Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
বিজেপি সাংসদদের রাস্তায় ফেলে লাথি মারার হুমকি তৃণমূল সভাপতির!
RSRanajoy Singha
Jul 27, 2025 15:01:48
Malda, West Bengal
*বিজেপি সাংসদ ও বিধায়কদের রাস্তায় ফেলে বুকে লাথি মারার নিদান জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতির।* আবার আবার লাগামহীন জেলা তৃণমূল সভাপতি আব্দুর রহিম বক্সী। ভিন রাজ্যে বাঙালিদের উপর অত্যাচার হলে বিজেপিদের ছেড়ে কথা বলা হবে না। জেলার চার বিজেপি বিধায়ক ও মালদা উত্তরের সাংসদ খগেন মুর্মু কে রাস্তায় ফেলে বুকে লাথি মারা হবে। রাস্তায় ফেলে বিজেপি বিধায়ক সংসদদের লাথি মারার হুমকি দেন জেলা তৃণমূল সভাপতি। বিজেপি নেতৃত্ব কে পাগলা কুকুরের সাথে তুলনা আব্দুর রহিম বক্সীর। তিনি বলেন কুকুর যখন পাগল হয়ে যায় তখন তাকে গ্রামে লাঠি দিয়ে পিটিয়ে পিটিয়ে মারা হয় তেমনি এই রাজ্যে যারা পাগল হয়ে গেছে তাদেরও একই অবস্থা হবে। কার্যত বিজেপি নেতৃত্ব কেই ইঙ্গিত করে তিনি এই মন্তব্য করেন। এখনকার বিজেপি বিধায়করা খাটিয়াতে শুয়ে বিশ্রাম নিচ্ছে। ওদের খাটিয়া সমেত মালদা হসপিটালে পাঠানো হবে। রবিবার তৃণমূলের ভাষা আন্দোলনের মঞ্চ থেকে ইংরেজবাজার শহরের রথবাড়ি মোড়ে বক্তব্য রাখতে গিয়ে এভাবেই বিস্ফোরক কথা বলেন জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আব্দুর রহিম বক্সি।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRohit Kumar
Jul 27, 2025 17:30:21
Sheikhpura, Bihar:
शेखपुरा जिले के जिला उत्पाद कार्यालय में तैनात महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने घरेलू विवाद में जहरीला दवा खा लिया।जहर खाने के बाद जब महिला कर्मी की तबीयत बिगड़ी तो अन्य कर्मियों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सही समय पर इलाज होने के कारण उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।बताया जाता है कि महिला कर्मी ने चूहे मारने बाली दवा खा ली जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई।बीमार महिला कर्मी की पहचान लखीसराय जिले के निवासी के रूप में की गई है, जो उत्पाद विभाग कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग के कई अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचे फिलहाल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।जबकि घटना की सूचना महिला कर्मी के परिजन शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचे है।बताया जाता है कि महिला की घरेलू विवाद के बाद महिला कर्मी ने इस तरह के बड़ा कदम उठाया है।
0
Report
NCNITIN CHAWRE
Jul 27, 2025 17:30:06
Katni, Madhya Pradesh:
कटनी - सड़क न होने का दंश — घायल बुजुर्ग को खाट पर लादकर डेढ़ किलोमीटर तक पहुंचाया अस्पताल। एंकर - कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र के झक्काझोर गांव से मानवता को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग हुकुमचंद पटेल पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। घायल हालत में परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाना चाहते थे, लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। नतीजतन, परिजनों को बुजुर्ग को खाट पर लिटाकर कीचड़ और फिसलन भरे कच्चे रास्ते से डेढ़ किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल सड़कों और लापरवाह सिस्टम की पोल खोलता है। Vo 01- बताया जा रहा है कि झक्काझोर से सारंगपुर तक की सड़क वर्षों से नहीं बनी है। बरसात में यह रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस फिसलन भरे रास्ते से प्रतिदिन स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों के कहेनुसार कई बार सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद अब सवाल यह उठ रहा है — क्या किसी और बड़ी जानहानि के बाद ही व्यवस्था जागेगी? वीडियो
0
Report
Jul 27, 2025 17:30:01
Madhubani, Bihar:
ROAD BLOCK,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में पानी की समस्या को लेकर जनांदोलन थमने का नाम नही ले रहा है।जल संकट को लेकर मधवापुर के बिशनपुर के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा ,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम कर की नारेबाजी। पानी बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने कई घण्टे तक बिशनपुर चौक को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधीकारियों और सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। ग्रामीणों की माने तो नलजल अधूरा है और कई वार्ड में चालू नही हुआ है।इलाके में अधिकांश चापाकल सूख गया है और नलजल काम नही कर रहा है जिससे लोगों को महीनों से पानी का भीषण संकट हो गया है। महिलाओं ने मुखिया के भाई के साथ दुर्बयवहार भी किया।वहीं गुस्साए लोगों ने कहा विधान सभा चुनाव में वोट वहिष्कार करेंगे।
0
Report
RVRaunak Vyas
Jul 27, 2025 17:16:21
Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas bikaner बीकानेर के नोखा से खबर EV स्कूटी में आग से हड़कंप, धू धू कर पूरी जली EV स्कूटी, घर के अंदर खड़ी EV स्कूटी में अचानक लगी आग, 4 दिन पूर्व ही खरीद कर लाए थे EV स्कूटी, बाइक के समीप घरेलू सामान व कपड़े आदि जल कर हुए राख, जितेंद्र पंचारिया के घर पर हुई घटना, नोखा के गौतम नगर वार्ड नंबर 2 की घटना
5
Report
VRVIJAY RANA
Jul 27, 2025 17:16:17
DMC, Chandigarh:
अब श्री विपुल गोयल रेवाड़ी में तथा श्री श्याम सिंह राणा झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे   चंडीगढ़, 27  जुलाई-  कल 28 जुलाई को मनाए जाने वाले तीज महोत्सव के कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले मुख्य अतिथि की व्यस्तताओं के चलते परिवर्तन किया गया है।  एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व की भांति राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अंबाला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहेंगी । इसी प्रकार , प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार सिरसा में आयोजित समारोह में शामिल होंगे, जबकि राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल रेवाड़ी में,  शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा फतेहाबाद में, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा झज्जर में, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सोनीपत में और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा हिसार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी भिवानी में  तथा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव नारनौल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी जींद में आयोजित तीज समारोह में भाग लेंगे।
2
Report
VRVIJAY RANA
Jul 27, 2025 17:16:12
DMC, Chandigarh:
 परीक्षा की सख्त निगरानी: HSSC मुख्यालय से 50 हजार से अधिक कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग,  हिम्मत सिंह ने जताया आभार, बताया  टीम भावना और सामूहिक समर्पण से संभव हुआ यह आयोजन चंडीगढ़,27 जुलाई- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग  के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन दोनों दिनों के लिए कुल 13 लाख 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। आज, 27 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई। पहली शिफ्ट में 1335 परीक्षा केंद्रों पर 3,37,022 अभ्यर्थियों के लिए, जबकि दूसरी शिफ्ट में 1333 केंद्रों पर 3,36,624 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई। इससे पहले, 26 जुलाई को आयोजित परीक्षा में 6,75,051 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। दोनों दिनों की सभी शिफ्टों में औसतन 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई, जो आयोग के प्रति बढ़ते जनविश्वास और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता का प्रमाण है। श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया की सटीक और पारदर्शी निगरानी के लिए जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी व्यापक तकनीकी व्यवस्थाएं की गई थीं। पंचकूला स्थित आयोग मुख्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से पूरे राज्य के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। कंट्रोल रूम में 50 हजार से अधिक कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग को 26 बड़ी स्क्रीन और 50 लैपटॉप के माध्यम से ट्रैक किया गया। प्रत्येक स्क्रीन पर एक साथ 9 कैमरों की फीड प्रदर्शित होती थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की सहायता से हर 15 सेकंड में दृश्य अपने आप बदलते रहते थे। किसी भी केंद्र पर भीड़ या असामान्यता सामने आने पर संबंधित दृश्य स्वतः उभरकर स्क्रीन पर आ जाता था। इस पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए 100 से अधिक स्टाफ सदस्य HSSC मुख्यालय में लगातार सक्रिय रहे। वहीं, राज्य के सभी जिलों में भी अलग-अलग मॉनिटरिंग सेंटर्स बनाए गए। परीक्षा केंद्रों से रीयल टाइम में बायोमैट्रिक उपस्थिति डेटा मुख्यालय को भेजा गया, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई। श्री हिम्मत सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी संबंधित विभागों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, अधिवक्ता संघों, हरियाणा परिवहन विभाग, रेलवे, जिला प्रशासन, पर्यवेक्षकों, शिक्षकों और संपूर्ण स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कार्य था, जिसे सभी ने टीम भावना और समर्पण के साथ अंजाम दिया।
2
Report
SPShivam Pratap Singh
Jul 27, 2025 17:16:08
Delhi, Delhi:
*Parliament Session update : ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर कांग्रेस ने जारी किया व्हिप* कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को 28 से 30 जुलाई तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. कल सुबह दस बजे इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी जिसके बाद विपक्षी सांसद एक बार फिर SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन करेंगे. लोकसभा में भले ही गतिरोध ख़त्म हो गया हो लेकिन राज्यसभा में कल भी SIR के मुद्दे पर हंगामा जारी रह सकता है.
