Back
ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀ: ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣଙ୍କର ଜନ୍ମ ଦିନରେ ମହାଉତ୍ସବ!
SMSanjay Mohapatra
Aug 15, 2025 13:32:06
Puri, Odisha
janmastami,,,
() ଆଜି ହେଉଛି ଭାଦ୍ରବ ମାସ କୃଷ୍ଣପକ୍ଷ ଅଷ୍ଟମୀ ତିଥି। ଆଜିର ଏହି ପବିତ୍ର ତିଥିରେ ଜନ୍ମ ନେଇଥିଲେ ପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣ। ଏଥିଲାଗି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ନିତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ। ଗତକାଲି ସଂନ୍ଧ୍ଯା ଆଳତୀ ବେଶରେ ମହାପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ନିଜେ ମାତା ଦେବକୀଙ୍କ ରୁପରେ ଜେଉଡ ପ୍ରସାଦ ପାଇ ଗର୍ଭଧାରଣ କରିଥାନ୍ତି। ଆଜି ସ୍ୱୟଂ ଜଗନ୍ନାଥ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଗର୍ଭରୁ ଧରାପୃଷ୍ଠକୁ ଅବତରଣ କରିବେ ପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣ। ଯାହାକୁ ନେଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଭକ୍ତଙ୍କ ଗହଳି ଜମିଛି। ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀ ବ୍ରତ ଧାରୀ ମାନେ ଆଜି ରତ୍ନବେଦୀରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରି କୃପାଭିକ୍ଷା କରୁଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି। ସେପଟେ ଏହା ଏକ ଗୁପ୍ତସେବା ହୋଇଥିବାରୁ ଅପରାହ୍ନ ୭ଟାରୁ ରାତ୍ର ୧୨ଟା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ପାଞ୍ଚଘଣ୍ଟା ସାଧାରଣ ଦର୍ଶନ ବନ୍ଦ ରହିବ ବୋଲି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ସୂଚନା ଦେଇଛି। ପବିତ୍ର ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀ ଲାଗି ଉତ୍ସବ ମୁଖର ହୋଇଉଠିଛି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର। ହଜାର ହଜାର ଭକ୍ତ ରତ୍ନବେଦୀରେ ଶ୍ରୀଜୀଉଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରି ଆଶିର୍ବାଦ ଭିକ୍ଷା କରୁଛନ୍ତି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀ ନିତିର ଏକ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ବିଧି ପରମ୍ପରା ରହିଛି। ଗତକାଲି ସଂନ୍ଧ୍ଯା ଆଳତି ବେଶରେ ଠାକୁରଙ୍କୁ ଛଅମୂର୍ତ୍ତି ଅଳଙ୍କାର ଲାଗି କରାଯିବା ସହ ଜନ୍ମ ନିତି ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି। ସଂନ୍ଧ୍ଯା ଆଳତି ପରେ ଭିତରେ ପାଣି ପଡି ଟେରା ବନ୍ଧା ହୋଇ ରୋଷରେ ସଂନ୍ଧ୍ଯାଧୁପ ଛେକ ଛାମୁକୁ ଆସିଥିଲା। ସଂନ୍ଧ୍ଯାଧୁପ ପରେ ଭିତରେ ପାଣି ପଡି ଜୟବିଜୟ ଦ୍ୱାର ବନ୍ଦ କରାଯାଇଥିଲା। ଟେରା ବନ୍ଧା ହେବାପରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ନିକଟରେ ଯେଉଡ ଭୋଗ ଅର୍ଥାତ ସାଗ, ତରକାରୀ, ପିଠା,ଝିଲି,ଓରିଆ,ଖିରି ଆଦି ରୋଷରୁ ଆସି ଅଣସର ପିଣ୍ଡିରେ ରଖାଯାଇଥିଲା। ମୁଦିରସ୍ତ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଶ୍ରୀଅଙ୍ଗରେ ପ୍ରସାଦ ଲାଗି କରିଥିଲେ। ତିନି ପୂଜାପଣ୍ଡା ପଞ୍ଚାକ୍ଷର ମନ୍ତ୍ରରେ ପୂଜା କରିଥିଲେ। ପୂଜାପଣ୍ଡା, ପତି ଓ ମୁଦିରସ୍ତ ତିନିବାଡରେ ବନ୍ଦାପନା କରିଥିଲେ। ଏହାକୁ ଗର୍ଭଉଦକ ବନ୍ଦାପନା କୁହାଯାଇଥାଏ। ଏଠି ସ୍ୱୟଂ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ମହାପ୍ରଭୁ ଦେବକୀ ରୂପ ଧାରଣକରି ଗର୍ଭ ଧାରଣ କରିଥିବାରୁ ସୁଖ ପ୍ରସବ ଲାଗି ତାଙ୍କୁ ଜେଉଡ ପ୍ରସାଦ ଲାଗି କରାଯାଇଛି। ବିଧି ପରମ୍ପରା ଅନୁସାରେ ଏହା ଏକ ଗୁପ୍ତନିତି ହୋଇଥିବାରୁ ଆଜି ସଂନ୍ଧ୍ଯାଧୁପ ପରେ ଜୟବିଜୟ ଦ୍ୱାର ବନ୍ଦ କରାଯିବ । ଦୁଇଜଣ ମହାଜନ ସେବକ ଦେବକୀ ଓ ବସୁଦେବ ବେଶରେ ଜନ୍ମ ଚକଡାରେ ଶ୍ରୀକୃଷ୍ଣଙ୍କ ଜନ୍ମନିତି ସମ୍ପର୍ଣ୍ଣ ହେବ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଏହି ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ପରମ୍ପରାକୁ ଦର୍ଶନ କରିବା ପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଭକ୍ତଙ୍କ ଗହଳି ଜମିଛି। ଏଣୁ ଜନ୍ମାଷ୍ଟମୀ ଏକ ଗୁପ୍ତସେବା ହୋଇଥିବା କାରଣରୁ ସଂନ୍ଧ୍ଯାଧୁପ ପରେ ପାଞ୍ଚଘଣ୍ଟା ଅର୍ଥାତ ଅପରାହ୍ନ ୭ଟାରୁ ରାତ୍ର ୧୨ଟା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସର୍ବସାଧାରଣ ଦର୍ଶନ ବନ୍ଦ ରହିବ ବୋଲି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ସୂଚନା ଦେଇଛି।,,
ବାଇଟ୍- ହଜୁରୀ କୃଷ୍ଣଚନ୍ଦ୍ର ଖୁଣ୍ଟିଆ, ବରିଷ୍ଠ ସେବାୟତ
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GMGANESH MOHALE
FollowAug 15, 2025 15:45:37Washim, Maharashtra:
वाशिम: फ़ाइल:1508ZT_WSM_HEAVY_RAIN_RISOD रिपोर्टर: गणेश मोहले, वाशिम एंकर: वाशिम जिले के रिसोड तालुका में आज भारी बारिश के कारण कई इलाकों में नदियाँ और नहरें उफान पर आ गईं। नतीजतन, खेतों में पानी जमा हो गया है और उन्हें झीलों में बदल दिया है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ स्थानों पर, पानी के बहाव के कारण कृषि का क्षरण हुआ है। पिछले दो महीनों में यह तीसरी बार है जब बाढ़ के पानी ने किसानों को नुकसान पहुंचाया है। शेलू-खड़से क्षेत्र में सिर्फ एक घंटे में भारी बारिश ने फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है, और किसान मुश्किल में हैं। इस बीच, भारी बारिश ने रिसोड तालुका के गोहोगांव-हाडे क्षेत्र में पैनगंगा नदी में भी बाढ़ ला दी। इस बाढ़ के पानी के कारण वाकड-गोहोगांव मार्ग कुछ समय के लिए बंद रहा, जिससे यातायात बाधित हुआ।
0
Report
GDGAJANAN DESHMUKH
FollowAug 15, 2025 15:45:19Parbhani, Maharashtra:
एंकर_ हिंगोली के अजेगाव मंडल में आज सुबह से ही भारी बारिश के कारण नदी और नहरें उफान पर हैं। अजेगाव ताकाटोडा मार्ग पर नदी उफान पर है और ताकाटोडा गांव की ओर यातायात बाधित हो गया है। इस क्षेत्र में दो घंटे तक हुई भारी बारिश के कारण ताकाटोडा शिंदेफल गांव की ओर आने वाली नदी उफान पर है और नदी के पानी के कारण सड़क के दोनों ओर नागरिक फंसे हुए हैं और नदी और नहरें उफान पर हैं जिससे नदी किनारे की कृषि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowAug 15, 2025 15:45:04Jaipur, Rajasthan:
राजधानी जयपुर में आज़ादी का जश्न पूरे गौरव और गरिमा के साथ मनाया गया। राजस्थान सचिवालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने तिरंगा फहराया। और 'जन गण मन' की गूंज ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्मिक विभाग के शासन सचिव डॉ. कृष्णकांत पाठक समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। भारत माता के सम्मान में सैनिकों ने सलामी दी और बच्चों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। सचिवालय की महिला कार्मिकों ने भी राजस्थानी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने सचिवालय में किए जा रहे कार्यों में और सुधार और तेजी लाने की बात कही।
बाइट– प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री
नोट
पोडियम वाली बाइट उठाएं
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowAug 15, 2025 15:32:20Banda, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - अतुल मिश्रा
सेंटर - बांदा
*Anchor-* यूपी के बांदा में एक दिल को हिला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीज की स्थिति खतरे में होने पर एक सख्स अपने साले को 62 किलोमीटर दूर एक जुगाड़ू गाड़ी से लेकर पहुँचा, तब उसकी जान बच सकी, परिजनों ने बताया कि गांव में एम्बुलेंस को फोन मिलाया, लेकिन किसी कारण से काल कनेक्ट नही हुई, इधर मरीज की हालत बिगड़ती जा रही थी, इसलिए वो आनन फानन में मरीज को लेकर अस्पताल भागे, परिजनों ने गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो द्वारा मरीज का इलाज किया जा रहा है, वही जिले के CMO ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की काल कनेक्ट नही हुई होगी जिसके कारण उन्हें एम्बुलेंस सेवा नही उपलब्ध नही हुई, ये सेवा मेरे अधीन नही है, यह लखनऊ से संचालित की जा रही है, फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
*Vo-* मामला बबेरू तहसील के मर्का थाना क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले देवराज गंभीर बीमारी (लकवे) से ग्रसित थे, देवराज के जीजा हरि ने बताया कि उनके साले देवराज की तबियत बहुत बिगड़ी हुई थी, जान पे आफत पड़ी हुई थी, मुझे फोन से जानकारी दी तो मैं तुरन्त पहुँचा और अपनी जुगाड़ वाली गाड़ी से इन्हें जिला अस्पताल बांदा 62 किलोमीटर दूर लेकर पहुँचा हूँ, वहां हमको कोई एम्बुलेंस नही मिली, जिसके कारण हम अपनी जुगाड़ गाड़ी में लेकर आये हैं, गांव वालों एम्बुलेंस को फोन किया है तो फोन नही लगा, इनकी हालत खराब थी, इसलिए मैंने कोई इंतज़ार न करके सीधा लेकर आ गया हूँ, यहां देवराज का इलाज चल रहा है।
*Byte-* हरि (जीजा, तीमारदार)
*Vo 2-* सीएमओ विजेंद्र सिंह का कहना है कि बबेरू क्षेत्र से 60 किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाके से एक मरीज आया है, जिन्होंने 108 एम्बुलेंस को फोन मिलाया होगा तो उनका फोन कनेक्ट नही हुआ, मुझे लगता है कि उनकी काल लखनऊ तक नही गयी होगी, इसलिए उन्हें सवा नही मिली, 108 नम्बर की एम्बुलेंस सेवा एक अलग संस्थान द्वारा संचालित कराई जाती हैं, ये लखनऊ से ऑपरेट होता है, ये मेरे लेवल का मामला नही है, मेरे द्वारा मरीज को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं।
Byte - विजेंद्र सिंह(CMO)
1
Report
KAKapil Agarwal
FollowAug 15, 2025 15:32:08Agra, Uttar Pradesh:
15 अगस्त आगरा
स्लग
ऑपरेशन सिंदूर
स्वतंत्रता दिवस पर दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलक,देश भर के 96 शहरों के 142 स्थानों पर सेना और अर्धसैनिक बलों के बैंड्स ने लाइव फॉर्मोमेंस देकर बंधा समा,आगरा में लाल किले के अंदर सेना के बैंड्स ने मनमोहक प्रस्तुति देकर जीता लोगों का दिल
लोकेशन आगरा
रिपोर्ट कपिल अग्रवाल
आगरा के लाल किले में सेना के बैंड्स की प्रस्तुति से पहले पैरा कमांडरों ने पैरा ग्लाइडर पर आसमान में happy independence day के फ्लैग और तिरंगा पैराशूट संग लोगों का जोश दोगुना कर दिया,जिसके बाद बैंड्स ने देशभक्ति गीतों को अपने सुरों में पिरोकर समा बांध दिया,ग्रेनेडियर जबलपुर बैंड,
जाट रेजिमेंटल बरेली बैंड,और आर बी सी हैमपुर बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी,ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर को पानी और कर चले हम फिदा जान ओ वतन साथियों के साथ सुनो गौर से दुनिया वालो सहित तमाम देशभक्ति के गीतों से समा बांध दिया
सेना के बैंड्स की प्रस्तुति देखने जहां सेना से जुड़े अधिकारी रहे तो वहीं लाल किला घूमने आने वाले देशी विदेश पर्यटकों ने भी सेना के बैंड्स की लाइव परफॉर्मेंस का लुफ्ट उठाया
बाइट सुशील/पर्यटक बिहार
बाइट संतोष कुमार/पर्यटक जौनपुर
1
Report
ASARUN SINGH
FollowAug 15, 2025 15:31:58Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद
अरुण सिंह
फर्रुखाबाद में बाढ़ के चलते गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना बहुत चुनौतीपूर्ण बन गया है
CLOSE PTC- बाढ़ के चलती मजबूरी में गर्भवती महिलाओं को झोलाछाप डॉक्टरों के पास ले जाना पड़ता है...जिससे कारण उनकी जान तक चली जाती है
2
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowAug 15, 2025 15:31:444
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowAug 15, 2025 15:30:262
