Back
रुद्रप्रयाग में यूनिटी मार्च: पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता व देशभक्ति का माहौल
HNHARENDRA NEGI
Nov 03, 2025 11:48:53
एक भारत, श्रेष्ठ भारत, के संकल्प के साथ रुद्रप्रयाग में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जनपद मुख्यालय पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया रैली का शुभारंभ, जनमानस ने दिखाया एकता और देशभक्ति का उत्साह। स्लग- यूनिट मार्च। एबीबी। एंकर--राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 03 नवंबर 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग में यूनिटी मार्च कैंपेन के तहत आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। रैली का शुभारम्भ प्रमुख मार्ग से गुलाबराय मैदान तक हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, युवक-युवक शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। मार्च में 100 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा। मार्च के दौरान उत्तराखण्ड की लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिली; ढोल, दमाऊ और मुश्कबीन की ताल पर जयकारे गूंजे। प्रतिभागियों ने 'एक भारत एक श्रेष्ठ भारत' के नारे दिए। गुलाबराय मैदान में सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह हुआ। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अन्य अधिकारियों द्वारा भी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। महिला समूहों ने स्वागत गीतों के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की। सूचना विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सांस्कृतिक दलों ने सरदार पटेल के जीवन और कार्यों पर आधारित नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। जिलाधिकारी का संबोधन—सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधा। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KNKumar Nitesh
FollowNov 03, 2025 18:48:040
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowNov 03, 2025 18:47:480
Report
HBHemang Barua
FollowNov 03, 2025 18:47:350
Report
ALArup Laha
FollowNov 03, 2025 18:46:550
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 03, 2025 18:45:370
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 03, 2025 18:45:230
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 03, 2025 18:31:320
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 03, 2025 18:31:18Barabanki, Uttar Pradesh:Breaking- बाराबंकी के देवा में भीषण सड़क हादसा
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 03, 2025 18:31:080
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 03, 2025 18:30:490
Report
KNKumar Nitesh
FollowNov 03, 2025 18:30:370
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 03, 2025 18:30:210
Report
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 03, 2025 18:21:480
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 03, 2025 18:21:280
Report