Back
দক্ষিণ ২৪ পরগনার কুলপিতে ভোট বয়কটের হুঁশিয়ারি!
NGNakibUddin gazi
Aug 27, 2025 02:17:32
Jalabaria, West Bengal
দক্ষিণ ২৪ পরগনার কুলপিতে রাস্তাঘাটের দুরবস্থা, ভোট বয়কটের হুঁশিয়ারি স্থানীয়দের
নকিব উদ্দিন গাজী
270825ZG_DH_KULPI
দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার কুলপি বিধানসভা অন্তর্গত রামকৃষ্ণপুর ও করঞ্জলী অঞ্চলের সংযুক্ত গাজী পাড়ার প্রায় এক কিলোমিটার দীর্ঘ রাস্তা আজও বেহাল অবস্থায় পড়ে রয়েছে। রাস্তার দু’পাশে প্রায় একাধিক পরিবার বসবাস করে , এই রাস্তা দিয়ে একাধিক গ্রামের মানুষ যাতায়াত করে করঞ্জলি বাজার কুলপি বিভিন্ন জায়গা যেতে গেলে এই রাস্তা দিয়ে মানুষকে যেতে হয়। প্রতিদিন এই রাস্তা দিয়েই মানুষের যাতায়াত করতে হয়।
স্থানীয়দের অভিযোগ, বিশেষ করে বর্ষাকালে রাস্তা এতটাই কাদায় ভরে যায় যে স্কুলপড়ুয়া ছেলেমেয়েদের স্কুলে যেতে ভোগান্তির শেষ থাকে না। বহুবার পড়ে গিয়ে শিশুদের হাত-পা ভাঙার ঘটনাও ঘটেছে। অসুস্থ রোগীদের হাসপাতালে নিয়ে যেতে প্রচণ্ড সমস্যার মুখোমুখি হতে হয়। এমনকি জরুরি পরিস্থিতিতে গাড়ি ঢুকতে না পারায় গর্ভবতী মহিলাদের খাটিয়ায় করে অন্য জায়গায় নিয়ে যেতে হয়েছে।
অভিযোগ, সমস্যার কথা বারবার পঞ্চায়েত, বিডিও অফিস এবং বিধায়কের কাছে জানিয়েও কোনও ফল মেলেনি। স্থানীয় বাসিন্দাদের ক্ষোভ—নির্বাচনের সময় রাজনৈতিক নেতারা এসে প্রতিশ্রুতি দেন, কিন্তু ভোট শেষ হলেই কেউ আর খোঁজখবর নেন না।
অবশেষে ক্ষুব্ধ গ্রামবাসীরা জানিয়েছেন, আগামী নির্বাচনে তারা ভোট বয়কটের ডাক দিতে বাধ্য হবেন যদি দ্রুত রাস্তার সংস্কার না হয়।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRajiv Kumar
FollowAug 27, 2025 05:50:53Begusarai, Bihar:
राजीव कुमार-बेगूसराय 27 अगस्त 2025
स्लग-BODY
एंकर-बेगूसराय में कल रात से लापता युवक का शव आज सुबह पानी भरे गढ्ढे से बरामद किया गया जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आधे घंटे तक एन एच 31 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर में किराए पर रहने वाले 46 वर्षीय मोहम्मद फारूख कल रात अपने डेरा से मुर्गा का अवशेष लेकर लोहिया नगर गुमटी पर पानी में फेंकने गया था लेकिन लौटने के दौरान वह गुमटी के पास गड्ढे किनारे टॉयलेट के लिए बैठा लेकिन वह अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मोहम्मद फारूख मूल रूप से बलिया थाना क्षेत्र के सती चौरा गांव का रहने वाला था जो बेगूसराय शहर में रहकर कचहरी रोड में किशन चिकन सेंटर में मुर्गा काटने का काम करता था । रात में वह मुर्गा का बचा अवशेष फेंकने गया था लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा । परिजन रात से ही लगातार खोजबीन कर रहे थे तो आज सुबह गढ्ढे से उसका शल बरामद किया गया।शव मिलने से आक्रोशित लोगों ने लोहिया नगर गुमटी के सामने आधे घंटे तक एन एच 31 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में अवशेष फेंकने के लिए लोहिया नगर गुमटी के पास गड्ढे में गए थे लेकिन वापस लौटने के दौरान गड्ढे में गिरने से डूब कर मौत हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाइट- स्थानीय निवासी
बाइट- परिजन
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowAug 27, 2025 05:50:40Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल ,बाइट
बलात्कार के मामले में समझौता नहीं करने को लेकर आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर जान लेवा हमला कर दिया. जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अलवर के राजीव गांधी सामने चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नांगल टप्पा गांव के पाली मोड़ के समीप पीड़िता के चाचा पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-फरसी से हमला कर दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे पुलिस सुरक्षा में सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. पीड़ित ने बताया कि जनवरी में गांव के ही इस्लाम, उन्नस, रईस सहित अन्य के खिलाफ थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. यह मामला जनवरी 2025 में दर्ज हुआ था. जिसकी जांच लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपअधीक्षक कर रहे हैं. समझौता के लिए के बाद दबाव बनाया और मारने की धमकी देते हैं.
मंगलवार की शाम को भी उन्होंने बगड़ तिराया के पास मेरे साथ रोककर मारपीट की. फरसी से हमला किया. जिससे उसके शरीर में और पैर में चोट के निशान हैं. इसकी सूचना पुलिस को दी .पुलिस 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची. घायल पीड़ित का आरोप है कि पुलिस भी उन बलात्कारी का सहयोग कर रही है. बलात्कार के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की. अब आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे और मना करने पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बाईट.__पीड़ित
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowAug 27, 2025 05:50:34Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas
bikaner
बज्जू/बीकानेर
चारणवाला में लोकदेवता नख्तबन्ना के मेले में बड़ा हादसा टला,
स्टंट करते समय एक डीजे पिकअप अचानक बेकाबू होकर मुख्य सड़क पर पलटी,
देशभर से आए श्रद्धालुओं के बीच मची अफरा-तफरी,
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,
मेले में सैकड़ों डीजे मौजूद, लगातार हो रही खतरनाक स्टंटबाजी,
हर रोज़ श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है मेले में
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowAug 27, 2025 05:50:29Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
राजसमंद के देलवाड़ा में सफाई व्यवस्था,पालेरा फिडर, शीतला माता सीमांकन और मंदिर जिणोद्वार को लेकर तहसीलदार और विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,,,,
राजसमंद।
कोर कमेटी बैठक में लिये निर्णय के अनुसार कमेटी सदस्यों ने तहसील कार्यालय व पंचायत समिति में जाकर शीतला माता सीमांकन और जिणोद्वार, पंचायती दुकानों की नए सिरे से आवंटन प्रक्रिया गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर एवं एक ग्राम सभा आयोजित करने एवं पालेरा फिडर नहर सफाई और मरम्मत कार्य को लेकर तहसीलदार नाहरसिंह एवं विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowAug 27, 2025 05:50:24Munger, Bihar:
कौड़िया गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट दोनों ओर से नौ लोग घायल
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर उमाशंकर यादव एवं मनीष यादव के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। जिसमें एक पक्ष से चार लोग उमा शंकर यादव, रामाशंकर यादव, विनय कुमार यादव, गीता देवी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हुए दिन में नीरज कुमार, मनीष कुमार ,रोहित कुमार, मृत्युंजय कुमार, अखिलेश कुमार यादव घायल हुए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डॉक्टर अजीत कुमार ने सभी का इलाज किया एवं गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हायर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी देते हुए उमाशंकर यादव ने बताया कि मैं अपने जमीन पर बीते दिन साफ सफाई किया था जिससे गुस्साए मनीष कुमार यादव अपने सभी पांच भाइयों के साथ बुधवार की सुबह मैं शौच से लौट रहे थे तभी उन लोगों ने ईट पत्थर लाठी डंडे एवं गाडासा से हमला कर दिया जिसमें हम सभी भाई एवं मेरी मां बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मनीष कुमार अपराधिक प्रवृत्ति का है उसके दो भाई पूर्व से कई मामले के अभियुक्त भी रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से नीरज कुमार ने बताया कि पूर्व से हम दोनों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। राजस्व महा अभियान के दौरान हम लोग अपने जमीन का कागजात जमा कर रहे थे तभी इन लोगों ने कागजात छीन लिया। बीते दिन भी थाने में आकर इसकी शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने समझा बूझकर दोनों को घर भेज दिया था।
बाइट मनीष कुमार घायल
बाइट विनय कुमार घायल
वही मारपीट के मामले को लेकर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है आवेदन मिलने पर आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
0
Report
AZAmzad Zee
FollowAug 27, 2025 05:50:11Mumbai, Maharashtra:
दिनांक 27.8.2025 रोजी रात्री 12.45 वाजेच्या दरम्यान वसई विरार महापालिका क्षेत्रातील नारंगी येथे चार मजली इमारतीची इमारतीचा स्लॅब कोसळल्याची घटना घडली आहे. सदर ठिकाणी अग्निशमन दल आणि राष्ट्रीय आपत्ती प्रतिसाद दल यांच्या टीम बचावाचे कार्य करत आहेत.
अधिकची NDRF च्या टीमची आवश्यकता आहे. प्राथमिक अंदाजानुसार 10 ते 15 लोक अडकल्याची भीती आहे.
आतापर्यंत तीन लोक काढण्यात आलेले आहेत. त्यांना महापालिकेच्या रुग्णालयांमध्ये दाखल करण्यात आलेली आहे.
घटनास्थळावर सर्व यंत्रणा कार्यान्वित करण्यात आलेल्या आहेत. सदरची माहिती प्राथमिक आहे.
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowAug 27, 2025 05:50:06Sitapur, Uttar Pradesh:
सीतापुर। ब्रेक
महोली के बाद अब बिसवां इलाके में भी जंगली जानवर की दहशत। सड़क किनारे ग्रामीणों को बैठा दिखा तेंदुआ। ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का किया दावा। लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे कई ग्रामीण। खेतों में अकेले जाने से डर रहे लोग। बिसवां इलाके के महाराज नगर का मामला।
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowAug 27, 2025 05:49:59Motihari, Bihar:
:-Anchor;---विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर की नजर लालू के माय समीकरण पर है इसलिए प्रशांत किशोर लालू प्रसाद यादव के मुस्लिम वोटरों में सेंधमारी करनी शुरू कर दी है और इसी को लेकर मोतिहारी के बापू सभागार में मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें काफी संख्या में मुसलमानों ने प्रशांत किशोर के प्रति विश्वास जताते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर का साथ देने का हाथ उठाकर ऐलान किया........ वही प्रशांत किशोर ने सभी मुस्लिम समाज के भाइयों से अपील करते हुए कहा कि हमको आपका वोट नहीं बल्कि आपका साथ चाहिए आपके साथ के लिए हम आपका इंतजार कर रहे हैं आज तक मुस्लिम भाइयों को केवल नेताओं ने ठगने का काम किया है लेकिन इस बार मुस्लिम भाई अपने हक और अधिकार के लिए मजबूती के साथ एकजुटता दिखाते हुए हम सभी का साथ देंगे........लालू जी ने केवल बीजेपी का डर दिखाकर मुस्लिम से वोट लेने के काम किया है मुस्लिम समाज को ठगने का काम किया है लेकिन मुस्लिम समाज को यह समझने की जरूरत है कि हम जो कर रहे हैं वह ठीक कर रहे हैं या गलत कर रहे हैं अगर ठीक कर रहे हैं सभी मुस्लिम समाज के लोग मेरा साथ दे इस बदलाव में हम भी उनके साथ हैं....
