Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hanumangarh335513
9 वर्षीय बच्ची की हत्या: मामा का जघन्य अपराध, हनुमानगढ़ में आक्रोश!
VKVishwas Kumar
Aug 18, 2025 14:17:34
Hanumangarh, Rajasthan
एंकर विजुअल - हनुमानगढ़ टाऊन में एक 9 वर्षीय बच्ची के जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। बच्ची जन्माष्टमी की शाम को लापता हुई थी और बच्ची का शव आज रिश्ते में लगते उसके मामा के घर संदूक में बंद मिला। हनुमानगढ़ टाऊन की बिहारी बस्ती निवासी 9 वर्षीय बच्ची जन्माष्टमी के दिन शाम को टाऊन से लापता हो गई थी और बच्ची का शव रिश्ते में लगते उसके मामा छोटू दास के घर संदूक में मिला। दो दिनों में आरोपी छोटू दास बच्ची को ढूंढने का नाटक करते हुए परिजनों और पुलिस के साथ घूमता रहा और आज शाम से बदबू आने के बाद पुलिस ने शव को संदूक से बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामा छोटू दास ने बच्ची की हत्या कर शव को बोरे में बंद किया और उसको संदूक में छिपा दिया। इस घटना से हनुमानगढ़ के नागरिकों में आक्रोश है और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि आरोपी छोटूदास ने ना केवल जघन्य अपराध किया है बल्कि रिश्तों का भी कत्ल किया है क्योंकि आरोपी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है और परिजनों ने भी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। बाइट 1 - बच्ची का चाचा वीओ - इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी मामा छोटू दास को हिरासत में लिया गया है और इस घटना में संलिप्त अगर कोई अन्य व्यक्ति है तो उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही बच्ची के साथ हुई बर्बर घटना का पूरा खुलासा होगा और इसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बाइट 2 - मीनाक्षी, डीएसपी, हनुमानगढ़ वीओ - रिश्ते में मामा द्वारा ही मासूम बच्ची की बर्बर तरीके से हत्या से जहां पूरा हनुमानगढ़ जिला स्तब्ध रह गया वहीं इस घटना ने रिश्तों को भी तार-तार कर रख दिया। घटना से जहां नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है वहीं इस घटना से समाज में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JMJAVED MULANI
Aug 18, 2025 16:02:53
Baramati, Maharashtra:
JAVEDMULANI SLUG 1808ZT_BARAMATIPKG BYTE 1 बारामतीच्या मोरगाव मधील रयत शिक्षण संस्थेच्या मैदानात पार पडला ऑर्केस्ट्रा..... शिक्षणाचे मंदिर असलेल्या संस्थेच्या मैदानात नृत्यकांचे अश्लील हावभाव....आठ मे रोजी पार पडला होता कार्यक्रम..... ग्रामदैवत भैरवनाथाच्या यात्रेनिमित्त कार्यक्रमाचे आयोजन.... Anchor_ बारामतीच्या मोरगाव मधील रयत शिक्षण संस्थेच्या माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयाच्या प्रांगणात पार पडलेल्या एका मनोरंजनाच्या कार्यक्रमाचा एक व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियात व्हायरल होतोय.... Vo 1 _ मिळालेल्या माहितीनुसार हा व्हिडिओ आठ मे 2025 चा आहे. ग्रामदैवत श्री भैरवनाथाच्या यात्रेनिमित्त गावातील श्री मयुरेश्वर विद्यालयाच्या मैदानात मनोरंजनाचा कार्यक्रम पार पडला.यात्रेनिमित्ताने गावकऱ्यांनी पांडुरंग वाघ निर्मित स्वरसंगम या ऑर्केस्ट्राचं आयोजन केलं होत.मात्र या कार्यक्रमातील नृतिकांचे अश्लील हावभाव करणारे व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियात वायरल होत असून यावरून टीका टिपणी केली जात आहे. मात्र या घटने संदर्भात आता गावकऱ्यांनी बोलण्यास नाकार दिला आहे. Vo 2 _ राज्याचे माजी केंद्रीय कृषिमंत्री राष्ट्रवादीचे नेते शरद पवार हे सध्या रयत शिक्षण संस्थेचा कारभार पाहतात. विद्यालयाच्या प्रांगणातील कार्यक्रमाचा व्हिडिओ व्हायरल झाल्यानंतर सोशल माध्यमातून काही प्रश्न उपस्थित केले जात आहेत. गाव परंपरेनुसार गावचे यात्रे निमित्ताने गेल्या अनेक वर्षापासून शाळेच्या मैदानावर यात्रा कमिटीच्या मागणीनुसार काढायचे मैदान दिले जाते. यावर्षी मे महिन्यात यात्रा असल्याने ग्रामस्थ आणि कमिटीच्या मागणीनुसार शाळेचे मैदान दिले होते त्यावेळी शाळेला सुट्टी होती. गावाचं शाळेला सहकार्य असते त्यामुळे स्कूल कमिटीला या कार्यक्रमासाठी परवानगी देणं भाग पडत.शाळेला सुट्ट्या होत्या त्यामुळे विद्यार्थी शिक्षक यामध्ये कोणीही सहभागी नव्हते. जर या संदर्भात शासनाने परिपत्रक काढून अशा कार्यक्रमांना मैदान देऊ नये अशी सूचना केल्यास आम्ही यापुढे देणार नाही असं शाळेचे मुख्याध्यापक अर्जुन कोकरे यांनी म्हटल आहे.... बाईट_अर्जुन कोकरे,मुख्याध्यापक
