icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
491335
GYGAUKARAN YADU16 Jul 2025, 11:38 am

बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी, कांग्रेस ने किया सरकार पर हमला!

Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा जिला राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश में बिजली बिल के दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस लिया गया और सरकार के इस निर्णय को आम जनता की कमर तोड़ने वाली बताया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा प्रमुख रूप मौजूद थे ....पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सुशासन वाली विष्णु देव सहायक की सरकार के द्वारा लगातार बिजली बिल के टैरिफ में बढ़ोतरी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चौथी बार हुआ है जब बिजली बिल की दरों में 8 फ़ीसदी से लेकर 20 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। महंगाई के जमाने में यह लोगों पर बहुत बड़ी भार है। पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सरकार बिजली बिल के दामों में क्यों बढ़ोतरी कर रही है इसका जवाब उनके पास नहीं है उन्होंने कहा कि महंगाई के जमाने में बिजली बिल में हो रही बढ़ोतरी क्यों हो रही है या छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल को कर्ज से उबारने का कोई तरीका है इसका भी सरकार जवाब नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि जहां छत्तीसगढ़ की बिजली सप्लाई की जाती है वहां भी विद्युत की दर छत्तीसगढ़ से कम है उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसका विरोध करती है हम जनता को मीडिया के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं चरणबद्ध तरीके से बिजली बिल की बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन होगा। पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रदेश में खाद की कालाबाजारी एवं समिति में खाद की कमी को लेकर प्रदेश सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि प्राइमरी सोसाइटी में खाद की कमी है वहीं निजी दुकानों में अतिरिक्त दामों में किसान खाद लेने को मजबूर हैं खाद की कालाबाजारी हो रही है जिसे प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है। बाइट 1 रविंद्र चौबे पूर्व कृषि मंत्री।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गढ़वा में जेन अल्फ़ा प्रदर्शन से हंगामा, छात्र-शिक्षक बदली के विरोध में सड़क जाम

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे जेन अल्फ़ा का जबरदस्त प्रदर्शन, शिक्षक के बदली होने पर जिला से लेकर प्रखंड तक हंगामा, सड़क को किया जाम, थाना पर हुई पत्थरबाजी, एक जवान का फूटा सिर , प्रमुख के गाड़ी पर किया हमला, जान बचा कर थाना भागे प्रमुख。 जिले के कांडी थाना के बगल मे स्थित जमा -2 उच्च विद्यालय के एक शिक्षक मलय सिंह के बदली होने पर विद्यालय के छात्र और छात्राए इस कदर आक्रोषित हो गए की जिला समाहरणालय से लेकर कांडी प्रखंड तक गदर मचा हुआ है। पिछले तीन दिनों से चला आ रहा यह आंदोलन आज उस समय हिंसक रूप ले लिया ज़ब सड़क जाम कर रहे ZEN ALFA के लोगो के बीच प्रखंड के प्रमुख पिंकू पाण्डेय समझाने पहुंचे लेकिन बात यंहा बिगड गई और प्रमुख ने एक विद्यार्थी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद ZEN ALFA आक्रोषित हो गए और देखते ही देखते गाड़ी मे तोड़फोड़ शुरू जो गई ज़ब प्रमुख जान बचा कर थाना का शरण लिया तो बच्चे भी थाना पहुंचे और थाना पर पथराव करने लगे। इस घटना मे एक पुलिस जवान को सिर मे चोट लगी जिससे जवान का सर फुट गया। फिलहाल बच्चे अभी भी शिक्षक का तबादला रोकने पर अडिग है और घटना मे शामिल दोषियों पर कार्यवाई की मांग कर रहे है और सड़क को जाम किए हुए है। एसडीपीओ ने कहा की सूचना मिली है वरिये पदाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है अतिरिक्त पुलिस बल को वंहा भेजा जा रहा है और बच्चो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा रायसिंहनगर में देशभक्ति का जश्न

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर शहर में भाजपा द्वारा मार्गों से होकर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम वाटिका से हुई, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों की गूंज से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। हाथों में तिरंगा झंडा थामे स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। मुख्य बाजार से होते हुए जब यह यात्रा गुजरी, तो स्थानीय लोगों ने भी इसका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनीष कौशल, जिला महामंत्री कंचन नायक, नगर मंडल अध्यक्ष ललित गर्ग सहित कई प्रमुख भाजपा नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद देशभक्ति के इस सफर का समापन शहीद बीरबल स्मारक पर हुआ। जहां शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या की भव्य तिरंगा यात्रा: एकता व राष्ट्र सम्मान का संदेश

