Back
वाराणसी सजे-धजे: मॉरीशस PM का स्वागत, मोदी-रामगुलाम बैठक तय
RRRakesh Ranjan
Sept 10, 2025 05:19:18
Noida, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश | मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री 11 सितंबर को वाराणसी में द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
FollowSept 10, 2025 08:40:23Paradeep, Odisha:
Slug - Road Conditions
Dt - 10/09/2025
Place - Paradip
Format - Avb
Anchor - ମରଣଜନ୍ତା ପାଲଟିଛି ପାରାଦୀପ ଦୋଛକି ଠାରୁ ଅଠରବାଙ୍କୀ ରାସ୍ତା। ଆଗକୁ ଆସୁଛି ପାରାଦୀପ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା। ଏହି ରାସ୍ତା ଦେଇ ଯାତାୟାତ କରିବେ ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଲୋକ। ଦୁର୍ଘଟଣା କୁ ଏଡାଇବା ପାଇଁ ଏହାକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଯଥାଶୀଘ୍ର ରାସ୍ତା ମରାମତି ସହ ଆଲୋକୀକରଣ ପାଇଁ ଦାବୀ କରିଛନ୍ତି ଜନସାଧାରଣ। ଆଉ ମାତ୍ର କେତୋଟି ଦିନ ରହିଲା ପାରାଦୀପ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା। ସୁଉଚ୍ଚ ତ୍ବରଣ ସାଙ୍ଗକୁ ଝିଲମିଲ୍ ଆଲୋକ ରେ ଝଲସି ଉଠିବ ବନ୍ଦର ନଗରୀ ପାରାଦୀପ। ଜିଲ୍ଲା ତଥା ଜିଲ୍ଲା ବାହାରୁ ଛୁଟିବ ଲୋକଙ୍କ ସୁଅ। କିନ୍ତୁ ଏବେ ମରଣାଜନ୍ତ ପାଲଟିଛି ପାରାଦୀପ ମୂଖ୍ୟ ପ୍ରବେଶ ପଥ ଦୋଛକି ରୁ ଅଠରବାଙ୍କୀ ରାସ୍ତା। ରାସ୍ତା ର ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ବଡବଡ ଖାଲଖମା ସହ ଜମି ରହୁଛି ବର୍ଷା ଜଳ। ଯାହା ଫଳରେ ଦୁର୍ଘଟଣା ଘଟି ଅକାରଣେ ଚାଲି ଯାଉଛି ଅନେକ ଜୀବନ। ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ଓ ବନ୍ଦର ପ୍ରଶାସନ ଏବଂ ଏନ୍ଏଚ୍ଆଇ ମିଳିତ ଉଦ୍ୟମ ରେ ଯଥାଶୀଘ୍ର ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ପୂର୍ବରୁ ରାସ୍ତା ମରାମତି ସହିତ ରାସ୍ତାର ଆଲୋକୀକରଣ କରାଗଲେ ଦୁର୍ଘଟଣା କିଛ ମାତ୍ରାରେ ରୋକା ଯାଇ ପାରିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ସ୍ଥାନୀୟ ବାସିନ୍ଦା। ଗୋଟିଏ ପଟେ ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ସଂପ୍ରସାରଣ କାର୍ଯ୍ୟ ଚାଲିଥିବା ବେଳେ ଯାନବାହନ ଓ ଲୋକ ମାନଙ୍କ ର ଯାତାୟାତ ରାସ୍ତା ଏବେ ଖାଲଖମାରେ ପରିପୂର୍ଣ୍ଣ। ଅସରାଏ ବର୍ଷା ହେଲେ ଖାଲରେ ପାଣି ଜମି ରହୁଛି। ଫଳରେ ଗାଡି ନେଇ ଆସୁଥିବା ଅଜଣା ବ୍ୟକ୍ତି ଖାଲରେ ପଡି ଦୁର୍ଘଟଣା ଗ୍ରସ୍ତ ହେଉଛନ୍ତି। ଦିନର ଘଟଣା ଏହିଭଳି ହୋଇଥିବା ବେଳେ ରାତିର ଘଟଣା ନକହିବା ଭଲ। ଦୋଛକି ରୁ ଅଠରବାଙ୍କୀ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଷ୍ଟ୍ରିଟ୍ ଲାଇଟ୍ ଅଧିକାଂଶ ଜଳୁନାହିଁ। ଯାହା ଫଳରେ ପଥଚାରୀ ମାନେ ଅନ୍ଧାର ଖାଲରେ ପଡି ଦୁର୍ଘଟଣା ଗ୍ରସ୍ତ ହେବା ସହିତ ରାସ୍ତା ରେ ଶହଶହ ଭାରୀଜାନ ଯାତାୟାତ ରେ ଟିକିଏ ଅସାବଧାନତା ଯୋଗୁଁ କ୍ଷଣିକରେ ଚାଲି ଯାଉଛି ପଥଚାରୀ ଙ୍କ ଜୀବନ। ଅନ୍ୟପଟେ ଏହା ଦୀର୍ଘଦିନ ର ସମସ୍ୟା , ଜନସାଧାରଣ ଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ଦୃଷ୍ଟି ରୁ ରାସ୍ତା ସଂପ୍ରସାରଣ ନେଇ ରାସ୍ତା ନିର୍ମାଣ କାର୍ଯ୍ୟ ଚାଲିଛି। ନିଶ୍ଚିତ ଭାବେ ଲୋକେ ଅସୁବିଧା ର ସମ୍ମୁଖୀନ ହେବେ, ଯେବେ ରାସ୍ତା ର ନିର୍ମାଣ କାର୍ଯ୍ୟ ଶେଷ ହେବ ଜନସାଧାରଣ ଓ ଭାରୀଜାନ ଯାତାୟତ ଅତି ସହଜରେ ଯାଆଆସ କରିବା ସହିତ ଦୁର୍ଘଟଣା ରୋକା ଯାଇପାରିବ। ତେଣୁ ଏହି ସମୟରେ ଜନସାଧାରଣ ଜଗିରଖି ଯାତାୟାତ କରିବା ପାଇଁ କହିଛନ୍ତି ପାରାଦୀପ ବିଧାୟକ ତଥା ଶୀଳ୍ପମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ଚନ୍ଦ୍ର ସ୍ବାଇଁ। ରାସ୍ତା ର ସମ୍ପ୍ରସାରଣ କାର୍ଯ୍ୟ ଶେଷ ହେବା କୁ ଆହୁରି ବର୍ଷେ ରୁ ଦୁଇବର୍ଷ ସମୟ ଲାଗିବ, ହେଲେ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ବିଶ୍ବକର୍ମା ପୂଜା ରେ ଲକ୍ଷାଧିକ ଲୋକଙ୍କ ଯାତାୟାତ କୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ଯୁଦ୍ଧ କାଳୀନ ଭିତିରେ ରାସ୍ତା ର ମରାମତି ସହ ଆଲୋକୀକରଣ ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଗଲେ ଲୋକେ ସୁଚାରୁ ରୂପେ ଯାତାୟାତ କରିପାରିବେ।
