Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khordha752055
ଖୋର୍ଦ୍ଧାରେ ଗଣେଶ ପୂଜା: ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ପରିବେଶର ଅନୁଭବ କରନ୍ତୁ!
SMSURYA MOHANTY
Aug 31, 2025 10:16:33
Khordha, Odisha
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଗଣେଶ ପୂଜା ପାଇଁ ଓଡ଼ିଶାର ମୁମ୍ବାଇ କୁହାଯାଉ ଥିବା ଜଟଣୀ ସହରରେ ଏବେ ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ପରିବେଶ, ସଂଧ୍ୟାରେ ଆଳତୀ ସାଙ୍ଗକୁ ଭଜନ କୀର୍ତ୍ତନ ରେ ପ୍ରକମ୍ପିତ ସାରା ପରିବେଶ ।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDebabrata Ghosh
Sept 04, 2025 13:32:18
Howrah, West Bengal:
সাফাই কর্মীদের বিক্ষোভ হাওড়া পুরসভায়।স্থায়ী করন ও মজুরি বাড়ানোর দাবীতে অস্থায়ী সাফাই কর্মীরা আজ বিক্ষোভ দেখায়।কর্মীরা বলেন এর আগেও তাদের ন্যায্য দাবী আন্দোলন হয়েছে।ডেপুটেশন দেওয়া হয়েছে।সমস্যা সমাধানের আশ্বাস দেওয়া হলেও কোনো কাজ হয়নি।উল্টে আন্দোলন করার জন্য তাদের ছয়জনের বিরুদ্ধে মিথ্যে মামলা করেছে পুলিশ।মামলা তুলে না নেবার পাশাপাশি তাদের দাবী না মানলে কাজ বন্ধ করে দেবার হুমকি সাফাই কর্মীদের। বাইট..১..ইমা মল্লিক(সহ সভাপতি, সর্বভারতীয় অখিল ভারতীয় সাফাই মজদুর সংগঠন)
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Sept 04, 2025 13:31:24
Aligarh, Uttar Pradesh:
एंकर...अलीगढ़ थाना गभाना क्षेत्र के पचपेड़ा मौड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार दोनों युवकों की मोके पर मौत हो गयी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा ,पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी। वीओ....दिल्ली शालीमार गार्डन निवासी शीटू गुरुवार को अपने साथी टोनी के साथ बाइक द्वारा अलीगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे के पचपेड़ा मोड पर किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक और नियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइट। डॉ रितेश कुमार इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर बाइट। प्रताप सिंह एंबुलेंस कर्मी
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Sept 04, 2025 13:31:08
Danti, Uttar Pradesh:
Slug : प्रयोगशाला में शिक्षक ने लगाई फांसी Place : मीरजापुर Date : 4.9.2025 Report : राजेश मिश्र Anchor : मिर्जापुर में कछवां थाना क्षेत्र के श्री गांधी विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज में रसायन विज्ञान के अध्यापक डॉ. दिलीप कुमार ने प्रयोगशाला में गले फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। Vo 1: शिक्षक डॉ. दिलीप कुमार वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी पत्नी मंजुला सिंह राजातालाब स्थित एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। बेटा अमन सिंह लखनऊ में एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है । बेटी जो कानपुर से एम. फार्मा की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि डॉ. दिलीप पिछले दिनों स्वास्थ्य संबंधी दवा के लिए हरिद्वार गए थे। हालांकि वह सामान्य रूप से स्वस्थ चल रहे थे। उनकी इस घटना से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि सीनियर अध्यापक होने चलते उनके ऊपर काम का कोई बोझ नहीं था । यह गत दिनों इलाज करने के लिए हरिद्वार गए थे वहां से लौटने के बाद अपने आप को स्वस्थ बताया था । Bite : प्रधानाचार्य, श्री गांधी इंटर कॉलेज, मिर्जापुर । पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Sept 04, 2025 13:30:16
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
एंकर। राजनांदगांव में विश्व सहकारिता दिवस के अवसर पर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं प्रदेश सहकारिता मंत्री केदार कश्यप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजनांदगांव के साथ-साथ खैरागढ़, कवर्धा, मोहला-मानपुर जिलों के सहकारिता समितियों के प्रबंधक, किसान और बड़ी संख्या में सहकारिता से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सहकारिता आंदोलन की भूमिका और इसके जरिए किसानों की जिंदगी में आए बदलाव पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सहकारिता आंदोलन ने राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में किसानों की आर्थिकी स्थिति मजबूत की है। सहकारी समितियों और बैंकों के जरिए किसानों को समय पर ऋण, बीज, खाद और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।राजनांदगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल ने बताया कि सहकारी बैंक लगातार किसानों को आधुनिक सुविधाएं और योजनाओं का लाभ दिला रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सहकारिता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके सामाजिक-आर्थिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। सहकारिता दिवस का यह आयोजन किसानों और समितियों के लिए प्रेरणा दायी साबित हुआ और संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। बाइट। डॉ रमन सिंह बाइट। सचिन बघेल अध्यक्ष जिला केंद्रीय सहकारी बैंक किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Sept 04, 2025 13:23:41
Karauli, Rajasthan:
लोकेशन- हिण्डौन सिटी (करौली) इन्फॉर्मर- राकेश अग्रवाल मोबाइल- 9414394780 twitter- @rakeshagrawal99 30 साल बाद हिण्डौन के जगर बांध पर चली चादर, दर्जनों गांवों के रास्ते हुए बंद, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - करौली जिले के दूसरे सबसे बड़े हिण्डौन जगर बांध करीब 28 साल बाद लबालब हुआ है। मानसून की जबरदस्त बारिश से 30 फीट भराव क्षमता वाले जगर बांध से पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगा है। बांध पर करीब 6 इंच चादर चल रही है, इससे आसपास के गांव के लोग उत्साहित हैं। लोग पिकनिक मनाने बांध पर पहुंच रहे हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर सदर थाना पुलिस द्वारा बंद परिक्षेत्र में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। गत दिवस करौली के बदनपुरा क्षेत्र में एक एनीकट टूटने से पानी की भारी आवक होने से जगर बांध पर एक फीट की चादर चली। आज दोनों वेस्ट वीयर पर 6 इंच की चादर के रूप में बांध से पानी का ओवर फ्लो जारी है। इससे करसोली-कारबाड़ी गांव की सड़क पर चौथे दिनों भी पानी का तेज बहाव रहा। जिससे चार दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन बाधित हो रहा है। लोगों को दूसरे राते से होकर आना जाना पड़ रहा है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने बताया कि जगर बांध के डाउन स्ट्रीम से निकल रही नदी का पानी गांव पाली के एनीकट को भरते हुए गंभीर नदी में मिलता है। जल संसाधन विभाग ने 100 मीटर लम्बा व दो मीटर ऊंचा एनीकट बनाया हुआ है। एनीकट के भी भरने की संभावना है। इधर जगर बांध पर चल रही चादर को देखने पहुंच रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। नदी में पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन ने बयाना मार्ग की कॉजवे पुलिया के पाइपों की सफाई करवाई। प्रशासन व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से 18 पाइपों से कचरे को हटवाया। करसौली गांव के भक्त परिवार के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने बगुलादेह मंदिर और बालाजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना की साथ ही बांध की रपट पर 151 फीट लंबी चुनरी ओढ़ा कर बांध में भरपूर पानी की आवक होने का जश्न मनाया। लगभग 28 वर्ष के बाद बंध पूरी तरह से लबालब हो पानी बह रहा है। इस बांध से आसपास के करीब 26 गांवों की लगभग 7000 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी एवं हिंडौन समेत आसपास के इलाके को भरपूर पीने का पानी और सिंचाई का पानी मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि बांध से अंतिम बार वर्ष 2008 में नेहरो में पानी खोला गया था। बांध के लबालब होने से इलाके के लोगों में खुशी की लहर है।
