Back
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश, सनसनी!
KJKamran Jalili
Aug 21, 2025 11:01:15
Ranchi, Jharkhand
गुरुवार की सुबह एक शव पिठौरिया इलाके में खेत में बरामद हुआ.जिसके बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई.घर के लोगों को भी इसकी जानकारी मिली फिर जब जा कर देखा तो तुम्बा उरांव का शव पड़ा था.इसके बाद तो घर वाले सन रह गए.आनन फानन में पुलिस को सुचना दी और पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
मृतक के परिवार वालों ने जो गंभीर आरोप लगाए वह चौंकाने वाले है।प्यार में पति की हत्या की साजिश का आरोप है.आरोप है कि पिठौरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर कर दी.हत्या के बाद शव गांव के ही खेत में फेक दिया.और खुद घर वालों के सामने ऐसे पेश आई की जैसे उसे कुछ मालूम ही नहीं है.लेकिन इस मामले में अब पुलिस के पास शिकायत हुई जिसके बाद जाँच शुरू कर दी गयी है.
परिवार वालों को आगे आप है कि इस पूरी घटना के पीछे मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी इरफ़ान की साजिश है.परिजनों ने बताया कि लड़की शादी के बाद से ही घर से दूर किराए के मकान में रहती थी.कभी कभी अपने घर आती थी.इस दौरान उसने प्रेमी के साथ मिल कर पति के घर और कमरे में CCTV कैमरा भी छुपा कर लगाया था.जिससे वह 24 घंटे उसपर निगरानी रख रही थी.इसी बिच पत्नी ने पति को बुधवार को फोन किया और बोला की मिलने का मन कर रहा है.इसके बाद जब पति पत्नी से मिलने गया और फिर उसकी लाश मिली।
बाईट......परिजन
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowAug 21, 2025 13:02:39Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
कलयुगी बेटे ने की मां की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पुलिस जांच तथा कार्रवाई में जुटी।
Anchor :- जनपद आज़मगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्र के अचलीपुर गांव में आज एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। जहां परिवार में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर बड़े बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हत्यारा मौके से फरार है पुलिस जांच तथा कार्यवाही में जुटी है।
V.0. :- आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अचलीपुर गांव निवासी विजयकांति पांडेय दो बेटे हैं, जिनके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने छोटे बेटे प्रवीण पांडे और बहू स्वेता के साथ गांव में रह रही थीं। आज उनका बड़ा बेटा प्रणव पांडेय घर पहुंचा और किसी बात को लेकर मां से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे विजयकांति गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल अतरौलिया के 100 सैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छोटे बेटे प्रवीण पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बड़े भाई प्रणव पांडेय पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन कर रही है। इस मामले में एसपी ग्रामीण ने बताया कि जमीन के बंटवारे के विवाद में बड़े बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Bite :- 1. प्रवीण पांडेय, मृतका का छोटा बेटा
2. चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowAug 21, 2025 13:02:31Saiki, Bihar:
स्लाग/राशन।
राशन नहीं मिलने से गुस्से में आए ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, ज्ञापन सौंप की ये मांग
एंकर/सारंगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मुड़पार ग्रामीणों की मांग को लेकर जिला खाद्य अधिकारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार तीन माह का एक मुश्त राशन देने को कहा गया है लेकिन मुड़पार के उचित मूल्य दुकान संचालक के द्वारा गुमराह कर पहले फिंगर ले लिया गया और उसके बाद राशन नहीं दी जा रही है जून,जुलाई,अगस्त महीने में गांव के लोगों को उनके हक का राशन नहीं मिली।
ग्राम पंचायत मुड़पार के सैकड़ों ग्रामीण राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की. वहीं, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने ग्रामीणों को राशन देने की व्यवस्था और दुकान संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही.
