Back
धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रीनारायण गुप्ता की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया!
NMNitesh Mishra
Aug 21, 2025 08:51:27
Dhanbad, Jharkhand
एंकर :--- धनबाद में अगले सुबह बलियापुर बाईपास स्थित तपोवन कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तपोवन कॉलोनी निवासी श्रीनारायण गुप्ता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान टीवीएस शोरूम के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए और आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।
बाइट :-- संतोष कुमार गुप्ता परिजन
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammad Khan
FollowAug 21, 2025 10:20:15Bhilwara, Rajasthan:
LOCATION - BHILWARA
REPORT - DILSHAD KHAN
9784859773
नोट - खबर के साथ अपडेट WT भेजा गया है।
रत्नाकर ग्रुप पर DGGI जयपुर की बड़ी कार्यवाही – महावीर ट्रेडिंग कंपनी सिंडिकेट से जुड़ाव का खुलासा
भीलवाड़ा GST अपवंचन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत DGGI, जयपुर ज़ोनल यूनिट द्वारा रत्नाकर ग्रुप, जयपुर के विभिन्न व्यापारिक परिसरों, फैक्ट्रियों एवं गोदामों पर एक साथ सघन छापेमारी की गई।
भीलवाड़ा के हुई अब तक की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रत्नाकर ग्रुप द्वारा लगभग ₹30 करोड़ की कर चोरी की गई है, जो आगे की कार्यवाही में और अधिक हो सकती है।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि रत्नाकर ग्रुप ने पहले से कुख्यात महावीर ट्रेडिंग कंपनी से फर्जी बिलिंग एवं गुप्त क्लियरेंस की सेवाएँ प्राप्त की थीं, जिनके माध्यम से वास्तविक माल की आपूर्ति को छिपाया गया तथा नकली चालानों के सहारे माल का क्लैंडेस्टाइन ट्रांसपोर्ट किया गया।
यह उल्लेखनीय है कि DGGI, जयपुर द्वारा पूर्व में महावीर ट्रेडिंग कंपनी सिंडिकेट के विरुद्ध ₹706 करोड़ की कर चोरी का मामला दर्ज कर 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें जाली GSTINs, नकली बिल, हवाला ट्रांजैक्शन और बिना ई-वे बिल के माल परिवहन जैसी गंभीर अनियमितताएँ पाई गई थीं। इस छापे में शंकर लाल चौधरी (निदेशक, रत्नाकर ग्रुप) तथा उनके सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है।
0
Report
DSDeepesh shah
FollowAug 21, 2025 10:19:38Vidisha, Madhya Pradesh:
एंकर – विदिशा के पुरानी कोर्ट परिसर के सामने दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। कुआं खेड़ी निवासी मनमोहन अहिरवार की बाइक कोर्ट के बाहर से चोरी हो गई।
वीओ – मनमोहन अहिरवार अपनी बाइक लेकर कोर्ट पहुंचे थे और दोपहर एक बजे परिसर के बाहर वाहन खड़ा किया। लेकिन जैसे ही वह तीन बजे लौटे, तब तक उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक बाइक चुराते हुए कैद हुआ हैं। पीड़ित ने आरोपी का मोटरसाइकिल वाहन पहचान भी लिया है।
क्लोज़िंग – पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
1
Report
WJWalmik Joshi
FollowAug 21, 2025 10:19:29Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi
AV
FEED ON 2C
SLUG- 2108ZTJALG CHALISGAON MANYAD DAM OVER
Assigned by -
Date- 21 -08-25
File _VDO4 Photo
Byte -
चाळीसगाव तालुक्यातील मन्याड धरण ओव्हरफ्लो
Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव तालुक्यातील मन्याड धरण 100% भरले असून गेल्या आठवड्यात चाळीसगाव तालुक्यात झालेल्या मुसळधार पावसामुळे धरणात पाण्याची आवक वाढल्याने धरण पूर्ण क्षमतेने भरून ओवर फ्लो झाले आहे. धरण ओव्हर फ्लो झाल्याने धरणातून 100 क्युसेक्स पेक्षा अधिक पाण्याचा विसर्ग हा सुरू असून या धरणावर 22 गावांचा सिंचनाचा प्रश्न अवलंबून असल्याने शेतकऱ्यांना देखील मोठा दिलासा मिळाला आहे.
1
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowAug 21, 2025 10:19:08Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDARSHEKHAR SOLAKI/ratlam
रतलाम में आज बड़ी अजीब प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली, नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस का भारी अमला नगर निगम के सिविक सेंटर छेत्र पहुंचा और पूरी तैयारी के साथ कच्चे मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों को बलपूर्वक हटाया गया, कुछ कच्चे मकान और तबेले तक तोड़े गए। पुलिस ने मौके पर आंसू गैस के गोले तक तैयार कर लिए थे, जवानों ने हेलमेट पहन लिए और निगम की जेसीबी मानो टूट पड़ी हो । निगम कमिश्नर से लेकर एसडीएम और तहसीलदार तक सभी अफसर मौके पर मौजूद रहे।
लेकिन अचानक ही आदेश मिला और पूरी पुलिस फोर्स को हटा लिया गया। प्रशासनिक अमला भी बिना जवाब दिए मौके से लौट गया। मीडिया के सवालों पर किसी ने मुंह नहीं खोला। बाद में निगम कमिश्नर अनिल भाना ने कहा कि ये लोग निगम की ज़मीन पर अवैध कब्जा बार-बार कर लेते हैं, यहां अवैध तबेले चलाते हैं और पशुओं को इधर-उधर छोड़कर गलत गतिविधियाँ करते हैं, इसलिए कार्रवाई की गई।
हालांकि बरसात के मौसम में अचानक हुई इस ताबड़तोड़ करवाई और फिर मीडिया कवरेज के बाद कार्रवाई रोक देने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी सख्त तैयारी के बाद कार्रवाई बीच में क्यों रोकी गई? और बरसात में कच्चे मकानों पर बलपूर्वक कार्रवाई करने की आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी?
बाइट - अनिल भाना ( नगर निगम कमिश्नर
बाइट - आरची हरित (एसडीएम
रतलाम
चंद्रशेखर सोलंकी
9039441511
2
Report
SLSanjay Lohani
FollowAug 21, 2025 10:18:42Satna, Madhya Pradesh:
धार्मिक नगरी चित्रकूट के मोहकमगढ़ तिराहे पर आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मुख्य सड़क पर करीब 3 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी के कारण एक सवारी से भरा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में रिक्शा में सवार यात्री पानी भरे गड्ढे में जा गिरे। गनीमत रही कि रिक्शा की धीमी गति के चलते यात्रियों को केवल मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क की बदहाल स्थिति साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोग सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
2
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowAug 21, 2025 10:18:35Khordha, Odisha:
ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ୧୬ ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥର ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବାଟ ମଙ୍ଗଳା ଛକ ନିକଟରେ ହୁତୁହୁତୁ ହୋଇ ଜଳିଗଲା ଆମ ବସ୍, ଅଗ୍ନିଶମ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ନିଆଁ ଆୟତ।
2
Report
Anupshahar, Uttar Pradesh:
डीपीबीएस महाविद्यालय में आज प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग ने पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय पारंपरिक खेलों से जोड़ना था।
प्रतियोगिता में कंचा, गिल्ली-डंडा और रस्साकशी जैसे पारंपरिक खेल शामिल थे। कंचा प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राधा ने प्रथम, कंचन यादव ने द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में तेजवीर, दीपक और दुर्वेश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता में आजाद वर्ग विजेता रहा। सुभाष वर्ग को उपविजेता का स्थान मिला। रस्साकशी के बालिका वर्ग में यमुना वर्ग ने जीत हासिल की। बालक वर्ग में प्रताप वर्ग विजयी रहा।
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowAug 21, 2025 10:18:28Keonjhar, Odisha:
Slog - ନବ ବିବାହିତାଙ୍କ ଶବ ଦାହ କଲେ ଥାନା ଅଧିକାରୀ
Report -Balasore
Anchor - ବାଲେଶ୍ୱର ଜିଲ୍ଲା ବସ୍ତା ଥାନା ନଲବାହାର ଗ୍ରାମ ରେ ନବବିବାହିତା ବୋହୁ ର ଆତ୍ମହତ୍ୟା କୁ ନେଇ ଚର୍ଚ୍ଚା. ଶବ ଦାହ କଲେ ପୋଲିସ. ସୂଚନା ଅନୁସାରେ ଗତକାଲି ବସ୍ତା ଥାନା ନଳବାହାର ଗ୍ରାମ ରେ ଜଣେ ନବ ବିବାହିତା ମହିଳା ଫାଶୀ ଲଗାଇ ଆତ୍ମ ହତ୍ୟା କରିବା ଘଟଣା, ଆଜି ସାଇଣ୍ଟିଫିକ ଟିମ ସହ ପୋଲିସ ତଦନ୍ତ କରିବା ପରେ ପୋଷ୍ଟ ମର୍ଟମ ହୋଇଥିଲା. ତେବେ ଝିଅ ର ବାପ ଘର ଲୋକ ଙ୍କ ଅଭିଯୋଗ କୁ ଆଧାର କରି ପୋଲିସ ହତ୍ୟା ମାମଲା ରୁଜୁ କରି ଶବ କୁ ବାପ ଘର ଲୋକଙ୍କୁ ହସ୍ତାନ୍ତର କରିଥିବା ବେଳେ ବାପ ଘର କେହି ଶବ ନେଇ ନଥିଲେ. ହତ୍ୟା ଅଭିଯୋଗ କୁ ନେଇ ପରିବାର ରେ କେହି ନଥିବା ଏବଂ ଗ୍ରାମବାସୀ କେହି ସହଯୋଗ ନକରିବାରୁ ପୋଲିସ ବାଧ୍ୟ ହୋଇ ଶବ କୁ ଦାହ କରିବାକୁ ଶ୍ମାଶନ କୁ ଆଣିଥିଲେ. ଆଇ ଆଇ ସି ରଂଜିତ କୁମାର ସାହୁ ଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱ ରେ ସମସ୍ତ ଏସ ଆଇ, ଏ ଏସ ଆଇ, କନେଷ୍ଟବଳ ସହ କିଛି ସ୍ବେଛାସେବୀ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ. ଯାହାକୁ ନେଇ ଅଞ୍ଚଳ ରେ ଚର୍ଚ୍ଚା ଲାଗିରହିଛି
ବାଇଟ - ଅଂଚଳବାସୀ -3
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowAug 21, 2025 10:18:05Agra, Uttar Pradesh:
21 अगस्त आगरा
स्लग
यमुना
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश ने न सिर्फ पहाड़ों पर तांडव मचाया हुआ है उसका असर अब निचले इलाकों में भी पड़ रहा है जिससे आगरा में भी बाढ़ जैसे हालत बन रहे है,मोहब्बत की निशानी ताजमहल भी इससे अछूता नहीं है,यमुना का जल ताज के पीछे दशहरा घाट तक पहुंच गया है,देखिए ताजा हालत हमारे संवाददाता कपिल अग्रवाल की इस रिपोर्ट में
वॉक थ्रू कपिल अग्रवाल
लगातार हथिनी कुंड बैराज और गोकुल बैराज से अब तक करीब 1 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है जिससे आगरा में यमुना का जल स्तर 495 से ज्यादा हो गया है जबकि 499 फुट पर खतरे का निशान है,पानी बढ़ने से आगरा के दो दर्जन से ज्यादा गांवों पर खतरा मंडरा रहा है तो वही आगरा के सबसे बड़े ताजगंज मोक्षधाम को भी यमुना में अपने आगोश में ले लिया,लोगों को अब मोक्षधाम के दूसरे हिस्से में अंतिम संस्कार करने को मजबूर होना पड़ रहा है
लोगों से बात करते हुए वॉक थ्रू
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowAug 21, 2025 10:17:59Azamgarh, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रगीत की बजाय अखिलेश के गुणगान के गीत पर बच्चों का नृत्य कराने में अध्यापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, स्वतंत्रता दिवस का वीडियो हुआ था वायरल।
Anchor :- जनपद आजमगढ़ के कोयलसा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय मरगूबपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुए विवादित कार्यक्रम का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीतों के बजाय समाजवादी पार्टी का प्रचार गीत बजाने और सहायक अध्यापक सुनील यादव द्वारा बच्चों को नाचने के लिए प्रेरित करने का वायरल वीडियो सामने आया था। इस मामले में जहां बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया था वहीं इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सहायक अध्यापक सुनील यादव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
V.O. :- बता दें कि आजमगढ़ जिले के कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मरगूबपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की जगह समाजवादी पार्टी का गीत बजाया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सुनील यादव बच्चों को डांस के लिए प्रेरित करते और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते दिखाई दिये थे। इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की थी। उन्होंने इसे स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जहां शिकायत के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक सुनील यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई थी। जांच पड़ताल के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने कप्तानगंज थाने में निलंबित सहायक अध्यापक सुनील कुमार के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जिले के एसएसपी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने एक शिक्षक सुनील यादव के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के दिन एक राजनीतिक पार्टी का गीत गाने व बच्चों के डांस करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर इनके ऊपर बीएनएस की धारा 196 और 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Bite :- हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowAug 21, 2025 10:17:49Saharanpur, Uttar Pradesh:
Date.....21.8.2025
Name.... Neena jain
location.... saharanpur
anchor.....सहारनपुर में गूगल मैप की गलती से चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता और उनके तीन साथी पानी से भरे गड्ढे में फंस गए। कार डूब गई, लेकिन हिम्मत दिखाकर सभी ने कार की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। गूगल मैप पर भरोसा करना चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता सूर्या और उनके तीन साथियों के लिए खतरनाक साबित हुआ। मेरठ से अंबाला के शाहबाद स्थित महर्षि मार्कंडेय मंदिर दर्शन के लिए निकले चारों युवक सहारनपुर से आगे बढ़ते ही गलत रास्ते पर चले गए।कार चला रहे आदित्य ने बताया कि सहारनपुर से निकलते ही उन्होंने गूगल मैप पर लोकेशन डाली और अंबाला रोड पर सिरोही पैलेस से आगे मैप के बताए रास्ते पर जैसे ही कार मोड़ी, वाहन अचानक पानी से भरे गहरे गड्ढे में समा गया। देखते ही देखते कार पूरी तरह पानी में डूब गई।संकट की इस घड़ी में कार सवार सूर्या, आदित्य, अनुज और आशुतोष ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दरवाजा खोलकर किसी तरह बाहर निकलकर कार की छत पर शरण ली और लोगों को मदद के लिए आवाज देने लगे। उनकी आवाज सुनकर राहगीर और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में ट्रैक्टर की मदद से डूबी हुई कार को भी बाहर खींच लिया गया।गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में गूगल मैप के कारण वाहन सवार भटककर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। कई लोग गलत दिशा में चले जाते हैं और हादसों से दो-चार हो चुके हैं।
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowAug 21, 2025 10:17:41Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती हुए एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रेलवे स्टेशन बलरामपुर के सामने मुख्य मार्ग से दबोचा गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामचन्द्र ने 31 मार्च 2021 को थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। इसमें 92 शिक्षकों पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाई है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 85/21 धारा 419, 420, 467, 468 और 471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने बताया कि गठित टीम ने बुधवार (21 अगस्त 2025) को इस प्रकरण में वांछित अभियुक्त नीरज कुमार निवासी सौहल्ला प्रतापपुरा, थाना सदर, जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस मामले में अब तक कुल 28 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने पहले ही 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नीरज कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है।
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowAug 21, 2025 10:17:34Narayanpur, Chhattisgarh:
एंकर - नारायणपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 स्थित साकड़ीबेड़ा मिडिल स्कूल का भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। बीते तीन वर्षों से भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद अब तक शिक्षा विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिसके चलते अब बारिश के दिनों में स्कूल की छत से पानी के साथ प्लास्टर भी टपकने लगा है। शिक्षकों और ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति बेहद खतरनाक है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने एक जिम्मेदार और सराहनीय फैसला लेते हुए स्कूल का संचालन अब पास के नाच मंडली के खुले प्रांगण में शुरू कर दिया है।यह अस्थायी व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए की गई है।
