184120
सांबा जिला के विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास पर अज्ञात लोगो ने किया फायर
Vijaypur,सांबा जिला के विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास पर अज्ञात लोगो ने किया फायर।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटिहार में पुलिस- एसटीएफ ने गांजा के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, नकद बरामद
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1.9000 किलोग्राम गांजा व 4.97 लाख रुपये बरामद भागने के दौरान घेराबंदी कर दबोचे गए दोनों आरोपी गिरफ्तार बरामद नकदी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है कि यह रकम मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़ी है या नहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.900 किलोग्राम गांजा, 4 लाख 97 हजार 800 रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि फलका थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि फुलडोभी गांव में दो व्यक्ति अपने घर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद फलका थानाध्यक्ष पुलिस बल और एसटीएफ टीम के साथ गांव पहुंचे और संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपित भागने लगे। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रंजीत कुमार सिंह उर्फ रंजीत सिंह और संजीत कुमार उर्फ संजीत सिंह के रूप में हुई। दोनों फुलडोभी थाना फुलका के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपितों के घर और आसपास के ठिकानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 1.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 4,97,800 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगा। बरामद नकदी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है कि यह रकम मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़ी है या नहीं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही.0
0
Report
270 करोड़ की पेयजल परियोजना से अजमेर में जल संकट हल होगा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शहरी क्षेत्र की पेयजल समस्या के निस्तारण को लेकर बुधवार का दिन मिल का पत्थर साबित हो गया.. लगभग 270 करोड़ रूपये की पेयजल परियोजना की दोपहर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुरूआत की.. नसीराबाद से अजमेर के अंतिम छोर पर पर्याप्त पेयजल वितरण के लिए बनाई गई योजना आगामी लगभग 30 वर्षों के लिए पर्याप्त रहेगी.. तीन बड़े जलाशय सहित बिजली की आँख मिचौली भी इस परियोजना के बाद जलापूर्ति में बाधक नहीं बन पाएगी.. विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे0
0
Report
बाड़मेर विधायक की चेतावनी: स्थानीय जमीन के अधिकारों पर बड़ा जन आंदोलन संभव
Barmer, Rajasthan:सरकार और निजी कंपनियों को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी बाड़मेर के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने 19 अगस्त 2026 को अपने बाड़मेर स्थित विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने 20 अगस्त से शुरू होने वाले राजस्थान विधानसभा सत्र को लेकर अपनी रणनीति साझा की और स्थानीय जनता की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने की बात कही। भाटी ने सरकार और निजी कंपनियों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र की पवित्र गोचर (चरागाह) और ओरण जमीनों को कागजों में वेस्टलैंड यानी बंजर दिखाकर बाहरी कंपनियों को आवंटित किया जा रहा है, जबकि स्थानीय भूमिहीन लोग लंबे समय से रहने और खेती के लिए जमीन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं के रोजगार, वीरांगनाओं और शहीद परिवारों के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा नहीं की गई, तो वे एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले उनके शक्ति प्रदर्शन और सियासी एजेंडा सेट करने के रूप में भी देखा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर हाई कोर्ट भर्ती नियम बदले पर रोक लगाई; 288 पद स्टे
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ भर्ती के बीच बदला नियम तो हाईकोर्ट ने लगाई रोक 288 ऑपरेशन थिएटर तकनीकी पदों की मेरिट लिस्ट एवं नियुक्तियों पर हाई कोर्ट का स्टे राज्य शासन से मांगा जवाब 31 मार्च को मेरिट सूची जारी होने के बाद 10 अगस्त को बदले पात्रता नियम निजी संस्थानों से योग्यता बालों को लाभ देने का आरोप संशोधित नियम के आधार पर कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी प्रदान अगली सुनवाई होगी 5 अक्टूबर को राज्य शासन को पेश करना होगा अपना जवाब0
0
Report
पनवेल RTओ पर मनसे का दावा: सिर्फ लोकल ट्रांसपोर्ट पर ही कार्रवाई
Navi Mumbai, Maharashtra:पनवेल RTओ पर ओवरलोड ट्रैफिक रोकथाम के लिए 12 अगस्त 2026 से 11 सितम्बर 2026 तक MH01, MH03, MH46 और MH06 कार्यालयों के भरारी पथक की नियुक्ति की गई है, करल फाटा, उरण में नियुक्ति। परंतु इस कार्रवाई के दौरान सिर्फ लोकल ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है, अन्य को छोड़ दिया गया—मनसे का आरोप। मनसे वाहतूक सेना, जड अवजड वाहतूक विभाग तथा मनसे नेता संदीप deshpande ने पनवेल RT0 का दौरा कर सवाल पूछा; एक सप्ताह में अगर कार्रवाई निकलती है तो मनसे अपनी पद्धति से करेंगी कार्रवाई—संदीप देशपांडे ने कहा।0