बाइट/जिला खाद अधिकारी गणेश कुर्रे।
बाइट/ग्रामीण,महिला
0
Report
JSJagmeet Singh
FollowAug 21, 2025 13:01:51Fatehgarh Sahib, Punjab:
एंकर - फतेहगढ़ साहिब जिले में 2024 में कुत्तों के काटने के लगभग 7000 मामले सामने आए, जबकि 2025 में अब तक कुत्तों के काटने के लगभग 3000 मामले सामने आ चुके हैं। इस संबंध में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. प्रभजोत कौर ने जानकारी दी। इस अवसर पर बोलते हुए जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. प्रभजोत कौर ने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 2024 में कुत्तों के काटने के लगभग 7000 मामले सामने आए, इसके अलावा 2025 में अब तक लगभग 3000 मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई भी कुत्ते के काटने का शिकार होता है तो वह सिविल अस्पताल के सीएससी आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त में टीका लगवा सकता है। जो बिल्कुल मुफ्त है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई भी कुत्ते के काटने का शिकार होता है तो वह इंजेक्शन जरूर लगवाए और किसी भी तरह के झाड़-फूंक करने वाले या ओझा के पास न जाए। बाइट - जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. प्रभजोत कौर
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowAug 21, 2025 13:01:20Noida, Uttar Pradesh:
राजा बेकर्स के सामने से वाक थ्रू
शॉट्स दुकान के
दुकान के सामने वाले प्लाट के मालिक की बाईट
9:30 pm open aur close ptc दुकान के सामने से
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowAug 21, 2025 13:01:14Narayanpur, Chhattisgarh:
एंकर - नारायणपुर जिले में छात्र-छात्राओं ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में सीटों की कमी को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जिले के प्रमुख चौंक जय स्तंभ में छात्रों ने धरना देकर सरकार और प्रशासन से मांग की कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रावास की सीटों में तत्काल वृद्धि की जाए। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए प्रशासन को चेताया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में सीटें बेहद सीमित हैं, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। इन छात्रों में अधिकांश आदिवासी और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ नहीं है कि वे पढ़ाई का खर्च और किराए का बोझ एक साथ उठा सकें। कई बार आर्थिक दबाव के चलते उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती है और वे मजदूरी या अन्य काम करने को मजबूर हो जाते हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षा का अधिकार केवल कागजों तक सीमित रह गया है। यदि वास्तव में सरकार शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है तो उसे बुनियादी सुविधाएं, विशेषकर छात्रावास जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति करनी होगी।
वहीं धरना स्थल पर उपस्थित NSUI के जिला अध्यक्ष विजय सलाम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद छात्रों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। गजब की सरकार है, जो विकास के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन छात्रावास की कुछ सौ सीटें तक नहीं बढ़ा पा रही।” उन्होंने आगे कहा कि छात्रों की यह मांग पूर्णतः जायज़ है और NSUI छात्रों के साथ खड़ी है। विजय सलाम ने प्रशासन से तुरंत छात्रावास में सीटें बढ़ाने, नये भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने और किराए पर रह रहे छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
अब देखना यह होगा कि छात्रों के इस शांतिपूर्ण आंदोलन पर प्रशासन और राज्य सरकार कितना संज्ञान लेती है और कब तक इस दिशा में ठोस कार्यवाही की जाती है। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
बाइट 01 छात्र
बाइट 02 विजय सलाम , nsui
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowAug 21, 2025 13:01:04Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା ରୋଡ଼ ରେଳମଣ୍ଡଳ _
ସଦଚାର ଓ ପାରଦର୍ଶିତା ବୃଦ୍ଧି ପାଇଁ ସତର୍କତା ସଚେତନତା ସେମିନାର
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ସତର୍କତା ସଚେତନତା ସପ୍ତାହ 2025 ପାଳନକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଖୋର୍ଦ୍ଧା ରୋଡ଼ ରେଳମଣ୍ଡଳ ମଣ୍ଡଳ ରେଳବାଇ ପ୍ରବନ୍ଧକଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟରେ ଏକ ସେମିନାର ଆୟୋଜିତ ହୋଇଯାଇଅଛି ଯାହା ରେଳ ପ୍ରଶାସନରେ ସଦଚାର ଓ ପାରଦର୍ଶିତାର ବିକାଶ କରିବା ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ନେଇ ଆୟୋଜିତ ହୋଇଥିଲା ।
ସେମିନାରରେ ରେଳବିଭାଗର ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ (Medical), ଭଣ୍ଡାର (ଷ୍ଟୋରସ) ଓ ଲେଖା (ଆକାଉଣ୍ଟସ୍ ) ବିଭାଗ ସହିତ ସଂପୃକ୍ତ ବିଜିଲାନ୍ସ ସମସ୍ୟାବଳୀ ଉପରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିଲା । ଏହି ଆୟୋଜନ ମାଧ୍ୟମରେ ଏକ ନୀତିନିଷ୍ଠା, ଦାୟିତ୍ୱବୋଧ ଓ ନୀତିଗତ ଆଚରଣ ଭିତ୍ତିକ ସଂସ୍କୃତି ସୃଷ୍ଟି କରିବାର ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ ରହିଛି ।
ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ରୋଡ଼ ରେଳମଣ୍ଡଳର ମଣ୍ଡଳ ରେଳବାଇ ପ୍ରବନ୍ଧକ ଅତିରିକ୍ତ ମଣ୍ଡଳ ରେଳ ପ୍ରବନ୍ଧକ (ପରିଚାଳନା) ଶୁଭ୍ରଜ୍ୟୋତି ମଣ୍ଡଳ ଯୋଗଦାନ କରି ସତର୍କତା ସମ୍ବନ୍ଧରେ ତାଙ୍କର ଅନୁଭବ ଓ ଅନୁପ୍ରେରଣାଦାୟକ ମତ ବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି । ଶ୍ରୀ ମଣ୍ଡଳ କହିଛନ୍ତି ଯେ, ସୁଶାସନ ଓ କ୍ଷମତାଶୀଳ ସେବା ପ୍ରଦାନ ପାଇଁ ସତର୍କତା ଅତ୍ୟନ୍ତ ଆବଶ୍ୟକ ଉପାଦାନ । ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ (Medical), ଭଣ୍ଡାର (ଷ୍ଟୋରସ) ଓ ଲେଖା (ଆକାଉଣ୍ଟସ୍ ) ବିଭାଗର ବରିଷ୍ଠ ଅଧିକାରୀମାନେ ମଧ୍ୟ ସକ୍ରିୟ ଭାବରେ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ ଓ ନିଜ ମତ ପ୍ରକାଶ କରିବା ସହ ସ୍ଵଛ ସୁଶାସନ ପାଇଁ ସେମାନଙ୍କର ମତ ରଖିଥିଲେ ।
ସତର୍କତା ସଚେତନତା 2025 କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଆୟୋଜିତ ସେମିନାରକୁ ପୂର୍ବତଟ ରେଳପଥ ଉପମୁଖ୍ୟ ସତର୍କତା ଅଧିକାରୀ ରମେଶ କାମିନି ପରିଚାଳନା କରିବା ସହ ସମସ୍ତ ବିଭାଗରେ ସ୍ୱଚ୍ଛତା ଓ ପ୍ରତିଷେଧକ ସଜାଗତାର ଉନ୍ନତି ଆଣିବା ପାଇଁ ଦୃଢ଼ ମତ ରଖିଥିଲେ । ଏହି ପ୍ରୟାସ ରେଳ ମଣ୍ଡଳରେ ସଦଚାର, ପାରଦର୍ଶିତା ଓ ଦାୟିତ୍ୱବୋଧ ର ମୂଳ୍ୟବୋଧ କୁ ସୁଦୃଢ କରିବା ପ୍ରତି ଖୋର୍ଦ୍ଧାରୋଡ୍ ମଣ୍ଡଳର ଦୃଢ଼ ପ୍ରତିବଦ୍ଧତାକୁ ପ୍ରତିବିମ୍ବିତ କରିଛି ।
0
Report
AMAjay Mishra
FollowAug 21, 2025 13:00:56Rewa, Madhya Pradesh:
एंकर : रीवा में नशे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। छात्र एसपी कार्यालय के सामने कोरेक्स की खाली बोतलें इकट्ठा कर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस ने बिना किसी चेतावनी के लाठीचार्ज बरसा दिया
वी ओ : यह घटना रीवा के एसपी कार्यालय के सामने हुई। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सुमित सिंह के नेतृत्व में दर्जनों छात्र, रीवा में नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) की बढ़ती बिक्री के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र विभिन्न थानों से इकट्ठा की गई खाली बोतलें दिखाकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि पुलिस हर दिन कबाड़ी मोहल्ले में सिर्फ खानापूर्ति करती है, लेकिन इस नशे के बड़े सिंडिकेट पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
प्रदर्शन के दौरान, सीएसपी राजीव पाठक मौके पर पहुंचे और छात्रों से पूछा कि क्या उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति ली है। जवाब मिलने से पहले ही पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया, जिससे छात्रों में भगदड़ मच गई। छात्रों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर थाने में 'बोली' लगती है और इसीलिए पुलिस इस तरह के नशे के कारोबार को रोक नहीं रही है।
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowAug 21, 2025 13:00:31Koraput, Odisha:
କୋରାପୁଟ - ବିଭିନ୍ନ ଦାବି ନେଇ ଅଙ୍ଗନବାଡ଼ି କର୍ମୀଙ୍କ ବିକ୍ଷୋଭ, ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଓ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ।
ବାଇଟ - ସଂଯୁକ୍ତା ସାହୁ - ସଭାନେତ୍ରୀ, ଅଙ୍ଗନବାଡ଼ି ୱାର୍କର୍ସ ଏସୋସିଏସନ୍, କୋରାପୁଟ।
ବାଇଟ - ଏ ଡି ଏମ, କୋରାପୁଟ।
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowAug 21, 2025 13:00:18Ambala, Haryana:
एंकर :-- अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी,RPF व जिला युवा विकास संगठन ने 10 बच्चों को कर्मभूमि एक्सप्रेस से रेस्क्यू किया है। इन बच्चों को यूपी से पंजाब में लेबर के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन संयुक्त कार्रवाई में बच्चों को अंबाला में रेस्क्यू कर लिया गया है।
वीओ :-- यूपी बिहार से पंजाब में बच्चों की लेबर के लिए ट्रैफिकिंग रुकने का नाम नही ले रही। आए दिनों बच्चों को ट्रेनों व बसों से रेस्क्यू भी किया जा रहा है लेकिन फिर भी यह मामले कम नही हो रहे। आज भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से 10 बच्चों को जीआरपी,RPF व जिला युवा विकास संगठन ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू करवाया। बच्चों को यूपी सहारनपुर से लुधियाना पंजाब ले जाया जा रहा था। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया ट्रेन से 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है बच्चों को लुधियाना पंजाब ले जाया जा रहा था। अंबाला कैंट स्टेशन पर चेकिंग कर बच्चों को रेस्क्यू कर CWC के हवाले कर दिया गया है।
बाईट :-- रविंद्र सिंह - जीआरपी - इंस्पेक्टर।
वीओ :-- जिला युवा विकास संगठन को सूचना मिली थी कि कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से 25 बच्चों को पंजाब में लेबर के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन ट्रेन में भीड़ की वजह से 10 बच्चों को ही रेस्क्यू किया जा सका। फिलहाल CWC बच्चों की काउंसलिंग करेगा और बच्चों के माता पिता के सुपुर्द करने का काम करेगा।
बाईट :-- परमजीत सिंह बडोला - प्रेसिडेंट - जिला युवा विकास संगठन।
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowAug 21, 2025 12:53:13Kurukshetra, Haryana:
कुरूक्षेत्र CIA1 की टीम ने अवैध असला रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 देसी पिस्टल, 1 देशी कट्टा व 3 जिन्दा रौंद बरामद, टीम ने असला सप्लाई करने के आरोपी को भी किया काबू