2
comment0
Report
PSPradeep Soni
Sept 04, 2025 13:23:23
Jaipur, Rajasthan:
चौमूं जयपुर जयपुर के चौमूं से खबर खेजरोली में दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर वैष्णव विहार नांगल रोड़ खेजरोली,RBN बुरला रोड़ पर हुई कार्रवाई नगर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कृषि भूमि पर बिना भु-कन्वर्जन के बसाई जा रही थी कॉलोनी पालिका के EO संजीव शर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में मचा हड़कंप नगर पालिका अन्य अवैध कॉलोनियों पर करेगी कार्रवाई एंकर-जयपुर जिले के खेजरोली कस्बे में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है...पालिका प्रशासन ने नांगल रोड़ पर बसाई जा रही वैष्णव विहार और बुरला रोड पर बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया। बताया जा रहा है कि कृषि भूमि पर बिना भू-कन्वर्जन कराए कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। नगर पालिका ईओ संजीव शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पालिका की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया ।पालिका प्रशासन का कहना है कि बिना नियमों और स्वीकृति के कॉलोनी विकसित करना गैरकानूनी है। पालिका ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
1
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Sept 04, 2025 13:23:11
Sri Ganganagar, Rajasthan:
हेडलाइन _ सफाई कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी श्रीविजयनगर (श्रीगंगानगर)। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी मिल्खराज चुघ व उपखंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से वेतन कटौती, समय पर वेतन भुगतान, स्थायी नियुक्ति, कार्यस्थल पर सुविधाएं और नियमित उपस्थिति दर्ज कराने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वे आगामी दिनों में कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम उठा सकते हैं। प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
1
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Sept 04, 2025 13:23:00
Sambhal, Uttar Pradesh:
0409ZUP GR 930 SAMBHAL DANCE PKG OPEN PTC- संभल में थाने के बाहर रील बनाने और हुड़दंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने सबक सिखाया.. थाने के बाहर ही कान पकड़कर मंगवाई माफी CLOSE PTC- साथ ही साथ पुलिस ने सख्त हिदायत दी की अगर दोबारा ऐसा किया तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा NEED INPUT- थाने के बाहर से PTC और पुलिस की बाइट
1
comment0
Report
AYAmit Yadav
Sept 04, 2025 13:22:51
Jaipur, Rajasthan:
खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली...... मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा आज पांच लावारिश शवों की अस्ती विसर्जन करने को लेकर कोटपूतली से हरिद्वार के लिये रवाना हुई। कोटपूतली थाने मे कोटपूतली-बहरोड़ SP देवेन्द्र विश्नोई ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। कोटपूतली से थाने से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये समिति के सदस्यों ने रैली के रूप मे यात्रा निकाली जो निजी गाड़ियों से हरिद्वार पहुंचेंगे। मानव कल्याण सेवा समिति पिछले 25 वर्षो से लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर उनकी अस्तीविसर्जन करने का काम कर रही है समिति ने अब तक 144 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार किया है। कोटपूतली-बहरोड़ SP देवेन्द्र सिंह ने बताया समाज का सबसे पुण्य काम है जो हर किसी को ऐसे पुण्य काम मे बढ़ चढ़ कार सहयोग करना चाहिए जिनका कोई नहीं होता है उनका अंतिम संस्कार कर उनकी आत्मा को शांति देने का काम किया जा रहा जो अपने आप मे बहुत ही सहरानीय कार्य है..... बाईट:--01...देवेन्द्र विश्नोई SP कोटपूतली-बहरोड़.... बाईट:--02...ओमप्रकाश स्वामी समिति अध्यक्ष...
