Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhagalpur812001

भागलपुर में डायरिया से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, जानें क्या है कारण!

AKAshwani Kumar
Aug 18, 2025 12:19:11
Bhagalpur, Bihar
एंकर - कई दिनों से बाढ़ से ग्रस्त भागलपुर में अब पानी कम होने के बाद डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। यहाँ दो बच्चियों की मौत डायरिया से हो गयी है वहीं आधे दर्जन बच्चियां समेत 1 दर्जन से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं। जानकारी के मुताबिक पीरपैंती के राजगांव पंचायत के गौरीपुर पक्का पुल गांव में डायरिया से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गणेश तुरी की पुत्री भारती कुमारी एवं मुन्ना तुरी की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं मुन्ना तुरी का बेटा कपिल तुरी की भी हालत खराब बतायी जा रही है जिसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क़ई बच्चे रेफरल अस्पताल में भर्ती है। तत्काल गांव में मेडिकल टीम भेजने का निर्देश दिया। मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों की पहचान की और उपचार शुरू किया। इसी बीच, कमालपुर गांव में भी डायरिया ने बच्चों को अपनी चपेट में लिया है। यहां पिंटू मंडल का बेटा आशीष कुमार और रामविलास मंडल की पुत्री निक्की कुमारी बीमार होकर रेफरल अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। दोनों बच्चों का इलाज आपातकालीन सेवा में चल रहा है। रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार लगातार बच्चों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर है। उन्होंने कहा कि डायरिया का मुख्य कारण गंदा पानी पीना और अस्वच्छ भोजन करना है। जिन बच्चियों की मौत हुई है बताया जा रहा है कि पेट दर्द और उल्टी-दस्त से बीमार हो गई थी। पहले परिजनो ने गांव के ही डॉक्टर को दिखाया लेकिन हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। Byte - नीरज कुमार,डॉक्टर, रेफरल अस्पताल पीरपैंती Byte- मुन्नी देवी, बीमार कपिल की माँ
12
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDevendra Singh
Aug 18, 2025 14:20:36
Bharatpur, Rajasthan:
एंकर--डीजीपी राजीव शर्मा ने आज भरतपुर में एसपी कार्यालय में भरतपुर रेंज की क्राइम मीटिंग ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर ZEE MEDIA से डीजीपी राजीव शर्मा ने एक्सक्लुसिव ली खास बातचीत की और कहा कि मीटिंग में अधिकारियों को पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय ' पर काम करने के निर्देश प्रदान किये हैं।उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ अपराध को लेकर चर्चा की और उन्हें बताया गया है कि आमजन में पुलिस की छवि सुधरे लोगों को जल्द से जल्द राहत मिले उस दिशा में काम करने पर जोर दिया है। आइये आपको सुनवाते है क्या कहा डीजीपी राजीव शर्मा ने... रिपोर्टर वन टू वन डीजीपी राजीव शर्मा। फीड टीवीयू 80 सर्वर 31 नोट:-डीजीपी की पीसी के बाद डीजीपी के साथ वन टू वन है डीजीपी पीसी स्लग में इंजस्ट हुआ है उसे वहीं से काटकर चलाने की कृपा करें।
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Aug 18, 2025 14:20:28
Bathinda, Punjab:
ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਨਿਜੀ ਸਕੂਲ ਵੈਨ ਚਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਨਾਬਾਲਿਕ ਲੜਕੀ ਦੀ ਛੇੜਛਾੜ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਫਿਲਹਾਲ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਵੈਨ ਡਰਾਈਵਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਜੇਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। 13 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਵੈਨ ਚਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਛੇੜ ਛਾੜ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਥਾਣਾ ਥਰਮਲ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਇਹ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਾਇਆ ਕਿ ਸਾਡੀ ਬੱਚੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਹੈ ਇਹ ਵੈਨ ਚਾਲਕ ਉਸ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜਦ ਸਾਡੀ ਬੱਚੀ ਵੈਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਕੱਲੀ ਰਹਿ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਨਾਲ ਡਰਾਈਵਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਾਰਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਜੋ ਕਿ ਉਸਨੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਆਪਣੀ ਮਾਤਾ ਨੂੰ ਦੱਸ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਚੀ ਦੀ ਮਾਤਾ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਵੀ ਕੀਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ ਅਤੇ ਜੇਲ ਵੀ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਪਰ ਸਕੂਲ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਕੋਈ ਤਾਲਮੇਲ ਨਾ ਕਰਨ ਕਰਕੇ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਮੂਹਰੇ ਧਰਨਾ ਦੇ ਦਿੱਤਾ। ਪੀੜਿਤ ਲੜਕੀ ਦੇ ਮਾਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਬੱਚੀ ਛੋਟੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਤੀਜੀ ਜਮਾਤ ਚ ਪੜਦੀ ਹੈ ਜਦ ਛੁੱਟੀ ਹੋਈ ਤਾਂ ਸਕੂਲ ਵੈਨ ਡਰਾਈਵਰ ਉਸ ਨੂੰ ਘਰ ਛੱਡਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਉਹ ਬੱਚੀ ਕੇਵਲ ਇਕੱਲੇ ਰਹਿ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਾਡਾ ਘਰ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਲੋਨੀ ਹੈ ਵਿਖੇ ਛੱਡਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਵੈਨ ਡਰਾਈਵਰ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੀ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਪਾਰਟ ਤੇ ਵੀ ਹੱਥ ਲਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਉਸ ਡਰਾਈਵਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਦੱਸਣਾ ਨਹੀਂ ਮੈਂ ਤੈਨੂੰ ਰੋਜਾਨਾ ਹੀ ਚੀਜ਼ ਦਵਾ ਦਿਆ ਕਰਾਂਗਾ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਬੱਚੀ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਘਰ ਆ ਕੇ ਸਾਰੀ ਗੱਲਬਾਤ ਦੱਸੀ ਅਤੇ ਮੈਂ ਥਾਣਾ ਥਰਮਲ ਵਿਖੇ ਗਈ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਡਰਾਈਵਰ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਸਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਧੀਆ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਪਰੰਤੂ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦ ਮੈਂ ਸਕੂਲ ਦੇ ਕੋਡੀਨੇਟਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੜੇ ਗਲਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਕੂਲ ਵੈਨਾ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਨ ਸਾਡਾ ਇਸ ਨਾਲ ਕੋਈ ਵੀ ਲੈਣਾ ਦੇਣਾ ਨਹੀਂ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਜੇਕਰ ਸਕੂਲ ਵੈਨਾ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਸਕੂਲ ਦਾ ਨਾਮ ਕਿਵੇਂ ਲਿਖ ਸਕਦੇ ਹਨ ਉਲਟਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦੇਵੇ ਫੋਨ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਅੱਜ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰਾ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਇਸ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਸਾਡੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਜਿਸ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਹੀਂ ਸਮਝੀ ਕਿਉਂਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਸਾਡਾ ਬੱਚਾ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦਾ ਫਰਜ ਨਹੀਂ ਬਣਦਾ ਸੀ ਬੱਚਾ ਕਿਵੇਂ ਹੈ ਠੀਕ ਹੈ ਕੋਈ ਹਾਲ ਚਾਲ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਨੂੰ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਗੁੱਸਾ ਆਇਆ ਹੈ ਤੇ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਫੀਸ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ ਪਰੰਤੂ ਸਾਡੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਕਦਰ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪਾਈ ਜਾਂਦੀ ਸਾਡੀ ਮੰਗ ਹ ਕਿ ਜਿਸ ਮੈਡਮ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟ ਨੇ ਅਜਿਹੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਹ ਸਾਡੇ ਤੋਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗੇ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਵਹਿਨਾਂ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਵੀ ਲਵੇ। ਉਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਐਸ ਪੀ ਸਿਟੀ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਡਰਾਈਵਰ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਜੇਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬਣਦੀ ਸੀ ਉਹ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅੱਜ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਜਲਦ ਹੀ ਨਿਪਟਾਰਾ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ। ਬਾਈਟ ਪੀੜਿਤ ਬੱਚੀ ਮਾਤਾ ਬਾਈਟ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ ਪੀ ਸਿਟੀ ਬਠਿੰਡਾ।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Aug 18, 2025 14:19:26
Vidisha, Madhya Pradesh:
एंकर - विदिशा में आज कांग्रेस का ज़बरदस्त विरोध देखने को मिला। एनएसयूआई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने बीच बाजार में ही उन्हें रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हुए तो पुलिस को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। आखिरकार दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। विदिशा जिला मुख्यालय पर आज कांग्रेस और एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता दिखा। कलेक्ट्रेट घेराव के ऐलान के बाद सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह नारेबाज़ी हुई और भीड़ लगातार कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने की कोशिश करती रही। लेकिन पुलिस पहले से अलर्ट थी। जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़े, उन्हें बीच बाजार में रोक लिया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। भीड़ बेकाबू हुई तो हालात संभालने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। पानी की तेज़ बौछारों से प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। हालात काबू में आते ही पुलिस ने एनएसयूआई और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते रहे और अपनी मांगें दोहराते रहे। बाइट – आशुतोष चौकसे, प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई । कई सालों से कॉलेजों में चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगी है। छात्र नेताओं की आवाज़ दबाई जा रही है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द कॉलेजों में चुनाव कराए जाएं, ताकि छात्रों की समस्याएं उठ सकें। एनएसयूआई का आरोप है कि भाजपा सरकार कॉलेजों में चुनाव प्रक्रिया को लगातार टाल रही है। उनका कहना है कि कॉलेज चुनाव न होने से छात्रों की आवाज़ दब रही है और उनकी समस्याएं सामने नहीं आ पा रही हैं। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस ने हालात काबू में किए। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद बाजार में शांति बहाल हो गई।
2
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Aug 18, 2025 14:19:17
Paradeep, Odisha:
Slug - Truck Byke Accident Dt - 18/08/2025 Place - Paradip Format- Avo Anchor - ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଜଙ୍ଗ ବଳରାମପୁର ନିକଟରେ ଦୁର୍ଘଟଣା। ବାଇକ୍ ଆରୋହୀ ଙ୍କ ଗୋଡ଼ ଉପରେ ଚଢ଼ିଗଲା ଟ୍ରକ୍। ବାଇକ୍ ଆରୋହୀ ଜଣଙ୍କ ଗୁରୁତର ଭାବେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର ।ବଳରାମପୁର ଗ୍ରାମର ୩୦ ବର୍ଷିୟ ଗୁଗୁଲ ଦାସ। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ଉତ୍ତେଜନା ଲାଗି ରହିଛି।ଗ୍ରାମବାସୀଙ୍କ ପକ୍ଷରୁ କଟକ-ପାରାଦ୍ବୀପ ରାସ୍ତା ଅବରୋଧ। ଫଳରେ ଗାଡ଼ି ମୋଟର ଯାତାୟାତ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଠପ୍ ହୋଇପଡିଛି। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ କୁଜଙ୍ଗ ପୋଲିସ ପହଞ୍ଚି ଗାଡ଼ି କୁ ଜବତ କରିବା ସହିତ ଘଟଣା ର ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି। ଭାରୀଜାନ ଚଳାଚଳ ବନ୍ଦ କରିବା ପାଇଁ ଦାବୀ କରା ଯାଇଥିବା ବେଳେ ପୋଲିସର ଆଲୋଚନା ଜାରି ରହିଛି। ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
3
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Aug 18, 2025 14:19:06
Kawardha, Chhattisgarh:
कवर्धा सीजी दिनाक 18 अगस्त-स्लग-मिलन, रिपोर्ट-सतीश तंबोली ----------- तीज मिलन समारोह: परंपरा और समर्पण का संगम, विधायक भावना बोहरा के आयोजन ने रचा सौहार्द का नया अध्याय *सैकड़ो की संख्या में शामिल हुई महिलाएं और महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी * संगीत की धुन पर जमकर थिरकी महिलाएं ---------- एंकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और महिलाओं के पारंपरिक पर्व तीज के उल्लास को इस बार एक अनोखे अंदाज़ में मनाया गया। पंडरिया की उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा आयोजित तीज मिलन समारोह न केवल पारंपरिक रंगों से सराबोर रहा, बल्कि महिलाओं के सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक आत्मीयता का अनूठा उदाहरण भी बना विधायक भावना बोहरा ने इस समारोह में क्षेत्र की महिलाओं और महिला कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर एक सामूहिक सांस्कृतिक मंच प्रदान किया, जहां हर उम्र की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पहुंचीं। आयोजन स्थल रंग-बिरंगी साड़ियों, महावर लगे हाथों और लोकगीतों की मधुर गूंज से जीवंत हो उठा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी और हिंदी के पारंपरिक तीज गीतों पर महिलाएं झूमती नजर आईं। लोक संगीत की धुनों पर किया गया नृत्य और सामूहिक गीत गायन ने वातावरण को उत्सवमयी बना दिया। कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक श्रीमती बोहरा ने कहा, तीज नारी शक्ति, प्रकृति और परंपरा का प्रतीक है। मेरा उद्देश्य था कि हमारी बहनें अपनी संस्कृति से जुड़ें और एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह पर्व मनाएं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता पर भी बल दिया। क्षेत्र की आम महिलाओं ने विधायक की इस पहल को सराहा wt
1
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Aug 18, 2025 14:18:45
Chhattisgarh:
ब्रेकिंग जांजगीर चांपा,, स्कूलों शिक्षक का लगातार लापरवाही आ रहा सामने,, बमनीहडीह ब्लॉक में लगातार शिक्षकों का लापरवाही उजागर,, आज ही बाथरूम मरम्मत के लिए रेत गिट्टी सीमेंट मिलाते बच्चों का वीडियो हुआ था वायरल,, अब बच्चों से शौचालय साफ कराते दिखे प्रधान पाठक मुन्ना लाल कुर्रे और चपरासी संकीर्तन नायक के कहने पर बच्चों कर रहे कार्य,, शासकीय प्राथमिक शाला परसापाली पोड़ी शंकर का मामला,, बच्चों को मूल कार्यों के बजाय स्कूलों में रहे ले मजदूरों कार्य,, स्थानीय व्यक्ति ने बनाया वीडियो गांव में वायरल,, पलकों में भारी आक्रोश,,
1
comment0
Report
NSNiroj Satapathy
Aug 18, 2025 14:17:41
Koraput, Odisha:
କୋରାପୁଟ - ଲଘୁଚାପ ଜନିତ ଲଗାଣ ବର୍ଷାରେ ନାରାୟଣପାଟଣା ଓ ଲକ୍ଷ୍ମୀପୁର ବ୍ଲକ ଅଞ୍ଚଳରେ ଘର ଭାଙ୍ଗିଲା। ମାଟି ଅତଡା ଧସିଲା।
3
comment0
Report
VKVishwas Kumar
Aug 18, 2025 14:17:34
Hanumangarh, Rajasthan:
एंकर विजुअल - हनुमानगढ़ टाऊन में एक 9 वर्षीय बच्ची के जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। बच्ची जन्माष्टमी की शाम को लापता हुई थी और बच्ची का शव आज रिश्ते में लगते उसके मामा के घर संदूक में बंद मिला। हनुमानगढ़ टाऊन की बिहारी बस्ती निवासी 9 वर्षीय बच्ची जन्माष्टमी के दिन शाम को टाऊन से लापता हो गई थी और बच्ची का शव रिश्ते में लगते उसके मामा छोटू दास के घर संदूक में मिला। दो दिनों में आरोपी छोटू दास बच्ची को ढूंढने का नाटक करते हुए परिजनों और पुलिस के साथ घूमता रहा और आज शाम से बदबू आने के बाद पुलिस ने शव को संदूक से बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामा छोटू दास ने बच्ची की हत्या कर शव को बोरे में बंद किया और उसको संदूक में छिपा दिया। इस घटना से हनुमानगढ़ के नागरिकों में आक्रोश है और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि आरोपी छोटूदास ने ना केवल जघन्य अपराध किया है बल्कि रिश्तों का भी कत्ल किया है क्योंकि आरोपी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है और परिजनों ने भी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। बाइट 1 - बच्ची का चाचा वीओ - इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी मामा छोटू दास को हिरासत में लिया गया है और इस घटना में संलिप्त अगर कोई अन्य व्यक्ति है तो उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही बच्ची के साथ हुई बर्बर घटना का पूरा खुलासा होगा और इसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बाइट 2 - मीनाक्षी, डीएसपी, हनुमानगढ़ वीओ - रिश्ते में मामा द्वारा ही मासूम बच्ची की बर्बर तरीके से हत्या से जहां पूरा हनुमानगढ़ जिला स्तब्ध रह गया वहीं इस घटना ने रिश्तों को भी तार-तार कर रख दिया। घटना से जहां नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है वहीं इस घटना से समाज में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
2
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Aug 18, 2025 14:16:53
Jalore, Rajasthan:
सायला उपखंड क्षेत्र के बावतरा में कृषि कुएं पर कृषि कार्य करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वही एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया खेत में कार्य करते समय आकाश से बिजली गिरने से यह घटना हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार बावतरा कृषि कुए पर आकाशीय बिजली गिरने से कोटकास्ता निवासी रमेश कुमार भील की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया सूचना पर सायला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सायला राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखावाया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
2
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Aug 18, 2025 14:16:45
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर शहर के रातानाडा रेजिडेंसी रोड पर दो दिन पूर्व हुए हादसे को पुलिस ने गम्भीरता से लिया है। पुलिस कमिश्नर ने ओमप्रकाश ने इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाई है। उस क्षेत्र के ट्राफिक इंचार्ज को 17 सीसी का नोटिस दे दिया गया है। वहीं वहां तैनात चेतक के इंचार्ज को भी सस्पेंड कर दिया गया है। अगर आप अपने नाबालिक बच्चों को ड्राइविंग के लिए बाइक या फोर व्हीलर दे रहे हैं तो इस खबर ध्यान से देख लीजिएगा यह खबर जोधपुर से आई है जहां पुलिस नाबालिक वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है साथ ही उन्हें वाहन देने वाले उनके परिजनों पर भी अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेगी। दरअसल दो दिन पूर्व 15 अगस्त के दिन गौरव पथ पर शहीद स्मारक के पास एक सड़क हादसा हुआ । बाइक पर चार नाबालिक सवार थे हादसे में एक नाबालिक की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद लोगों ने प्रदर्शन भी किया। करीब छह घंटे तक कडी मशक्कत के बाद आखिरकार लोगों ने धरना समाप्त किया। इस घटना को पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने गंभीरता से लिया इस इलाके के टीआई यानी ट्रैफिक इंचार्ज को 17 सीसी का नोटिस दिया गया है वहीं उसे इलाके में तैनात पुलिस की चेतक के इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है । पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि उस इलाके में यातायात पर नियंत्रण रखना और प्रत्येक आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखने की जिम्मेदारी इन दोनों अधिकारियों की थी इसी के चलते इन पर कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने साफ कहा कि यदि कोई परिजन अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए देगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी और उसके लिए पुलिस कमिश्नरेट एक विशेष अभियान भी शुरू करने जा रही है। बाइट ओम प्रकाश पुलिस कमिश्नर जोधपुर
4
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Aug 18, 2025 14:16:35
Jaipur, Rajasthan:
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कुंभलगढ़ दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर, पर्यटकों से मुलाकात की,,,,, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज कुंभलगढ़ दुर्ग में महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट की बैठक लेने के बाद प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किया, प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की,,,,,नीलकंठ महादेव के दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आए पर्यटकों से संवाद किया,,,,, इस दौरान एक नन्हीं बच्ची से उन्होंने स्नेह के साथ पूछा कि क्या वह महाराणा प्रताप के बारे में जानती है? बच्ची ने उत्साह के साथ उत्तर दिया हाँ जानती है,,,,,,उप मुख्यमंत्री ने बच्ची की माता की प्रशंसा की और प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को हमारे इतिहास और संस्कृति और महापुरुषों के बारे में बताना चाहिए,,,,, उप मुख्यमंत्री ने बच्ची को स्नेहिल दुलार किया,,,,, उप मुख्यमंत्री संग बालिकाओं और पर्यटक महिलाओं ने सेल्फी ली,,,,उप मुख्यमंत्री के संग कुम्भलगढ़ की स्थानीय बालिकाओं और किले में भ्रमण पर आई पर्यटक महिलाओं ने सेल्फी ली,,,,, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटक महिलाओं को कुम्भलगढ़ जैसे शानदार पर्यटक स्थल की यात्रा की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया,,,,,उप मुख्यमंत्री की सहजता और आत्मीय व्यवहार से वहाँ मौजूद आम नागरिक और पर्यटक प्रभावित हुए,,,,, पर्यटकों ने कहा कि उनका यह मिलनसार और सौम्य स्वभाव राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति उनकी गहरी आस्था और संवेदनशीलता को दर्शाता है,,,,,,
0
comment0
Report
APAvaj PANCHAL
Aug 18, 2025 14:16:23
Jaipur, Rajasthan:
note - विजुअल बाइट अटैच है अटैच एवज पांचाल जयपुर हब एंड स्पोक मॉडल के खिलाफ लैब टेक्नीशियनों का प्रदेशभर में विरोध। सरकारी जांचों को निजी हाथों में सौंपने पर लैब टेक्नीशियन आक्रोशित। जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को सौंपा ज्ञापन। डेढ़ साल से संवर्ग की मांगों की अनदेखी पर जताया रोष। राजस्थान की निशुल्क जांच योजना को मिला है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान। टेक्नीशियनों का आरोप: हब एंड स्पोक मॉडल से खत्म होगा सरकारी भविष्य। सरकार के पास मौजूद है पूरी मशीनरी, फिर भी निजी हाथों में दी जा रही जांचें। PHC, CHC से जांचों के लिए जिला स्तर तक की ट्रांसपोर्ट ही है समाधान। अनुमोदित पदनाम परिवर्तन की पत्रावली विभाग में एक साल से लंबित। राजस्थान में अब तक 2008 का स्टाफिंग पैटर्न लागू, ग्रेड पे भी नहीं बढ़ा। पड़ोसी राज्यों की तुलना में लैब टेक्नीशियनों को मिल रहा कम वेतनमान। 10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन संघ ने दी चेतावनी। एंकर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जांच सेवाओं को हब एंड स्पोक मॉडल के तहत निजी हाथों में सौंपे जाने के फैसले के खिलाफ प्रदेशभर के लैब टेक्नीशियनों ने मोर्चा खोल दिया है। संवर्ग से जुड़ी मांगों और डेढ़ साल से चली आ रही अनदेखी के विरोध में सोमवार को सभी जिलों से लैब टेक्नीशियनों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान लैब टेक्नीशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की निशुल्क जांच योजना को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले सरकारी लैब टेक्नीशियनों के भविष्य पर सरकार का यह निर्णय कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि जिन जांचों को निजी हाथों में दिया जा रहा है, उनके लिए सरकार के पास पहले से संसाधन मौजूद हैं। जरूरत केवल जांच सैंपल की PHC, CHC से जिला स्तर तक ट्रांसपोर्टेशन की है। संघ के महामंत्री तरुण सैनी और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि हब एंड स्पोक मॉडल अन्य राज्यों में विफल साबित हुआ है। इसके जरिए बेरोजगार अभ्यर्थियों को ठेका प्रथा में धकेला जा रहा है और नियमित नियुक्तियों की संभावनाएं खत्म हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय पदोन्नतियां रुकी हुई हैं, 2022 के डिफर कर्मियों का पदस्थापन 9 माह से लंबित है और गजट नोटिफिकेशन विभाग द्वारा रोक रखा गया है। साथ ही ग्रेड पे और स्टाफिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। बाइट - जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Aug 18, 2025 14:16:13
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर ---जोधपुर आयुक्तालय में डीएसटी टीम वेस्ट और राजीव गांधी नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने इस कार्रवाई में 1058 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है । पकड़े गए मादक पदार्थ की बाजार की अनुमानित कीमत एक करोड़ 59 लाख बताई जा रही है पुलिस की टीमों ने इस पूरी कार्रवाई में एक मिनी ट्रक को भी जप्त किया है । कार्रवाई के बारे में डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने बताया कि डीएसटी टीम पश्चिम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक आ रहा है जिसमें जैविक खाद के आड़ में डोडा पोस्त छिपा कर रखा गया है पुलिस की टीमों ने नाकेबंदी कर इस ट्रक को रुकवाया और अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है पुलिस ने कुल 53 कट्टो में 1058 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है अब पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह डोडा पोस्त कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे पकड़े गए आरोपियों के नाम विनोद और उदयलाल है दोनों ही आरोपी चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। बाइट विनीत कुमार बंसल डीसीपी वेस्ट जोधपुर
0
comment0
Report
Prakash PandeyPrakash Pandey
Aug 18, 2025 14:16:09
Mau, Uttar Pradesh:
मऊ पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रशिक्षण ले रहे सिपाहियों ने संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कराया।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Aug 18, 2025 14:15:59
Uska Khurd, Uttar Pradesh:
एंकर-संतकबीरनगर जिले में पुलिस ने अवैध असलहे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर धौंस जमाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक अवैध पिस्टल, एक अवैध तमंचा, दो कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किया है। अवैध असलहे के साथ पकड़े गए सभी अभियुक्त गोरखपुर जिले के हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जो अवैध असलहे के साथ रील बनाने के साथ असलहे की खरीद-फरोख्त भी करते थे। जिले की महुली थाने की पुलिस ने इन अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस इनकी आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज आगे की कार्यवाई की जा रही है। बाइट- सुशील कुमार सिंह, एएसपी Neeraj tripathi Zee media sant kabir nagar. up
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top