कुरुक्षेत्र: अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र सैक्टर-10 मार्किट पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक नौजवान लडका बस अड्डे में घुमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर लड़के को काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम अमित कुमार उर्फ़ मीता उर्फ़ कमांडो वासी पटियाला कालोनी कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 देसी पिस्टल, 1 देशी कट्टा व 3 जिन्दा रौंद बरामद रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने मामले की आगामी तफ्तीश करते हुए अवैध असला रखने सप्लाई करने के आरोपी उमेश उर्फ़ बबलू वासी पटियाला कालोनी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया है।
बाईट:- CIA-1 के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार
3
Report
NPNavratan Prajapat
FollowAug 21, 2025 12:53:01Churu, Rajasthan:
जिला, चूरू
लोकेशन, बीदासर
@ ismailsolanki3
बीदासर।
रास्ता रोककर बच्चों को डराने धमकाने का आरोप,
स्कूल जा रहे बच्चों के साथ गाली गलौज का आरोप,
मामले में बच्चे और परिजन पहुंचे बीदासर पुलिस थाने,
ऐंकर:- बीदासर तहसील क्षेत्र के गांव सारंगसर में नायकों की ढाणियों के स्कूली बच्चों का रास्ता रोककर डराने धमकाने का मामला सामने आया है। मामले में बच्चों के साथ परिजन आज बीदासर पुलिस थाने पहुंचे। बच्चों ने खेत मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह हम जब खेत के रास्ते से स्कूल जा रहे थे तो खेत मालिक ने रास्ता रोक कर हमारे साथ गाली गलौज की और डराया धमकाया एक बच्चे की गर्दन पर मारा और दूसरे की गर्दन पकड़कर गोल घुमाया, बच्चों ने कहा कि हम डर के मारे जब वहाँ से भागने लगे तो हमारे पीछे जूते फेंके गए। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बच्चों के साथ परिजन पुलिस थाने पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले जब खेत मालिकों ने इस रास्ते को बंद कर दिया था तो जिला कलेक्टर के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने रास्ते को खुलवाया था।
बाईट- छात्र
बाईट- छात्र
बाईट- परिजन
बाईट-परिजन
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowAug 21, 2025 12:52:50Bihar:
ATTN :- BIHAR DESK/21.08.2025
FROM :-MADESH TIWARI/ GOPALGANJ
SLUG:2108_ZBJ_GOP_ORCHESTRA_R
ANCHOR :- गोपालगंज के मीरगंज में आयोजित महावीरी अखाड़ा उत्सव में इस बार परंपरा और धार्मिक आस्था के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी गई। प्रशासन की रोक के बावजूद बार बालाओं से वल्गर गीतों पर डांस कराया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अखाड़ा कार्यक्रम के लिए बने स्टेज को रंग-बिरंगी लाइटों और लाउडस्पीकरों से सजाया गया है। वहीं स्टेज पर नर्तकियां लोगों के मनोरंजन के लिए अश्लील गानों पर नाचती दिख रही हैं
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज मेला में ऑरकेस्ट्रा व डीजे बजाया गया जो लाइसेंस के शर्तो के विरुद्ध है जिसके आलोक में एफआईआर दर्ज की जा रही है वही पुलिस से बदसलूकी मामले में अलग से एफआईआर दर्ज की जा रही है
BYTE :- आनंद मोहन गुप्ता, हथुआ एसडीपीओ, गोपालगंज
0
Report
Amethi, Uttar Pradesh:
अमेठी में सगे चाचा ने अपनी विधवा भाभी और भतीजे की कुल्हाड़ी और चाकू मारकर हत्या कर परिजनों संग फरार हो गया। हमलावर के बड़े भाई की 18 साल पहले मौत हो चुकी है। इकलौते वारिश को मारकर पूरी संपत्ति हड़पना चाहता था चाचा ll सुबह खेत में दवा का छिड़काव करने गए थे मां बेटे दोनों ll घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पहुंचाया अस्पताल जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अमेठी के मुसाफिरखाना के रुदौली गांव की हैं घटना
