Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम 2025: रोड एक्सीडेंट पीड़ितों को 7 दिनों तक मुफ्त इलाज
KCKashiram Choudhary
Mar 04, 2026 08:47:30
Jaipur, Rajasthan
जयपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए नई कवायद शुरू की है। पैसे के अभाव में अब दुर्घटना में घायल कोई व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रहेगा। दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट फॉर रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम 2025 लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए दुर्घटना की दिनांक से अधिकतम 7 दिनों तक नि:शुल्क उपचार दिया जाएगा। अधिकतम प्रति पीड़ित डेढ़ लाख रुपए का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। यह उपचार सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मिल सकेगा। इसका भुगतान मोटर वाहन दुर्घटना निधि से किया जाएगा। इसका खर्च केन्द्र सरकार और सामान्य बीमा कम्पनियों द्वारा वहन किया जाएगा। बीमित वाहन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के लिए भुगतान बीमा कम्पिनयों द्वारा और बीमा रहित मोटर वाहनों और हिट एंड रन के प्रकरणों में भुगतान केन्द्र सरकार के बजटीय समर्थन से किया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टरों की मंजूरी जरूरी होगी। आपको बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा भी गंभीर रहे हैं। जिला कलक्टरों को रिजर्व बैंक में खाता खोलना जरूरी; बीमा रहित मोटर वाहन और हिट एंड रन प्रकरणों में व्यवस्था; जिला कलक्टरों को TMS 2.0 और PFMS पर ऑन बोर्ड होना जरूरी। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक में खाता खोलना है जरूरी। TMS 2.0 पर सभी 41 जिला कलक्टर हुए ऑनबोर्ड, लेकिन PFMS पर 18 जिला कलक्टर ऑनबोर्ड नहीं हुए। जयपुर, फलौदी, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड, नागौर, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, बाड़मेर, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, कोटा, सलूम्बर, बालोतरा, सीकर, प्रतापगढ़ और ब्यावर जिले पहले PFMS पर ऑन बोर्ड नहीं हुए। ऐसे में इन जिलों में कैशलेस ट्रीटमेंट योजना का नहीं मिल सकेगा फायदा। 18 जिलों में जिला कलक्टर करेंगे प्रक्रिया; इन सभी जिला कलक्टरों से परिवहन विभाग ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे भारतीय रिजर्व बैंक में खाता खोलकर इस प्रक्रिया को शुरू करें। ताकि निकट भविष्य में शुरू होने वाली कैशलेस ट्रीटमेंट फॉर रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम के अंतर्गत घायलों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल सके। इसके लिए परिवहन विभाग ने जिला कलक्टरों से PFMS पोर्टल पर ऑनबोर्ड की कार्यवाही जल्द पूरा करने के लिए लिखा है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने जिला कलक्टरों से ऑन बोर्ड की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए पत्र लिखा है। कुलमिलाकर इन 18 जिलों में यह प्रक्रिया पूरी होते ही प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को बड़ी राहत मिल सकेगी। बगैर किसी औपचारिकता के ऐसे घायलों को सभी तरह के सरकारी और निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSohan Pramanik
Mar 04, 2026 11:18:31
Pakur, Jharkhand:होली उत्सव पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित इस्कॉन मंदिर में मनाया गया...धार्मिक अनुष्ठानों के तहत, सबसे पहले इस्कॉन मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं पर रंग-गुलाल, विभिन्न प्रकार के फल और पुष्प अर्पित किए गए...इसके बाद भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली کا आगाज किया...मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा - अर्चना संपन्न कराई...इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे...इस्कॉन मंदिर के पुरोहित ने बताया कि रंगों का यह उत्सव और गौर पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु के इस धरा पर आगमन का प्रतीक है...हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस्कॉन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम کا आयोजन किया गया...उन्होंने बताया कि भगवान को विभिन्न प्रकार के फल और पुष्प अर्पित किए गए...वही इस अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया...सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर डीसी मनीष कुमार, डीएसपी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य ने किया...उपलक्ष्य में मंदिर परिसर के पास एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया...इसमें नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष शबरी और मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे...बड़ी संख्या में आए कलाकारों ने भक्ति गीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनका दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया...छोटे बच्चों ने भी मनमोहक गीत और नृत्य पेश किए...
