Back
गोंडा के नदावा गांव में चोर पकड़कर ग्रामीणों ने दी पिटाई, वीडियो वायरल
AKAtul Kumar Yadav
Sept 17, 2025 11:18:04
Kanpur, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के नदावा गांव में चोरी करने आए दो चोरों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर जमकर पिटाई की है। ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी के कारण एक गांव से दूसरे गांव तक पीछा करने के बाद दोनों चोर पकड़े गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने के कारण एक चोर को चोटें आई है इसके बाद में दोनों को कौड़िया पुलिस के हवाले कर दिया है देर रात दो चोर नदावा गांव में चोरी के इरादे से घुसे। एक ग्रामीण ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी जाग गए और चोरों का पीछा करने लगे। अपनी जान बचाने के लिए दोनों चोर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और एक गांव से दूसरे गांव तक उनका पीछा किया। आखिरकार, कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चोरों को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूछताछ में एक चोर ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह अपने साथी के साथ आया था और उसका साथी घर में बैटरी खोलने लगा। तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और दौड़ाकर पकड़ लिया। उसने यह भी बताया कि उसका साथी उसे रिश्तेदारी का बहाना बनाकर लाया था। लेकिन पकड़े जाने के बाद उन्हें पता चला कि वे चोरी करने आए थे। पकड़े गए दोनों चोरों की पहचान मल्लापुर गांव के मूल निवासी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर कौड़िया बाजार पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 17, 2025 13:20:010
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 17, 2025 13:19:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 17, 2025 13:19:420
Report
VMVimlesh Mishra
FollowSept 17, 2025 13:19:000
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 17, 2025 13:18:420
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 17, 2025 13:18:250
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 17, 2025 13:18:130
Report
DCDilip Chouhan
FollowSept 17, 2025 13:18:040
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 17, 2025 13:17:520
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 17, 2025 13:17:450
Report
PGPiyush Gaur
FollowSept 17, 2025 13:17:380
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowSept 17, 2025 13:17:140
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 17, 2025 13:17:020
Report
SMSandeep Mishra
FollowSept 17, 2025 13:16:530
Report