1
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Sept 04, 2025 13:22:41
Noida, Uttar Pradesh:
0409ZRJ_BUN_BETI_R 0409ZRJ_BUN_BETI_R 0409ZRJ_BUN_BETI_R \B0409ZRJ_BUN_BETI_R\B बून्दी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की त्रैमासिक बैठक हुई सम्पन्न एंकर।बून्दी । महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय टास्क फोर्स, जिला महिला समाधान समिति एवं सखी वन स्टॉप सेंटर प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भेरू प्रकाश नागर ने अब तक अर्जित की गई प्रगति की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले में लिंगानुपात सुधार, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता और बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
2
comment0
Report
AOAjay Ojha
Sept 04, 2025 13:22:28
Banswara Rural, Rajasthan:
नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन इलाके के होलका गांव में भारी बारिश के कारण कवेलूपोश मकान का एक हिस्सा अचानक से गिर गया, गनीमत रही कि जब मकान का हिस्सा गिरा तब सभी लोग खेत में काम करने गए थे,इसलिए सभी की जान बच गई। मकान का हिस्सा गिरने से घर में रखें अनाज और घरेलू सामान पूरी तरह से खराब हो गया,घटना की जानकारी स्थानीय पटवारी और सचिव को दी जिस पर दोनों मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वीओ - मकान गिरा बाइट - मकान मालिक
2
comment0
Report
ASARUN SINGH
Sept 04, 2025 13:22:16
Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद अरुण सिंह पैकेट में मौत: फर्रुखाबाद का अचार कांड कमालगंज के मोहनपुर-दिनारपुर मार्ग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! घर में बन रहे अचार पर छापा, भरी गई आम, मिर्च और नींबू के अचार की बोतलें। जांच में सामने आई हकीकत अचार बनाने की जगह पर थी हद से ज्यादा गंदगी।फर्श गंदा, बर्तन मैले और चारों तरफ गंध का आलम। अधिकारियों ने लगाई फटकार, कहा साफ-सफाई का रखो ध्यान, टैंक में लगवाओ टाइलें।” इतनी गंदगी के बीच अचार बनता रहा और विभाग को नहीं लगी भनक फंगस लगा हुआ नींबू और आम लोगों की मौत का सामान क्या शिकायत आने पर ही हरकत में आता है खाद्य विभाग? फर्रुखाबाद के कमालगंज की तंग गलियों में जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा, तो जो दृश्य सामने आया उसने सबको हक्का-बक्का कर दिया। यहां अचार की तैयारी किसी साफ-सुथरी रसोई में नहीं, बल्कि गंदगी, कीचड़ और सड़ांध के बीच चल रही थी। नींबू और आम — जो ताजगी और स्वाद के प्रतीक हैं — यहां सड़े-गले, बदबूदार और कीड़ों से भरे पड़े थे। इन पर फफूंद जमा थी। इन्हें धोकर फेंकने की बजाय नमक-मसालों के साथ ऐसे घोलों में डाला जाता था, जिनमें असली स्वाद कम और जहरीले केमिकल्स ज्यादा मौजूद थे। खाद्य पदार्थों में मिलाए जाने वाले खतरनाक रसायन ऐसे मामलों में अक्सर सड़े हुए नींबू या आम को बचाने और उनके रंग-रूप को आकर्षक दिखाने के लिए सिंथेटिक रंग (डाई केमिकल्स), कृत्रिम परिरक्षक (आमतौर पर हानिकारक सल्फाइट या बोरिक एसिड जैसे रसायन) और कभी-कभी एसिटिक एसिड की अत्यधिक मात्रा मिलाई जाती है। ये मिलावटें पैकेट तो भले ही चमकदार बना दें, लेकिन उपभोक्ता के शरीर को धीमी जहरखानी की ओर ले जाती हैं। सड़े आम और नींबू के दुष्प्रभाव आम सड़ने पर इसमें फफूंद और अफ्लाटॉक्सिन जैसे विषैले तत्व बनते हैं। ये लिवर को नुकसान, लंबे समय में कैंसर का खतरा और लगातार पेट - आंतों की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। नींबू सड़ने पर इसमें मायकोटॉक्सिन और बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे नींबू का सेवन गंभीर फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त, किडनी पर असर और कमजोर लोगों में अचानक मौत तक की वजह बन सकता है। गरीबों के हिस्से में जहरीला निवाला गरीब तबका, जो सब्ज़ी खरीदने में असमर्थ होता है, वही सस्ता अचार खरीदकर पेट भरता है। 10 रुपये से 50 रुपये तक के पैकेट—जिन्हें सड़ांध से निकाला गया और कैमिकल से सजाया गया—वही उनके भोजन की थाली में जाते हैं। यह केवल "अचार" नहीं, बल्कि धीरे-धीरे मौत देने वाला जहर है। यह घटना सिर्फ फर्रुखाबाद की नहीं है। छोटे कस्बों और शहरों के कोनों में ऐसे कई "ज़हरीले कारखाने" खुलेआम चल रहे हैं। समस्या यह है कि गरीब की थाली में जो पहुंच रहा है, वह स्वास्थ्य नहीं, बल्कि बीमारी और मौत लेकर आ रहा है। बाइट-- अजीत कुमार खाद्य एवं रसद अधिकारी वाकथ्रू अरुण सिंह
3