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 04, 2026 11:18:15
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की सेंट्रल जेल में इस बार होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि उम्मीद और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव बन गई। कैदियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें सामाजिक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में रंगों के साथ भावनाओं की भी गहरी छटा बिखरी। जेल परिसर में पहली बार ऐसा माहौल देखने को मिला, जब बंदी कुछ देर के लिए मुक्त होकर भगौरिया नृत्य की ताल पर झूम उठे और राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रस्तुति के जरिए प्रेम, क्षमा और पुनर्संstrapण का संदेश देते दिखाई दिए। कार्यक्रम में जेल डीजी वरुण कपूर पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे, जहां उन्होंने कैदियों पर जमकर रंग और गुलाल बरसाया। कैदियों को इस रूप में देखकर उन्होंने कहा कि जेल सज़ा की जगह ही नहीं, बल्कि जीवन को दोबारा संवारने की प्रयोगशाला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी जेलों में होली को उत्सव की तरह मनाया जाएगा ताकि बंदियों के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन सिर्फ कानून लागू नहीं कर रहा, बल्कि कैदियों की दिनचर्या में बदलाव करने की भी कोशिश कर रहा है। डीजी कपूर ने यह भी बताया कि नवाचार के रूप में प्रदेश भर की जेलों में बंद mujer कैदियों को खुली जेल में रखने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री और जेल विभाग मंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इसे लागू किया जाएगा। यह पहल उन महिलाओं के लिए नई रोशनी साबित हो सकती है, जिनके जीवन में आज भी सुधार और नई शुरुआत की संभावना बाकी है।
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Mar 04, 2026 11:17:30
Agar, Madhya Pradesh:आस्था जब अपने चरम पर होती है, तो इंसान हर कठिनाई को सहज मान लेता है। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के लिंगोड़ा गांव में होली के अवसर पर कुछ ऐसा ही अद्भूत दृश्य देखने को मिलता है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और ईश्वर के प्रति समर्पण भाव प्रकट करने के लिए जलते अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं। मान्यता है कि सच्चे विश्वास के साथ अग्नि-पथ पार करने से इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आग से भरा एक लंबा गड्ढा… उसमें लाल तपते अंगारे… और उन पर बेखौफ चलते श्रद्धालु। यह कोई करतब नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी परंपरा है। ग्रामीण बताते हैं कि यह आयोजन करीब 200 साल से भी अधिक समय से लगातार होता आ रहा है। होली के दिन विशेष पूजा-अर्चना के बाद यह अनुष्ठान शुरू किया जाता है। इसके लिए लगभग 9 फीट लंबा, 3 फीट चौड़ा और 2 फिट गहरा गड्ढा बनाया जाता है। उसमें चंदन, पलाश और कदम की लकड़ियां डाली जाती हैं। लकड़ियों के पूरी तरह जल जाने के बाद जब वे अंगारों में बदल जाती हैं, तो उन्हें बराबर फैला दिया जाता है। इसके बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर इस अग्नि-पथ पर चलते हैं। इस अनुष्ठान में पुरुषों के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कई माता-पिता अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर भी अंगारों पर से गुजरते हैं। उनका विश्वास है कि ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। डॉ मोहनलाल मकवाना, जिला पंचायत सदस्य एलकार सिंह, ग्रामीण ग्रामीणों के बीच यह भी मान्यता है कि जब भक्त अग्नि-पथ पर चलते हैं, तो मंदिर में विराजित हनुमान जी की प्रतिमा पर पसीने की बूंदें दिखाई देती हैं, जिन्हें लोग दिव्य संकेत मानते हैं। श्रद्धा, परंपरा और विश्वास का यह अनोखा संगम हर साल सैकड़ों लोगों को लिंगोड़ा गांव की ओर आकर्षित करता है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 04, 2026 11:16:07
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में रंगों का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मुरैना की गलियों से लेकर मोहल्लों तक हर तरफ रंग और गुलाल की bौछार देखने को मिल रही है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवा थिरकते नजर आ रहे हैं तो वहीं बच्चे पिचकारी से रंग बरसाते दिखाई दे रहे हैं। शहर के मुख्य चौराहों और कॉलोनियों में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महिलाएं भी इस बार पीछे नहीं हैं—कहीं फाग गीत गाए जा रहे हैं तो कहीं सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किए गए हैं। बाजारों में सुबह से ही गुलाल, रंग और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कुल मिलाकर, मुरैना में इस बार की होली भाईचारे, सौहार्द और उत्साह के रंग में रंगी नजर आ रहे हे
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 04, 2026 11:15:55
Roh, Nawada, Bihar:नवादा में 'कुर्ता फाड़ होली' की धूम युवाओं ने मिट्टी-कीचड़ से खेली मगध की सबसे बड़ी होली नवादा जिले में इस बार होली का जश्न अपनी पुरानी परंपरा 'कुर्ता फाड़ होली' के साथ चरम पर पहुंच गया। शहर और आसपास के इलाकों में युवाओं की टोलियां एक-दूसरे के कुर्ते फाड़ते, पुराने फगुआ और लोक गीतों की धुन पर नाचते और रंगों में सराबोर होते दिखे। यह परंपरा बिहार की होली की एक खास पहचान है। इसमें लोग सफेद या पुराने कुर्ते पहनकर एक-दूसरे के कपड़े फाड़ते हैं, मिट्टी-कीचड़ में लोट-पोट होते हैं और अबीर-गुलाल से होली खेलते हैं। इस वर्ष नवादा में युवा टोलियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर इस पुरानी परंपरा को उत्साह के साथ मनाया। कई स्थानों पर कीचड़ भरे मैदानों में विशेष उत्साह देखा गया, जहाँ रंग, मिट्टी और पानी का मिश्रण होली के अनुभव को और गहरा कर रहा था। स्थानीय युवाओं के अनुसार, यह केवल रंग खेलने का त्योहार नहीं है, बल्कि पुरानी संस्कृति को संरक्षित करने और आपसी दोस्ती व भाईचारे को मजबूत करने का एक माध्यम भी है। मगध क्षेत्र की इस होली में कभी-कभी राजनीतिक रंग भी देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार आम जनता और युवाओं का उत्साह विशेष रूप से अधिक था। बाजारों में सफेद कुर्ते-पजामे की खरीदारी भी खूब हुई, जो इस परंपरा की लोकप्रियता को दर्शाता है। नवादा की सड़कों पर रंगों की बौछार और कुर्ते फाड़ने के इस अनूठे उत्सव ने होली को यादगार बना दिया। यह उत्साह दर्शाता है कि बिहार की पुरानी होली परंपराएं आज भी जीवंत हैं और नई पीढ़ी इन्हें पूरे जोश के साथ आगे बढ़ा रही है。
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Mar 04, 2026 11:15:43
Darbhanga, Bihar:होली और रमजान साथ-साथ: दरभंगा पुलिस अलर्ट, शहर में शांति और भाईचारे का माहौल दरभंगा: होली और रमजान एक साथ पड़ने के मद्देनज़र दरभंगा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जबकि कई पुलिस टीमें लगातार सड़कों पर गश्ती कर रही हैं् सदर एसडीपीओ राजीव कुमार स्वयं भारी पुलिस बल के साथ शहर में गश्त कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायाजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पर्वों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अफवाह या हुड़दंग की स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है। सड़कों पर नहीं दिखा हुड़दंग शहर के विभिन्न इलाकों में होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही है। कहीं भी हुड़दंग या अव्यवस्था की सूचना नहीं है। लोग आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हैं, वहीं रमजान के पवित्र माह को लेकर भी मुस्लिम समुदाय में श्रद्धा और अनुशासन का माहौल है। दोनों समुदायों का सहयोग एसडीपीओ राजीव कुमार ने कहा कि होली और रमजान एक साथ होने के कारण दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे के पर्व का सम्मान कर रहे हैं। आपसी सहयोग और सद्भाव का माहौल देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि “दरभंगा में पूरी तरह शांति है और लोग अपने-अपने पर्व का आनंद उठा रहे हैं।” पुलिस की कड़ी निगरानी रमजान और होली को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। चौक-चौराहों के साथ-साथ बाजार क्षेत्रों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। गश्ती दल लगातार इलाके में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं。 अंत में एसडीपीओ ने दरभंगा वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। शहर में फिलहाल पूरी तरह शांति का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 04, 2026 11:15:18
Barh, Bihar:होली में जहां लोग रंग-गुलाल और मस्ती में डूबे थे, वहीं बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार स्थित गोपीनाथ का इलाका एक रणक्षेत्र में बदल गया। यहां पुरानी रंजिश और शराब के नशे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। नशे में धुत पड़ोसियों ने शीला देवी के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला के परिजनों ने खून से लथपथ पीड़िता को आनन-फानन में इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। होली के दिन पड़ोस के ही कुछ लोग अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर उनके घर के बाहर आ गए और जोर-जोर से भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। जब उनके परिवार की ओर से विरोध किया गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। देखते देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसी बीच हमलावर पक्ष ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसी दौरान एक भारी ईंट लगने से पीड़ित महिला जख्मी होकर गिर पड़ीं। इस हिंसक वारदात से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है。
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 04, 2026 11:01:41
Panna, Madhya Pradesh:जुआ के विरुद्ध पन्ना पुलिस की कार्यवाही श्रीजी रेस्टोरेन्ट देवेन्द्रनगर के कमरे मे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश, कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही 19500 नगदी एवं 07 मोबाइल, पावरबैंक सहित कुल 119500 रुपये से अधिक का मशरूका जप्त थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि श्रीजी रेस्टोरेन्ट के कमरे मे कुछ लोगों द्वारा जुआं खेलने की सूचना मिली थी । मुखबिर के बताए स्थान श्रीजी रेस्टोरेन्ट पर दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जुआं के फड़ से मौके से 07 आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही की गई । आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेंद्रनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । जप्त सामग्री 1. ₹19500/- नगद 2. 07 नग मोबाइल फोन एवं 01 नग पावरबैंक (कीमती लगभग ₹100000/-) कुल जप्त संपत्ति: ₹119500/- ( एक लाख उन्नीस हजार पांच सौ रुपए ) आरोपीगण 01 संतोष गुप्ता 02. शेष अग्रवाल 03. सोबित जैन 04. राहिल जैन 05. मो. फाजुल उर्फ रानू 06. पुष्पेन्द्र उर्फ बंटी जैन 07. कल्लू उर्फ नितिन जैन
1
comment0
Report
Mar 04, 2026 10:50:16
Hapur, Uttar Pradesh:बड़ी खबर जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से है। जहां आज होली के त्यौहार पर पुरानी रंजिश के चलते युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है बहादुरगढ़ के पुष्पावती पूठ गांव में विजय केवट नाम के युवक को पुरानी रंजिश के चलते दो गोलियां मारी गई, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। होली के त्यौहार के दिन युवक की हत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आज होली के दिन हुई युवक की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है वहीं मृतक विजय केवट के परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।
1
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top