वी.ओ. 01 साकड़ी बेड़ा मिडिल स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि “पहले बारिश में पानी टपकता था, अब प्लास्टर भी गिरने लगा है। ऐसे में बच्चों को उस भवन में पढ़ाना जोखिम से खाली नहीं था। मजबूरन हमें सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ी और नाच मंडली का प्रांगण फिलहाल सबसे उपयुक्त विकल्प लगा।” स्कूल के छात्र-छात्राएं भी खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एक छात्रा ने बताया, “जब स्कूल भवन में पढ़ते थे तो डर लगता था। बारिश के समय लगता था कि कहीं छत न गिर जाए। अब खुला मैदान है, डर नहीं लगता, लेकिन हम चाहते हैं कि हमें भी पक्का और अच्छा स्कूल भवन मिले।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित स्कूल का यह हाल है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूरदराज और ग्रामीण इलाकों के स्कूलों की क्या स्थिति होगी। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी स्कूलों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है और शिक्षा विभाग इस गंभीर समस्या से आंखें मूंदे बैठा है।
तीन सालों से स्कूल प्रबंधन और ग्रामीण लगातार जर्जर भवन की जानकारी शिक्षा विभाग को दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई निरीक्षण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। यह प्रशासनिक लापरवाही निंदनीय है और इससे यह सवाल भी उठता है कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर विभाग की प्राथमिकता आखिर क्या है?
अब जरूरत है कि शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द नया भवन तैयार कर बच्चों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करें। यह सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि सैकड़ों बच्चों के भविष्य का सवाल है, जिसे नज़रअंदाज़ करना घातक हो सकता है।
जब नगर पालिका क्षेत्र के स्कूलों की ये हालत है, तो ज़रा सोचिए, दूर बसे ग्रामीण स्कूलों की स्थिति कैसी होगी। यह केवल खबर नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को आईना दिखाने वाली सच्चाई है।
बाइट 01 छात्रा
बाइट 02 छात्रा
पीटीसी 01 जर्जर भवन में शिक्षिका के साथ
पीटीसी 02 नाच मंडली में संचालित मिडिल स्कूल में
0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowAug 21, 2025 10:16:26Patna, Bihar:
रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा
लोकेशन--पटना
एंकर--पटना सिटी के सुलतानगंज थाना से इंसानियत को शर्मसार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवक ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है युवक ने पहले नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ पटना जंक्शन स्थित एक होटल लेकर गया वहां होटल के कमरे में लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हालांकि नाबालिक लड़की ने किसी तरह मौका देख वहां से भाग कर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी परिजन तुरंत पीड़ित नाबालिक लड़की को लेकर सुलतानगंज थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद शादिक उर्फ नौशाद के रूप में हुई है। वही नाबालिक लड़की को पुलिस मेडिकल के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल भेजी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी है।
WT के साथ
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowAug 21, 2025 10:15:11Jodhpur, Rajasthan:
जिला रिपोर्टर --राकेश भारद्वाज
विधानसभा --भोपालगढ़
इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़
भोपालगढ़ जोधपुर
M-- 8094305515
kishorejak62405
खबरा गांव री
भोपालगढ़ जोधपुर
लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए इन दिनों भादवा माह में हजारों लोग रुणिचा जा रहे हैं। जिसके तहत भोपालगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग जगह भामाशाहों की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को भोजन भी करवाया जा रहा है।आसोप में युवा नेता मनोहर परिहार के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है
0
Report