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Sept 04, 2025 13:22:06
Dehradun, Uttarakhand:
फीड 2c पर अपलोड की गई है एंकर- बीते दिनों एक निजी सर्वे कम्पनी/डेटा साइंस कम्पनी “पी वैल्यू एनालिटिक्स“ द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से NARI-2025 शीर्षक के साथ एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है। जिसको लेकर राज्य महिला आयोग ने स्पष्ट किया गया है कि सर्वेक्षण न तो राष्ट्रीय महिला आयोग अथवा राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया है और न ही किसी अन्य सरकारी सर्वेक्षण संस्थान द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सम्बन्ध में आयोग स्तर से किसी भी प्रकार का सर्वेक्षण कराए जाने का खंडन किया तो वहीं दूसरी और अब इस पूरे मामले पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के सर्वे के बाद महिला आयोग पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों ने आंकड़ों को सार्वजनिक किया जो कि यह बताता है कि कंपनी द्वारा कराया गया सर्वे पूरी तरीके से गलत था। से धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आज उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सशक्त बना रही है। *बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड*
3
comment0
Report
Sept 04, 2025 13:22:01
Bilbai, Uttar Pradesh:
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर 1 सितंबर से 30 सितंबर तक महोबा जिले में भी नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और बाइक सवारों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना है। महोबा उप संभागीय परिवहन कार्यालय के पीटीओ, यातायात प्रभारी और डीएसओ ने संयुक्त रूप से अभियान को लागू करते हुए पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण किया।
4
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Sept 04, 2025 13:21:36
Noida, Uttar Pradesh:
हरियाणा में बाढ़ व जलभराव से लाखों एकड़ फसलों को भारी नुकसान, भाजपा सरकार की व्यवस्था फेल – दुष्यंत चौटाला साल 2023 में हमने तुरंत बाढ़ पीड़ितों के खाते में मुआवजा डाला दिया था, अब सरकार क्यों कर रही देरी ? - दुष्यंत चौटाला पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा का एक-एक नागरिक खड़ा – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला चंडीगढ़, 9 सितंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि साल 2023 के बाद हरियाणा में बाढ़ और भारी बरसात के कारण किसानों की लाखों एकड़ फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता के कारण आज प्रदेशभर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की ओर से पंपिग की व्यवस्था समय रहते हुए नहीं की गई और न ही लगे हुए पंपों को दुरुस्त किया गया। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था को संभालना चाहिए और किसानों को तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए। वीरवार को दुष्यंत चौटाला कुरुक्षेत्र जिले में मारकंडा नदी के साथ लगते बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ट्रेक्टर लेकर पहुंचे और पीड़ित किसानों से मिले। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाढ़ और बरसात से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में देरी कर रही है, जो कि सरकार की कमी है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में हरियाणा के करीब 12 जिलों में बाढ़ आई थी और उस समय गठबंधन सरकार में हमने सातवें दिन ही बाढ़ प्रभावित से प्रत्येक किसान के खाते में सात हजार रुपए मदद के लिए ट्रांसफर कर दिए थे, अब देरी क्यों हो रही है? दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार को मकानों और पशुओं की क्षति की भी भरपाई करनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि माइनिंग और सिंचाई विभाग द्वारा बरसाती नदियों की खुदाई करके बांध बनाने की व्यवस्था पर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं खनन क्षेत्र में भी बांधों को मजबूत नहीं किया गया है। पंजाब में बाढ़ के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आपदा की इस स्थिति में पंजाब के साथ आज हरियाणा का एक-एक का नागरिक खड़ा है और जेजेपी हर संभव मदद बाढ़ पीड़ितों की कर रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से पंजाब के लोगों की मदद करने का आह्वान किया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top