Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora–Gurez Road Snow Closure के बाद यातायात फिर से चालू
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 13, 2026 09:49:07
Traffic Restored on Bandipora–Gurez Road After Snow Closure The 85-kilometre-long Bandipora–Gurez road was reopened for vehicular traffic on Friday, restoring connectivity between the border town of Gurez and the rest of north Kashmir. Sub-Divisional Magistrate (SDM) Gurez said that traffic movement was allowed from Friday morning after authorities assessed the road conditions following recent snowfall. Keeping in view the holy month of Ramadan and the difficulties faced by stranded passengers, the administration has decided to allow two-way traffic on Sunday as a special measure. The official said that traffic from Gurez to Bandipora would be permitted till noon, after which vehicles from Bandipora to Gurez would be allowed to ply. “Till noon, we have allowed traffic from Gurez to Bandipora. After noon, vehicles will be allowed to move from Bandipora towards Gurez,” the SDM said. However, the officer added that from Sunday onwards, only one-way traffic will be permitted on the road due to slippery conditions caused by snow and ice accumulation. The SDM further informed that only vehicles equipped with anti-skid chains are being allowed to pass through Traffic Control Points (TCPs) at Tragbal and Kanzalwan to ensure the safety of commuters. The reopening of the strategic road has brought relief to residents and travelers who had been facing hardships due to its closure.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 13, 2026 13:23:16
Balrampur Rural, Uttar Pradesh:अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी और अखंडदीप प्राकट्य के सौ वर्ष पूरे होने पर 2026 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पूरे भारतवर्ष में रथयात्राओं की एक श्रृंखला जनजागरण हेतु गायत्री को जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही है। सिद्धार्थनगर जनपद से ज्योति कलश यात्रा_ के रथ के बलरामपुर की सीमा में प्रवेश करने पर प्रथम पूजन, अर्चन और आरती मड़नी के श्री चंद्रशेखर यादव जी सपत्नीक ने किया। जनपद बलरामपुर में यात्रा भ्रमण की शुरुआत गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा से प्रातः 9 बजे निकली। यात्रा पचपेड़वा के ग्रामीण क्षेत्रों सिसहनिया बरगदही, बसन्तपुर, भैंसहवा, गणेशपुर, लौकहवा, नरायनपुर जुड़वनिया, बंसहवा, जिगना, सकल्दा और लक्ष्मीनगर नगर भ्रमण करेगी
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 13, 2026 13:20:04
Dhanbad, Jharkhand:रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का धनबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लग्जरी कारें, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, मेडिकल सर्टिफिकेट, स्टंप-मुहर और नकदी बरामद किया है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों, खासकर दक्षिण भारत के युवाओं को निशाना बनाते थे। तमिलनाडु के कृष्णागिरी निवासी एस. बालाजी ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपियों ने उनके परिजनों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख 47 हजार रुपये ठग लिया है। शिकायत के आधार पर धनबाद थाने में कांड संख्या 59/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई, जिसके बाद गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धनबाद के धैया निवासी संजीत कुमार (30 वर्ष) और सरायढेला निवासी सुबोध कुमार (32 वर्ष) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के एक सदस्य अभ्यर्थियों से 6 से 7 लाख रुपये वसूलता था, जबकि दूसरा फर्जी मेडिकल टेस्ट, स्पोर्ट्स कोटा प्रमाणपत्र और रेलवे के नाम से जाली ज्वाइनिंग लेटर तैयार करता था। गिरोह अभ्यर्थियों को पहले स्पोर्ट्स कोटा में शामिल करने की बात कह उन्हें एक फर्जी सर्टिफिकेट देता था, फिर धनबाद रेलवे अस्पताल में फर्जी मेडिकल बोर्ड बिठाकर उनका फर्जी मेडिकल कराते थे। इसके अलावा गिरोह धनबाद के ढोकरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे की आइटसोर्स कंपनी के लोगों से सांठगांठ कर तीन महीने का ट्रेनिंग भी देते थे ताकि वे धोखे में रहे। छापेमारी में पुलिस ने एक स्कोडा कार और एक क्रेटा कार, रेलवे के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व मेडिकल सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स कोटा प्रमाणपत्र, कई अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज, 50 हजार रुपये नकद, फर्जी स्टंप-मुहरें, चेकबुक और महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में 10 से अधिक लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सिटी एसपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ ही ढोकरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत आइटसोर्स कंपनी और रेलवे अस्पताल कर्मियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Feb 13, 2026 13:19:26
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 13, 2026 13:19:11
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धनबाद के बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 297/2025 और कांड संख्या 11/2026 में फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी किशन खान उर्फ तसलीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी कुर्मीडीह, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रांची में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा और बरवाअड्डा थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान किशन खान ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह कुख्यात अपराधी प्रिन्स खान के लिए काम करता था। वह गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध karाता था, अपराधियों को आश्रय देता था, वित्तीय सहायता करता था और रंगदारी से अर्जित अवैध रकम को जमीन और अन्य व्यवसाय में निवेश करता था। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। किशन खान का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2025 और 2026 के कांड शामिल हैं। धनबाद पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 13, 2026 13:18:44
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत मान सिंह करवा मुरना स्थित ‘आश्रय’ होटल पर पिछले 6 महीनों कथित अनैतिक एवं संदिग्ध गतिविधियों के आरोपों के कारण स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने होटल के बाहर हंगामा करते हुए कतरास–बाघमारा मुख्य मार्ग को कई घंटों तक जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित रहा और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग छह महीनों से होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा था। इस संबंध में प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल परिसर से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए बाघमारा महिला थाना भेज दिया गया। होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। परिसर से तीन मोटरसाइकिल, दस्तावेज, लैपटॉप तथा जेरॉक्स मशीन जब्त की गई हैं। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझाकर जाम हटवाया। पुलिस के कार्यशैली के प्रति लोगो ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 6 महीने से होटल की आड़ में sex racket चलाया जा रहा था। हर दिन होटल में युवक-युवती आया करते थे। होटल के अनैतिक गतिविधियों के कारण गाँव का माहौल खराब हो रहा था। कॉलेज स्कूल के बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा था। इसे लेकर पुलिस को लिखित शिकायत किये थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण आज उग्र होकर हंगामा किये। पुलिस होटल संचालक पर कार्रवाई करे। होटल को सील करे। दुबारा होटल नहीं संचालित किया जाय।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 13, 2026 13:18:18
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 13, 2026 13:18:08
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविन्दगढ़ SHO विनोद सांखला ने किया खुलासा मंदिरों में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा मंदिरों में चोरी की वारदातों में उड़ा रखी थी पुलिस की नींद आरोपी गैंग में बाल अपचारियों को करते हैं शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस ने किया निरुद्ध गोविन्दगढ़,सामोद,कालाडेरा,थाना इलाके में कर चुके कई वारदात खोरा बिसल इलाके के गोलिया बाबा मन्दिर में चोरी करना किया कबूल गोविन्दगढ़ पुलिस 5 आरोपियों को किया चिन्हित बाल अपचारी के कब्जे से बोलेरो कार की बरामद ASP रजनीश पूनियां के सुपरविजन में हुई कार्रवाई एंकर-जयपुर के खोरा बिसल और गोविन्दगढ़ इलाके के मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों का आखिरकार खुलासा हो गया है। गोविन्दगढ़ थानाधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस ने मंदिरों को निशाना बनाने वाली एक सक्रिय गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह मंदिरों में दानपात्र और कीमती सामान चोरी कर पुलिस की नींद उड़ा रहा था। जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा ने चोरियों का खुलासा करने के लिए थानाधिकारी को निर्देश दिए साथ ही स्पेशल टीम का गठन किया। थानाधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में बनी टीम ने इस गैंग का खुलासा किया। पूछताछ में खास बात यह सामने आई कि आरोपी गैंग वारदातों में बाल अपचारियों को भी शामिल करता था ताकि शक कम हो। पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है, जबकि गिरोह के पांच आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। पूछताछ में खोरा बिसल क्षेत्र के गोलिया बाबा मंदिर सहित गोविन्दगढ़, सामोद और कालाडेरा थाना इलाकों में कई वारदातें कबूल की गई हैं। बाल अपचारी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बोलेरो कार भी बरामद की गई है। कार्रवाई एएसपी रजनीश पूनियां के सुपरविजन में अंजाम दी गई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 13, 2026 13:17:48
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी पुलिस ने अवैध शराब दुकान पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य ठेकेदार फरार हो गया। कार्रवाई माचलपुर-जीरापुर रोड स्थित सुरजपुरा क्षेत्र में की गई। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में संगठित अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चेकिंग गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माचलपुर-जीरापुर रोड पर सुरजपुरा क्षेत्र में एक खुली टापरी पर अवैध रूप से अंग्रेजी और देशी शराब बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टापरी की तलाशी लेने पर वहां से 153 पव्वे देशी शराब, 79 पव्वे अंग्रेजी शराब और बीयर की 10 बोतलें बरामद की गईं। जिस पर पुलिस ने आरोपी विष्णु प्रसाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अवैध ब्रांच संचालित करने वाला ठेकेदार मनोज मूंजा, निवासी बकानी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Feb 13, 2026 13:17:06
Kondagaon, Chhattisgarh:प्लांट पर रातभर चली थी तोड़फोड़ भारी बल लगाने पर भी नहीं मान रहे थे ग्रामीण गॉव मे तनाव का महौल शांत करने लिया गया फैसला दरअसल मामला शुरू हुआ बीती रात से जब कोकोड़ी गांव में एक शादी समारोह चल रहा था और रात्रि में सभी भोजन पे बैठे थे तभी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से आ रही बदबू और मक्खियों के भिनभिनाने से सभी ग्रामीण और बाराती परेशान हो कर भोज छोड़कर चले गए ग्रामीण आक्रोशित होकर खाना पीना छोड़कर प्लांट में पहुंचे और उन्होंने तोड़ फोड़ शुरू कर दी, प्लांट मे अफरा तफरी मची जिसे जहां जगह मिली वहाँ छुपा रहा या तो फाग निकला लोगो नें पुरे प्लांट को घेर रखा था किसीको भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा था पुलिस के जवानों को रात मे प्लांट भेजा गया मगर हाथों डंडे लाठी लेकर उन्हें भी दौड़ाया गया रात मे भारी फोर्स लगानी पड़ी यही नहीं जब ग्रामीणों की संख्या बढ़ती गईं तो अन्य जिलों से बल बुलाना पड़ा देर रात जारी हुआ उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा था रात भर उपद्रव चलता रहा तनाव देखकर कलेक्टर व एस पी कार्यालय को भी दिनभर छावनी मे दबदल किया गया था ग्रामीणों का कहना है लगातार विरोध के बाद प्लांट बनाया गया जब तक बंद नहीं किया जाता विरोध चलता रहेगा गांव के सरपंच मन सुख नें बताया विरोध किया जा रहा है प्लांट से निकलने वाला केमिकल खेतों को और फसल को खराब कर रहा है यही नहीं पूरे गाव में इसके बदबू से सांस तक लेना मुश्किल हो रहा है अब तो गांव मे मेहमान भी नहीं आते है हालांकि प्रशासन ने प्लांट को फिलहाल के लिए बंद करने के निर्देश जारी कर दिया है बावजूद इसके ग्रामीण अभी भी नहीं मान रहे हैं उनका कहना है हर बार यही आश्वासन दिया जाता है फिर शुरू कर दिया जाता है इस बार तब तक कलेक्टर एसपी नहीं आते है तब तक आंदोलन जारी रहेगा बाइट-मन सुख नेताम सरपंच बाइट-वाहन चालक (जिसकी पिटाई की गईं) बाइट -मनसुख नेताम सरपंच.. बाइट-चित्रकांत चार्ली ठाकुर अपर कलेक्टर बाइट-कपिल चंद्रा एसपी पुलिस बाइट-घनश्याम सिंह पर्यावरण विभाग
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Feb 13, 2026 13:16:43
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में फिर सनसनीखेज वारदात पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना आई सामने हमलावरों ने एक युवक से मारपीट के बाद उसके घर के सामने फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादपुर का मामला पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है... शहजादपुर निवासी विकास दुबे ने बताया कि 11 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे गणेश सिटी, गिजरौली में नवीन उर्फ बिल्लू, अर्पित और शंभू ने उनके भाई अन्नू दुबे के साथ मारपीट की थी... 12 फरवरी को नवीन और अर्पित ने गांव में उन्हें, उनके पिता मुकेश और चाचा संजय को घेरकर गाली-गलौज की... उन्होंने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे... इसकी सूचना 12 फरवरी को ही थाने में दी गई थी... इसी रंजिश के चलते रात में अर्पित और नवीन बाइक से विकास दुबे के घर के सामने आए... और उन्होंने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया... हमलावरों ने खुद को 'बिल्लू ठाकुर' बताते हुए कहा कि... वे उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे और फिर बाइक से फरार हो गए...
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Feb 13, 2026 13:16:18
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के सींगनपुर गांव में घटित घटना इच्छाधारी नागिन ड्रामे का खेल खत्म हो गया है।घर से लापता हुई लड़की फफूंद थाने में पहुंची। सांप केंचुली बाली लड़की से जी मीडिया ने एक्सक्लूसिव बातचीत। रीना इस समय शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही रीना ने बताई अपनी आप बीती। रीना ने बताया हम लोग एक दूसरे से प्यार करते थे हम ने श्याम जी से चलने को कहा और बुलाया हम दोनों घर से रात्रि में आठ तारीख को निकले पहले दिबियापुर गए उसके बाद वहां कुछ परिवार के भाई दिखे हम छिप गए फिर कानपुर गए वहां हम लोगों ने कोर्ट मैरिज की उसके बाद हम लोग फफूंद अपने आप आए। रीना ने बताया हमें सांप केचुली के बारे में कोई जानकारी नहीं कैसे रखी गई घर वाले जाने रीना का कहना है।मेरे साथ सांप लेटता था मैने घर बालों को बताई थी ।लेकिन केचुली रखना यह घर बालों का कम होगा उन्हें मौका मिल गया । रीना का एक वीडियो इस समय शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह नागिन गाने पर डांस करती नजर आ रही रीना का कहना एक शादी में डीजे लगा था उस पर डांस किया था ।वह अपने अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। रीना का कहना है एक बार उसे सांप ने काटा उसके बाद नेवले ने काटा नेवला मर गया बिच्छू बगैरह काट लेते वह मर जाते हैं। लेकिन अब नागिन बनने की अफवाह पर विराम लग गया है।लड़की बनी इच्छाधारी नागिन काफी सुर्खियों में रही लेकिन अब क्या थी सच्चाई सब के सामने ला दी है।। रीना नागिन बनने की अफवाह वाली लड़की की कहानी
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 13, 2026 13:15:55
Jaipur, Rajasthan:जी मीडिया के स्टिंग के बाद जांच शुरू, जंगल सफारी सरगनाओं पर गिरेगी गाज, टिकट जांच के लिए DOIT भेजा जयपुर- जयपुर में जंगल सफारी "सरगनाओं" पर गाज गिरेगी. जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन जंगल के बाद जांच शुरू हो गई है. 7 दिन में रिपोर्ट आने वाले अवैध रूप से सफारी के अनुमति देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. जी मीडिया ने झालाना-आमागढ़ और बीड पापड लैपर्ड सफारी में गड़बड़ी को उजागर किया, जिसके बाद अब वन महकमा एक्शन की तैयारी में है. सफारी की अनुमति देने वालों पर गिरेगी गाज- झालाना-आमागढ़ और बीड पापड में अवैध सफारी और गड़बड़ी के खुलासे के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी. सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट आने के बाद जयपुर में जंगल सफारी सरगनाओं गाज गिरेगी. जी मीडिया स्टिंग ऑपरेशन जंगल के बाद जांच की जा रही है. वन संरक्षक मोनाली सेन 7 दिन में chief wildlife warden केसीए अरुण प्रसाद को रिपोर्ट सौपेगी. इसके बाद एसीएस और मंत्री के निर्देश के बाद अवैध सफारी में शामिल अफसर कर्मचारियों पर गाज गिरेगी. जांच में अहम पहलू ये है कि जी मीडिया संवाददाता आशीष चौहान, प्रीति सैनी के साथ पूरी टीम को किसने अवैध रूप से सफारी करवाने की अनुमति दी. आखिरकार कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं. जंगल में आखिर कब से इस तरह का खेल चल रहा था? इस पहलूओं की जांच के बाद वन महकमा कठोर कार्रवाई करेगा, जिससे अवैध सफारी पर लगाम लग सके. जांच के लिए टिकट को DOIT भेजा- वहीं जी मीडिया रिपोर्टर जिस टिकट के साथ बीड पापड में सफारी के लिए टिकट था उसे DOIT भेजा गया है. इसमें ID के गलत इस्तेमाल की जांच की जा रही. टिकट में दूसरे व्यक्तियों के नाम दलाल में जोड़े थे, जिसमें उनके आधार कार्ड के आखिरी के 4 अंक शो हो रहे थे. वहीं जी मीडिया रिपोर्टर ने खुद की ID दिए बिना सफारी की. बीड पापड के टिकट में राजू, बंटी और रीतू नाम के Shख्स का नाम जोड़ा गया, जो रिपोर्टर ने भेजा ही नहीं था. सबसे हैरानी की बात ये है कि इस टिकट में राजू, बंटी और रीतू के आधार कार्ड के आखिरी नंबर दिए हुए हैं. ऐसे में क्या इन शख्स की ID का टिकट में इस्तेमाल हुआ है? इसकी जांच की जा रही है. 7 दिन में आएगी रिपोर्ट- जी मीडिया के स्टिंग के बाद 7 दिन में जांच रिपोर्ट जाएगी. ऐसे में वन विभाग आने वाले दिनों में अवैध सफारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा, इसके अलावा सफारी में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए और सख्ती की जाएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top