0
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowAug 21, 2025 12:52:42Masaurhi, Bihar:
Slug punpun
Name...Prabhanjan kumar singh
Location... Masaurhi
निर्माणरत केबल सस्पेंशन ब्रिज से गिरा मजदूर। शव की तलाश जारी। ब्रिज पर कार्यरत मजदूरों का विरोध।
।। मसौढ़ी।। पुनपुन घाट के समीप निर्माणरत केबल सस्पेंशन ब्रिज से एक मजदूर नदी में गिर गया। सूचना पुलिस के साथ स्थानीय प्रशासन को दी गई। बचाव कार्य में देरी होने से कार्यरत मजदूरों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रशासन की टीम पहुंची और मजदूरों से घटना की जानकारी ली। दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक डूबे हुए मजदूर की जानकारी नहीं मिल सकी थी। डुबा हुआ मजदूर दीपक यूपी के बरेली का रहने वाला है। जो केबल सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण में लगी कंपनी में कार्यरत था। बता दे कि ब्रिज का निर्माण लक्ष्मण झूला के तर्ज पर किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों मजदूर दिन रात कार्यरत है। गुरुवार की दोपहर मजदूर दीपक सेफ्टी बेल्ट के साथ तकनीकी कार्य में लगा था। इस दौरान कार्य समाप्त कर वह जैसे ही ब्रिज के ऊपर आने लगा उसका सेफ्टी बेल्ट खुल गया और तभी यह हादसा हुआ।
बाइट राजेश मिश्रा साइड इंजीनियर केबल सस्पेंशन ब्रिज
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowAug 21, 2025 12:52:28Dhanbad, Jharkhand:
एंकर -- धनबाद सिटी सेंटर स्थित जियोमार्ट में काम करने वाले डिलीवरी बॉय के साथ बीते देर शाम मारपीट कर दिया गया था। इस घटना के बाद जियोमार्ट के चार स्टोरों में कार्यरत करीब 400 डिलीवरी बॉय ने सामूहिक हड़ताल स्ट्राईक कर दी है। उनका कहना है कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी और उचित कार्रवाई नहीं होगी, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय निर्धारित समय पर मनईटांड इलाके में सामान लेकर पहुंचा। उसने कई बार ग्राहक को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने कंपनी के नियम अनुसार ऑर्डर कैंसिल कर दिया और सामान वापस जियोमार्ट सिटी सेंटर स्टोर में जमा कर दिया। कुछ देर बाद ग्राहक ने डिलीवरी बॉय को फोन कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि या तो पैसा वापस करो या फिर सामान दो। डिलीवरी बॉय ने उसे बताया कि कंपनी के नियम अनुसार उसका पैसा रिफंड हो चुका है। इसके बावजूद ग्राहक 6-8 लोगों के साथ स्टोर पहुंचा और वहां मौजूद 2-4 डिलीवरी बॉय पर बेल्ट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद पीड़ित डिलीवरी बॉय ने धनबाद थाना में लिखित आवेदन दिया।पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित होकर गुरुवार को जियोमार्ट के चारों स्टोरों के करीब 400 डिलीवरी बॉय काम बंद कर स्ट्राइक पर उतर गए। डिलीवरी बॉय का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत कर ग्राहकों तक सामान पहुंचाते हैं। इसके बावजूद यदि किसी छोटी-सी असहमति में उन्हें इस तरह पीटा जाएगा और पुलिस भी कार्रवाई नहीं करेगी, तो वे सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे। उनका साफ कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।
बाइट -- मुकेश कुमार (टीम लीडर)
0
Report