1
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Aug 18, 2025 16:02:38
Durg, Chhattisgarh:
एंकर- दुर्ग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमे उफनती हुई शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर एक युवक ने सबके सामने हर-हर महादेव बोलते हुए उफनती नदी में छलांग लगा दी मृतक का नाम आकाश ताम्रकार था जो शंकर नगर बुद्ध बिहार गली का निवासी था रविवार की शाम करीब 4 बजे वह केवल पैंट पहनकर घाट पर रेलिंग पकड़कर खड़ा था वहां मौजूद लोग लगातार उसे समझाने और रोकने का प्रयास कर रहे थे वीडियो देखकर लग रहा है की युवक नशे की हालत में था काफी देर तक बातचीत के बाद अचानक युवक ने दोनों हाथ जोड़कर हर-हर महादेव का उद्घोष किया और नदी में कूद गया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई युवक को बचाने के लिए मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने भी बचाव का प्रयास किया लेकिन नदी की तेज धार के कारण सभी प्रयास नाकाम हो गए कुछ देर बाद युवक को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे घाट पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था.
1
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Aug 18, 2025 16:02:32
Churu, Rajasthan:
चूरू विधानसभा सुजानगढ़ लोकेशन सुजानगढ़ स्थानीय संवाददाता राजकुमार चोटिया मोबाइल 9214650451 स्मार्ट मीटर के विरोध में रैली सुजानगढ़। बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति द्वारा स्मार्ट मीटरों के विरोध में पुराने बस स्टैण्ड से रैली निकाली गई तथा जोधपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता कार्यालय पंहूच कर प्रदर्शन किया गया। अधिशाषी अभियंता कार्यालय का बड़ा गेट बंद होने पर प्रदर्शनकारियों ने गेट को उखाड़ कर अन्दर प्रवेश किया। इसके बाद एक्सईएन अनिल बरवड़ का घेराव करते हुए जम कर नारेबाजी की। इसके पश्चात स्मार्ट मीटर को लेकर एक्सईएन को खरी-खरी सुनाते हुए क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की चेतावनी दी। समिति के कॉमरेड रामनारायण रूलाणिया ने बताया कि राज्य व्यापी आह्वान के तहत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा की राज्य कमेटी के सदस्य रामरतन बगडिय़ा, किसान सभा के अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, बनवारी लाल बिजारणिया, सिराज खान, सागर मेघवाल, दीनदयाल गुलेरिया, ओमप्रकाश डूडी, पार्षद इकबाल खान, एड. रामकुमार मेघवाल, एड. गंगाधर मूंड, जगदेव बेड़ा, जावेद खीची, पीथाराम ज्याणी ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। बाइट रामनारायण रुलाणिया, सचिव, बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति
4
comment0
Report
DSDevendra Singh
Aug 18, 2025 16:02:24
Bharatpur, Rajasthan:
एंकर--डीजीपी राजीव शर्मा ने आज भरतपुर रेंज की क्राइम बैठक ली,बैठक में डीजीपी शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि '' हिरासत में मौत,अवैध वसूली, अपराधियों से संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जावेगी। राजस्थान की जनता को सुरक्षित माहौल और भयमुक वातावरण देना हमारी पहली प्राथमिकता है..DGP राजीव शर्मा ने अवैध खनन को लेकर भी कड़े शब्दों में अफसरों को चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। DGP ने 6 घंटे ली मैराथन बैठक में अधिकारियों से कहा कि'' ऐसा काम करें जिससे महिलाओं को सुरक्षित महसूस हो। मीटिंग में डीजीपी शर्मा ने एक साल से अधिक पुराने पेन्डीसी प्रकरणों व 173/8 के मुकदमो में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भरतपुर ग्रामीण डीएसपी आंकाक्षा चौधरी से जब पूछा तो वह जबाब नहीं दे पाई,इसी तरह डीएसपी नगर मनोज गुप्ता भी पेंडेंसी निस्तारण को लेकर कोई जबाब नहीं दे पाए, डीजीपी ने अवैध बजरी परिवहन को लेकर डीएसपी बोलीं प्रेम बहादुर,डीएसपी मनिया राजेश शर्मा को लेकर प्रभावी कार्रवाही नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। डीजीपी ने डीएसपी हिंडौन सिटी ,डीएसपी गंगापुर सिटी को भी दर्ज प्रकरणों में कार्रवाही नहीं करने पर लताड़ा। डीजीपी शर्मा ने सभी अधिकारियों को कहा है कि 3 माह में स्थिति सुधारें अन्यथा कार्रवाही होगी। अक्टूबर माह के अंत मे दुबारा डीजीपी समीक्षा करेंगे। मीटिंग के बाद DGP ने पत्रकार वार्ता में कहा कि काम में हमेशा सुधर की गुंजाइश रहती है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि महिलाएं और बच्चियों को घर से निकलने में सोचना नहीं पड़े,ऐसा माहौल तैयार करें, इसके लिए गश्त बढ़ाने की जरुरत है तो, वह भी बढ़ाएं और सर्वे कराए। ऐसा काम करें जिससे महिलाओं को सुरक्षित महसूस हो DGP राजीव शर्मा ने बताया कि आज मीटिंग में रेंज के अधिकारियों से चर्चा की है। जिसमें बताया गया कि हमारी जो प्राथमिकताएं हैं उन पर किस तरह से काम करना है। सभी अपनी से अच्छा काम कर रहे हैं। हमेशा काम में सुधार की गुंजाइश रहती है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह और बेहतर अनुसंधान करें। जो परिवादी थाने में आते हैं उन्हें अच्छे से सुनने की व्यवस्था हो। महिलाओं को सुरक्षित महसूस हो। बच्चियों को घर से बाहर निकलते समय सोचना नहीं पड़े। शहर में ऐसा कोई स्थान नहीं हो जिससे उन्हें लगे की हम असुरक्षित हैं। इसको लेकर जनता से बात कर चाहे वह सर्वे करें या उनसे बात करें। जहां जहां पुलिस की गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है उसे बढ़ाएं। जो चिन्हित अपराधी हैं उन पर हमारी निगरानी रहे। अवैध खनन कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारियों को बताया है कि इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस हिरासत में मौत होती है तो, यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। चाहे वह स्वाभाविक मृत्यु हो या किसी अन्य कारणों से, इसके लिए हमें इस तरह की व्यवस्था करनी चाहिए वह सजग रहे हैं। थाने के संतरी को इसका ध्यान रखना चाहिए किसे थाने में बुलाया गया है। इसका हमें ध्यान रखना चाहिए। डीग जिले के कुम्हेर थाने में पुलिस द्वारा अलीगढ़ के मोस्ट वांटेड को कट्टे के साथ गिरफ्तार करने के मामले में DGP ने कहा कि एक होता है जान बूझकर गलत करना और एक होता अंजान, यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। दूसरे प्रदेश का कोई अपराधी यहां आया हो, यह जरुरी नहीं है इसकी सभी को जानकारी हो और, जानबूझकर ऐसा कोई करता है तो, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाईट--राजीव शर्मा,डीजीपी राजस्थान। फीड टीवीयू 80 सर्वर 31 नोयडा।
2
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Aug 18, 2025 16:02:20
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति से मिलने थाने पहुंची थी, जिसे पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पति से न मिलने की नाराज़गी और आक्रोश में महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे आग लगाने से रोक लिया। घटना के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह मामला थाने परिसर में सुरक्षा और संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने को लेकर कई सवाल भी खड़े करता है..... बाइट - निमितेश सिंह (सीएसपी सिविल लाइन)
4
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Aug 18, 2025 16:02:04
Seoni, Madhya Pradesh:
ग्रामीण विकास विभाग के काम ठप,अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मनरेगा उपयंत्री आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा उपयंत्री ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सिवनी में ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज अब ठप्प हो गए है..ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा इंजीनियर अब अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर कामकाज बंद करके मुख्यमंत्री के नामपर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है...मनरेगा उपयंत्री संघ के जिला अध्यक्ष और उपयंत्रीयो का कहना है कि ग्रामीण विकास विभागवक नियमित उपयंत्रीयो की तरह कामकाज कर रहे हैं लेकिन वेतन उन्हें एक चौथाई दिया जा रहा। समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है जबकि पूर्व में सरकार के मुखिया ने संविदा कर्मचारियों की कुछ मांगों को पूरी करने का का वादा किया था लेकिन अब तक उनकी कोई मांग पूरी नहीं की है जिसके चलते अब मनरेगा उपयंत्री हड़ताल पर चले गए हैं।
