Back
কিশোরী খুনের সাত মাস পর গ্রেফতার দুই অভিযুক্ত!
BBBimal Basu
FollowJul 07, 2025 23:31:00
Basirhat, West Bengal
বলে 2C তে ছবি পাঠিয়েছি।
কিশোরী খুনের ঘটনায় প্রায় সাত মাস পর দুই অভিযুক্তকে গ্রেফতার করলো সন্দেশখালি এক নম্বর ব্লকের ন্যাজাট থানার পুলিস।
প্রশাসন সূত্রে জানাযায় ন্যাজাট থানার অন্তর্গত ঘোষপুর এলাকায় গত ৭ই ডিসেম্বর একটি পুকুর থেকে এক কিশোরীর হাত-পা বাঁধা মৃতদেহ উদ্ধার করে পুলিস। সেই ঘটনার অভিযোগের ভিত্তিতে তদন্ত নেমে ন্যাজাট থানার পুলিস ওই এলাকা থেকে উমেশ মন্ডল ও তাপস বর নামে দুই ব্যক্তিকে গ্রেফতার করে। পুলিস সূত্রে জানা যায়, উমেশ মন্ডলের বাড়িতে পরিচালিকার কাজ করতো সাগরিকা মুন্ডা। দীর্ঘ কয়েক বছর ধরেই স্বামী পরিত্যাক্তা সাগরিকা মুন্ডা, তার দুই সন্তানকে নিয়ে উমেশের বাড়িতেই পরিচালিকার কাজ করতো। ২০২৪ ৪ঠা ডিসেম্বর সাগরিকা মুন্ডার মেয়ে শরমা মুন্ডা উমেশ মন্ডল এর বাড়ির ছাগল নিয়ে চরাতে যায় মাঠে । তারপর থেকেই নিখোঁজ হয়ে যায় শরমা। বিভিন্ন জায়গায় খোঁজখবর করার পর উমেশ মন্ডলের বাড়ির গোয়াল ঘর সংলগ্ন একটি পুকুর থেকে ৭ ডিসেম্বর হাত-পা বাঁধা মৃতদেহ উদ্ধার হয় শরমার। সেই ঘটনার অভিযোগের ভিত্তিতে তদন্তে নেমে সাত মাস পর পুলিস ওই ঘোষপুর এলাকা থেকেই উমেশ মন্ডল ও তাপস বরকে গ্রেফতার করে। তাদের বিরুদ্ধে খুনের মামলা রুজু করে সোমবার বিকেলে ১০ দিনের পুলিসি হেপাজাত চেয়ে বসিরহাটের এ সি জে এম আদালতে তোলা হলে বিচারক তাদের আট দিনের পুলিসি হেফাজতে রাখার নির্দেশ দেয়। এই ঘটনায় সঙ্গে যুক্ত আরো অপরাধীদের খোঁজে তল্লাশি চালাচ্ছে, ন্যাজাট থানার পুলিস।
বিমল বসু বসিরহাট
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAjay Kashyap
FollowJul 08, 2025 05:07:54Bareilly, Uttar Pradesh:
VANDOR CODE 411545
REPORT....AJAY KASHYAP
BAREILLY
Breaking Bareilly
तेंदुआ को देखकर गांव में मचा हड़कंप
काफी देर तक इधर उधर घूमता रहा तेंदुआ
ग्रमीणों के शोर मचाने पर गांव से भागा तेंदुआ
तेंदुए के सूचना पर वन विभाग ने शुरू कराई काम्बिंग
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लाडपुर गौटिया गांव की घटना ।
0
Share
Report
MDMahendra Dubey
FollowJul 08, 2025 05:07:46Damoh, Madhya Pradesh:
जान जोखिम में डाल रहे लोग, कोई नही है रोकने वाला..
एंकर/ दमोह जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच अब जिले भर में नदी नाले उफान पर आ गए हैं और ऐसे में कई गावो का सम्पर्क टूट गया है, ऐसे में नदी नालों के पुलों पर ज़िंदगी को जोखिम में डालने की तशवीरें भी सामने आने लगी हैं। जिले के बटियागढ़ से ऐसी ही कुछ तशवीरें सामने आई है जहाँ जूड़ी नदी पर बने पुल पर पानी आ गया है लेकिन लोग पुल पर पानी होने के बाद भी बेरोकटोक निकल रहे हैं। पैदल के अलावा लोग बाइक और चार पहिया वाहनों को भी इस पुल से निकाल रहे है औऱ ये जोखिम खतरनाक साबित हो सकता है। बीते सालों में बरसात के दिनों में इस पुल पर बेरिगेट लगाने के साथ पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई जाती थी लेकिन इस बार यहां ऐसा कुछ भी नजर नही आ रहा है।
0
Share
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJul 08, 2025 05:07:15Narsinghpur, Madhya Pradesh:
एंकर- जिले में हो रही झमाझम बारिश की सभी सहायक नदियां उफान पर चल रही है तो बही बरगी डैम के गेट खोले जाने पर नर्मदा नदी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है
नरसिंहपुर जिले के ब्रह्मांड घाट वरमान और ककरा घाट की तस्वीरें देखिए नर्मदा नदी के रौद्र रूप दिखाई दे रहा है और सभी घाटों पर नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है बही होमगार्ड की टीम नर्मदा नदी पर नजर बना के रखी हुई है और नर्मदा नदी और सहायक नदियों से लोगों को दूर रहने की अपील की है
बाइट- TR चौहान (जिला कमांडेंट नरसिंहपुर)
0
Share
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowJul 08, 2025 05:07:05Korba, Chhattisgarh:
एंकर -सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर स्थित पॉम मॉल के ओएनसी (वन नाइट क्लब) बार में हर रोज कोई न कोई विवाद और मारपीट की घटना सामने आ रही है। बीती रात भी ओएनसी में दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई। डीजे की तेज धुन पर नशे में चूर लड़कियां और लड़कों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक जा पहुंचा। हद तो तब हो गई जब एक युवती सड़क पर अश्लील गालियां देते हुए जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही हंगामा चलता रहा लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही।
गौरतलब है कि ओएनसी में देर रात तक शराब की अवैध सप्लाई जारी रहती है। खुलेआम लड़कियां छोटे कपड़ों में शराब पार्टी करती नजर आती हैं और आए दिन शराब के नशे में बेकाबू लड़कों के बीच झगड़े होते हैं। इसी वजह से आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। तमाम शिकायतों और रोजाना होने वाली झड़पों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
0
Share
Report
AKAshwani Kumar
FollowJul 08, 2025 05:06:52Bhagalpur, Bihar:
Bhagalpur breaking- भागलपुर में अपराधियों का तांडव हबीबपुर थाना क्षेत्र के बदरे आलमपुर में मुहर्रम के पहलाम के बाद देर रात घटना, मोहम्मद हासिम नामक अपराधी ने अपने साथियों के साथ दो भाईयों मोहम्मद कोनेल और सद्दाम पर की चाकूबाजी , एक कि मौत एक घायल जेएलएनएमसीएच में चल रहा है ईलाज, पहलाम में छुरी घुमाने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने हासिम समेत तीन को किया गिरफ्तार
0
Share
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJul 08, 2025 05:06:43Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा-- तेज बरसात के बाद निर्माणाधीन चार मंजिला मकान गिरा, निर्माणाधीन मकान गिरने से आसपास लोगों में मची भगदड़, निर्माणाधीन साइट पर मौजूद नहीं था कोई भी मजदूर या परिवार,कल हुई तेज बारिश के बाद भर गया था मकान की नीम में पानी, दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड का मामला।
0
Share
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowJul 08, 2025 05:06:12Khunti, Jharkhand:
रिपोर्ट ब्रजेश कुमार
क्षेत्र - खूंटी
स्लग - बारिश की मार और सब्जी का दाम में इजाफा, लाजवाब व्यंजन को तरस रहे लोग।
एंकर - खूंटी में बरसात के कारण सब्जियाँ महंगी हो गयी है। वहीं महंगी सब्जी की मार में स्वादिष्ट व्यंजन का प्रकार घट गया है । रसोई में जहाँ चार पांच प्रकार का सब्जी बनता था वो अब एक या दो प्रकार का सब्जी से लोग काम चला रहे हैं। बाजार में सब्जी महंगी होने से चटनी के आइटम भी आसमान छूने लगे हैं । इससे लोग जहां किलो के भाव में सब्जी खरीदते थे वो अब पाव भर में ही सब्जी खरीदकर काम चलाने लगे हैं।
