Back
112 से घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी उज्जैन पुलिस
ASANIMESH SINGH
Sept 29, 2025 05:49:37
Ujjain, Madhya Pradesh
श्रद्धालु निश्चिंत रहें… गरबा हो या देर रात वापसी, उज्जैन पुलिस 112 पर घर तक पहुंचाएगी - एसपी उज्जैन
नवरात्रि पर महिला सुरक्षा पर फोकस… शक्ति मोबाइल और बाइक रैली
नवरात्रि का पर्व, मां दुर्गा की भक्ति और श्रद्धा का महापर्व। माता के प्राचीन मंदिरों और भव्य पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। इस आस्था को सुरक्षित बनाने का जिम्मा उठाया है उज्जैन पुलिस ने। नवरात्रि को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में डेढ़ हजार से ज्यादा जवान तैनात किए हैं।
उज्जैन में नवरात्रि पर्व पर हरसिद्धि, चामुंडा, भूखी माता और नगरकोट माता जैसे प्राचीन मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शहरभर में दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं और नौ दिनों तक भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उज्जैन पुलिस ने सख्त और व्यापक इंतजाम किए हैं।
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर के अनुसार, उज्जैन शहर और ग्रामीण इलाकों में कुल 1500 पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिरों, पंडालों और गरबा आयोजनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगातार रैंडम चेकिंग की जा रही है।
महिला सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया गया है। शक्ति मोबाइल और महिला टीम रातभर शहर की सड़कों पर गश्त कर रही है।
महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर उज्जैन पुलिस ने विशेष अभियान भी शुरू किया है। महिला पुलिस अधिकारियों ने बाइक रैली निकालकर यह संदेश दिया कि – “मां की भक्ति के इस पर्व पर महिलाएं सुरक्षित हैं।”
एक्सटेंशन एसपी प्रदीप शर्मा-
नवरात्रि पर्व पर किसी भी महिला या श्रद्धालु को कार्यक्रम के दौरान या उसके बाद घर जाने में कोई दिक्कत आती है तो वे तत्काल डायल 112 पर कॉल करें। पुलिस न सिर्फ मौके पर मदद करेगी बल्कि सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी लेगी।
बाइट - एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर
एक्सटेंशन - एसपी प्रदीप शर्मा 112 पर
बाइट - गरबा सुरक्षा पर लोगों की बाइट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 29, 2025 07:37:521
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowSept 29, 2025 07:37:430
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 29, 2025 07:37:13Noida, Uttar Pradesh:LADWA, KURUKSHETRA (HARYANA): NAYAB SINGH SAINI (HARYANA CM) LAUNCH OF PAPERLESS REGISTRY TRACKING PORTAL/ INDIA’S WIN OVER PAKISTAN IN ASIA CUP FINAL/ union HOME MINISTER AMIT SHAH
0
Report
RSRavi sharma
FollowSept 29, 2025 07:37:010
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 29, 2025 07:36:520
Report
SKSumit Kumar
FollowSept 29, 2025 07:36:420
Report
RSRahul shukla
FollowSept 29, 2025 07:36:320
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 29, 2025 07:36:170
Report
PSPrashant Shukla
FollowSept 29, 2025 07:36:050
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 29, 2025 07:35:490
Report
ASArvind Singh
FollowSept 29, 2025 07:35:330
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 29, 2025 07:34:530
Report
0
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 29, 2025 07:33:480
Report