Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajsamand313324

महिलाओं ने ब्रह्मशक्ति यात्रा में प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया!

devendra sharma2
Jun 28, 2025 10:31:14
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
प्राकृतिक सौंदर्य संग देवदर्शन और स्वागत समारोह के तहत ब्रह्मशक्ति महिला प्रकोष्ठ राजसमंद का वन भ्रमण कार्यक्रम हुआ आयोजित,,,,,यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग,,,, राजसमंद। ब्रह्मशक्ति नगर महिला प्रकोष्ठ, राजसमंद द्वारा एक विशेष वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और अरावली की गोद में बसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रतिनिधि कौशल्या पालीवाल ने जानकारी दी कि यात्रा का शुभारंभ बस द्वारा चारभुजा, कुंभलगढ़, वेरों का मठ एवं परशुराम महादेव के दर्शन के साथ हुआ। रास्ते भर महिलाओं ने ढोल-मंजीरे बजाते हुए भक्ति गीतों और लोकगीतों का आनंद लिया और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच धार्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement