Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001
हरदोई थानेदार का वायरल ऑडियो: 'आज छुट्टी है, कल आना'!
ADASHISH DWIVEDI
Aug 13, 2025 12:17:14
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में फरियादी को थाने से लौटाया थानेदार बोले "आज छुट्टी है, कल आना" आडियो हुआ वायरल, एसपी ने दी चेतावनी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऑडियो वायरल हो रहा है,जो पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा कर रहा है।जहां पुलिस कोतवाल के वायरल ऑडियो में कोतवाली प्रभारी फरियादी से कहते नजर आ रहे है कि आज थाने में छुट्टी है कल आना, फिलहाल आडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पूरे मामले को संज्ञान लेकर कोतवाल की व्यक्तिगत पत्रावली में कठोर चेतवानी देकर कड़े निर्देश दिए है कि थाने आने वाले फरियादियो के साथ सही तरीके से व्यवहार किया जाए। मामला हरदोई के पिहानी कोतवाली का है यहाँ पर एक व्यक्ति गांव के तीन-चार लोगों के विवाद की शिकायत लेकर सोमवार को पिहानी कोतवाली पहुंचा।थाने में डेस्क पर कोई प्रार्थना पत्र लेने वाला नहीं था,तो वह सीधे मुंशी के पास गया लेकिन वहां भी इंतज़ार करने को कहा गया।लंबे इंतज़ार के बाद उस व्यक्ति ने थाने के प्रभारी निरीक्षक छोटे लाल को फोन किया।फोन पर जो बातचीत हुई,इसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें साफ सुना जा सकता है कि कोतवाल कह रहे हैं — "थाने में ताला लगा है… कल आना… आज छुट्टी है। हेलो साहब नमस्ते… नमस्ते साहब… डेस्क पर कोई है नहीं…एक एप्लीकेशन लेना था… गांव के तीन-चार लोग का मामला हो गया था… उसी के एप्लीकेशन देना था… यहां कोई है नहीं।" "थाने में ताला लगा है… वापस हो जाओ… कल खुलेगा… आज छुट्टी है जी।""ताला लगा होगा ना… थाने में गेट पर है नहीं कोई… अंदर गए तो कहां बैठ जाओ… अभी आधा घंटा। इस प्रकार का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जबकि पुलिस महानिदेशक से लेकर मुख्यमंत्री तक स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी फरियादी को टाला न जाए और उसकी शिकायत तत्काल सुनी जाए।आडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की एसपी नीरज जादौन ने जांच कराई तो वायरल आडियो थाना प्रभारी पिहानी का निकला जिसके बाद एसपी ने उनकी व्यक्तिगत पत्रावली में कठोर चेतावनी देने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए है कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों से सभी पुलिस कर्मी सही व्यवहार करे।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNARENDER SHARMA
Aug 13, 2025 14:31:13
Faridabad, Haryana:
फरीदाबाद हरियाणा। फरीदाबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वही जीआरपी पुलिस भी सतर्क दिखाई दे रही हैं रेलवे स्टेशनो पर यात्रियों के सामानो की जांच की जा रही है। तस्वीरें फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन की है जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर यात्रियों के सामान की चेकिंग किया जा रहा है ताकि कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री स्टेशन पर ना आ सके। वही रेलवे स्टेशन पर तैनात asi ललिता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है यात्रियों के सामानों की बारीकी से तलाशी की जा रही है अगर कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो जो कार्रवाई होगी वह अमल लाई जाएगी। वही रेलगाड़ी के अंदर यात्रियों से साफ तौर पर अपील भी की है किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को दे ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बाइट : ललिता कुमारी asi रेलवे पुलिस
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Aug 13, 2025 14:30:56
Chittorgarh, Rajasthan:
भाजपा की कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस के बयान का भाजपा ने किया पलटवार.. भाजपा नेता और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा- . रवि भगत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके.. उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है.. कांग्रेस केवल एक नाम को लेकर राजनीति कर रही है. दीपक बैज के साथ यदि रवि भगत होते तो अब तक बैज अपनी कार्यकारिणी बना लिए होते..  बाइट- संजय श्रीवास्तव, नान अध्यक्ष और भाजपा नेता