ବାଇଟ -୧
ବାଇଟ -୨
ବାଇଟ -୩
ବାଇଟ - ୪
ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
ACAnup Chand Dhiman
FollowSept 10, 2025 08:40:15Palampur, Himachal Pradesh:
Anup Dhiman
पालमपुर
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कांगड़ा में यह बरसात कहर बन कर टूटी है अभी तक ज़िला में 1250 करोड़ का नुक़सान हो चुका है
ज़िला कांगड़ा में। बरसात ने जम कर कहर बरपाया है देखिए यह रिपोर्ट
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowSept 10, 2025 08:39:27Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:
नाम शिव कुमार
लोकेशन शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी में बहकर एक विशाल मगरमच्छ आबादी के बीच नाले में पहुंच गया। मगरमच्छ के देखे जाने से आसपास अफरा तफरी मच गई। फिलहाल वन विभाग की टीम ने किसी तरह से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे नदी में छोड़ दिया है। मामला चौक कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के पीछे सिंचाई विभाग के नाले का है। जहां आज सुबह लोगों ने नाले के साथ पानी में मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ इतना बड़ा था कि लोगों से देखकर सकते में आ गए। काशीराम कॉलोनी के ठीक पीछे से गुजर रहे नाले में मगरमच्छ देखे जाने से लोग इस बात को लेकर डर गए की कहीं मगरमच्छ नाले से निकालकर उनके बच्चों पर हमला कर दे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत करके वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करके उसे नदी में छोड़ दिया है। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
0
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowSept 10, 2025 08:38:49Sirsa, Haryana:
सिरसा।
बरसात और जलभराव से खराब हुई फसल के लिए इ क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला।
15 सितंबर तक किसान पोर्टल पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन।
कृषि उपनिदेशक डॉ सुखदेव सिंह कंबोज ने दी जानकारी।
किसानों ने भी सरकार की पहल को सराहा।
-कहा सभी किसानों को करना चाहिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन।
एंकर रीड -सिरसा में हाल ही में रिकॉर्ड तोड़ बारिश और घग्गर नदी में आई बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बुरी तरह से नष्ट हो गई हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मुआवजा (क्षतिपूर्ति) पोर्टल शुरू किया है, जो 15 सितंबर तक खुला रहेगा। कृषि उपनिदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशानुसार फसल नुकसान का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं जो गांव-गांव जाकर नुकसान का आकलन कर रही हैं और रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।
वॉयस01- कृषि उपनिदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया है, उन्हें बीमा का लाभ मिलेगा। बाकी किसान भी इस पोर्टल पर जाकर अपनी फसल नुकसान की जानकारी दर्ज कर सकते हैं ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके। कृषि विभाग द्वारा किसानों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ टीमें गठित कर फसल ख़राब की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डॉ. कंबोज ने किसानों से अपील की है कि वे इस पोर्टल का लाभ उठाएं और समय रहते अपनी जानकारी दर्ज करें। साथ ही, जिनकी फसलें आंशिक रूप से बची हैं, वे कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उसमें उर्वरक (खाद) आदि का प्रयोग जरूर करें।
बाइट -डॉ सुखदेव सिंह कम्बोज।
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowSept 10, 2025 08:38:17Haldwani, Uttarakhand:
एंकर: पड़ोसी देश नेपाल में हुए बवाल के बाद उत्तराखंड पुलिस और खुफिया एजेंसी भी अलर्ट पर आ गई हैं, नेपाल बॉर्डर से लगे कुमाऊं के क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही है, किसी भी बवाल की आशंका क़ो देखते हुए भारत नेपाल बॉर्डर पर उत्तराखंड पुलिस SSB के साथ जॉइंट पेट्रोलिंग भी कर रही है, IG कुमाऊ ने बताया की इंडो नेपाल बॉर्डर पर नेपाली और भारतीय नागरिकों का मूवमेंट प्रतिबंधित कर दिया गया है, उन्होंने स्थानीय नागरिकों से किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है, साथ ही यदि किसी प्रकार की सूचना किसी भी नागरिक को मिलती है तो वह उसको उत्तराखंड पुलिस या SSB के साथ साझा कर सकता है, इंडो नेपाल बॉर्डर पर किसी भी तरह की कोई समस्या ना आये इसको लेकर ख़ुद IG कुमाऊं टनकपुर बनबसा और इंडो नेपाल बॉर्डर का दौरा भी करने जा रही हैं, IG कुमाऊं के मुताबिक भारत सरकार और मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा मिले निर्देशों के क्रम में इंडो नेपाल बॉर्डर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है,
बाइट : रिद्धिम अग्रवाल, IG कुमाऊं
नेपाल में बबाल के बाद अधिकतर जगहों में कर्फ्यू जैसी स्थिति है, इसको देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने अपनी खुफिया एजेंसियो को अलर्ट पर रखा है, साथ ही स्थानीय ग्राम प्रधान और ग्राम प्रहरियों को भी लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया है,
बाइट : रिद्धिम अग्रवाल, IG कुमाऊं
0
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowSept 10, 2025 08:38:01Purnia, Bihar:
आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पूर्णिया के शीशा बाड़ी स्थित एसएसबी कैंप में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे । जिसकी समीक्षा बैठक और निरीक्षण करने के लिए आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एसएसबी कैंप मैदान पहुंचे । जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई अहम निर्देश दिए । मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे । वहीं सीमांचल की महत्वपूर्ण कोसी मेची योजना, रेलवे के प्रोजेक्ट ,पावर स्टेशन प्रोजेक्ट, ग्रीन एक्सप्रेसवे सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे । यह40 से 45 हजार करोड़ रुपए की राशि की योजना होगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि की योजना चालू होने से बिहार के लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रगति आएगी । श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्णिया में 14 सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ।
बाईट -- सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री , बिहार
0
Report
Obra, Uttar Pradesh:
विकास कुमार सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस और आबकारी विभाग ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, अवैध शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक ट्रक से लगभग ₹75 लाख की अवैध शराब जब्त की और इस मामले में पंजाब के एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.
पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और पिपरी के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में, अनपरा थाना और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी इकट्ठा की।इस सूचना पर, पुलिस और आबकारी विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई। तुरंत छापेमारी कर पकड़ी गई।
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 10, 2025 08:37:42Noida, Uttar Pradesh:
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 सितंबर को उत्तराखंड के संभावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए।
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 10, 2025 08:37:31Noida, Uttar Pradesh:
DELHI: NEWLY ELECTED INDIA’S 15TH VICE PRESIDENT CP RADHAKRISHNAN ARRIVES AT MAHARASHTRA SADAN/ VISUALS
DELHI: JITENDRA SINGH (UNION MINISTER OF STATE FOR PERSONNEL, PUBLIC GRIEVANCES & PENSION) ON 14TH PENSION ADALAT
0
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowSept 10, 2025 08:37:23Agra, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा
उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज खुलासा! कल्पना कीजिए, एक ही शख्स के नाम पर 6 अलग-अलग जिलों में सरकारी नौकरियां! करोड़ों रुपये की सैलरी चूस ली सरकार की! आगरा के अर्पित सिंह का नाम लेकर फर्जी दस्तावेजों से एक्स-रे टेक्नीशियन की नौकरी हथियाई गई। बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली—इन 6 जिलों में एक साथ धांधली! पुलिस ने केस दर्ज कर लिए, लेकिन असली खेल कौन खेल रहा है? अब सवाल उठे कि 9 साल तक ये फर्जीवाड़ा कैसे चला? उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 2016 की X-रे टेक्नीशियन भर्ती का काला चेहरा उजागर! आगरा के शाहगंज C-22 प्रताप नगर निवासी अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह—ये नाम लेकर किसी ने जालसाजी का जाल बिछा दिया। UPSSSC की 403 पदों की भर्ती में क्रमांक 80 पर अर्पित का नाम था, लेकिन फर्जी आधार नंबर्स से 6 जिलों में एक साथ जॉब चल रही थी।
बलरामपुर,फर्रुखाबाद,
रामपुर,बांदा, अमरोहा, शामली—हर जगह वही नाम, वही पिता का नाम, वही पता, लेकिन आधार नंबर अलग अलग -
महीने का वेतन 69,595 रुपये—9 साल में 6 जिलों से कुल 3 करोड़ 24 लाख रुपये की चपत! लाखों बेरोजगार युवा दर-दर भटक रहे हैं, और ये फर्जी 'अर्पित' आराम से सैलरी लूट रहे थे। खुलासा फर्रुखाबाद से हुआ, जब CMO ने जांच टीम गठित की। अब 6 जिलों की पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है—IPC की गंभीर धाराओं में। क्या ये अकेला केस है या दर्जनों ऐसे 'अर्पित' घूम रहे हैं? जांच में मिलीभगत की आशंका!