Byte:--प्रशान्त किशोर जनसुराज संयोजक
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowAug 27, 2025 05:49:32Sitapur, Uttar Pradesh:
सीतापुर। ब्रेक
बाघ के हमले में किसान की मौत का मामला। मृतक किसान के पिता ने सीएम योगी से की मुलाकात। महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने पिता को सीएम योगी से मिलवाया। महोली कोतवाली इलाके के नरनी गांव में शुक्रवार को बाघ के हमले में हुई थी किसान सौरभ की मौत।
2
Report
ASARUN SINGH
FollowAug 27, 2025 05:49:26Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद
अरुण सिंह
दो दशक पुराने शिव मंदिर की मूर्तियां को अराजक तत्व ने किया खंडित
बहोरिकपुर पुलिया के पास स्थित शिव मंदिर की मूर्तियों को किया गया खंडित
मामले की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद अजय वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया
क्षेत्राधिकारी ने बयान जारी कर बताया कि दोषी को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है
ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर की मूर्तियों की पुनर्स्थापना भी कराई जा रहा है
दोषी की गिरफ्तारी के बाद उसे पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर का मामला
वाइट :-- अजय वर्मा, सीओ मोहम्दाबाद
4
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 27, 2025 05:49:15DMC, Chandigarh:
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि मॉनसून सत्र के दौरान कांग्रेस में सदन में कानून व्यवस्था का मुद्दा जोर जोर से उठाया। सरकार पर कई तरह के आरोप भी लगाए। सरकार ने कांग्रेस की सारी बात सुनी। लेकिन जब मुख्यमंत्री ने उनके आरोपों का जवाब देना शुरू किया तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और वह सदन से निकल गए। कांग्रेस के लोग आरोप तो लगाते हैं। लेकिन जवाब नहीं सुनना चाहते । यह सिर्फ हंगामा करना जानते हैं। और लोग उनकी इस प्रवृत्ति को पहचानते हैं। लोगों को पता है कि कांग्रेस सिर्फ हंगामा कर सकती है और कुछ नहीं।
सुभाष बराला ने कहा कि जब किसी आरोप का जवाब दिया जाता है तो तुलनात्मक अध्ययन भी जरूरी होता है। यह बताया जाना जरूरी होता है कि पहले क्या होता था और अब क्या होता है। लेकिन कांग्रेस इस तुलना को सुनने के लिए तैयार नहीं थी।
बीपीएल कार्ड कटने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदन में यह मुद्दा गलत तरीके से उठाया है। सरकार उन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना चाहती है जो पिछड़े हैं गरीब है। लेकिन जिन लोगों ने गलत आंकड़े देकर यह लाभ लेने की कोशिश की । उनके बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं। जिन गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड नहीं बन पाए थे । उनके कार्ड की सरकार बनवा रही है। सरकार का मकसद है कि गरीबों के लिए सरकार ने जो योजनाएं शुरू की हैं वह हर गरीब तक पहुंचे कोई भी से वंचित न रहे। ।
इसके अलावा उन्होंने फसल खराबे और मुआवजा के मुद्दे पर कहा कि सरकार हर किसान तक मुआवजा पहुंचा रही है। जिस किसान की फसल खराब होती है उसे सही मुआवजा दिया जाता है। कांग्रेस के राज में किसानों को 2-2 रुपए के चेक आते थे। यह बात भी किसान नहीं भूले हैं। अब किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा दिया जा रहा है। भाजपा सरकार अब तक किसानों को 15 हजार करोड़ से ज्यादा मुआवजा राशि दे चुकी हैं।
121- सुभाष बराला, राज्य सभा, सांसद
2
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowAug 27, 2025 05:49:10Jhalawar, Rajasthan:
झालावाड़
एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र की परवन नदी की पुलिया पर तेज बहाव में थार जीप उतार कर रील बनाने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीते दिनों झालावाड़ निवासी इस्माइल चौधरी अपने दोस्तों के साथ सारोला क्षेत्र की परवन नदी पुलिया पर पहुंचा था। उस दौरान पुलिया पर काफी तेज बहाव था। इसके बावजूद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने के चक्कर में युवक इस्माइल चौधरी ने अपनी थार जीप को साथियों सहित नदी की पुलिया के तेज बहाव में उतारा और उसकी रील बनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली।
पुलिस ने रील देखने के बाद खुद की व अन्य साथियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
हालांकि गिरफ्तारी के बाद अब इस्माइल चौधरी भी पुलिस के सामने की गई अपनी गलती पर माफी मांगता नजर आया।
उधर झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है, कि बरसात के कारण जिले में नदियां उफान पर है। ऐसे में तेज गति से बहते पानी के बीच पुलियाओं को पार करने का जोखिम नहीं उठाएं। क्योंकि जरा सी लापरवाही के चलते ही चंगेरी पुलिया पर रविवार को चार लोग कार सहित कालीसिंध नदी में बह गए थे और जरा सी लापरवाही का खामियांजा उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ा था। इसलिए बारिश के दौरान सतर्कता बरते।
Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowAug 27, 2025 05:49:02Karauli, Rajasthan:
डीएसटी और लांगरा थाना पुलिस ने 17 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत करौली जिला स्पेशल टीम और लांगरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 17.23 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त व नाकाबंदी के दौरान श्यामपुर मोड़, करौली-मंडरायल रोड पर तैनात थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वाहन वापस मोड़ने लगा। संदिग्ध हरकत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश वैष्णव (23) निवासी चिकना फर्श, खार रोड, थाना कोतवाली करौली बताया। पुलिस की तलाशी में उसकी पाजामा की जेब से पारदर्शी थैली में हल्के भूरे रंग का पाउडर मिला, जिसे जांच में अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाया गया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह मासलपुर क्षेत्र के स्मैक तस्करों से माल खरीदकर करौली शहर और आसपास के इलाकों कैलादेवी, सपोटरा और मासलपुर में सप्लाई करता था। वह माचिस की डिब्बियों में स्मैक भरकर पुड़िया बनाता और गुप्त रूप से सप्लाई करता था। आरोपी बी.ए. की पढ़ाई के साथ-साथ चोरी-छिपे नशे का कारोबार कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी से स्मैक के अलावा तस्करी में उपयोग की जा रही होंडा लिवो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी से अब नेटवर्क और अन्य सप्लायरों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में लांगरा थाना प्रभारी वासुदेव प्रसाद सहित जिला स्पेशल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
आशीष चतुर्वेदी
8769912378
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowAug 27, 2025 05:48:55Rajsamand, Mohi, Rajasthan:
राजसमंद कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने किया रेलमगरा क्षेत्र में एनीकट और फीडर का निरीक्षण,,,
राजसमंद।
राजसमंद जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने रेलमगरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न एनीकटों और फीडरों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और जलापूर्ति व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowAug 27, 2025 05:48:48Karauli, Rajasthan:
मौसमी बीमारियों के चलते चिकित्सालय में उमड़ी मरीजो की भीड़,
मंडरायल । मौसमी बीमारियों के चलते मंडरायल चिकित्सालय ओपीडी में मरीजों की भरमार है। ओपीडी में रोजाना 700 से 800 मरीज पहुच रहे है । इसके चलते जनरल वार्ड मरीजो से भर गया है और मरीजों को बेड उपलब्ध नही हो पा रहा है । वही रसीद केन्द्र और दवा वितरण केन्द्र पर भी मरीजों की लम्बी कतार नजर आ रही है ।
0
Report