0
comment0
Report
NSNiroj Satapathy
Aug 13, 2025 14:30:50
Koraput, Odisha:
କୋରାପୁଟ - ଦୁର୍ଘଟଣାରେ ମୃତ୍ୟୁ ପରେ ଭାଇ ର ଅଙ୍ଗ ଦାନ କରି ୫ ଲକ୍ଷ ର ଚେକ୍ ପାଇଲେ ଭଉଣୀ ସତ୍। ହେଲେ ନ୍ୟାୟ ନ ପାଇ ରହି ଯାଇଛି ଅବଶୋଷ। ବାଇଟ - ଭଉଣୀ ବାଇଟ - ସି ଡି ଏମ ଓ।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Aug 13, 2025 14:30:43
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - छिंदवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस के पहले शहर देशभक्ति और राजनीतिक उत्साह से सराबोर हो गया। पहली बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का छिंदवाड़ा आगमन हुआ,जिनका इमलीखेड़ा में स्थानीय भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे चंदन नगर स्थित माता मंदिर पहुंचे,जहां से भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। कार्यकर्ताओं के जोश से प्रभावित खण्डेलवाल ने कहा भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सांसद नहीं होता,यह एक दायित्व है। छिंदवाड़ा में पहले आगमन पर कार्यकर्ताओं,मातृशक्ति, जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों और नागरिकों के स्नेह से मैं अभिभूत हूं। जिला कार्यकारिणी की घोषणा में हो रही देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पर्यवेक्षक नियुक्त हो चुके हैं, सभी जिलों में राय ली जा रही है और जल्द ही घोषणा की जाएगी। बाइट - हेमंत खंडेलवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Aug 13, 2025 14:30:36
Satna, Madhya Pradesh:
एंकर -- सतना के स्टेशन के अधेरी पुलिया के पास एक ऑटो चालक पर कार सवार ने मारी गोली, गोली ऑटो चालक के कान को छूकर निकली, और बाल बाल बचा ऑटो चालक, ऑटो चालक को कान में आई चोट, जांच में जुटी पुलिस, घटना जीआरपी थाना क्षेत्र अंधेरी पुलिया की। Vo -- सतना के जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधेरी पुलिया के पास आज शाम उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक नवी अहमद पिता गुलाम उम्र 35 वर्ष के कर चालक में गोली चला दी, और गोली ऑटो चालक के कान को छूकर निकल गई, इस घटना मैं ऑटो चालक के कान में गोली लगने से चोट आई है, वहां से भागकर अपनी जान बचाते हुए कोतवाली थाने पहुंच गया, जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक अपने ऑटो में महिला यात्री को बैठाय हुए था, कोतवाली थाने के सामने अंधेरी पुलिया मोड़ के पास अचानक ऑटो चालक से एक कर में जरा सा धक्का लग गया, ऐसे में गुस्साए कर चालक में ऑटो का पीछा कर लिया, और अंधेरी पुलिया के पास उसे रोक कर उसे पर गोली दाग दी, कनिमत रहेगी गोली ऑटो चालक के कान को छूते हुए निकल गई, और उसके कान में गोली लगने से चोट आ गई, अगर गोली और कहीं लगती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन ऑटो चालक बाल बाल बच गया, मामला जीआरपी थाने का होने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को जीआरपी थाने भेज दिया, जीआरपी थाना पुलिस द्वारा पीड़ित की शिकायत दर्ज कर उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया, और पुलिस पूरे मामले की जांच में छुट्टी हुई है। Byte -- नवी अहमद घायल Byte राजेश राज जीआरपी थाना प्रभारी सतना।
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Aug 13, 2025 14:30:14
Raebareli, Uttar Pradesh:
एंकर - बालाघाट जिले के वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेनी से होकर बहने वाली वैनगंगा नदी में मंगलवार की शाम को नहाने के लिए गए तीन युवक नदी में डूब गए थे । पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया किंतु अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस ने युवकों को खोजने का काम बंद कर दिया था। वॉयसोवर - आज सुबह फिर से एसडीआरएफ की मदद से युवकों की खोजबीन प्रारंभ की गई । बताया गया कि मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे तीन युवक ग्राम बेनी निवासी अखिल बुरडे और उनके यहां मेहमान बनकर आए ग्राम हट्टा निवासी मोहित बुरड़े और राकेश नंदनवार जिला भंडारा महाराष्ट्र निवासी वैनगंगा नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। जहां नदी में बहाव तेज होने से तीनों बह गए थे । जिनके शव गांव से काफी दूर मिले । आशीष श्रीवास बालाघाट
