Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rampur244901

पत्नी ने शराब में मिलाई नींद की गोलियां, युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा!

SAYED AMIR
Jun 29, 2025 01:01:00
Rampur, Uttar Pradesh
**Rampur News : बिलासपुर में युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा — पत्नी ने शराब में मिलाई थी नींद की गोलियां, गिरफ्तार** रामपुर। बिलासपुर के **खजुरिया थाना क्षेत्र** में युवक **देवकीनंदन कश्यप (30)** की **संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत** के मामले में **पुलिस ने खुलासा** किया है। युवक की **पत्नी विमलेश को गिरफ्तार** कर लिया गया है, जिसकी **निशानदेही पर अल्प्राजोलम (नींद की गोली)** का एक पूरा पत्ता बरामद किया गया है। **21 जून की शाम** देवकीनंदन साप्ताहिक पैठ से **चिकन और शराब लेकर आया** था। उसकी पत्नी विमलेश ने **पूर्व नियोजित तरीके से शराब में नींद की चार गोलियां मिला दीं**, ताकि वह नशे में मारपीट न करे और सो जाए। रात में युवक की **नींद में ही मौत हो गई**। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में विमलेश ने स्वीकार किया कि **पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था**, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। **बेड की दराज में छुपाकर रखी गई नींद की गोलियों की पत्तियां** पुलिस ने बरामद कर ली हैं। घटना की जानकारी पर **गांव के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों** ने पुलिस को सूचना दी थी। **मृतक का बड़ा भाई गंगाराम** पहले ही विमलेश के खिलाफ **थाने में तहरीर** दे चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। बाइट। अतुल श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर विज़ुअल
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement