Back
कैमूर में आकाशीय बिजली ने 50 वर्षीय यमुना सिंह खरवार की मृत्यु
NJNarendra Jaiswal
Sept 20, 2025 06:05:14
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल
स्लग - कैमूर में आकाशीय बिजली बनी काल, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत
श्राद्ध क्रम से गोइयां गांव लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए यमुना सिंह खरवार, परिजनों ने मुआवजा की उठाई मांग
वियो - कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। अधौरा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के गोइयां गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली ने एक परिवार से उनका सहारा छीन लिया। 50 वर्षीय यमुना सिंह खरवार पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी आसमान से गिरी मौत बनकर बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, यमुना सिंह खरवार दिवंगत रमन सिंह खरवार के पुत्र थे। वे अधौरा प्रखंड के विभोर गांव में श्राद्ध क्रम में शामिल होने गए थे। श्राद्धकर्म से लौटते वक्त अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे पास के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिरी और उनकी मौके पर मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक को सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अधौरा प्रखंड क्षेत्र के जिला पार्षद सदस्य राजकुमार सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यमुना सिंह खरवार मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। उन्होंने सरकार से आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाले मुआवजे की मांग की है, ताकि उनके परिजनों को कुछ राहत मिल सके।
गांव के लोग भी इस घटना से शोकाकुल हैं और प्रशासन से त्वरित सहायता की मांग कर रहे हैं। अक्सर ग्रामीण इलाकों में लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो जाते हैं, लेकिन ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। मौसम विभाग भी समय-समय पर इस तरह की घातक घटनाओं से बचाव को लेकर सतर्क रहने की अपील करता रहा है।
कैमूर में आकाशीय बिजली की इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। ज़रूरत है सतर्क रहने की और समय पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की मदद करने की
बाइट - राज कुमार सिंह - जिला पार्षद सदस्य अधौरा
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 20, 2025 07:45:460
Report
ACAshish Chauhan
FollowSept 20, 2025 07:45:240
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 20, 2025 07:45:130
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 20, 2025 07:35:150
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 20, 2025 07:34:570
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 20, 2025 07:34:500
Report
VTVinit Tyagi
FollowSept 20, 2025 07:34:390
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowSept 20, 2025 07:34:330
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 20, 2025 07:33:500
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 20, 2025 07:33:360
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 20, 2025 07:32:530
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 20, 2025 07:32:440
Report
MMMohammad Muzammil
FollowSept 20, 2025 07:32:370
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowSept 20, 2025 07:32:290
Report