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowAug 15, 2025 15:30:09Chowk, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- महराजगंज के कोठीभार में यूरिया लेने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई..
CLOSE PTC- वहीं अधिकारियों का कहना है कि किसान के परिजनों को कृषक बीमा दुर्घटना योजना के तहत आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाएगी
4
Report
Upani, Chhattisgarh:
स्वतंत्रता दिवस समारोह ग्राम पंचायत नवापारा ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां ग्राम के सरपंच किशन सिदार ने पंचायत भवन,शासकीय मिडिल स्कूल एवं आंगनबाड़ी के संयुक्त कार्यक्रम में ध्वजारोहण का देश के वीर जवानों को याद किया। मिडिल स्कूल प्रांगण में प्रभात फेरी के पश्चात सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया गया,, इस कार्यक्रम के दौरान उप सरपंच,मिडिल स्कूल जन भागीदारी समिति अध्यक्ष लोकेश यादव,पंचगण नरेश भुपाल,फूलकुमारी जायसवाल,सुशीला माली,राधेश्याम सिदार,रामवल्लभ जायसवाल के साथ विद्यार्थी, मिडिल स्कूल के शिक्षकगण,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
4
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowAug 15, 2025 15:16:06Kawardha, Chhattisgarh:
कवर्धा
कवर्धा के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में एक तरफ मैदान पर देशभक्ति का रंग बिखर रहा था, तो दूसरी तरफ मैदान में माहौल बिगड़ता दिखा।
कार्यक्रम के दौरान ही कुछ लोग आपस में बहस करते-करते हाथापाई पर उतर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि राष्ट्रीय पर्व पर जहाँ जिले भर के पुलिस जवान तैनात थे वहाँ स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर भी कुछ लोग संयम बनाए रखने में नाकाम रहे।
फिलहाल, मारपीट के कारणों को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
3
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowAug 15, 2025 15:15:59Udaipur, Rajasthan:
इन्फाॅर्मर-भावेश सोमानी
मो.9462021117
जिला-सलुम्बर
एक्स-@ Bhaveshsomani3
जिला रिपोर्टर-अविनाश जगनावत
सलूम्बर से बड़ी खबर
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के कुछ ही घंटों बाद प्रशासन की लापरवाही चर्चा का
विषय बन गयी, शहर के सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मैदान में लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे के फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,
जानकारी के अनुसार, यह विशाल तिरंगा दो माह पूर्व भी फटने के कारण उतारा गया था। इसके बाद नगर परिषद ने आजादी के पर्व को देखते हुए 13 अगस्त को पुनः ध्वज फहराया। लेकिन नगरपरिषद ने नया राष्ट्रीय ध्वज लगाने के बजाय पुराने ध्वज को ही धुलाई और रिपेयर करके लगा दिया,
जिससे स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद दोपहर में मौसम का मिजाज बदला और बारिश के बीच हल्की हवा के झोंकों में ही तिरंगा फट गया, 100 फीट ऊंचाई पर लहराते हुए तिरंगे के फटने का वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि तिरंगे का ऊपरी हिस्सा फट चुका है।
स्थानीय निवासियो का कहना है कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर लगाए जाने वाले ध्वज की गुणवत्ता और रखरखाव पर प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए था। तिरंगे का फटना न केवल लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से भी जुड़ा मामला है।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने इसे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के प्रति उदासीनता बताया है।
