चमोली में मतदान प्रक्रिया शुरू, 1.8 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग!
Chamoli, Uttarakhand: फ़ीड - 2 सी से दिनांक - 28/7/2025 रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी - चमोली/ उत्तराखंड एंकर - चमोली के दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकास खंड के 411 मतदान केंद्रों (बूथों) पर आज सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पांचों विकास खंडों के 1 लाख 80 हजार 232 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुँचकर मतदान कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। बाइट - वन2 वन0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजधानी में 70 लाख रुपए की चोरी, मास्टरमाइंड घरेलू रसोइया: नागपुर गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी में 51 लाख 50 हजार रुपये नकदी समेत कुल 70 लाख की चोरी का खुलासा. घरेलू रसोइया ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड. नागपुर रेलवे स्टेशन से दो आरोपी गिरफ्तार. आरोपी महेन्द्र यादव, पिंटू यादव गिरफ्तार. समता एक्सप्रेस से फरार हो रहे थे दोनों आरोपी. पुलिस ने 51 लाख 50 हजार रुपये नकद समेत पूरा माल किया बरामद. सोने-चांदी के जेवर, गिन्नी, सिक्के और दस्तावेज भी मिले. CCTV और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस. RPF नागपुर के सहयोग से हुई त्वरित गिरफ्तारी. पंडरी थाना पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
उपचुनाव में मोहन यादव का दावा, जनता का भारी समर्थन, बीजेपी जीत की राह पर
Noida, Uttar Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमें जनता से बहुत समर्थन मिल रहा है... बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है..."0
0
Report
गोरखपुर का वायरल किडनैपिंग वीडियो महज गलतफहमी, पुलिस ने सच खोला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बीते 26 जुलाई की आधी रात एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया गया कि तेज रफ्तार एक वैन में एक महिला का अपहरण कर उसे ले जाया जा रहा है। वीडियो में महिला के जोर जोर से चीखने चिल्लाने और सिर बाहर निकालने की तस्वीरें भी शेयर की गई थीं। मामला इतना गंभीर था कि सीएम योगी के सिंघम के नाम से मशहूर एसपी सिटी निमिष पॉटील के साथ कैंट पुलिस आधी रात को उस वैन की तलाश में दौड़ पड़ी। और फिर करीब दो घंटे की जांच के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे मामले की तस्वीर ही बदल दी। आखिर क्या था वायरल वीडियो का सच...देखिए जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की ये खास रिपोर्ट। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दावा किया गया कि मोहद्दीपुर रोड से गुजर रही एक वैन में महिला का अपहरण कर उसे ले जाया जा रहा है। महिला लगातार दर्द से चिल्ला रही थी और कई बार कार से सिर बाहर निकाल रही थी। पीछे चल रहे एक बाइक सवार युवक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर यूपी पुलिस और गोरखपुर पुलिस को टैग कर दिया। साथ ही कार और अपनी बाइक का नंबर भी पोस्ट कर दिया। ट्वीट सामने आते ही कैंट पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। ई-चालान एप के जरिए कार नंबर UP 84 AN 8942 को ट्रेस किया गया और वाहन मालिक से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने लगातार कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच में पता चला कि कार में सवार लोग कुशीनगर घूमकर मैनपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान महिला विमलेश शाक्य के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए उन्हें अयोध्या रोड स्थित नव्या क्लिनिक लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर लोकेश यादव ने उनका इलाज किया। पुलिस ने सिर्फ वाहन चालक ही नहीं, बल्कि कार में मौजूद सभी लोगों से वीडियो कॉल पर भी बात की। सभी ने एक ही बात बताई कि किसी तरह की किडनैपिंग नहीं हुई थी। महिला दर्द से कराह रही थीं, इसलिए वह लगातार चीख रही थीं। वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि पीछे से आ रहे पल्सर सवार युवक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश भी की थी। उसे समझाया गया था कि महिला की तबीयत खराब है और अस्पताल ले जाया जा रहा है।लेकिन उसने इसे अपहरण समझकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया करीब दो घंटे की गहन जांच के बाद पुलिस ने साफ कर दिया कि वायरल वीडियो में अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। महिला का इलाज कराने के बाद परिवार देर रात करीब तीन बजे मैनपुरी के लिए रवाना हो गया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर तस्वीर और हर वीडियो सच नहीं होती। बिना पुष्टि के वायरल की गई जानकारी न सिर्फ अफवाह फैलाती है, बल्कि पुलिस के संसाधनों और समय पर भी अनावश्यक दबाव डालती है। गोरखपुर में आधी रात वायरल हुआ कथित किडनैपिंग का वीडियो आखिरकार महज एक गलतफहमी निकला। पुलिस ने समय रहते सच्चाई सामने लाकर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।0
0
Report
Advertisement
बारिश से काली नदी का जलस्तर बढ़ा; पिथौरागढ़ पुलिस ने जारी चेतावनी
