Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
कांगन के हाइड्रोपॉवर कैनाल में गिरे युवक की मौत, SDRF-Police की मदद से तलाशी पूरी
WMWaqar Manzoor
Feb 01, 2026 05:18:32
Gabderbal: The body of a youth who had gone missing after slipping into a hydroelectric power canal at Thune in Kangan was retrieved following an extensive rescue operation by the State Disaster Response Force (SDRF) in coordination with Kangan Police. The incident occurred when two youths accidentally fell into the canal amid strong water currents. According to officials, Mumtaz Ahmed of Tedwah was successfully rescued alive by locals and rescue teams. However, Tanvir Ahmed, a resident of Deva, was swept away by the swift flow of water and went missing. Soon after the incident, a large-scale search and rescue operation was launched involving the SDRF, Kangan Police, and local volunteers. Senior officials from the civil administration, including the Sub-Divisional Magistrate (SDM) Kangan and SDPO Kangan, were present at the spot to oversee the operation. After several hours of continuous efforts, the body of Tanvir Ahmed was finally retrieved from the hydroelectric power canal, approximately 500 metres away from the spot where he had fallen in. The deceased was later shifted to Sub-District Hospital (SDH) Kangan for medico-legal formalities. Meanwhile, the incident has cast a pall of gloom over the area, with locals expressing grief over the tragic loss.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEVENDRA BISHT
Feb 19, 2026 10:09:20
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Feb 19, 2026 10:09:01
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. मोहनार के जंगल में दहशत का पर्याय बने नक्सली स्मारकों को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। धनोरा कैम्प में तैनात ITBP की 29वीं बटालियन के जवानों ने नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए जंगल में बने दो लकड़ी के नक्सली स्मारकों और एक ईंट से बने स्मारक को तोड़ दिया। यह स्मारक लंबे समय से आसपास के ग्रामीणों के लिए भय और दहशत का प्रतीक बने हुए थे। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने भी जवानों का सहयोग किया। ग्रामीणों का यह समर्थन इस बात का संकेत है कि अब वे अपने गांव और जंगल में नक्सलियों से जुड़े किसी भी प्रतीक को नहीं देखना चाहते। क्षेत्र के लोगों ने चार दशकों तक नक्सली आतंक और भय के साए में जीवन व्यतीत किया है। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और क्षेत्र में बढ़ती शांति व्यवस्था के बाद अब ग्रामीण खुलकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह घटना दर्शाती है कि अब ग्रामीण भी नक्सल प्रभाव से पूरी तरह मुक्ति चाहते हैं और प्रशासन के साथ खड़े हैं।
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Feb 19, 2026 10:08:30
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:व्यवहार न्यायालय के सिविल जज -सीनियर डीविजन प्रथम -डॉ दीवान फहद की अदालत ने समाहरणालय को कुर्क करने का आदेश दिया है । डिक्री यानी कि कोर्ट के फैसले का अनुपालन नही करने के मामले में अदालत ने यह आदेश जारी किया है साथ ही कोर्ट के नाजीर को 15 दिनों के भीतर कुर्की का रिपोर्ट न्यायालय में समर्पित करने का भी निर्देश भी दिया है ।मामला भूमि के अधिग्रहण और उसके मुआवजे के भुगतान से जुड़ा है जो कि काफी लंबे समय से लंबित पड़ा है ।व्यवहार न्यायालय के सरकारी वकील वृजा प्रसाद सिंह ने बताया कि डिक्रिधारी हरे कृष्ण प्रसाद को मुआवजे की राशि का भुगतान अभी तक नही किया गया जबकि इसके लिये जिला विधि शाखा को पर्याप्त समय भी दिया गया था । यहां तक कि शो कॉज का दिए गए जबाव में भी मुआवजे की राशि का भुगतान किए जाने का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं था , ऐसे में न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए औरंगाबाद समाहरणालय की कुर्की का आदेश जारी किया है । साथ ही मामले की अगली सुनवाई 09 मार्च को किये जाने की तिथि भी निर्धारित कर दी गयी है । वहीं जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि न्यायालय के आदेश को दिखवाया जायेगा और विधि संवत आगे की प्रक्रिया तय की जायेगी ।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 19, 2026 10:08:10
Muzaffarpur, Bihar:मुखिया दंपती पर जानलेवा हमला, मुखिया पति गंभीर रूप से घायल मुजफ्फरपुर के बिशुनपुर बघनगरी पंचायत में बुधवार की देर रात गाड़ी साइड लेने के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में मुखिया पति रंजीत मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पहले सकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मुखिया बबिता कुमारी अपने पति के साथ एक निजी कार्यक्रम से लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में कार सवार बदमाशों से गाड़ी साइड लेने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. बदमाशों ने मुखिया पति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मुखिया बबिता कुमारी ने फोन कर परिजनों को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुखिया पति को सकरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मुखिया बबिता कुमारी ने आरोप लगाया कि यह हमला साजिश के तहत किया गया है और उनके पति को जान से मारने की नीयत थी. घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है. हालांकिगल सूचना मिली है कि इस मामले में अब तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है.
