Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar226020

चाचा-भतीजे की नहर में डूबने से हुई दर्दनाक मौत, जानें क्या हुआ!

Praveen Pandey
Jun 29, 2025 06:08:56
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर SLUG-नहर में डूबने से चाचा भतीजे की मौत एंकर-बिधनू थाना क्षेत्र के कुशलपुर पनकी नहर पुल के पास शनिवार रात मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रहे चाचा- भतीजे की डूबकर मौत हो गई। पूरी रात घर न लौटने पर रविवार सुबह परिजन नहर किनारे पहुंचे तो दोनों के कपड़े पड़े देख डूबने की आशंका जताई। पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बरामद किए। भतीजे का शव जाल से लिपटा मिला तो चाचा का शव कुछ दूरी पर बरामद हुआ। जिससे जाल में फंसे भतीजे को बचाने में चाचा के भी डूबने के अनुमान लगाया गया। V/O-दरसल बिधनू थाना क्षेत्र के खेरसा निवासी 55 साल के रमेश पासवान शनिवार रात अपने 35 साल के भतीजे बबलू के साथ कुशलपुर पनकी नहर पुल के पास मछली पकड़ने गए हुए थे। दोनों नहर में जाल लगा रहे थे। तभी बबलू पैर फिसलने से जाल में फंसकर नहर में डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए चाचा रमेश भी कूद गए। दोनों तेज बहाव व जाल में फंसने से डूब गए। पूरी रात दोनों के घर न लौटने पर परिजन रविवार सुबह नहर किनारे पहुंचे। जहां दोनों को कपड़े पड़े थे और नहर में जाल नहीं लगा था। जिससे दोनों के डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद दोनों के शव बरामद कर लिया।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement