Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sheikhpura811105

शेखपुरा में अंडर 14/16 खेल प्रतियोगिता ने मचाई धूम!

Rohit Kumar
Jul 07, 2025 09:39:16
Sheikhpura, Bihar
शेखपुरा में अंडर 14/16 वर्ष के बालक बालिकाओं के लिए संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मशाल प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता जिले के सभी प्रखंड में आयोजित किया गया।इसी कड़ी में शेखपुरा सदर प्रखंड के इस्लामिया हाई स्कूल के मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आयोजित प्रतियोगिता में 18 संकुल संसाधन केंद्र के 100 से अधिक विद्यालय के 1000 से अधिक स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक ने कहा कि प्रखंड स्तरीय संकुल संसाधन केंद्र मशाल खेल कूद प्रतियोगिता में एथेलेटिक्स,कबड्डी,फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल में छात्र छात्राएं हिस्सा लिया।खेल को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक और परिजनों ने हिस्सा लिया।
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top