Pithoragarh, Uttarakhand:मौसम को देखते हुए जिला अधिकारी नें दी स्कूलों मैं छुट्टी काली नदी का जलस्तर बढ़ा, पिथौरागढ़ पुलिस ने जारी की चेतावनी पिथौरागढ़, 27 जुलाई। लगातार हो रही बारिश के चलते काली नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। संभावित खतरे को देखते हुए जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है। कोतवाली जौलजीबी से अपर उपनिरीक्षक महेश पंत अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे और लाउडहेलर के माध्यम से स्थानीय लोगों को बढ़ते जलस्तर के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने लोगों से कहा कि नदी के किनारे जाने से बचें तथा बच्चों और पालतू जानवरों को भी नदी के पास न जाने दें। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी किसी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।0
0
Report
बाराबंकी में मुख्यमंत्री आवास से लौटती सफारी पर एक्स्टर वाहन की टक्कर, कई घायल
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- तेज रफ्तार का कहर, मुख्यमंत्री आवास से लौट रही सफारी को एक्स्टर véhicule ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में महिला, बच्चों समेत कई लोग घायल बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुख्यमंत्री आवास से लौट रही एक सफारी कार को एक्स्टर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला, बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, हालांकि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के केसरीपुर मोड़ स्थित साईं राम ढाबा के पास की है। जानकारी के अनुसार यूपी-78 बीजेड-1243 नंबर की सफारी मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ से लौट रही थी। सफारी में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के रहने वाले लोग सवार थे। इसी दौरान यूपी-43 बीएस-3031 नंबर की एक्स्टर अनियंत्रित होकर सफारी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुलने से सवार लोगों की जान बच गई। हादसे में ज्योति मिश्रा, हेतलाल गोस्वामी, निधि गोस्वामी, सेशराम, पीहू त्रिपाठी सहित एक अन्य मासूम बच्ची घायल हो गई। वहीं एक्स्टर में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे की नाक में चोट लगने से काफी खून बहने लगा। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि 1033 highway इमरजेंसी एंबुलेंस लगभग 20 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान घायल महिलाएं अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे एंबुलेंस का इंतजार करती रहीं। दुर्घटना के बाद लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रामनगर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों के चालकों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
सीतापुर में SP के निर्देश पर 16 आरोपी गिरफ्तार; 56,500 रुपये व ताश बरामद
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक SP अंकुर अग्रवाल के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई। जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार। 56 हज़ार 500 रुपए मालफड़ से बरामद। 260 ताश के पत्ते सहित 15 मोबाइल भी बरामद। कमलापुर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता।0
0
Report
Advertisement
जौहर यूनिवर्सिटी गिराने पर रोक, अदालत ने स्टे आगे सुनवाई तक बरकार रखा
Noida, Uttar Pradesh:RAMPUR (UTTAR PRADESH): DINESH CHAUHAN (DGC MORADABAD) ON COMMISSIONER COURT ORDER IN JOHAR UNIVERSITY CASE/ STATUS QUO MAINTAINED ON DEMOLITION ACTION/ COURT PROCEEDINGS UPDATE रामपुर - मुरादाबाद डिवीज़नल कमिश्नर की कोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने पर अंतरिम रोक लगा दी है। ज़िला सरकारी वकील दिनेश चौहान कहते हैं, "...आज यूनिवर्सिटी के वकील ने एक अर्ज़ी दी जिसमें कहा गया कि 28 जुलाई, 2026 को होने वाली सुनवाई शायद एक साथी वकील के निधन के कारण न हो पाए। इसलिए, उन्होंने अनुरोध किया कि स्टे (रोक) की अर्ज़ी पर उसी दिन सुनवाई हो। कारण पूछे जाने पर वकील ने बताया कि रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी कभी भी गिराने का आदेश लागू कर सकती है, और अगर मौके पर गिराने की कार्रवाई हुई, तो अपील करने का मकसद ही खत्म हो जाएगा। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, कोर्ट ने नरमी बरती और अपील की स्वीकार्यता (एडमिशन स्टेज) पर सुनवाई होने तक रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के आदेश पर रोक लगा दी। इस मामले में कोई अंतिम आदेश नहीं दिया गया है। न्याय के हित में स्टे अर्ज़ी पर जारी आदेश में सिर्फ़ यह निर्देश दिया गया है कि अपील के एडमिशन पर सुनवाई होने तक मौके पर गिराने की कोई कार्रवाई न हो। अंतिम आदेश अपील की सुनवाई के दौरान तय किया जाएगा, जहाँ यूनिवर्सिटी की ओर से सभी उपलब्ध सबूतों के साथ मज़बूती से केस पेश किया जाएगा। कोर्ट RDA और राज्य के तर्कों पर भी विचार करेगा। इस मामले में कोर्ट का अंतिम फ़ैसला सही समय पर पता चलेगा..."0
0
Report
नीतीश कुमार ने NDA के नीरज कुमार सिन्हा के लिए वोट की अपील की
Noida, Uttar Pradesh:बांकीपुर उपचुनाव पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU सांसद नीतीश कुमार ने कहा, "...30 जुलाई को वोटिंग होनी है। आप सभी विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से हमने पिछले दो दशकों में न्याय पर आधारित सुशासन और विकास को लागू करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है। विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका हर एक वोट बहुत ज़रूरी है। मैं सभी वोटरों से अपील करता हूँ कि वे NDA के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और भारी अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करें।"0