2
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Aug 18, 2025 16:01:36
Puri, Odisha:
Srimandira security flp () ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରର ସୁରକ୍ଷା ବଳୟକୁ ଭେଦକରି ଉପରକୁ ଚଢିବା ପାଇଁ ଅନେକ ସମୟରେ ଭକ୍ତ ଚେଷ୍ଠା କରୁଛନ୍ତି। ଗତ ଦୁଇଦିନ ତଳେ ରାଞ୍ଚିର ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ପଞ୍ଚମ ମାହୋତ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉପରକୁ ଚଢିବାକୁ ଉଦ୍ୟମ କରୁଥିବା ବେଳେ ଜେଟିପି ଓ ସେବାୟତ ତାଙ୍କୁ ଧରିବାରେ ସକ୍ଷମ ହୋଇଥିଲେ। ପୂର୍ବରୁ ମଧ୍ୟ ଗଞ୍ଜାମର ଜଣେ ବ୍ୟକ୍ତି ମନ୍ଦିର ଅଁଳା ବେଢ଼ା ଉପରକୁ ଚଢ଼ି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷାକୁ ଚ୍ୟାଲେଞ୍ଜ ସୃଷ୍ଟି କରିଥିଲେ। ତେଣୁ ଏହାକୁ ରୋକିବା ପାଇଁ ଏକାଦଶୀ ମନ୍ଦିର ଓ ଦକ୍ଷିଣ ଘର ପାଖରେ ବ୍ୟାରିକେଡ କରାଯାଇଛି। ପୂର୍ବରୁ ଯେଉଁ ବୟୋଜ୍ୟେଷ୍ଠ ଭକ୍ତ ଚଢିଥିଲେ ସେ ଏକାଦଶୀ ମନ୍ଦିର ପାଖ ପାହାଚ ଦେଇ ଚଢିବା ପାଇଁ ଚେଷ୍ଠା କରିଥିଲେ ତେଣୁ ଆଜି ନିଜେ ଏସପି ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ତଦନ୍ତ କରି ବ୍ୟାରିକେଡ ଜରିଆରେ ବନ୍ଦ କରାଯାଇଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ପୁରୀ ଏସପି। ବାଇଟ୍- ପିନାକ ମିଶ୍ର, ଏସ୍ ପି ପୁରୀ
3
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Aug 18, 2025 16:01:28
Khargone, Madhya Pradesh:
एंकर - खरगोन जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर झिरन्या से रतनपुर मार्ग पर रूपारेल नदी की बाढ़ में बहे 27 वर्षीय संजय पिता फत्तू पहलवान का शव 42 घंटे बाद मिला। घटनास्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर अपर वेदा डैम के कैचमेंट एरिया में मिला। SDERF की टीम दो दिनों से पहाड़ी क्षेत्र में लगातार खोजबीन कर रही थी। मिली जानकारी आज सोमवार को सर्चिंग शुरू हुई। पुलिस ने SDERF की मदद से नानकोडी के पास शव बरामद किया। घटना में शनिवार देर शाम को पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश होने से रूपारेल नदी में बाढ़ से झिरनिया रतनपुर रोड बंद हो गया। युवक बाढ़ में नदी पार करने लगा। तेज बहाव होने से लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और बह गया।आज उसका शव मिलने ने फिर एक बार जोखिम उठाने की नसीहत दी है। प्रशासन के आगाह करने के बाद भी इस तरह की घटना एक सबक है। VISUAL & PHOTO FILE VISUAL - शनिवार रूपारेल नदी में जोखिम उठाने पर बहा RAKESH JAISWAL KHARGONE MP
3
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Aug 18, 2025 16:01:15
Begusarai, Bihar:
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में पिछले 2 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने बेगूसराय के सदर अस्पताल को पानी पानी कर दिया। सदर अस्पताल में पानी रहने के कारण मरीजों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बताते चले कि लगातार 2 घंटे की बारिश ने सदर अस्पताल प्रशासन को उजागर कर दिया जहां पूरी तरह से सदर अस्पताल परिसर पानी पानी हो गया। इसी कड़ी में हमारे संवाददाता जितेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल का जायजा लिया जहां लोगों ने बताया है कि पिछले दो घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण सदर अस्पताल पूरी तरह से पानी पानी हो गया इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बेगूसराय कैसे गिरफ्तार मॉडल अस्पताल के रूप में जाना जाता है। लेकिन अचानक 2 घंटे की बारिश होने की वजह से सदर अस्पताल पूरी तरह से पानी पानी हो गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सदर अस्पताल की लापरवाही किस कदर है। उन्होंने बताया है कि अगर लगातार बारिश होगा तो पूरा अस्पताल डूब जाएगा। 2 घंटे की बारिश में ही सदर अस्पताल का यह हालत बना दिया अगर लगातार बारिश होगा तो पूरी तरह से सदर अस्पताल डूब जाएगा। WT जितेंद्र कुमार बेगूसराय
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Aug 18, 2025 16:00:35
Chapra, Bihar:
RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: छपरा शहर के सारा ओवर ब्रिज पर फूड वैन में लगी आग, ओवर ब्रिज पर गाड़ियों के आवागमन हुए ठप ,फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, घटना के सम्बंध में बताया जाता है की बाजार समिति से शहर आने के क्रम में मैजिक भान पर बने फ़ूड भान ने बीच ओवर ब्रिज पर आग लग गयी जिससे पूल पर अफरा तफरी मच गई, दोनो ओर गाड़ियों के लंबी लाइन लग गयी , जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने फायर बिग्रेड को दी जिसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़िया पहुची और आग पर काबू पाया। byte: फायर बिग्रेड कर्मी
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Aug 18, 2025 16:00:27
Bettiah, Bihar:
Reporter ___ dhananjay dwivedi Anchor ________ बेतिया से अच्छी खबर है जिला को पशुपालन के क्षेत्र में तीन तीन सौगात मिला है पशु अस्पताल दुग्ध संयत्र और मछली बाजार का सौगात मिला है मत्स्य एवम पशुपालन विभाग के तरफ से बड़ी सौगात मिला है बरवत पसराइन में एक लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दुग्ध संयत्र का शिलान्यास किया गया है जो दस करोड़ की लागत से तैयार होगा वही हरिवटिका में मत्स्य बजार का उद्घाटन किया गया है मछली पालकों को हेचरी के लिए चेक वितरण किया गया है आज बेतिया में चुनाव से पहले मंत्री रेणु देवी सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल अपर मुख्य सचिव एन विजयलक्ष्मी एक के बाद तीन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है बता दे जिला में दुग्ध उत्पादन करने वाले किसान मछली पालन करने वाले किसान अब आत्मनिर्भर बनेंगे इस अवसर पर मंत्री रेणु देवी सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल अपर मुख्य सचिव एन विजयलक्ष्मी ने इसे ऐतिहासिक बताया है जिला के विकास के लिए ये योजना मिल का पत्थर साबित होंगे बाइट__रेणु देवी_मंत्री बाइट_डॉक्टर संजय जयसवाल_सांसद बाइट_एन विजयालक्ष्मी_अपर मुख्य सचिव
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Aug 18, 2025 16:00:18
Ghaziabad, Uttar Pradesh:
FOR ZEE UP OPEN PTC- गाजियाबाद में एक महिला पहलवान ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर धरने पर बैठ गई है CLOSE PTC- महिला पहलवान का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा...वो इसी तरह धरने पर बैठी रहेंगी
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Aug 18, 2025 15:50:40
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:
नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर मेरठ के सौरभ राजपूत के जैसी वारदात शाहजहांपुर के युवक के साथ भी सामने आई है। राजस्थान में पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी करने गए हंसराम की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी और सबको ड्रम में छुपा दिया था। राजस्थान में हुई शाहजहांपुर के युवक की हत्या के बाद से गांव में मातम का माहौल है। अब परिवार वालों को आशंका है कि बच्चों के साथ लापता पत्नी और उसका प्रेमी 3 छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी कोई हादसा कर सकती है। फिलहाल परिवार के लोग शव को लेने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल थाना खुटार क्षेत्र के नदिया निवाजपुर पर का रहने वाला 35 साल का हंसराम अपनी पत्नी लक्ष्मी और तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के आदर्श नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। हंसराम वहां ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध मकान मालिक के बेटे के साथ हो गए थे। इसके बाद हंसराज की लाश मकान के छत के ऊपर ड्रम में मिली है। ड्रम में लाश को गलाने के लिए नमक डाला गया था। आधार कार्ड मिलने के बाद राजस्थान पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां का कहना है कि उसके बेटे की पत्नी बेहद सुंदर थी लेकिन उसके चाल चलन के बारे में उसे नहीं पता था। बेटे की हत्या की खबर सुनकर पूरा परिवार सकते में है। हंसराज की पत्नी अपने बच्चों को भी अपने साथ ले गई है। शाहजहांपुर में रहने वाले उसके परिवार को आशंका है की कहानी बच्चों की भी हत्या न कर दी जावे। घटना के बाद से पूरे गांव में भी मातम का माहौल नजर आ रहा है। गांव वाले भी घटना को सुनकर सकते में है। बाईट -उर्मिला, हंसराम की माँ बाईट-कुसुमा, पड़ोसी। बाईट -रोहित, ग्रामीण पड़ोसी WT-शिव कुमार, ज़ी मीडिया, संवाददाता