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डॉ. दिनेश शर्मा ने दिया एकता और राष्ट्र सम्मान का संदेश, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत अयोध्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी पार्क के सामने से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोग वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सिविल लाइंस से चौक घंटाघर तक पहुंचे। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में तिरंगा यात्रा का विशेष महत्व है। यहां भगवान श्रीराम की मर्यादा और तिरंगे का स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सम्मान के साथ जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद की सीमाएं टूटनी चाहिए और भारत की एकता-अखंडता मजबूत होनी चाहिए। सनातन धर्म और साधु-संतों के सम्मान को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार का सिद्धांत स्पष्ट है—दोषी को संरक्षण नहीं और निर्दोष का अपमान नहीं। साधु-संत देव तुल्य हैं। किसी एक मामले के आधार पर सभी संतों को बदनाम नहीं किया जा सकता। दोषी व्यक्ति को कठोर दंड मिलना चाहिए, लेकिन निर्दोष संतों का अपमान नहीं होना चाहिए। राम मंदिर को लेकर डॉ. शर्मा ने कहा कि राम जन्मभूमि की तपस्या और कारसेवकों के बलिदान को कलंकित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन का संदेश किसी समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने का है। साधु-संतों के खिलाफ अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करने वालों को जनता चुनाव में जवाब देगी। तिरंगा यात्रा में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर व मिल्कीपुर विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

खड़गे रैली के बाद हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन, बीजेपी-आरएसएस पर कांग्रेस का हमला

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद वहां 'शुद्धिकरण' हवन किया गया। इस पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "यह बीजेपी-आरएसएस सरकार और उनकी विचारधारा के लिए शर्म की बात है? कि एक तरफ तो वे 'तिरंगा यात्रा' निकालने और प्रचार-प्रसार करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ हमारे नेता और विपक्ष के नेता के मामले में समानता के उस सिद्धांत का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, जिसकी गारंटी हमारा संविधान देता है? और जिसे देश और दुनिया मानती है। उत्तराखंड को देखिए, जो बीजेपी शासित राज्य है? और जहां वे बड़े-बड़े दावे करते हैं उसी जगह पर, जहां खड़गे जी और हम सबने रैली की थी, वे शुद्धिकरण कर रहे हैं। यह कैसा 'शुद्धिकरण' है? असल में उत्तराखंड को शुद्धिकरण की ज़रूरत है? - ऐसी विचारधारा, ऐसी सोच और ऐसी घटिया मानसिकता से शुद्धिकरण की। उत्तराखंड को इस बात से भी मुक्त करने की ज़रूरत है? कि ऐसे लोग वहां सत्ता में हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं करते।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में कंगना रनौत ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा: मुद्दे नहीं, नौटंकी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: विपक्ष के विरोध पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, "यह बहुत आपत्तिजनक है। उन्होंने यहां का माहौल पूरी तरह खराब कर दिया है। हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी गृह मंत्रालय से सवाल पूछते हैं, फिर भी कहते हैं कि वे गृह मंत्रालय को बोलने नहीं देंगे। यह कैसा व्यवहार है? वे चर्चा की मांग करते हैं, लेकिन जब चर्चा का मौका दिया जाता है, तो कहते हैं कि उन्हें जवाब नहीं चाहिए... इसका मतलब है? कि उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विकास, देश की तरक्की, अर्थव्यवस्था या रक्षा से जुड़े मुद्दे खत्म होने के बाद, वे बस यहां नौटंकी कर रहे हैं।
0
0
Report

बहराइच में मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों में राहत

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ख़बर बहराइच से है,जहां थाना हरदी इलाके में पिछले कई दिनों से दहशत फैलाने वाली मादा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गयी। वन विभाग की टीम ने गंगापुरवा, बाजपेई पुरवा स्थित सतनाम सिंह के फार्म हाउस में लगाए गए पिंजरे में तेंदुए को कैद करने में कामयाब रहे। वन विभाग के द्वारा पिंजरे में कैद की गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 वर्ष है। जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

बिहार में पेपरलेस निबंधन 17 अगस्त से शुरू, घर पर भी निबंधन का प्रावधान

Patna, Bihar:बिहार में जमीन-जायदाद के निबंधन की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। 17 अगस्त से राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल राज्य के 141 निबंधन कार्यालयों में से 51 में पेपरलेस निबंधन की व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि बाकी कार्यालयों में भी इसे जल्द लागू किया जाएगा। राजस्व चोरी रोकने के लिए एआईजी स्तर के अधिकारियों को हर सप्ताह 10 निबंधन कार्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन जिलों में पेपरलेस निबंधन की प्रगति कम है, वहां तेजी से व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। नई व्यवस्था के तहत 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर पर ही निबंधन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए भी घर पर निबंधन की सुविधा देने का निर्देश दिया गया है। विभाग का लक्ष्य निबंधन प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनाना है, साथ ही निबंधन में होने वाली गड़बड़ियों और राजस्व चोरी पर भी प्रभावी रोक लगाना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top