर को अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,15 अगस्त को शराब के ठेके रहते है बंद मोटी रकम लेकर बेच रहा था अवैध शराब,
पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से 20 टेट्रा देशी शराब सहित अन्य प्रतिबंधित पऊआ किए बरामद,
कोतवाली नगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 में किया मुकदमा दर्ज,
कोतवाली नगर प्रभारी अमित तोमर और इंद्रपुरी चौकी प्रभारी पारस त्यागी ने पूरी टीम सहित आरोपी शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा एटा जेल,
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे के पास का मामला।
रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी एटा।
4
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 16, 2025 03:31:53Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल, बाइट
अलवर के काला कुआं स्थित श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम में आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व बड़े उल्लास, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. मंदिर के आचार्य सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि दिव्य धाम की साज सज्जा और लाइटिंग की गई है. वृंदावन धाम से लड्डू गोपाल जी के लिए विशेष पोशाक मंगवाई गई है. विश्व की सबसे बड़े लड्डू गोपाल जी इस दिव्य धाम में विराजमान है. जिनकी ऊंचाई 27 इंच है. 50 किलो वजन है.अष्टधातु के बने हुए हैं. इसके अलावा मंदिर में भगवान के श्रृंगार के लिए कर्नाटक से पुष्प मालाएं मंगाई गई है. जिसको गजमाल कहते हैं. प्रातः काल से ही भक्त दर्शन के लिए आना शुरू हुए. शाम 5 से 6 तक विष्णु सहस्त्रनाम और गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ किए जाएंगे. शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक जन्माष्टमी से जुड़े भजन संध्या, और प्रवचन संकीर्तन आयोजित होगा.10 बजे पट बंद होंगे, पौने बारह बजे पंचामृत और पंजरी का भोग लगाकर भक्तों को पंजरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान बच्चे लड्डू गोपाल जी को पालने में झुलायेंगे ,भजन कीर्तन होगा और उपहार दिए जाएंगे.
बाइट__स्वामी सुदर्शाचार्य, महंत वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम मंदिर
2
Report