icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110034
NANasim Ahmad12 Jul 2025, 03:32 pm

यमुना पुस्ता का खस्ताहाल: ट्रैफिक जाम और हादसों का खतरा!

Delhi, Delhi:एंकर उत्तरी दिल्ली के संगम विहार रिंग रोड से हरियाणा को जोड़ने वाला लाइफ लाइन कहे जाने वाला यमुना पुस्ता खस्ताहाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिस पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे और कूड़े के कंटेनर रखे हैं जिसकी वजह से सड़क पर ट्रैफिक जाम और हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निगम पार्षद और विधायक द्वारा दिए गए पत्राचार के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान। वीओ 1 उत्तरी दिल्ली के संगम विहार से शुरू होने वाला यह वह यमुना पुस्ता बांध है जो कि सीधा हरियाणा की कुंडली को जोड़ता है वही इस यमुना पुस्ता बांध के समीप दर्जनों कालोनियां व दर्जनों गांव है जिनका लाखों लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। साथ ही जब बुराड़ी के 100 फुटा रोड पर जब ट्रैफिक जाम की स्थिति ज्यादा होती है तो रूट डायवर्ट किया जाता है और इसी यमुना पुस्ता बांध से ट्रैफिक को संचालित किया जाता है। परंतु आज यह यमुना पुस्ता बांध जगह-जगह से खस्ता हाल होने के चलते सड़क के बीच बड़े गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। वहीं सड़क के किनारे रखे कूड़ेदान और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां रोड को संक्रिय करती है जिसकी वजह से इस यमुना पुस्ते पर ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। वाकथरु - नसीम अहमद वीओ 2 स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जन समसया को लेकर वह काफी समय से परेशान है लेकिन इस पर कभी भी फ्लड विभाग व संबंधित अधिकारी संज्ञान नहीं लेते और ना ही सड़क पर रिपेयरिंग का काम किया जाता है। दिल्ली में मानसून दस्तक दे चुका है और कभी भी बरसात हो जाती है । इन खड्डा में पानी भरने के बाद खड्डों की गहराई का अंदाजा लगाना। राहगीरों के लिए मुश्किल होता है और कई बार वाहन चालक इस सड़क पर हो रहे गड्डो में गिरने से हादसे के शिकार हो जाते हैं। जानकारी के मुताबिक पार्षद और विधायक द्वारा इस यमुना पुस्ता बंद को लेकर शिकायत पत्राचार किया जा चुका है। परंतु उसे पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा जिसकी वजह से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान है। बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / राहगीर बाईट / राहगीर वीओ 3 फिलहाल आपको बता दे जरूरत है संबंधित विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर संज्ञान ले और सड़क संबंधित समस्या से स्थानीय लोग और राहगीरो को राहत देने की बात करें। देखने वाली बात होगी कब इस यमुना पुस्ता बांध को रिपेयर किया जाएगा और कब लोगों की समस्या का समाधान होगा। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा: चोरी के जेवरात खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही दबोचा

Kota, Rajasthan:कोटा चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार बोरखेड़ा पुलिस ने जेवरात बरामद किए मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा गया था SP तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर कार्रवाई दोनों आरोपियों को जेल भेजा कोटा बोरखेड़ा थाना पुलिस ने चंद्रेसल गांव में मकान से हुई चोरी के मामले में जेवरात खरीदने वाले आरोपी विश्वप्रताप सिंह उर्फ रवि आमेरा पुत्र चन्द्रदीप सिंह आमेरा, निवासी आमेरा भवन इंद्रागांधी नगर को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। SP जिला कोटा शहर तेजस्वनी गौतम IPS ने बताया कि पुरुषोत्तम बैरवा ने रिपोर्ट दी थी कि रात में घर से 20000 नगद, चांदी की पायल व मोबाइल चोरी हो गए। प्रकरण पुलिस ने मुख्य आरोपी रणवीर उर्फ दलिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि जेवरात विश्वप्रताप सिंह को बेचे थे। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई Add. SP सुभाषचंद्र मिश्रा व CO रुद्रप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में हुई।
0
0
Report

कोटा के डिबेटेक्स समिट में ओम बिरला ने बच्चों को भविष्य का संदेश दिया

Kota, Rajasthan:कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का बच्चों के साथ खास संवाद RK Puram के स्कूल में बच्चों की संसद डिबेटेक्स समिट 2026 में देर रात पहुंच बच्चों का बढ़ाया उत्साह, दिया संबोधन बोले- युवा ही देश का भविष्य कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला देर रात कोटा के आरके पुरम स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित डिबेटेक्स समिट 2026 यानी ''बच्चों की संसद'' में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और संबोधित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने संसद की तर्ज पर डिबेट में हिस्सा लिया। ओम बिरला ने बच्चों के आत्मविश्वास और तर्कशक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और ऐसे आयोजनों से लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने स्पीकर से सवाल-जवाब भी किए।
0
0
Report
Advertisement

नए बिलिंग सॉफ्टवेयर के कारण 24 घंटे ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी

Patna, Bihar:पटना : नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में नए बिलिंग सॉफ्टवेयर पर माइग्रेशन किया जा रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे के लिए पूरी तरह बाधित रहेंगी। 27 जून की रात 8 बजे से 28 जून की रात 8 बजे तक बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज, नया कनेक्शन, लोड या नाम परिवर्तन और बिल सुधार जैसी कोई भी ऑनलाइन सुविधा काम नहीं करेगी। कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय से पहले ही अपने जरूरी भुगतान और रिचार्ज कर लें। माइग्रेशन अवधि के दौरान यदि किसी उपभोक्ता का स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज खत्म भी हो जाता है या वे रिचार्ज नहीं kar पाते हैं, तब भी उनके घर की बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।
0
0
Report

