Back
विश्वकर्मा जयंती और मोदी जन्मदिन: सेवा पखवाड़ा से बदलेगी राष्ट्र-रूढ़ी
UMUJJWAL MISHRA
Sept 17, 2025 03:46:28
Ranchi, Jharkhand
आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत विशेष और ऐतिहासिक महत्व का है।
एक ओर आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। भगवान विश्वकर्मा, जिन्हें सृष्टि का रचयिता और निर्माण का देवता माना जाता है। पूरे देश में यह पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
और संयोग देखिए, इसी दिन हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी है।
मोदी जी, जिन्होंने 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद से आज तक बिना अवकाश, बिना विश्राम के राष्ट्रसेवा में निरंतर कार्य किया है। उनकी तपस्या और परिश्रम के कारण आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुँचने की ओर अग्रसर है।
देशवासियों की यही प्रार्थना है कि वे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और देश के विकास में निरंतर योगदान देते रहें।
भारतीय जनता पार्टी ने इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाने का निर्णय लिया है।
यह पखवाड़ा महापुरुषों के विचारों और जीवन से हमें प्रेरणा देता है—
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, जिन्होंने एकात्म मानव दर्शन का संदेश दिया।
और 2 अक्टूबर को दो महान विभूतियों का जन्मदिवस—महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी।
गांधी जी ने स्वदेशी और स्वच्छता का संदेश दिया। शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का आह्वान कर देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया।
इन्हीं आदर्शों को ध्यान में रखते हुए, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, समाजसेवा, गरीबों और जरूरतमंदों के बीच सहयोग, तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं व सार्वजनिक स्थलों की सफाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
याद कीजिए, प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी का पहला संकल्प था—स्वच्छ भारत अभियान।
11 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय का निर्माण हुआ, गाँव-गाँव तक सड़कें पहुँचीं, हर घर में बिजली पहुँची, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी, और डिजिटल इंडिया ने गांव-गांव तक मोबाइल और इंटरनेट पहुँचाया।
आज भारत केवल आयातक नहीं, बल्कि रक्षा क्षेत्र में निर्यातक भी बन रहा है। यह नया भारत है—आत्मनिर्भर भारत।
तो आइए, इस सेवा पखवाड़े में हम सब संकल्प लें कि स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी हमारे महापुरुषों को, और यही सच्ची शुभकामना होगी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowSept 17, 2025 05:51:550
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 17, 2025 05:51:490
Report
MDMahendra Dubey
FollowSept 17, 2025 05:51:410
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 17, 2025 05:51:300
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 17, 2025 05:51:080
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowSept 17, 2025 05:50:460
Report
KRKishore Roy
FollowSept 17, 2025 05:50:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 17, 2025 05:50:23Noida, Uttar Pradesh:Mayawati
@ Mayawati
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की भी क़ुदरत से कामना।
0
Report
NSNeeraj Sharma
FollowSept 17, 2025 05:49:152
Report
PGPiyush Gaur
FollowSept 17, 2025 05:49:070
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 17, 2025 05:48:430
Report
KRKishore Roy
FollowSept 17, 2025 05:48:300
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 17, 2025 05:48:16Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर
मुख्यमंत्री निवास में विश्वकर्मा जयन्ती.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद.. सीएम साय ने की विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 17, 2025 05:48:050
Report