4
Report
SPShivam Pratap Singh
Jul 27, 2025 17:16:04
Noida, Uttar Pradesh:
*लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में विपक्ष के संभावित बड़े वक्ता:* *कांग्रेस* – राहुल गांधी (मंगलवार को बोलेंगे), गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, केसी वेणुगोपाल *सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के संभावित वक्ताओं में अब तक थरूर का नाम शामिल नहीं हैं.* *सपा* – अखिलेश यादव, राजीव राय *TMC* – अभिषेक बनर्जी *DMK* – कनिमोझी *एनसीपी एसपी* : सुप्रिया सुले *शिव सेना यूबीटी* – अरविंद सावंत, अनिल देसाई *राजद* – अभय कुशवाहा, मीसा भारती
1
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Jul 27, 2025 17:16:00
Noida, Uttar Pradesh:
स्लग ID- नीरज डिफेंस बाइट बाइट- शैलेन्द्र सिंह, डिफेंस एक्सपर्ट ( भारत पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए )
2
Report
CSChandrashekhar Solanki
Jul 27, 2025 17:15:33
Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDARSHEKHR SOLANKI/ratlam रतलाम जिले में इस बार बारिश ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है। लगातार तेज बारिश के चलते धोलावाड़ जलाशय में जुलाई महीने में ही 394 मीटर तक पानी भर चुका है, जबकि इसकी पूरी क्षमता 395 मीटर है। यह स्थिति बेहद खास है, क्योंकि इस डेम का गेट जुलाई में सालों बाद खोला गया है। इससे पहले ऐसा साल 2013 में हुआ था, जब इतना जल्दी इस डेम का पहला गेट खोला गया था। उसके बाद हर बार अगस्त या फिर सितंबर में ही गेट खोले गए थे। फिलहाल इस बार हालात ये हैं कि जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है और सुरक्षा के लिहाज से धोलावाड़ डेम का एक गेट आधा मीटर तक खोल दिया गया है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो जल्द ही डेम के पांचों गेट खोलने पड़ सकते हैं। धोलावाड़ जलाशय की यह स्थिति दर्शाती है कि इस बार मॉनसून किस कदर रौद्र रूप में है। जिले की नदियाँ, तालाब और जल स्रोत लबालब हैं और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। बाइट - रतन सिंह मीणा ( एसडीओ धोलावाड डेम WT_DHOLAWAD_DEM_OPEN_R. MP4 रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
4
Report
BSBIRENDRA SINHA
Jul 27, 2025 17:15:16
Banka, Bihar:
Script Bihar desk-9931437813 Birendra banka-27-7-25 Slug-Bolbom Marpit Anchor-वीते दिन कांवरिया पथ के गोड़ियारी नदी मैं फोटोग्राफर व घुड़सवार से कांवरिया विवाद पर समाज की पहल से, दोषियों की पहचान कर प्रशासन को समर्पित की गई जानकारी।   Vo- गोड़ियारी नदी पर बीते शनिवार और दो दिन पूर्व फोटोग्राफरों और कांवरियों के बीच हुई झड़प का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोड़ियारीनदी घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, फिलहाल सभी फोटोग्राफरों को नदी से हटा दिया गया है। इस घटना को लेकर समाज में गहरी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। पंचायत के मुखिया एवं स्थानीय स्टूडियो संचालकों ने सामूहिक रूप से  चांदन थाना में डीएसपी के समक्ष माफी मांगते हुए दोषियों की पहचान कर प्रशासन को उनकी पूरी जानकारी सौंप दी है। Vo-स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह भावपूर्ण कदम उठाया है। घटना के प्रति खेद जताते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस पूरे प्रकरण में समाज और प्रशासन की संयुक्त सक्रियता सराहनीय मानी जा रही है। - बेलहर एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल नदी से सभी फोटोग्राफर को हटा दिया गया है।  जिलाधिकारी के आदेश के बाद ही गोड़ियारी नदी में फोटोग्राफी का काम शुरू होगा। Byite-स्थानीय मुखिया।-बलराम प्रसाद यादव। Byite-Kawariya Report-Birendra banka
1
Report
DRDamodar Raigar
Jul 27, 2025 17:15:05
Jaipur, Rajasthan:
नोट— खबर की फीड 27 जुलाई के ओएफसी पर दिया 121 स्लग से भेजे गए दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— हरियाली तीज के अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय तीज महोत्सव-2025 का शुभारंभ हुआ,,,,,,तीज माता की शाही सवारी सिटी पैलेस के जनानी ड्योढ़ी से शुरू होकर त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, चौगान स्टेडियम होते हुए तालकटोरा पोंड्रिक पार्क तक पहुँची,,,, छोटी चौपडी पर पहली बार तीज माता की शाही सवारी की महाआरती की गई जिसके देशी—विदेशी पर्यटक ही नहीं अलग अलग राज्यों के पर्यटक भी गवाह बने,,,,,,,इस दौरान जी मीडिया संवाददाता दामोदर प्रसाद ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से खास बात की,,,,, 121
4
Report
AKAtul Kumar
Jul 27, 2025 17:00:13
Mainpuri, Uttar Pradesh:
स्लग - BA की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान, भाजपा नेता पर प्रताड़ना का आरोप, रिपोर्ट दर्ज रिपोर्ट - अतुल सक्सेना जिला - मैनपुरी दि. 27/07/2025 एंकर - मैनपुरी में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने भाजपा नेता और उसके साथियों पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है, आरोप है की भाजपा से सभासद और उसके साथियो द्वारा बेटी को वीडियो तथा फोटो वायरल करने की धमकी देकर बदनाम किया जा रहा था। आरोप है कि उक्त लोग रास्ते में आते जाते मृटिका को परेशान करते थे, जिसके बाद ही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता और उसके साथियो पर रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दीं है। बीओ - मामले मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र का है जहां के निवासी सुनील कुमार की 21 वर्षीय पुत्री शिखा बीए सेकंड ईयर की छात्र थी और एक प्राइबेट स्कूल में पढ़ाया करती थी। आरोप है कि सुनील कुमार चौहान परिवार के लोगों के साथ फर्रुखाबाद में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। छात्रा सुबह स्कूल पढ़ाने गई थी और लौटने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। मृतका के पिता सुनील कुमार चौहान का आरोप है कि गांव के दबंग भाजपा नगर पंचायत के सभासद बृजेश सिंह उर्फ कांची और उनका बेटा जगबीर सिंह पिछले कई महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। वे उसका पीछा करते थे और धमकी देते थे कि उनके पास उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसे वायरल कर बदनाम कर देंगे। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने जान दे दी। सुनील ने आरोप लगाया कि उक्त नामजदो द्वारा कुछ दिन पूर्व भी एक लड़की को बहुत प्रताड़ित किया गया था और बाद में उस लड़की को ही पैर छूने पर मजबूर किया था। बाइट - सुनील कुमार चौहान, मृतका का पिता
7
Report
BBBhupendra Bishnoi
Jul 27, 2025 17:00:07
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर ‘‘ऑपरेशन खुलासा’’ के तहत पुलिस थाना औसिया की एक बड़ी कार्यवाही। ग्राम बडला बासनी मे महिला के साथ हुई सोने चादी के आभूषणों की लूट का पर्दाफाश। लूट की घटना में शामिल एक महिला सहित 03 व्यक्तियों को किया दस्तयाब। शातीर बदमाश एकल महिला को रास्ता पूछने के बहाने से करते है लूट।
5
Report
DRDamodar Raigar
Jul 27, 2025 16:46:38
Jaipur, Rajasthan:
नोट— खबर की फीड 27 जुलाई के ओएफसी पर TEEJ_BT स्लग से भेजे गए दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में आज कुछ अलग हुआ,,,,, हरियाली तीज महोत्सव-2025 की शोभायात्रा केवल एक धार्मिक रस्म नहीं रही—यह लोक संस्कृति, महिला शक्ति और सामाजिक सहभागिता का जीवंत संगम बन गई,,,,, तीज माता की सवारी जब सिटी पैलेस के जनानी ड्योढ़ी से निकलकर त्रिपोलिया और चौगान स्टेडियम होते हुए तालकटोरा पहुंची, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो परंपराएं खुद चल पड़ी हो,,,,, साथ में थे लोक कलाकार, महिलाएं, श्रद्धालु, बच्चे, और वे सब जो सिर्फ दर्शक नहीं संस्कृति के हिस्सेदार थे,,,,,, पीढ़ियों से चली आ रही विरासत को मंच— राजस्थान की धरती पर परंपरा ने जब लोक संस्कृति का हाथ थामा, तब जन्म हुआ एक ऐसे पर्व का, जिसने न केवल श्रद्धा को सजाया, बल्कि लोक जीवन को नए सिरे से अर्थ दिया,,,,, हरियाली तीज महोत्सव-2025 के तहत सिटी पैलेस के जनानी ड्योढ़ी से निकली तीज माता की सवारी अब महज एक धार्मिक आयोजन नहीं रही यह बन गई है सांस्कृतिक पुनर्संवाद की जीवंत मिसाल,,,,, सैकड़ों लोक कलाकारों ने सिर्फ प्रस्तुति नहीं दी, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही विरासत को मंच दिया,,,,, कहीं कच्छी घोड़ी की थाप पर कदम थिरकते दिखे, तो कहीं कालबेलिया और चरी नृत्य ने पर्यटकों की आँखों में चमक भर दी,,,,, यह रंग-रूप, गीत-संगीत केवल मनोरंजन नहीं थे, वे संस्कृति की जीवित कड़ियाँ थीं, जो जयपुर की गलियों से गुजरते हुए पूरे राजस्थान को जोड़ रही थी,,,,, कालबेलिया, कच्छी घोड़ी, गैर, बहुरूपिया, कठपुतली इन पारंपरिक प्रस्तुतियों ने तीज की शोभा को रंगों से भर दिया,,,,, लेकिन ये रंग केवल आँखों के लिए नहीं थे, ये आत्मा की स्मृति थे, जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं,,,,, राजू भाट, तेजपाल नागौरी और सपेरा पूरणनाथ जैसे नाम अब केवल कलाकार नहीं, जीवित विरासत हैं जो हर बार मंच पर आकर हमारी जड़ों की याद दिलाते हैं,,,,, छोटी चौपड़ पर तीज माता की महाआरती— हरियाली तीज के पावन अवसर पर राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय तीज महोत्सव में पारंपरिक रंगों, लोक कलाओं और श्रद्धा से सजी तीज माता की शोभायात्रा ने जयपुरवासियों सहित देशी-विदेशी पर्यटकों को भाव विभोर कर दिया,,,,, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की उपस्थिति में छोटी चौपड़ पर महाआरती का आयोजन हुआ,,,,, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने तीज माता की आरती कर वातावरण को आध्यात्मिक आभा से भर दिया,,,,,, इस आयोजन में सबसे सशक्त दृश्य था महिलाओं की भागीदारी,,,,,, पारंपरिक लहरिया में सजी, सिर पर कलश और हाथों में लोक गीतों की लय थामे, जब महिलाएं झांकियों के रूप में चलीं, तो लगा मानो स्त्री शक्ति ने संस्कृति को अपनी गोद में उठा लिया हो,,,,,, महिला पंडितों द्वारा संपन्न तीज माता पूजन ने सामाजिक मान्यताओं को एक नई दिशा दी जहां परंपरा और प्रगतिशीलता एक-दूसरे में समाहित होती दिखी,,,,,इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे,,,,, फाइनल वीओ- इस आयोजन की खास बात रही इसका व्यापक प्रसारण 200 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन और टीवी प्रसारणों ने इसे एक नगर का नहीं, पूरे राजस्थान का पर्व बना दिया,,,,,, हर गली, हर घर में एक-सी धड़कन महसूस हुई जैसे जयपुर की सड़कों पर निकली तीज माता, हर घर में प्रवेश कर चुकी हो,,,,, तीज महोत्सव-2025, इस बार सिर्फ एक त्योहार नहीं था यह एक संवाद था परंपरा और भविष्य के बीच, एक सेतु था ग्रामीण लोक और शहरी मन के बीच, और एक अवसर था आत्मा से जुड़ने का, उस जड़ से, जिसे हम अक्सर व्यस्त जीवन में भूल जाते हैं,,,,,, बाइट— वासुदेव देवनानी, अध्यक्ष विधानसभा राजस्थान बाइट— सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री उत्तराखंड बाइट— दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान (कृपया काटकर चलाएं)
12
Report
Advertisement
Back to top