Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajsamand313324

केंद्रीय मंत्री बघेल का राजसमंद दौरा: भव्य स्वागत और श्रीनाथजी के दर्शन!

devendra sharma2
Jun 30, 2025 07:30:52
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
exclusive..... @devendra_jpr राजसमंद केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का राजसमंद दौरा, नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के ग्वाल झांकी के किए दर्शन, राजसमंद पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का हुआ भव्य स्वागत, राजसमंद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह सिंह बारहट के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ZEE मीडिया से की खास बातचीत, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा निशाना, बोले-बीना क्षेत्र में जाए, बिना धरना प्रदर्शन, बिना रैली किए,चर्चा, पर्चा और खर्चा में रहने के लिए करते हैं टिप्पणी, राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले में आज केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का भव्य दौरा देखने को मिला। उन्होंने नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।इसके बाद राजसमंद पहुंचने पर राजसमंद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहट के नेतृत्व में तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं,नेताओं ने केंद्रीय मंत्री बघेल का भव्य स्वागत किया। वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री बघेल ने ZEE मीडिया से खास बातचीत भी की और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता बिना क्षेत्र में जाए, बिना धरना, प्रदर्शन या रैली किए सिर्फ चर्चा, पर्चा और खर्चा में लगे रहते हैं, वो सिर्फ राजनीति के मंच पर टिप्पणियां करना जानते हैं। वन_2_वन,,,,,केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल,,, जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement