Back
वन नेशन वन एजुकेशन चाहिए: मौर्य ने आजमगढ़ में सरकार को घेरा
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Sept 21, 2025 10:30:46
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
देश को वन नेशन वन एजुकेशन की जरूरत, बेरोजगारी का दंश झेल रहा नौजवान, PDA पर अखिलेश खुद कंफ्यूज व भयभीत-स्वामी प्रसाद मौर्य।
Anchor :- अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आज आजमगढ़ एक मैरिज हाल में पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुवे कहा कि जनहित के सभी मुद्दों पर सरकार पूरी तरीके से फ्लॉप हो गई है। गलत नीतियों के चलते नौजवान बेरोजगार हो गया है और वह दंश झेला है। जब से भाजपा सरकार आई है सरकारी नौकरियों के लाले पड़ गये हैं। गरीबी बढ़ी है जिसके चलते 140 करोड़ की आबादी में 80 करोड़ ऐसे लोगों को जो गरीब व लाचार जिंदगी जीने की मजबूर है। उनकी जिंदगी ही 5 किलो और 10 किलो चावल पर आकर अटक गई है।
V.O. 1 :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो शिक्षा सर्वसुलभ होनी चाहिए थी। उसका लगातार व्यवसायीकरण और औद्योगीकरण किया जा रहा है। मांग है कि देश के प्रधानमंत्री को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। जिस तरह से प्रधानमंत्री वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रहे हैं। आज देश में वन नेशन वन एजुकेशन की जरूरत है। जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी शिक्षित हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की बात कर रहे हैं पर जिस तरह से राष्ट्रीय संपदा को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। यह ईस्ट इंडिया कंपनी से भी खतरनाक कदम है। विश्व गुरु बनाना तो दूर की बात है। देश को कंगाल व गरीब तथा लाचार बना रहे हैं। जहां लगातार बेरोजगारों, किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। आज भाजपा के लोग भी जंगलराज की चपेट में आ रहे हैं। गाजीपुर में जिस तरह से थाने में भाजपा कार्यकर्ता की मौत हुई है। लखनऊ में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ है, उससे समझा जा सकता है कि किस तरह से प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। आज आरक्षण नियमों की अनदेखी की जा रही है।
Bite :- स्वामी प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष- अपनी जनता पार्टी
V.O. 2 :- स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनहित के सभी मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी फ्लॉप साबित हो रही है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश का करोड़ नौजवान बेरोजगार हो गया है। यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। एससी/एसटी के नौजवानों की हत्या हो रही है। जहां बहन-बेटियों के साथ रेप की घटना हो रही है। सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने का काम कर रही है। क्योंकि यह कहीं ना कहीं भाजपा द्वारा संरक्षित लोग हैं। योगी सरकार की प्राथमिकता 400 से 500 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान खोलने की है। जबकि स्कूलों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के लोग आज अपनी सफलता छुपाने के लिए सिर्फ मंदिर-मस्जिद तथा हिंदू-मुस्लिम कर रही है।
Bite :- स्वामी प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष- अपनी जनता पार्टी
V.O. 3 :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के PDA के सवाल पर कहा कि यह धोखा है अखिलेश यादव खुद नहीं समझ पाए समझ पाये और भयभीत है। कभी पी का मतलब पीछा तो कभी पंडित बताते हैं। कभी डी का मतलब दलित बताते हैं तो कभी डी का मतलब डिंपल यादव बताते हैं। वहीं A का मतलब अल्पसंख्यक व अगड़ा बताते हैं आधी आबादी बता देते हैं। अपनी पार्टी को लेकर कहा कि 403 विधानसभा में तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने कहा मकसद है बीजेपी को सत्ता से बाहर करना, जिसके लिए समान विचारधारा के लोगों से हाथ मिलाने में कोई गुरेज नहीं।
Bite :- स्वामी प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष- अपनी जनता पार्टी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 21, 2025 12:35:150
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 21, 2025 12:35:060
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 21, 2025 12:34:550
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowSept 21, 2025 12:34:440
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 21, 2025 12:34:290
Report
ANAJAY NATH
FollowSept 21, 2025 12:34:140
Report
AAAbhishek Aadha
FollowSept 21, 2025 12:34:080
Report
NPNavratan Prajapat
FollowSept 21, 2025 12:34:010
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowSept 21, 2025 12:33:490
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 21, 2025 12:33:400
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 21, 2025 12:33:280
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 21, 2025 12:33:200
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 21, 2025 12:33:090
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 21, 2025 12:32:560
Report