0
comment0
Report
Rajendra MalviyaRajendra Malviya
Aug 13, 2025 14:23:04
Narmadapuram, Madhya Pradesh:
नर्मदापुरम। सिल्वर मिस्ट रीटेल प्राइवेट लिमिटेड रेत ठेका कंपनी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी मे 10 किलो वाट का सोलर प्लांट और शहर की सेवाभावी संस्था गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल इटारसी मे स्कूल के बच्चों के लिए 10 कंप्युटर कार्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व सीएसआर निधि से भेट किए । सोलर प्लांट लगाने का मुख्य उद्देश इमरजेंसी में अस्पताल के जो क्रिटिकल वार्ड है उसमे लाइट चले जाने के बाद भी वहा बिजली की समस्या नहीं रहे ।यह सोलर प्लांट की विशेषता यह है कि इसमे बैटरीयुक्त सोल
2
comment0
Report
Aug 13, 2025 14:20:53
Chand Pura, Uttar Pradesh:
महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदो गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार दंपति सहित कुल 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
4
comment0
Report
PSPramod Sinha
Aug 13, 2025 14:20:17
Khandwa, Madhya Pradesh:
एंकर... आगामी त्यौहारों खासकर गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिट्टी से बने गणेश प्रतिमाओं को घर-घर स्थापित करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में  स्कूली बच्चों को मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमाएं बनाना सिखाया गया। इस कार्यशाला में कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ, विधायक और महापौर ने भी मिट्टी के गणेश जी बनाएं और शहर के लोगों से अपील की है कि वह भी गणेश उत्सव के दौरान अपने घरों में मिट्टी से बने गणेश जी स्थापित करें। पर्यावरण बचाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल को कम करने के लिए यह पल की गई है। व ओ,अगले दो महीने में तीन बड़े त्यौहार आने वाले हैं। गणेश उत्सव, नवरात्रि और दीपावली के त्योहार पर  घरों में और सार्वजनिक स्थानों पर देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। ज्यादातर प्रतिमाएं प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से बनाई जाती है जिससे पर्यावरण और जल स्रोतों को नुकसान पहुंचता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिट्टी से प्रतिमाएं बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। V O, इस कार्यशाला में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों  को प्रतिमाएं बनाना सिखाया गया। बच्चों के साथ अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने भी मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई। शहर की महापौर अमृता यादव ने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमाएं पर्यावरण को नुकसान पहुंचती है। जल स्रोतों में विसर्जन के बाद भी लंबे समय तक यह प्रतिमाएं पानी में नहीं घुल पाती।  कार्यशाला में उपस्थित विधायक और कलेक्टर ने भी आम लोगों से अपील की है कि वह त्यौहार के दौरान अपने घरों में मिट्टी से बनी प्रतिमाएं स्थापित करें। उनका पूजा पाठ करने के बाद उन्हें परंपरागत जल स्रोतों के बजाय जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए जलकुंड में विसर्जित करें जिससे की जल स्रोत और पर्यावरण दोनों संरक्षित रह सके। बाइट, कंचन मुकेश तनवे विधायक खंडवा  बाइट, अमृता यादव महापौर खंडवा  बाइट, ऋषव गुप्ता कलेक्टर खंडवा  वी ओ, जिला प्रशासन ने पहले हैं प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमा में बनाना प्रतिबंधित कर दिया है। महिला सहायता समूह को भी मिट्टी से  गणेश प्रतिमा बनाने के लिए ट्रेन किया गया है। इनके द्वारा बनाई गई प्रतिमाएं बाजार में विक्रय के लिए भी उपलब्ध रहेंगी। 
2
comment0
Report
ANAJAY NATH
Aug 13, 2025 14:20:03
Sambalpur, Odisha:
ଛାତ୍ର ମୃତ୍ୟୁ କୁ ନେଇ ଝାରସୁଗୁଡା ଅନ୍ତର୍ଗତ ବଡମାଲ ଥାନାରେ ଉତ୍ତେଜନା|ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ରବିବାର ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ ଝାରସୁଗୁଡା ଜିଲ୍ଲା ବଡ଼ମାଳ ଥାନା ଅନ୍ତର୍ଗତ ବଡମାଳ କଣ୍ଟା ର ପାଣିରେ ବୁଡ଼ି ମରି ଥିବା ମୃତ ବାଳକ କୁ ଅପମୃତ୍ୟୁ ମାମଲା ହୋଇଥିବା ବିଭିନ୍ନ ଖବର କାଗଜରେ ପ୍ରକାଶିତ ଖବର କୁ ନେଇ ଉତ୍ତେଜନା ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିଲା, ପରିବାର ଲୋକେ ହତ୍ୟା କରାଯାଇ ପାଣିରେ ଫିଙ୍ଗି ଦେଇଥିବା ମୃତ ବାଳକ ର ମା ଗତ କାଲି ବଡ଼ମାଲ ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗ ପରେ ଉତ୍ତେଜନା ପରିସ୍ଥିତି ଅଣାୟତ୍ତ ହୋଇ ଥିଲା । ମୃତ ବାଳକ ର ମାଆ କହିଛନ୍ତି ମୋ ପୁଅକୁ ମାରି ଦେଇଛନ୍ତିି,ପୁଅ କୁ ପାଣିରୁ ବାହାର କରିବା ପରେ କାନ ପାଖରେ ଆଘାତ, ଦାନ୍ତ ଭାଙ୍ଗି ଯାଇଥିବା,ବେକରେ ରକ୍ତ ଲାଗିଥିବା ଓ ନାକରେ ରକ୍ତ ବାହାରିବା ଦେଖି ମାରି ଦେଇ ଥିବା କହି ଉଚ୍ଚ ସ୍ତରୀୟ ତଦନ୍ତ ଦାବି କରିଛନ୍ତି । ଏହି ଅଭିଯୋଗ ପରେ ସ୍ଥାନୀୟ ମହିଳା ମାନେ ହୋ ହାଲ୍ଲା କରି ହଙ୍ଗାମା କରି ଥିଲେ । ପରିସ୍ଥିତି ଅଣାୟତ୍ତ ହେବାରୁ ଝାରସୁଗୁଡା ଅତିରିକ୍ତ ଏସ ପି ମଧୁ ଶିକ୍ତା ମିଶ୍ର, ଏସଡ଼ିପିଓ ଉମାକାନ୍ତ ସିଂ,ଅନେକ ଥାନାର ଥାନାଧିକାରୀ ପହଂଚି ବୁଝା ସୁଝା କରିବା ପରେ ରାତ୍ରୀ ୧୧ ଟା ପରେ ପରିସ୍ଥିତି ଶାନ୍ତ ହୋଇ ଥିଲା । Byte - ଅନିତା ପଧାନ (ମୃତ ପିଲାର ମାଆ) Byte - ମୃତ ପିଲାର ଭଉଣୀ Byte - ପଡ଼ୋଶୀ କକା
2
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Aug 13, 2025 14:19:49
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:
ये इनपुट क्राइम बुलेटिन के लिये है । 1308ZUP_LKM_HUNGAMA_R1 Name_Dileep Mishra अपडेट _ परिजन बाइट 1,2 विजुअल बाइट_ पवन गौतम (अपर पुलिस अधीक्षक) लखीमपुर खीरी सदर क्षेत्र में युवती को भगाने व धर्मांतरण कराने के आरोप पर बवाल। आरोपी जिम ट्रेनर समीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का एसपी ऑफिस में हंगामा। कोतवाली सदर पर लापरवाही का आरोप। बाइट_ संजय मिश्र (प्रांत प्रचारक विश्व हिंदू परिषद)
1
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Aug 13, 2025 14:19:40
Jaipur, Rajasthan:
उप मुख्यमंत्री व महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य शुरू किए जाएंगे। 6,012 आंगनबाड़ी केंद्रों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया, जिसके पहले चरण में 3,033 केंद्रों के लिए 50 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। अगले 4 महीनों में कार्य पूरा करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए है। साथ ही, विधायक कोष, सीएसआर और अन्य फंड से 10,497 केंद्रों के सुधार और नंदघर के रूप में विकास की योजना पर भी कार्रवाई तेज करने को कहा गया। बाइट– वासुदेव मालावत, आईसीडीएस निदेशक
1
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Aug 13, 2025 14:19:35
Ajmer, Rajasthan:
\\BSUPERFAST\\B BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को विधायक शंकरसिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों थथा कार्यकत्र्ताओं ने तिरंगा वाहन रैली निकाली। शहर के नेहरू गेट बाहर स्थित गिब्सन हास्टल से शुरू लहुई तिरंगा वाहन रैली में विधायक शंकरसिंह रावत सहित बडी संखया में पदाधिकारी तथा कार्यकत्र्ता शामिल रहे। गिब्सन हास्टल से शुरू हुई तिरंगा वाहन रैली में दोपहिया वाहनों पर सवार कार्यकत्र्ता भारत माता तथा भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के आगे-आगे डीजे पर देशभक्ति के तराने गूंज रहे थे। रैली का शहर में जगह-जगह विभिन्न संगठनों की और से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गिब्सन हास्टल से शुरू हुई तिरंगा वाहन रैली मालियान चौपडड, शाहपुरा मौहल्ला रामदेव मंदिर, जाजोदिया पार्क, चांग गेट, पाली बाजार, लौहारान चौपड़, एकता सर्किल, महादेव छत्री, फतेहपुरिया चौपड़ से अजमेरी गेट होकर सुभाष सर्किल पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में विधायक शंकरसिंह रावत, निर्वतमान सभापति नरेश कनोजिया, मुरली तिलोकानी, टीकमसिंह चौहान, मंगतसिंह मोनू, रविन्द्र जाय, नरेन्द्र चौहान, ईश्वर तंवर, हंसराज शर्मा, विरेन्द्रसिंह रावत, श्रीराजसिंह, गणपतसिंह, दुष्यंतसिंह रावत, रवि टांक, गोपालसिंह रावत, शंकर यादव तथा बलवीरसिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकत्र्ता शामिल रहे।