0
Report
पिल्ले ने क्षण का आनंद लेने का सही तरीका पाया
Noida, Uttar Pradesh:his little pup found the perfect way to enjoy the moment0
0
Report
Advertisement
यमुना के तेज बहाव में शराबी युवकों में एक की मौत, तीन लापता
New Delhi, Delhi:शराब पीकर यमुना में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव में बहे, एक की मौत, तीन लापता नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित यमुना खादर में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। शराब पीने के बाद यमुना में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे में 40 वर्षीय सोनू की डूबने से मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय हेमंत, 32 वर्षीय राजन और 35 वर्षीय सचिन देर रात तक लापता रहे। बढ़े हुए जलस्तर और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक यमुना किनारे बैठे शराब पी रहे थे। इसके बाद वे नदी में नहाने के लिए उतर गए। कुछ ही देर में वे गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव इतना तेज था कि चारों देखते ही देखते पानी में बह गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी देशपाल ने बताया कि शाम करीब 7:20 बजे यमुना खादर में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां, गीता कॉलोनी और गांधी नगर थाना पुलिस के साथ डिजास्टर मैनेजमेंट की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सोनू का शव नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं हेमंत, राजन और सचिन की तलाश देर रात तक जारी रही। तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों यमुना का जलस्तर सामान्य से अधिक है, जिससे नदी में उतरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। प्रारंभिक जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने चारों युवकों के शराब पीने की बात कही है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और बचाव दल लापता तीनों युवकों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के दौरान नदी में न उतरें। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए लोगों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। बाइट - दमकल अधिकारी0
0
Report
मधुबनी सदर आपताल में बालक की मौत,परिजनों ने हंगामा कर किया तोड़फोड़,चिकित्सक से की मारपीट।
Madhubani, Bihar:DEATH HOSPITAL,MADHUBANI,RIPORT-BINDU BHUSHAN THAKUR. अस्पताल में बालक की मौत से मधुबनी सदर अस्पताल बना अखाड़ा।मृतक के परिजनों ने जमकर काटा बवाल,अस्पताल में किया तोड़फोड़। मृतक बालक की पहचान राजनगर थाना के सिमरी गांव निवासी 11 वर्षीय राकेश कुमार के तौर पर हुई है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।बताया जा रहा है सड़क दुर्घटना में बालक को चोट लगी थी,जख्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया।सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज किया जा रहा था ।परिजनों का आरोप है चिकित्सक इलाज के दौरान लापरवाही बरती।बार बार बोलने के बाद भी बच्चे का इलाज नहीं किया और बालक ने दम तोड़ दिया।बच्चे की मौत के बाद परिजन उग्र जो गए और जमकर तोड़फोड़ किया ।ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से मारपीट किया।सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नही हुए।।करीब 6 घण्टे सदर अस्पताल अखाड़ा बना रहा और दर्जनों पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा जारी रहा ।सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए कहा चिकित्सक ने इलाज किया लेकिन बच्चा नहीं बच सका।लोगों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ किया ,चिकित्सक से मारपीट किया जो सही नहीं है।पब्लिक सम्पति की क्षति हुई है। बहरहाल अस्पताल में दर्जनों पुलिस कर्मी हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रयास रत्त हैं।0
0
Report
प्रकृति डराने के लिए ज़हर की जरूरत नहीं होती
Noida, Uttar Pradesh:Nature does not always need venom to be terrifying.0
0
Report
Advertisement
समुद्र तट पर घोड़ों का दिलचस्प नज़ारा, देखें तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:Horses on the beach0
0
Report
Xinjiang के घास के मैदानों पर चांदनी, भेड़ों के बीच रात का शांत नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:Moonrise Over the Xinjiang Grasslands. Hundreds of sheep spread across Xinjiang’s glowing green grasslands as the moon rises above a beautiful orange horizon.0
0
Report
नीमराना में पत्नी की संदिग्ध मौत: पति हिरासत में, पुलिस जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) शहर की शिक्षक कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने वाली उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला की उसके पति द्वारा कथित रूप से संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और एमओबी (मोबाइल ऑपरेशन ब्यूरो) की टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी, डीएसपी और एएसपी ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने महिला के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पड़ोसियों के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पति मौके पर ही बैठा रहा था और उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके बुलवाया था, पर अभी मामले की विस्तृत जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