WT: अर्पित सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह
पिता का कहना है मेरा बेटा अर्पित 2016 से सिर्फ हाथरस के मुरसान CHC में एक्स-रे टेक्नीशियन है। गाजियाबाद से डिप्लोमा किया, UPSSSC से चयनित। बाकी जिलों की नौकरियों से हमारा कोई लेना-देना नहीं। अखबार में खबर देखकर पता चला। हमें फंसाया जा रहा है। निष्पक्ष जांच हो, हम निर्दोष हैं।
लेकिन सवाल वही—कैसे संभव हुआ ये चमत्कार? 2016 में अखिलेश यादव की सरकार में हुई भर्ती, अब योगी सरकार में पर्दाफाश। क्या विभागीय अधिकारी लापरवाह या मिले हुए? ज़ी न्यूज़ की टीम ने अर्पित के आगरा घर का दौरा किया—वहां असली अर्पित के पिता ने कहा, मेरा बेटा सिर्फ एक जगह नौकरी कर रहा है" तो बाकी 5 'अर्पित' कौन? जांच जारी, लेकिन करोड़ों का घोटाले से साफ है कि युवाओं का भविष्य दांव पर है।भर्ती प्रक्रिया पर सवाल! ये मामला सिर्फ एक फर्जीवाड़ा नहीं, बल्कि सिस्टम की पोल खोलने वाला है।
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 10, 2025 08:37:08Dhanbad, Jharkhand:
एंकर --- धनबाद थाना क्षेत्र स्थित धनबाद लॉ कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई जब पुराने विवाद को लेकर प्रिंसिपल ऑफिस में चल रही समझौता वार्ता अचानक मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि एबीवीपी (ABVP) और आइसा (AISA) से जुड़े दो छात्र गुट आपस में भीड़ गए। झड़प में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए, जिनमें एक छात्रा भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, विवाद को सुलझाने और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए प्रिंसिपल के कक्ष में बैठक बुलाई गई थी। लेकिन बातचीत के दौरान दोनों गुटों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और मारपीट तक जा पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉलेज में अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
बाइट --- कमल किशोर , प्रिंसिपल
बाइट --- रितेश मिश्रा, छात्र
0
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 10, 2025 08:36:45Ranchi, Jharkhand:
रघुवर दास ने कहा भारत का संविधान आदिवासियों दलितों पिछड़ों शोषितों वंचितों को संवैधानिक अधिकार है और इसका पालन करना सरकार का काम होता है
लेकिन जो वर्तमान सरकार है वो नहीं कर रही है
इससे पूर्व जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तभी सभी विभागों को पैसा कानून के लिए मंतव्य के लिए भेजा गया सभी सामाजिक संगठन को मंतव्य के लिए भेजा गया था उसके बाद 2024 में विधि विभाग को भेजा गया था तबसे अब तक वर्तमान सरकार इसे लटका कर रखा है
बार बार उच्च न्यायालय सरकार को कह रही है लागू करने के लिए लेकिन सरकार के कान तक जू नहीं रेंगता है
पैसा कानून लागू होने से आदिवासी समाज आर्थिक रूप से ओर शसक्त होगी
कोर्ट ने जो बालू घाटों पर रोक लगाई है इसके लिए बीजेपी धन्यवाद देती है और मांग करती है कि जब तक पैसा कानून लागू न हो जाए तब तक इस रोक को जारी रखा जाए
पूरे राज्य में खनिज पदार्थ की लूट मची है
इसका अधिकार पंचायतों को मिल जाएगा
राज्य के हजारों करोड़ रुपए बालू के माध्यम से लुटे गए हैं
अभी मामला न्यायालय में होने के बाद भी बालू घाटों के नीलामी के लिए विज्ञापन निकाले गए ये कोर्ट का अवमानना है
स्थानीय निकाय चुनाव में भी सरकार का कोई रुचि नहीं है अगर होता तो शहरों का विकास होता
सरकार में एक क्षेत्रीय दल का पालकी ढोने वाले केंद्रीय पार्टी के शहजादा राहुल गांधी से मांग करते हैं कि संविधान की रक्षा करने की बात तो करते है लेकिन यहां क्या हो रहा है