1
comment0
Report
VPVinay Pant
Aug 13, 2025 14:19:26
Jaipur, Rajasthan:
जयपुर एंकर– पूरे विश्व में विभिन्न शहरों में अलग-अलग चीजों को लेकर सर्वे करने वाली एक प्रतिष्ठित वेबसाइट ने हाल ही में गुलाबी नगर जयपुर को देश में दूसरे सबसे सुरक्षित शहर के खिताब से नवाजा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे महानगरों को पछाड़ जयपुर ने यह खिताब हासिल किया है। सर्वे में मिली रेटिंग को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का कहना है कि जयपुर पुलिस और भी अधिक मेहनत करेगी ताकि पहले नंबर का खिताब हासिल किया जा सके। वीओ 1– जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार क्राइम रेट में 14% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही वाहन चोरी की वारदातों में भी 30% की कमी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा ऐसे कई नवाचार किए गए और विशेष ऑपरेशन चलाए गए जिसके चलते बदमाशों पर नकेल कसी गई और क्राइम रेट में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते पूरे देश में अहमदाबाद के बाद जयपुर सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचा है। बाइट– बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर– जयपुर वीओ 2– जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि प्रोएक्टिव पुलिसिंग और विशेष अभियानों के चलते जयपुर शहर में हत्या, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में काफी कमी दर्ज की गई है। वहीं शहर में गश्त और नियमित पेट्रोलियम के चलते वाहन चोरी की वारदातों में भी 30% की कमी दर्ज की गई है। हालांकि अपराध के जिन मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है उन्हें कम करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरे फोकस के साथ काम किया जा रहा है। बाइट– बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर– जयपुर फाइनल वीओ– जयपुर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जनता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए हर बिंदु को मद्देनजर रखते हुए काम किया जा रहा है। पूरी कोशिश की जा रही है कि क्राइम को पूरी तरह से कंट्रोल किया जा सके और देश में सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में जयपुर को पहले पायदान पर लाया जा सके। जयपुर से संवाददाता विनय पंत की रिपोर्ट। नोट– खबर के साथ वीडियो अटैच करके भेजा गया है। नोट– फीड OFC की गई है।
4
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Aug 13, 2025 14:18:59
Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-2C __ Anchor:::इस बार जयपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस महज़ एक तारीख नहीं, बल्कि एक रंग बन गया है—केसरिया, सफेद और हरा। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने गांवों की कच्ची गलियों से लेकर शहर की व्यस्त सड़कों तक देशभक्ति की एक लहर दौड़ा दी है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की मॉनिटरिंग के साथ यह पहल तिरंगा फहराने से आगे बढ़कर एक उत्सव बन गई है। सुबह-सुबह बच्चों की प्रभात फेरियां, दीवारों पर तिरंगे की रंगत, स्कूलों में सांस्कृतिक मंच, और नुक्कड़ों पर देशभक्ति के गीत—हर कोना एक कैनवास बन गया है। रंगोली, मण्डना, राखी प्रतियोगिता, पोस्टर बनाना हर गतिविधि में तिरंगे का स्पर्श है। शहर के साथ-साथ गांवों में भी महिलाएं चौपाल पर बैठकर तिरंगे वाली राखियां बना रही हैं, तो युवा अपने घरों की छतों पर झंडा टांगते हुए सेल्फी ले रहे हैं। अभियान में एक नया मोड़ भी है देशभक्ति के साथ स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश। तालाब किनारे सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाना और दीवारों पर “स्वच्छ भारत” की पेंटिंग—तिरंगा यहां जिम्मेदारी का प्रतीक भी बन गया है। स्कूल के बच्चे भाषणों में कह रहे हैं ये कपड़े का टुकड़ा नहीं, ये हमारी पहचान है। और शायद यही वजह है कि जयपुर जिले में अब तिरंगा सरकारी आदेश से नहीं, दिल से लहराया जा रहा है।
1
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top