बिहार में गर्मी के बीच मानसून की बारिश से राहत, आगे बारिश की उम्मीद

Patna, Bihar:राज्य मे भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं..जून में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत कम बारिश झेल रहे बिहार के लिए राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में उत्तर बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। इसके साथ ही मानसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है。 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सीमांचल और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट है। 27 और 28 जून को अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा और सहरसा में भारी बारिश और तेज हवा चल सकती है। वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, वैशाली और लखीसराय समेत कई जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पटना में आज का अधिकतम तापमान लगभग 38° C तक जाने की संभावना है, जिसमें दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। अगले 24 से 48 घंटों में पटना और आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है...
0
0
Report
Advertisement

6 साल के बच्चे को बारह साल के आरोपी ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दे दिया मौत

Moradabad, Uttar Pradesh:छह साल के बच्चे को बारह साल के आरोपी ने ऑक्सीटोक्सीन इंजेक्शन दे दिया मौत दी गई। एंकर -- मंडावर में झगड़े के बीच छह साल के बालक को आरोपियों ने पशुओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगा दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह नौ बजे मेरठ में उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। पंचनामा भरकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीओ -- मंडावर के मोहल्ला कस्सावान निवासी गुलजार ने पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि रविवार की शाम उसकी बेटी सोजी (13) मदरसे से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अरमान ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर उसकी पत्नी रेशमा और सात साल का बेटा रुहान भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी के परिवार के लोग भी आ गए। इस झगड़े के बीच आरोपी रुहान को खींचकर अपने घर ले गए। आरोप है कि 12 साल के अरमान ने रुहान को भैंस पोशाने वाला (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन) लगा दिया। रुहान के पिता गुलजार ने बताया कि उसके पेट में इंजेक्शन लगाया गया था। उस वक्त तो कुछ नहीं हुआ मगर अगले दिन से ही रुहान की हालत बिगड़ने लगी। जिसके शरीर में ऐंठन होने लगी। उसे निजी चिकित्सकों के यहां दिखाया गया। बुधवार को अचानक रुहान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो बिजनौर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलजार ने बताया कि वह मसूरी में रहकर कबाड़ का काम करता है। घर पर उसकी चार बेटियां, बेटा और पत्नी रहती है। बेटी और पत्नी ही रुहान का इलाज करा रही थी। उधर मारपीट के मामले में गुलजार की रेशमा की ओर से थाना मंडावर में तहरीर दी गई थी। मगर उस वक्त मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था। बाद में बालक की हालत बिगड़ी तो मामला मारपीट से ज्यादा निकला। गुलजार ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी मां से बताया था कि उसके पेट में इंजेक्शन लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी.
0
0
Report

कन्नौज के तिर्वा में NEET परीक्षार्थी सक्षम उर्फ लकी की आत्महत्या, परिजन शोकग्रस्त

Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज तिर्वा नगर के बौद्ध नगर मोहल्ले में 20 वर्षीय नीट परीक्षार्थी सक्षम उर्फ लकी का शव घर की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सक्षम हाल ही में नीट परीक्षा में शामिल हुआ था। परिजनों के अनुसार वह परीक्षा के बाद से कुछ परेशान चल रहा था। घटना से पहले उसने अपनी बहन को मोबाइल पर संदेश भेजकर मां का ख्याल रखने की बात कही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक के पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं, जबकि मां तिर्वा में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कासगंज में भीषण मोटरबाइक हादसा: दो युवकों की मौत, एक घायल

Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज यूपी के कासगंज के ग्राम फरौली के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल मामला जनपद कासगंज के सहावर क्षेत्र के फ़रौली के निकट का है मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा के नगला लोधी निवासी राजेंद्र (25 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ और हसमुख (15 वर्ष) पुत्र हरपाल मोटरसाइकिल से सहावर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान, सामने से आ रहे ग्राम सेती निवासी प्रशांत (28 वर्ष) पुत्र विजय की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राजेंद्र और प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हसमुख की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report

हनुमानपुर में 22 वर्षीय महिला और ढाई वर्षीय बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी

Chandauli, Uttar Pradesh:मां और ढाई वर्षीय मासूम बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी हनुमानपुर अहीरान बस्ती में 22 वर्षीय प्रिया पटेल और उनके ढाई वर्षीय बेटे युवराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जबकि मासूम बेटा मृत अवस्था में मिला पति फ्रूटी लेने बाजार गया था, लौटने पर देखा दर्दनाक मंजर सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए गए दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की आशंका, लेकिन पुलिस ने किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की आत्महत्या, प्रताड़ना समेत सभी पहलुओं पर जांच जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह होगी स्पष्ट फिलहाल पुलिस हर पहलू की गहन जांच में जुटी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर इलाके का मामला.
0
0
Report

ललितपुर के तालबेहट में मैदान के पास मकान में आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान के पास स्थित एक मकान में अचानक आग लग गयी , जो देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गयी ।आग लगने की वजह से मकान का कच्चा हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया , वहीं आग को बढ़ता देख मौके पर अफरा तफरी मच गयी । शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है , वहीं आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , जब तक आग बुझ पाती तब तक मकान के अंदर रखा हुआ गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top