न ही इस सरकार ने ट्रिपल टेस्ट के माध्यम से पिछड़ों को आरक्षण दिया और न ही राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की , इससे स्पष्ट होता है कि ये सरकार पैसा कानून और स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती है
पैसा कानून लागू नहीं होने से 14 सो करोड़ ओर शहरी विकास से लिए 16 सो करोड़ रुपए के केंद्र सरकार के सहयोग से वंचित रह गया
मैं इस सरकार को सचेत करना चाहता हूं कि अगर सरकार जनता की भावना का कद्र नहीं करती है तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे
जल्द से जल्द कैबिनेट लाकर पैसा कानून को मंजूरी दे
बाइट... रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री
0
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 10, 2025 08:36:35Ranchi, Jharkhand:
झारखंड में लंबित नगर निकाय चुनाव मामले में सुनवाई
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार पर जताई कड़ी नाराजगी
प्रथम दृष्ट में इन अधिकारियों ने कोर्ट की अवमानना माना गया
सभी अधिकारियों को जारी किया गया अवमानना नोटिस
सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी, नगर विकास सचिव समेत अन्य अधिकारी कोर्ट में हुए सशरीर उपस्थित
अगली सुनवाई में अधिकारियों पर किया जाएगा चार्जफ्रेम
14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
निर्धारित समय में चुनाव प्रक्रिया नहीं होने के कारण कोर्ट में दाखिल की गई अवमानना याचिका
रौशनी खलखो और अन्य की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई
कोर्ट की अवमानना करने वाले अधिकारियों पर होगा चार्जफ्रेम
मुख्य सचिव अलका तिवारी, नगर विकास के तत्कालीन प्रधान सचिव विनय चौबे, आईएएस वंदना डाडेल, अपर सचिव ज्ञानेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों पर होगा चार्जफ्रेम
0
Report
SNShashi Nair
FollowSept 10, 2025 08:36:27Hisar, Haryana:
एंकर -
प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने गेहूं की डब्ल्यू एच 1309 किस्म विकसित की है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बी आर कंबोज ने ज़ी मीडिया को विशेष मुलाकात में बताया कि इस किस्म का किसानों को बहुत फायदा मिलेगा। इसको विकसित करने में १२ साल लगे। डॉ कंबोज ने बताया कि अधिकतम तापमान में भी यह अधिक उपज देगी। 123 दिनों में तैयार हो जाएगी। प्रदेश की स्टेट सीड कमेटी ने भी इसको रिकमेंड किया है। वीसी ने बताया कि दिसम्बर से इसका बीज किसानों को मिलने शुरू हो ।
121-
डॉ बी आर कंबोज
वीसी
एच ए यू हिसार
0
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 10, 2025 08:36:20Singrauli, Madhya Pradesh:
सिंगरौली: सांप के काटने से मौत, झाड़-फूंक में उलझे परिजन – अंधविश्वास का वीडियो वायरल
एंकर...
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी इलाके से अंधविश्वास की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां परिजन सांप के काटने से मृत युवक को झाड़-फूंक से जिंदा करने की कोशिश करते रहे।
बताया जा रहा है कि पिपरिया गांव के रहने वाले तेजवली सिंह को देर रात सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत चितरंगी अस्पताल ले गए, जहां सुबह करीब चार बजे तक वह जिंदा था। लेकिन उसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बावजूद परिवारजन यकीन नहीं कर पाए और सुबह नौ बजे शव को अस्पताल से बाहर लाकर झारखंड से एक ‘सर्प झाड़ने वाला’ बुलाया। कई घंटों तक सरकारी स्कूल के मैदान में झाड़-फूंक का सिलसिला चलता रहा।
हालांकि तेजवली की जान नहीं बच सकी और आखिरकार दोपहर करीब बारह बजे परिजन शव को घर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना फिर सवाल खड़े करती है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के बावजूद लोग आज भी अंधविश्वास में फंसे हैं।
0
Report