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 10:07:42
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस में सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और पुलिस भी मौके पर पंहुच गई l बताया जा रहा है घटना के बाद से महिला के सुरालीजन वहां से फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या की गई है। कोतवाली सिकंदरा राव क्षेत्र के गांव जिरौलीखुर्द निवासी तोताराम ने अपनी 25 वर्षीय बेटी ललिता की शादी सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी गुड्डू के साथ की थी। गुड्डू सूरत में एक गद्दा फैक्ट्री में काम करता था लेकिन पिछले कुछ समय से गांव में ही आया हुआ था। कल रात्रि में मायके पक्ष के लोगों को यह जानकारी मिली कि ललिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इस पर वह लोग वहां पहुंच गए और पुलिस भी पहुंच गई। ललिता ने शादी के बाद एक बच्चे को भी जन्म दिया था। मृतका ललिता के पिता तोताराम का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। इन लोगों ने हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी l
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 19, 2026 10:07:20
Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दम्पति के बीच चरित्र शंका में उपजे विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी पर किए गए प्राण घातक हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी ने आखिरकार दम तोड़ दिया. उसका रायपुर के डिकेएस हॉस्पिटल में 6 दिन से इलाज चल रहा था लेकिन धारदार हथियार से हमले के बाद उसकी स्थिति बहुत गंभीर थी जिससे उसकी जान नहीं बच पाई. हमले के बाद पुलिस ने पति को हत्या के प्रयास की धारा लगाकर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था, अब घायल पत्नी की मौत के बाद आरोपी पर हत्या की धारा लगाकर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गयी है. दरअसल कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले रामेश्वर साहू अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. इस बात के चलते रामेश्वर अपनी पत्नी सुक्रिता से मारपीट भी किया करता था. बीवी से मारपीट के मामले में रामेश्वर साहू एक बार जेल भी जा चुका था बावजूद उसके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया. एक सप्ताह पहले भी उसने पत्नी की चरित्र शंका को लेकर उसने पत्नी से विवाद किया, पत्नी को कमरे में बंद कर मारा और घर में रखें धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया. इस दौरान बीच बचाव करने आयी अपनी माँ और बहन पर भी आरोपी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट चीखपुकार सुन कर पड़ोसियों ने घर मे घुस कर घायलो को छुड़ाकर जिला मेडिकल कॉलेज में किया भर्ती कराया. पत्नी सुकृता साहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल रिफर किया गया जहां उसने 6 दिन तक चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया. इधर आरोपी रामेश्वर साहू घटना कारित कर मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास की धारा लगाकर जेल भेज दिया था लेकिन घायल सुक्रिता साहू की मौत के बाद अब हत्या के प्रयास की धारा को बढाकर हत्या की धारा लगाकर आगे की जाँच में जुट गयी है.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 19, 2026 10:06:38
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर क्षेत्र में मजार के पास शेड डालकर अवैध निर्माण की शिकायत, प्रशासन अलर्ट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद निगम हरकत में, गणेश टेकरी स्थल का किया निरीक्षण महाकाल मंदिर क्षेत्र में अवैध निर्माण के दावे के बाद निगम अमले ने पहुंचकर रुकवाया कार्य उज्जैन। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के समीप गणेश टेकरी स्थित एक मजार के आसपास कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। नगर निगम के अनुसार मामला संज्ञान में आते ही बिल्डिंग ऑफिसर और संबंधित ज़ोन के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया। टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, जहां अस्थायी शेड लगाए जाने की जानकारी सामने आई। निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया और संबंधित व्यक्तियों को बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि जांच में अतिक्रमण या अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को लेकर सतत निगरानी रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। बाइट - निगम उपायुक्त संतोष टैगोर
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Feb 19, 2026 10:06:15
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने एक शिया हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है जिससे रोजाना तमाम सवाल लोग करते हैं और उनके जवाब दिए जाते हैं। मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि दो नंबर है 9415580936, 9839097407 इस पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रमजान रोजे से लेकर जो भी सवालात हैं वह लोग पूछ सकते हैं उनके जवाब दिए जाते हैं। और महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गई है जिस मे महिलाओं के सवालों के उत्तर खातून आलेमा देंगी इस लिए महिलाओं इस न0 6386897124। कई सवाल सलाम टीवी द्वारा मौलाना सैफ अब्बाद से पूछे गए जो रोजे से रिलेटेड थे उनके जवाब उन्होंने दिए। सवाल जैसे अगर किसी की प्रॉपर्टी बेचने के लिए खरीदी गई है तो क्या उसमें जकात जायज है। सवाल क्या सुबह अजान होने तक लोग शहरी कर सकते हैं या शहरी का समय अजान से पहले होता है। सवाल किन-किन चीजों से रोजा टूटता है। मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी (शिया मरकजी चांद कमेटी अध्यक्ष)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top