Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
182101

बाबा भोले के दर्शन करने गए हुए यात्री लौटे वापस

Jul 01, 2024 11:05:02
Udhampur,

जम्मू से अमरनाथ यात्रा के दूसरे जत्थे में 29 तारीख को गए हुए यात्री बाबा भोले के दर्शन कर वापस लौट आए हैं। जहां यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। कर्नाटक से आए हुए श्रद्धालु आज उधमपुर में एक लंगर पर चाय पानी के लिए रुके, जहां प्रेस से बात करते हुए बताया कि दर्शन करके वह बहुत खुश हैं और जैसे पहले TV के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को देखते थे तो उनके अंदर एक डर था परंतु यहां आकर उन्होंने देखा कि प्रशासन द्वारा बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं तथा यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Mar 08, 2026 08:16:45
Kota, Rajasthan:UGC कानून 2026 को लेकर सवर्ण समाज का दिखा विरोध. सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा UGC कानून के विरोध में जलसत्याग्रह किया गया. अर्धनग्न होकर भीतरिया कुंड स्थित चम्बल नदी में प्रदर्शन किया गया. सवर्ण समाज की भावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की गई. UGC कानून-2026 को लेकर लगातार विरोध जारी है. कानून को समाज ने काला कानून बताया और संविधान की मूल भावनाओं के विरुद्ध बताकर आलोचना की. नियम के चलते सवर्ण समाज में असुरक्षा की भावना है. कानून वापसी नहीं होने या सर्वण समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई. नेताओं एवं जनप्रतिनिधित्वों का सभाओं में घेराव करने की चेतावनी दी गई. सवर्ण समाज प्रतिनिधियों की मांगे: नियमों में कास्ट न्यूट्रल शब्दावली शामिल की जाए, शिकायतकर्ता के विरुद्ध झूठी शिकायत पर कार्रवाई हो, शिकायतकर्ता की पहचान उजागर हो, दंडात्मक कार्रवाई से पूर्व 72 घंटे के भीतर स्वतंत्र प्रारम्भिक समिति द्वारा जांच अनिवार्य हो, अन्य समुदाय वर्ग के छात्र सवर्ण छात्र से दुर्व्यवहार करता है तो कार्रवाई का प्रावधान क्यों नहीं, OBC को पीड़ित पक्ष में रखा गया है तो सामान्य वर्ग को क्यों नहीं. नियमों में बदलाव एवं वापसी नहीं हुई तो जनप्रतिनिधियों का घेराव करेंगे. बयान: जितेंद्र गौतम, पूर्व संभागीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा.
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 08, 2026 08:15:10
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 9 मार्च से हो रही है। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय तैयारी पूरी कर ली है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले स्पीकर रितु खंडूरी भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंच चुकी हैं। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि अब तक 38 विधायकों के 600 से ज्यादा प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। किसी भी साल का यह पहला सत्र होता है और ऐसे में राज्यपाल का अभिभाषण बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी हैं। स्पीकर रितु खंडूरी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सभी विधायक पक्ष विपक्ष के मिलकर सदन में जनहित के कार्य करने में सहयोग प्रदान करेंगे। सदन की गरिमा और आचरण का ख्याल रखेंगे। टिक टेक रितु खंडूरी स्पीकर उत्तराखंड विधानसभा
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 08:13:30
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पुलिस ने सर्विलांस सेल व थानो में प्रचलित CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के गुमशुदा हुए लाखों रुपए के करीब 142 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बरामद किए गए मोबाइलों को मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द कर दिया है। जहां खोये हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी देखकर ही बन रही है और वे पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह द्बारा गुम हुए मोबाइलों की सत प्रतिशत बारामती हेतु सर्विलांस सेल व थानों पर प्रचलित CEIR पोर्टल कार्य कर रहे कर्मचारियों को निर्देशित किया था, जिसके चलते पुलिस ने सर्विलांस सेल और CEIR पोर्टलकी मदद से विभिन्न कंपनियों के गुमशुदा हुए करीब 142 मोबाइल फोन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। जहां बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बरामद किए गए सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों से मिलकर उन्हें सुपुर्द कर दिए हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में गुम हुए या खोए हुए मोबाइल के संबंध में नागरिकों को अपने स्थान ने थाने पर प्रचलित CEIR पोर्टल पर मोबाइल की रसीद पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर अपलोड कराये। जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा। जिससे भविष्य में कभी भी उसका फोन किसी के द्वारा प्रयोग किया जाएगा तो मैसेज के माध्यम से नोटिफिकेशन आएगा। जिसे बाद में सर्विलांस सेल व थाने के माध्यम से रिकवर कर लिया जाएगा। वही इस दौरान जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे। उन्हे भी पुलिस अधीक्षक द्वारा बुलवाया गया और एक-एक कर सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। जहां खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे. और वे पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए नजर आए। गौरतलब भाई की इससे पूर्व भी शामली पुलिस किसी प्रक्रिया के तहत भारी मात्रा में गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है।
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 08:07:32
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के मुख्य बाजार चौराहे पर रविवार को बजरंग शाखा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कथित विवादित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई और नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग शाखा के अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने किया। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे इस मौके पर सभासद प्रदीप मोदनवाल , रमेश गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, रविंद्र मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, प्रभाव मद्धेशिया, जयप्रकाश, डॉ. बैजनाथ, विजय जायसवाल, सतीश जायसवाल, ओसिया यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, श्याम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या मौजूद रहे
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 08, 2026 08:04:11
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में रंगपंचमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. मंगलवार को मंगलनाथ मंदिर में बाबा मंगलनाथ को रंग-गुलाल और फूल अर्पित कर होली खिलाई गई. इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं. आरती के बाद मंगलनाथ मंदिर से पारंपरिक गैर निकाली गई. यह गैर खेड़ापति हनुमान मंदिर और मां राज राजेश्वरी मंदिर पहुंची. इन मंदिरों में दर्शन-पूजन के उपरांत गैर वापस मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया. इसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए नृत्य किया. रंग और गुलाल से सराबोर भक्तों ने बाबा मंगलनाथ के जयकारे लगाए और पर्व की खुशियां साझा कीं. इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और रंगों की मस्ती से सराबोर रहा.
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 08, 2026 08:03:25
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के भगवा थाना क्षेत्र में अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,घटना भगवां रोड स्थित निर्मल वेयर हाउस के समीप की बताई जा रही है। एक अज्ञात ट्रक बेहद तेज गति में आ रहा था, जिसने दो बाइको को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान भगवां के पास स्थित ग्राम कुसाई निवासी दयाराम रैकवार के रूप में हुई है वही टक्कर से दूसरी बाईक सवार युवक घायल हो गया ,घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 08, 2026 08:03:12
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज रंगपंचमी का उत्साह अपने चरम पर है। शहर के अलग-अलग इलाकों में रंग-गुलाल की बरसात हो रही है और लोग पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। जगह-जगह रंगारंगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। फाइटर फुहार और रंगों की मस्ती के बीच पूरा शहर उत्सव के रंग में डूबा हुआ है। इस बार रंगपंचमी का उत्साह इसलिए भी खास है क्योंकि शाम को क्रिकेट प्रेमियों की नजर भारत के बड़े मुकाबले पर टिकी है। शहर के कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जहां लोग एक साथ मैच का रोमांच देखेंगे। अगर भारत जीतता है तो शहर में दिवाली जैसा जश्न मनाने की तैयारी है, पटाखे और आतिशबाजी से जीत का उत्सव मनाया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top