0
Report
विदिशा में यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने ज्ञापन सौंपा
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी विधेयक 2026 के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों और महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीसी विधेयक को वर्तमान स्वरूप में वापस लेने या इस पर रोक लगाने की मांग की गई। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुस्लिम समाज की महिलाएं और अन्य लोग कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने यूसीसी विधेयक को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। समाज की ओर से कहा गया कि विधेयक के कुछ प्रावधान मुस्लिम पर्सनल लॉ और धार्मिक स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकते हैं। ज्ञापन में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और वसीयत से जुड़े प्रावधानों पर आपत्ति जताई गई। साथ ही मांग की गई कि कानून लागू करने से पहले सभी धार्मिक समुदायों, कानून विशेषज्ञों और प्रभावित पक्षों से व्यापक चर्चा की जाए। मुस्लिम समाज ने संविधान में मिले मौलिक और धार्मिक अधिकारों के संरक्षण की मांग करते हुए यूसीसी विधेयक 2026 को वर्तमान स्वरूप में वापस लेने की मांग की。0
0
Report
Advertisement
रतलाम में किन्नरों दो गुटों के बीच विवाद, चाकूबाजी से घायलों का इलाज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में किन्नरों दो गुटों के बीच विवाद, चाकूबाजी से घायलों का इलाज0
0
Report
लखीमपुर खीरी पंचायत सचिवों के ब्लॉक अध्यक्ष धौरहरा बने अरुण ध्वज मिश्रा।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। विकासखंड धौरहरा में ग्राम पंचायत सचिवों की कार्यकारिणी का गठन पंचायत सचिवों ने किया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष अरुण ध्वज मिश्रा को चुना गया। महामंत्री अमीर चंद्र राना, कोषाध्यक्ष रोहिताश बंसवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवल किशोर,सह कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिला प्रतिनिधि उदय प्रताप, मीडिया प्रभारी सरोज कुमार, मंत्री धीरज कुमार, निधि देवी को दायित्व सौपा गया। अरुण ध्वज मिश्रा ने कहा वह संगठन के लिए पंचायत सचिवों के साथ कदम से कदम मिला करके जिस दायित्व की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है निभाएंगे।0
0
Report
कुशीनगर में 1503.57 एकड़ सरकारी सीलिंग भूमि का अंतिम निस्तारण
Kushinagar, Uttar Pradesh:- पडरौना राजदरबार की 1503.57 एकड़ सीलिंग भूमि राज्य सरकार में निहित - 44 साल पुराने कानूनी संघर्ष के बाद आया ऐतिहासिक फैसला - 14 अगस्त 2026 को अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने पारित किया आदेश - रानी रेवती देवी के सीलिंग वाद का हुआ अंतिम निस्तारण - पडरौना,खड्डा,कसया और कप्तानगंज तहसील की जमीन शामिल - उत्तराधिकारियों के लिए सिर्फ 18.04 एकड़ सिंचित भूमि छोड़ी गई - 1503.57 एकड़ भूमि अब राज्य सरकार के अधीन होगी - खड्डा तहसील में सबसे ज्यादा 1127.43 एकड़ भूमि शामिल - पडरौना तहसील की 339.54 एकड़ भूमि सीलिंग में शामिल - कसया में 10 एकड़ और कप्तानगंज में 26.60 एकड़ भूमि शामिल - राजस्व अभिलेखों में जमीन राज्य सरकार सीलिंग मद में दर्ज होगी - भूमिहीन और गरीब परिवारों को कृषि व आवासीय पट्टा मिलेगा - SC/ST समेत पात्र परिवारों को नियमानुसार आवंटन की तैयारी - विद्यालय, अस्पताल, खेल मैदान और आंगनवाड़ी के लिए भी जमीन का इस्तेमाल - सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला तो होगी सख्त कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
लगातार बारिश से घर की छत गिरी; दो भाई मलबे में दबकर घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:लगातार रुक रुक 3 दिनों से हो रही बारिश के चलते एक घर की पुरानी छत अचानक भरभराकर गिरी छत गिरने से मलबे में दब गए दो सगे भाई हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीण ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हादसे के बाद गांव में मचा हड़कंप मलवां थाना क्षेत्र के ठकुराइनपुर मजरे उमेदपुर गांव की घटना0
0
Report
संभल में सपा विधायक की 3 मंजिला इमारत पर बुलडोजर, 15 दिन ध्वस्त नोटिस
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद की 3 मंजिला बिल्डिंग पर मंडराया बुलडोजर कार्यवाही का खतरा। प्रशासन ने 3 मंजिला बिल्डिंग में किरायेदार की हैसियत से रह रहे सपा विधायक के करीबी मोहम्मद आरिफ को 15 दिन के अंदर बिल्डिंग को खुद ध्वस्त कराए जाने का नोटिस दिया। पुलिस ने सपा विधायक की बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा किया। सपा विधायक पर बिना नक्शा स्वीकृत कराते बिल्डिंग के अवैध निर्माण का आरोप। प्रशासन के नोटिस से सपा विधायक के करीबियों में खलबली मची। 22 जून 2022 को विनियमित विभाग ने नक्शा स्वीकृत कराए बिना बिल्डिंग के निर्माण के मामले में सपा विधायक के किरायेदार/करीबी आरिफ को नोटिस जारी किया था। मोहम्मद आरिफ ने नोटिस के खिलाफ जिला दिकारी कोर्ट में अपील दायर की थी। जिलाधिकारी कोर्ट ने अपील खारिज कर बिल्डिंग के निर्माण को अवैध ठहराते हुए 18 अगस्त को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर बिल्डिंग को खुद ध्वस्त कराए जाने का आदेश जारी किया है। सभल सदर तहसील के एसडीएम विकास चंद्र ने जानकारी दी। संभल सदर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला डेरा सराय में बनी है सपा विधायक की अवैध बिल्डिंग।0
0
Report
उत्तराखंड: सीएम धामी ने IGNFA में IFS प्रोबेशनर्स को संबोधित किया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड | वाइस प्रेसिडेंट सी.पी. राधाकृष्णन, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने देहरादून में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी (IGNFA) में IFS प्रोबेशनरी ऑफिसर्स को संबोधित किया。0
0
Report
Advertisement
कैथल में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 488.6 किलो डोडा पोस्त पकड़ा गया
Kaithal, Haryana:कैथल में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई ट्रक में ग्लूकोज डिब्बो के पीछे छिपा था 90 लाख रुपए का488 किलो डोडा पोस्त, कैथल पुलिस ने तस्कर को पकड़ा! कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 488 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद नशे की कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनएच-152डी पर मोहना टोल के पास नाकाबंदी कर लाल रंग के आइशर ट्रक को पकड़ा। तलाशी के दौरान ग्लूकोज के डिब्बों के पीछे छिपाकर रखे गए 22 कट्टों से डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक संदीप सिंह, निवासी पटियाला को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नशीले पदार्थ की यह खेप मध्य प्रदेश से पंजाब सप्लाई की जानी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
संत रविदास जयंती पर कलश वंदन से जागरूकता अभियान गांव-गांव तक
Darbhanga, Bihar:संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को दरभंगा में संत रविदास कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन माँ श्याम मन्दिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल कुमार, सदर एसडीओ गौरव कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की सुरुआत बंदे मातरम से शुरू हुई, वही जिला अधिकारी कौशल कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का स्वागत किया, दीप जला और क्षतिग्रस्त फूलों के पीछे संत रविदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी स्थित गांव की पवित्र मिट्टी से भरे कलश का विधिवत वंदन किया गया। यह मिट्टी प्रदेश के सभी जिलों और प्रखंडों तक पहुंचाई जा रही है। दरभंगा जिले के प्रत्येक प्रखंड के लिए एक-एक कलश भेजा गया है। इन कलशों को गांव-गांव, टोले-मोहल्ले तक ले जाकर लोगों को संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और उनके संदेशों से अवगत कराया जाएगा,बतादे की 20 फरवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान वही कार्यक्रम को ले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया था। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशी के उस गांव की मिट्टी, जहां संत रविदास जी का जन्म हुआ था, देशभर के गांवों तक पहुंचाई जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की जन्मभूमि को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया गया है। संजय सरावगी ने कहा कि कलश वंदन कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही निबंध लेखन, साइकिल प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में समरसता और सामाजिक एकता की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी एक विशेष समाज के आराध्य जरूर हैं, लेकिन उनके विचार और संदेश पूरे समाज के लिए हैं। उन्होंने हमेशा सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समरस समाज की स्थापना की बात कही। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर पटना से कलश दरभंगा पहुंचा था, जिसे जिले के सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया है। यह कलश पंचायतों, गांवों, मोहल्लों और टोले तक ले जाया जाएगा। इसके माध्यम से संत रविदास जी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार जिले के महादलित टोलों में विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे। लोगों ने संत रविदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कलश का वंदन किया और उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया。0
0
Report
तीर्थ नगरी बृजघाट में हुई गंगा आरती, जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा रहे मुख्य यजमान
Gajraula, Uttar Pradesh:बुधवार की शाम बृजघाट में गंगा किनारे गंगा मंदिर में आयोजित नियमित गंगा आरती में मुख्य यजमान जुबिलेंट इंग्रेविया के यूनिट हेड विनोद झा रहे। उन्होंने अपनी टीम के संग भव्य गंगा आरती में भाग लिया। श्री गंगा आरती सभा बृजघाट के वरिष्ठ पदाधिकारी कपिल शर्मा की मौजूदगी में गंगा तट पर भव्य गंगा आरती की गई।0
0
Report
Advertisement