खूंटी में अगर सब्जी के दाम की बात करें तो धनिया पत्ता ₹400 किलो टमाटर ₹50 किलो , भिंडी। और करेला ₹80 किलो, सिमला मिर्च 120 रुपए किलो फ्रेंचबीन 120/- , लौकी , परवल और मूली 40/- मिर्च 100/- फूलगोभी 80/- प्रति किलो हो गया है । इस प्रकार हो रही लगातार बारिश के कारण किसी भी सभी का दाम आसमान चढ़कर बोल रहा है। यह भारती सभी के दाम का कारण लगातार बरसात होना बताया जा रहा है बरसात होने के कारण से सभी के पौधे गल रहे हैं और फिर सब्जी बाजार में महंगे हो गए हैं।
बाइट - दुकानदार।
बाईट - दुकानदार।
बाईट -दुकानदार।
बाईट - ग्राहक।
0
Share
Report
DTDinesh Tiwari
FollowJul 08, 2025 05:06:05Jaipur, Rajasthan:
जयपुर
प्रदेश में शिक्षा सत्र शुरू हुए 8 दिन हो गए लेकिन अभी भी स्कूलों में पाठ्य पुस्तक नहीं पहुंची,,, ऐसे में बच्चे स्कूल तो जा रहे हैं लेकिन पढ़ाई के लिए उन्हें कुछ नहीं मिल रहा,, जिसका बड़ा कारण यह भी है कि इस वर्ष कक्षा 1 से 6 तक की सभी पाठ्य पुस्तकों में बदलाव कर दिया गया,,, ऐसे में नई पुस्तके स्कूल नहीं पहुंचने के कारण शिक्षकों व बच्चों में ही में असमंजस की स्थिति बनी हुई है,,,
Vo.... 1
1 जुलाई से शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद पिछले आठ दिनों से बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं लेकिन प्रदेश के 40 लाख बच्चों को पुस्तके नहीं मिलने से उन्हें स्कूल में बैठकर पुस्तकों का इंतजार करना पड़ रहा है,,, अधिकांश बच्चों को हर वर्ष आधी पुरानी व आधी नई पुस्तक मिलती थी ऐसे में जब तक नहीं पुस्तक नहीं आती तब तक पुरानी पुस्तकों से भी पढ़ाई का कार्य शुरू हो जाया करता था,,, लेकिन इस बार पूरे सिलेबस में बदलाव के कारण नई पुस्तके विद्यालय पहुंचने के बाद ही पढ़ाई का कार्य शुरू होगा,,,
ग्राफिक्स----
शिक्षा सत्र शुरू हुए बीते 8 दिन लेकिन नहीं मिली पाठ्य पुस्तके।
प्रदेश के 30 हजार स्कूलों में नहीं पहुंची पाठ्य पुस्तके।
हर वर्ष आधी नई व आधी पुरानी पुस्तकों का होता था वितरण।
लेकिन इस वर्ष कक्षा 1 से 6 के पाठ्यक्रम में किया बदलाव।
जिसके चलते कक्षा 6 तक के बच्चों को मिलेगी पूरी नई किताबें।
प्रदेश के 40 लाख बच्चों को हो रहा नई पुस्तक मिलने का इंतजार।
पाठ्य पुस्तक वितरण में देरी से बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट।
Vo----2
ऐसे में अब बदलाव के कारण पुस्तक अभी तक भी विद्यालय में नहीं पहुंची,,, जिसके चलते बच्चे पुस्तकों के इंतजार में बैठे हैं,, पढ़ाई भी शुरू नहीं कर पा रहे,, हालांकि पाठ्य पुस्तकों का वितरण का कार्य शुरू हो चुका है और अधिकांश जिलों के पाठ्य पुस्तक मंडल पर किताबें पहुंच भी चुकी है लेकिन पाठ्य पुस्तक वितरण के पहले चरण का दौर लगभग खत्म होने की कगार पर है लेकिन स्कूलों में अभी भी पुस्तके नहीं पहुंची ऐसे में प्रदेश के 30 हजार स्कूलों के 40 लाख बच्चों की पढ़ाई चौपट होती नजर आ रही है.... PTC
0
Share
Report
LCLAXMI CHAND NAGAR
FollowJul 08, 2025 05:05:57Baran, Rajasthan:
एंकर _इंट्रो। रिद्धी सिद्धि कॉलोनी, सिविल लाइन में सांपों के चलते लोगों में दहशत का माहौल है, मंगलवार को क्षेत्रवासी युगल यादव ने घर के पास दो विशाल सर्पों को घूमते देखा गया। युगल यादव ने तुरंत स्नेक कैचर जसवंत चौधरी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जसवंत चौधरी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक खोजबीन कर दोनों सर्पों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। पकड़े गए सर्पों की लंबाई लगभग 8 से 10 फीट के बीच थी।
सर्पों को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और जसवंत चौधरी के त्वरित एवं साहसिक कार्य की सराहना की।पकड़े गए सर्पों को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की प्रक्रिया वन विभाग के सहयोग से की जा रही है। इससे पहले शनिवार को भी इसी जगह से एक बड़े सर्प को पकड़ा गया था।
0
Share
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowJul 08, 2025 05:05:47Etah, Uttar Pradesh:
एटा ब्रेकिंग...
एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता...थाना मलावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान हथियारों से भरी एक हुंडई कार से असलाहों का जखीरा पकड़ा, जिसमें कार सवार 04 आरोपियों के कब्जे से दो अवैध बन्दूक,दो अवैध तमंचे सहित 18 कारतूस किए बरामद, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,
एटा एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान,
थाना मलावन पुलिस की हथियार माफिया पर कार्यवाही से मचा हड़कंप,
हुंडई कार की डिग्गी से निकली 2 अवैध बंदूकें और 2 अवैध तमंचे सहित डेढ़ दर्जन कारतूस की पेटी,
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दोस्त के गांव में हुए झगड़े के बाद झुंड बनाकर हथियारों के साथ निकल पड़े थे और रास्ते में पुलिस ने चेकिंग में दबोच लिया,
पकडे गए आरोपी दीपक का निकला काफी लंबा आपराधिक इतिहास, आरोपी दीपक पर धमकी और अवैध असलाह रखने जैसे कई गंभीर मुकद्दमे है दर्ज,
पुलिस की सतर्कता और सटीक कार्रवाई से अवैध असलहों का जखीरा मलावन पुलिस के हाथ लगा।
रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी एटा।
0
Share
Report
KKKARAN KHURANA
FollowJul 08, 2025 05:05:40Haridwar, Uttarakhand:
हरिद्वार
हरिद्वार के ज्वालापुर में दिखा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का देसी अंदाज़। कटरा बाजार पहुंचे तो सीधे पहुंच गए गोयल स्वीट्स की दुकान पर। यहां खुद कढ़ाई में समोसे तले और फिर चाव से घेवर खाया।
पूर्व सीएम हरीश रावत का ये अंदाज़ नया नहीं है। इससे पहले भी वो कई बार सड़क किनारे ठेले पर चाय पीते, पूड़ी बनाते या आम लोगों के साथ खाते-पीते नजर आ चुके हैं। इस बार ज्वालापुर के बाजार में वही अंदाज़ दोहराया।
दुकान पर मौजूद लोगों ने हरीश रावत के साथ खूब सेल्फियां लीं और बातचीत की। रावत ने भी सभी से गर्मजोशी से मुलाकात की और दुकानदारों का हालचाल जाना।
समोसे तलते वक्त हरीश रावत हंसी-ठिठोली करते हुए नजर आए।
ज्वालापुर के कटरा बाजार में हरीश रावत का देसी ठाठ देख लोग बोले यही तो हैं अपने नेता, जनता के बीच, जनता जैसे।
0
Share
Report
ASAMIT SONI
FollowJul 08, 2025 05:05:28Lalitpur, Uttar Pradesh:
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज बारिश और हवा की वजह से हाईटेंशन तारों में फाल्ट हो गया , जिसकी वजह से चिंगारियों के साथ आस पास लगे पेड़ों में भी आग लग गयी । चिंगारियों और आग लगने की वजह से रास्ते से गुजर रहे लोगों में हड़कम्प मच गया । काफी देर तक तारों से चिंगारियां निकलती रही और पेड़ो में आग लगी रही , मामला कल देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिद्धन रोड पर आईटीआई के पास का है ।
0
Share
Report
MGMohd Gufran
FollowJul 08, 2025 05:05:17Prayagraj, Uttar Pradesh:
गंगा और यमुना में बाढ़ के बीच जलकुंभी ने बढ़ाई मुश्किलें,
स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की जलकुंभी ने बढ़ाई मुश्किलें,
प्रयागराज में गंगा और यमुना के घाटों पर जलकुंभी ने बनाया डेरा,
जलकुंभी के बीच जीव जंतु के होने की आशंका से श्रद्धालुओं में भय,
गंगा और यमुना में जल में बहाव के चलते घाटों पर जलकुंभी का है डेरा।
एंकर --
प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ स्नान घाटों पर जलकुंभी ने डेरा जमा लिया है। गंगा और यमुना के घाटों पर जलकुंभी के डेरा जमाने से स्नानार्थियों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। स्नानार्थियों को डर है कि जलकुंभी के बीच खतरनाक जीव जंतु हो सकते हैं। इस लिए जलकुंभी के बीच सुरक्षित स्नान कर पाना मुश्किल है, ऐसे में दूर दराज से संगम पहुंच रहें लोग गंगा और यमुना के घाटों पर डुबकी लगाने से बच रहें हैं।
हालांकि प्रशासन की तरफ से एक दो घाटिए जल जलकुंभी को हटाने में लगे जरूर हैं, लेकिन संगम के वृहद क्षेत्र में एक दो कर्मचारी नाकाफी साबित हो रहें हैं। वहीं संगम स्नान के लिए पहुंच रहें श्रद्धालुओं का कहना है कि बाढ़ से तो डर उन्हें लग ही रहा है। साथ में जलकुंभी का पूरे घाट पर डेरा और भी डराने वाला है। लोग प्रशासन से मांग कर रहें हैं कि इसे हटाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास की जरूरत है। ताकि दूर दराज से संगम आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न होने पाए।
बता दें कि प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जलकुंभी स्नानार्थियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। स्नान घाटों के आस पास जलकुंभी होने से श्रद्धालु डर और दहशत में रहते हैं। दरअसल दूर दराज से बहकर गंगा और यमुना में आ रहे पानी में जलकुंभी भी बड़ी मात्रा में आ रही है, स्नान घाटों के आस पास जलकुंभी का ठहराव लोगो को परेशान कर रहा है।
वॉक थ्रू...
बाइट -- मृत्युंजय मिश्रा, तीर्थपूरोहित, रामघाट प्रयागराज
बाइट -- विक्रम सिंह चौहान, स्थानीय श्रद्धालु
बाइट -- मटुक सिंह, श्रद्धालु वाराणसी से से
0
Share
Report
LCLAXMI CHAND NAGAR
FollowJul 08, 2025 05:04:31Baran, Rajasthan:
एंकर _इंट्रो। बारां जिले के अंता के समीप बड़वा में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनका अंता उप जिला अस्पताल में उपचार कराया गया वही दोनों पक्षों की तरह से पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया हे ।
पुलिस हेड कॉस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि बड़वा में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्ष छीतर लाल तथा रामकुंवार के बीच मारपीट हुई जिसमें दोनों तरह से आधा दर्जन लोग घायल हुए जिन्हें अंता अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार कराया गया हे साथ ही दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया हे l
विजुअल _ घायलों का उपचार करते हुए
0
Share
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJul 08, 2025 05:04:07Sirsa, Haryana:
सिरसा।
सिरसा में कालांवाली नगर पालिका चुनाव में मतदान के दिन पैसे बांटने का मामला गरमाया।
कालांवाली पुलिस ने जांच शुरू की।
पैसे बांटने की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल।
बीजेपी उम्मीदवार टीशु प्रधान के पिता पर पैसे बांटने के लगे थे आरोप।
वार्ड नंबर 1 से पार्षद मंगत राम ने मतदान के दौरान वोटों की खरीद फरोख्त करने की पुलिस को की थी शिकायत।
जी मीडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
मामले की तफतीश कालांवाली डीएसपी संदीप धनखड़ कर रहे है।
बीजेपी उम्मीदवार टीशु प्रधान को कांग्रेस उम्मीदवार महेश कुमार ने 1029 वोटों से हराकर नगर पालिका की चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा किया।
0
Share
Report