4
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Aug 18, 2025 15:50:31
Gazipur, Dhaka Division:
गाजीपुर स्कूल में चाकूबाजी, 10वीं के छात्र की मौत, तीन घायल, आरोपी छात्र हिरासत में सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच विवाद ने लिया खून-खराबे का रूप, आरोपी छात्र ने पानी की बोतल में छिपा कर लाया था चाकू 9वीं के छात्र ने 10वीं के आदित्य वर्मा पर चाकू से किया हमला चाकूबाजी में आदित्य की मौत, तीन छात्र गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती घटना से इलाके में मचा हड़कंप, स्कूल प्रशासन पर उठा सवाल, जांच में जुटी पुलिस मृतक छात्र आदित्य गाजीपुर के यूसुफपुर मुहम्मदाबाद का रहने वाला था सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल का मामला गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद खून-खराबे में बदल गया। 9वीं कक्षा के एक छात्र ने गुस्से में आकर 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आदित्य की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं आदित्य के शव का शाम 6 बजे पीएम हाउस में पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छात्रों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद चाकूबाजी हुई। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई और तीन घायल हैं। प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का मामला है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। उधर, स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना कुमारी ने भी घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्कूल में रोजाना छात्रों के बैग की जांच की जाती है, लेकिन आरोपी छात्र ने चाकू को बड़ी चतुराई से मेटल की पानी की बोतल में छिपाकर स्कूल लाया था। घटना को बाथरूम के पास अंजाम दिया गया। प्रिंसिपल ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे। मृतक छात्र आदित्य वर्मा मूल रूप से यूसुफपुर मुहम्मदाबाद का रहने वाला था। परिजनों का कहना है कि बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था और आदित्य बीच-बचाव करने पहुंचा था, तभी आरोपी छात्र ने गुस्से में आकर उस पर चार बार चाकू से हमला कर दिया। वार पेट और सिर पर लगे, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं आदित्य की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाइट- डॉ स्वतंत्र सिंह- जिला अस्पताल, गाजीपुर बाइट- ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद- एसपी सिटी गाजीपुर बाइट- अर्चना कुमारी- प्रिंसिपल सनबीम स्कूल, गाजीपुर बाइट- छुन्नू लाल वर्मा- मृतक छात्र के बड़े पिता
3
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Aug 18, 2025 15:50:23
Jhansi, Uttar Pradesh:
एंकर- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास रोड का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती बाइक के ऊपर खड़ा होकर रील बनवाता हुआ नजर आ रहा है। इस खतरनाक तरीके से रील बनाने वाले युवक की चलती बाइक से गिरकर जान भी जा सकती है, लेकिन रील बनाने के नशे में युवक अपनी जान की परवाह किए बगैर रील बनबाने में मस्त दिख रहा है। इस बाइक के दोनों तरफ दूध के डिब्बे भी बंधे हुए हैं। वी/ओ.1-वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चलती बाइक पर खड़ा होकर रील बनवा रहा है। और साथी बगल में चल रही बाइक पर बैठकर उसकी रील बना रहा है। जबकि बाइक के दोनों तरफ दूध के डिब्बे बांध रखे हैं, उस बाइक दूसरा युवक बाइक चला रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि युवक की जान जोखिम में है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस वीडियो को पीछे चल रहे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
1
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top