@ dmsalumber @ cmorajasthan
5
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowAug 15, 2025 15:15:38Delhi, Delhi:
यही वह विधानसभा है जहाँ महात्मा गांधी, श्री विट्ठलभाई पटेल, लाला लाजपत राय और गोपाल कृष्ण गोखले जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने स्वतंत्रता का शंखनाद किया था” – विजेंद्र गुप्ता
बीएसएफ बैंड और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिल्ली विधानसभा के 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिल्ली के नागरिकों को जोड़ा
तिरंगे की विशेष लाइटिंग से जगमगाती ऐतिहासिक विधानसभा ने वातावरण को देशभक्ति और राष्ट्रीय गर्व से भर दिया
“यही वह विधानसभा है जहाँ महात्मा गांधी, श्री विट्ठलभाई पटेल, लाला लाजपत राय और गोपाल कृष्ण गोखले जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने स्वतंत्रता का शंखनाद किया था” — यह बात आज दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान कही।
दिल्ली के नागरिक आज 115 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक विधानसभा इमारत में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में शामिल हुए, जिससे परिसर देशभक्ति की ऊर्जा और उल्लास से गूंज उठा। परिवारों और आगंतुकों ने विधानसभा प्रांगण का भ्रमण किया, इसकी गौरवशाली विरासत को जाना और भव्य स्थापत्य की प्रशंसा की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बैंड के जोशीले देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, और लोग तालियों और जयघोष से उनका उत्साहवर्धन करते रहे। साहित्य कला परिषद के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया, जिससे दर्शकों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे। एकता और गर्व से ओतप्रोत नागरिक इस अवसर की यादें अपने दिलों में संजोकर लौटे।
समारोह में माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने आगंतुकों से संवाद कर दिल्ली की लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था में विधानसभा की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। विशेष रूप से तिरंगे की रोशनी में सजी विधानसभा भवन की भव्यता ने समारोह के माहौल को और अधिक देशभक्ति व राष्ट्रीय गर्व से परिपूर्ण कर दिया।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने कहा कि यह दिन हमें गर्व के साथ भारत की यात्रा की याद दिलाता है—औपनिवेशिक शासन से निकलकर विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनने तक। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को नमन किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव का विशेष उल्लेख करते हुए इन्हें साहस और समर्पण के प्रतीक बताया। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है, भारत की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाया है, और आत्मनिर्भर भारत के विज़न के माध्यम से आत्मनिर्भरता, नवाचार और सर्वसमावेशी विकास के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया है।
दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि यह भारत की पहली संसद थी, जहाँ महात्मा गांधी तीन बार पधारे। उन्होंने साइमन कमीशन के विरोध में हुए जोशीले प्रदर्शनों का उल्लेख किया और वह ऐतिहासिक क्षण भी याद किया जब श्री विट्ठलभाई पटेल एक शताब्दी पहले इस विधानसभा के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि इन्हीं दीवारों के बीच लाला लाजपत राय, पंडित मदन मोहन मालवीय और गोपाल कृष्ण गोखले जैसे महान नेताओं ने ब्रिटिश नीतियों को साहसपूर्वक चुनौती दी थी।
श्री गुप्ता ने आगे कहा कि यहीं रॉलेट एक्ट के विरोध से असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई, जिसने ब्रिटिश शासन के दमनकारी स्वरूप को उजागर किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर लोगों को उन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का अवसर देगा जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, और स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान करेगा।
इससे पहले, 79वें स्वतंत्रता दिवस की सुबह, माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
5
Report
IKIsateyak Khan
FollowAug 15, 2025 15:15:32Danapur, Bihar:
HEADLINE डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अमेरिका पर कसा तंज कहां भारत अब सोने की चिड़िया नहीं । दुनिया में दहाड़ने के लिए बना रहा सोने का शेर ।
ANCHOR बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका चाहता कि भारत झुके ।लेकिन ये आज का भारत है झुकाने वाला नहीं है आगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जब अमेरिका द्वारा300% टैक्स लगाने के बाद भी भारत सीना तानकर खड़ा रहेगा और जवाब देने का काम भारत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे।
सम्राट चौधरी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि हमारी एनडीए सरकार सोने की चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाने का कार्य कर रही है ताकि दुश्मनों पर दहाड़ सके। आगे उन्होंने कहा कि जब बिहार का विभाजन हुआ तब बिहार का बजट काफी कम था लेकिन अब जब मैं बजट इस साल पेश कर रहा था तो बिहार का बजट लगभग 3 लाख से ज्यादा था जबकि झारखंड का बजट एक लाख के पास था इसलिए बिहार का विकास हो रहा है उक्त बाते 79वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दानापुर के दलित टोला दरियापुर में झंडातोलण का कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा झंडोतोलन समारोह में पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने उपस्थिति में गांव के बुजुर्ग दलित जोगिंदर पासवान से झंडातोलन कराया ।साथ ही उन्होंने जोगिंदर पासवान को सम्मानित भी किया।
BYTE FILE सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार
5
Report
BBBindu Bhushan
FollowAug 15, 2025 15:15:18Madhubani, Bihar:
1508 ZBJ MDB INJURED R
LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN
एंकर मधुबनी के एक स्कूल में झंडोत्तोलन के दौरान झंडा लगा पाइप हाई टेंसन तार से टकराया,एक छात्र समेत तीन लोग हुए घायल ,बाल बाल बचे दर्जनों लोग।घटना बेनीपट्टी थाना के समदा गांव की है।राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के ऊपर से हाई टेंसन बिजली तार गुजर रही है जिससे आज एक बड़ा हादसा टल गया।बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। ग्रामीणों की माने तो झंडा को गाड़ने के समय पाइप बिजली तार से टच कर गया जिससे पाइप में करेंट दौड़ गया। पाकप पकड़े तीन सख्श एक छात्र नाइट गार्ड और एक कर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है स्कूल के छत के ऊपर से तार गुजर रही है जिससे पूर्व में भी हादसा जो चुका है बावजूद बिजली अधिकारी तार को नही हटा रहा है।बिजली अधिकारी के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा देखा गया।
बाइट पीड़ित गार्ड
बाइट ग्रामीण
4
Report