Back
यमुनोत्री राजमार्ग बंद: लापता मजदूरों की खोज जारी, यात्री परेशान
Uttarkashi, Uttarakhand
स्लग-यमुनोत्री राजमार्ग बंद लापता मजदूरों की तलाश जारी, मार्ग में फंसे यात्री पैदल आवागमन शुरू
रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी .
एंकर-उत्तरकाशी बड़कोट सिलाई बैंड के पास हुए लैंडस्लाइड के कारण लापता मजदूरों की खोजबीन NDRF, SDRF सहित अन्य रेस्क्यू टीमों के द्वारा जारी है।वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड और ओजरी के पास सड़क का 12 मीटर हिस्सा वासआउट होने से बंद है।जिसके कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए है।वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने भूस्खलन क्षेत्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सभी रेस्क्यू टीम सहित यमुनोत्री मार्ग खोलने में लगे टीमों त्वरित कार्य करने निर्देश दिए जिलाधिकारी का कहना है कि भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हुआ है जिसको जल्द खोलने के लिए कार्य किया जा रहा है।मार्ग में फंसे यात्रियों का कहना कि सड़क बंद होने से हम 2 दिन से मार्ग में फंसे है। यात्रियों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द मार्ग को खोला जाए।
वी ओ-उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड के पास हुए रविवार सुबह अचानक बादल फट गया बादल फटने से करीब नौ लोग लापता हो गए और 20 लोगों को मजदूरों को सुरक्षित बचाया गया वही रेस्क्यू टीमों के द्वारा व्होस बिन के बाद दो मजदूरों के शवों को बरामद किया गया है लेकिन अभी भी 07 लोग लापता है जिनकी खोजबीन आज तीसरे दिन भी एनडीआरएफ ,एसडीआरएफ, पैरामिलिट्री जवानों के द्वारा की जा रही है वही अभी भी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थानों सिलाई बैंड और ओजरी के पास बंद है जिसको खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है धीरे-धीरे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों का पैदल आवागमन शुरू हो गया है।रेस्क्यू टीमों के द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या एवं पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल भी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद है।घटना के प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि किस प्रकार से लैंडस्लाइड हुआ और हमारे कुछ साथी मलबे में बह गए।
बाइट-01 प्रशांत कुमार आर्या जिलाधिकारी उत्तरकाशी
बाइट-02 शार्दुल गुसांई आपदा प्रबंधन अधिकारी उत्तरकाशी
बाइट-03 हरि शंकर बहादुर प्रत्यक्षदर्शी
बाइट-04 यात्री
हेमकांत नौटियाल वॉकथ्रू ग्राउंड जीरो से
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement