Back
তৃণমূলের শক্তি বাড়ল, বিজেপি ও সিপিএম থেকে যুবকদের যোগদান!
PDPradyut Das
Aug 27, 2025 03:47:45
Jalpaiguri, West Bengal
2C
2708ZG_JAL_TMC_JOINING_R
শক্তি বাড়ল তৃণমূলের। বিভিন্ন বুথ থেকে বিজেপি এবং সিপিএম থেকে তৃণমূলে যোগদান জলপাইগুড়ি রাজগঞ্জে।
জলপাইগুড়ি জেলার রাজগঞ্জ ব্লকের কুকুরজান অঞ্চলের উত্তর সারিয়াম ও দক্ষিণ সারিয়াম বুথের ২৫ জন যুবক বিজেপি ত্যাগ করে তৃণমূল কংগ্রেসে যোগদান করলেন বলে দাবি তৃণমূল নেতৃত্বের।
এই পাশাপাশি,
রাজগঞ্জ ব্লকের সান্ন্যসিকাটা অঞ্চলের অকালুগাছ বুথ থেকে সাব্বির আলী, সেরাজুল হক ও খলিলুর রহমানের পরিবারের ২৪ জন ভোটার সিপিএম ছেড়ে তৃণমূল কংগ্রেসে যোগদান করলেন বলে দাবি তৃণমূল নেতৃত্বের। রাজগঞ্জ ব্লক সভাপতির দলীয় কার্যালয়ে, সম্বর্ধনা সভার পাশাপাশি যোগদান সভার আয়োজন , যোগদানে উপস্থিত ছিলেন জেলা তৃণমূল যুব কংগ্রেসের সভাপতি রামমোহন রায় সমেত রাজগঞ্জ ব্লকের নবনিযুক্ত যুব সভাপতি নীলাদ্রি বোস, সহ সভাপতি আসিমজ্যোতি বর্মন, মহিলা তৃণমূল কংগ্রেসের সভাপতি সর্বানী ধারা, INTTUC র সভাপতি শেখ ওমর ফারুক সমেত অঞ্চল নেতৃত্ববৃন্দ।
রিপোর্ট :- প্রদ্যুত দাস
( জলপাইগুড়ি )
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMrinal Sinha
FollowAug 27, 2025 08:02:52Giridih, Jharkhand:
एभीबी : खंडोली डैम को बचाने की मांग को लेकर आज शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। झारखंड लोक कल्याण मंच के बैनर तले लोगों ने बेंगाबाद अंचल अधिकारी का शवयात्रा निकाला और टावर चौक पर उनका पुतला दहन कर अंतिम संस्कार किया.आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि अंडा फैक्ट्री और मशरूम फैक्ट्री के द्वारा खंडोली डैम में गंदगी फैलाई जा रही है, जिससे जलाशय प्रदूषित हो रहा है। इस संबंध में कई बार सीओ से सीमांकन और बॉउंड्री कराने की मांग की गई, लेकिन अब - तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि आज प्रतीकात्मक रूप से अंतिम संस्कार किया गया है। अब दस दिनों बाद दशक्रम और बारहवें दिन बारहवीं का क्रम किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर खंडोली संरक्षण को लेकर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा और इस मुद्दे को लेकर रांची से लेकर दिल्ली तक आवाज उठाई जाएगी। इस अभियान को खंडोली बचाओ आंदोलन नाम दिया गया है, जिसकी शुरुआत आज से की गई। संगठन ने साफ कहा है कि खंडोली डैम गिरिडीह की धरोहर है और इसे बचाने के लिए किसी भी स्तर तक आंदोलन जारी रहेगा।
बाईट : नागेंद्र चन्द्रवंशी
मृणाल सिन्हा
गिरिडीह, झारखण्ड
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowAug 27, 2025 08:02:430
Report
RZRajnish zee
FollowAug 27, 2025 08:02:35Patna, Bihar:
रजनीश
पटना
Anchor बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर के विरोध में चल रहे राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी की एंट्री हुई.अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे...और भी कई राजनैतिक क्षत्रप आगे इसमें शामिल होंगे...'वोट चोरी' के मुद्दे पर चल रही इस यात्रा में जिस तरह से नेताओं की एंट्री कराई जा रही है, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि यह इंडिया गठबंधन की बिहार साधने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है.
वी/ओ 1 बिहार में विधानसभा चुनाव है सभी राजनैतिक दल अब जमीनी स्तर पर जनता के बीच उतर चुके हैं।महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा लगातार चल रही है जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाल रखी है,अब इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं जबकि अखिलेश यादव समेत दूसरे राज्यों के बड़े नेता भी आगे इसमें शामिल हो रहे हैं
इंडिया गठबंधन ने अपनी रणनीति के तहत इन नेताओं को यात्रा के क्रम में शामिल किया है
ग्राफिक्स इन
महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी, तीज और छठ जैसे अवसरों पर महिला मतदाताओं से सीधा संवाद.
मुस्लिम–यादव समीकरण के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी जातीय और धार्मिक भावनाओं को जोड़ने का प्रयास
युवाओं के लिए तेजस्वी यादव, रोजगार, शिक्षा और पलायन जैसे मुद्दों पर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश
ग्राफिक्स आउट
वी/ओ बिहार में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं और बढ़चढ़ कर मतदान में भागेदारी निभाती हैं,एनडीए का दावा महिला शसक्तीकरण को लेकर इन मतदाताओं पर है ..बिहार में महिला वोटरों को रिझाने के लिए तीज के मौके पर वोट अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी की एंट्री हुई है..हालांकि जेडीयू का कहना है कि किसी को भी मैदान।में उतार लें महागठबंधन।पिच से बाहर है जबकि मुख्यमंत्री लगातार घोषणाओं के जरिए चौका मार राहें हैं
बाइट 1 नीरज कुमार,जेडीयू एमएलसी
वी/ओ यात्रा में अखिलेश के इसमें शामिल होने से मुस्लिम-यादव समीकरण को मजबूती मिलेगी ..
तीज पर प्रियंका को उतार महिलाओं को संदेश देने की कोशिश की गई है और इसका प्रभाव भी देखा जा रहा है।
अखिलेश का यात्रा में शामिल होना... यादव वोटरों के लिए मैसेज है..
राहुल-अखिलेश-तेजस्वी की तिकड़ी मुस्लिमों मतदाताओं के बीच सकारात्मक संकेत हैं।हालांकि आरजेडी का कहना है कि यह मतदाताओं को साधने के लिए नहीं बल्कि उनके अधिकार के।लिए उनके साथ खड़े हैं
बाइट 2 मृत्युंजय तिवारी,आरजेडी प्रवक्ता
वी/ओ बिहार में महिला वोटर सत्ता तक पहुंचाने का रास्ता है और इसका प्रभाव पहले के चुनाव में देखा गया है इसको लेकर प्रियंका गांधी यहां सीधा संवाद कर रही हैं.. बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा का कहना है कि महागठबंधन के लोग कितना भी घूम लें हर तबका के।लोग चाहे महिला हो,युवा हो या समाज के कोई भी वर्ग वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री के नीतियों के साथ है दूसरी ओर.. कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा कह रहे हैं कि सारा ब्लू प्रिंट तेजस्वी यादव का है जबकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सबके हित को लेकर लगातार जुटे हैं लेकिन जब मतदाताओं का अधिकार सुरक्षित रहेगा तभी लोकतंत्र सुरक्षित रह पाएगा।
बाइट 3 नीतीश मिश्रा,मंत्री बिहार सरकार
बाइट 4 प्रेमचंद मिश्रा, कांग्रेस नेता
वी/ओ पक्ष विपक्ष का वोट अधिकार यात्रा को लेकर अपनी दावेदारी है लेकिन राजनैतिक विश्लेषक भी मानते हैं कि महागठबंधन रणनीति के साथ इसमें आगे बढ़ रहा है अदृश्य है अलग अलग वर्ग के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने
बाइट 5 डॉ संजय कुमार राजनैतिक विश्लेषक बाइट अटैच है
पीटीसी रजनीश जी मीडिया पटना
0
Report
AKAlok Kumar
FollowAug 27, 2025 08:01:13Sithmara, Uttar Pradesh:
स्लग – अंतराज्यीय चोर गिरोह का समाजवादी कलेक्शन.... चोर चोरी का सामान जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता को बेचते थे
रिपोर्ट – आलोक त्रिपाठी | कानपुर देहात
अकबरपुर पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी का माल जिला पंचायत सदस्य निखिल गौतम को बेचते थे जो सपा छात्र सभा का ज़िला अध्यक्ष भी है। पुलिस गिरोह के सरगना और चोरी का सामान खरीदने वाले पंचायत सदस्य की तलाश कर रही है। आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर तमंचा और बाइकें बरामद हुई हैं।
घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को अकबरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने बताया कि वह चोरी का माल जिला पंचायत सदस्य तिंगाई निखिल गौतम व एक अन्य को बेचते हैं। निखिल सपा छात्र सभा का जिलाध्यक्ष भी है। पुलिस गिरोह के सरगना व चोरी का सामान खरीदने वाले जिला पंचायत सदस्य की तलाश में दबिश दे रही है।
एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि अकबरपुर थाने के इंस्पेक्टर सतीश सिंह पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। नरिहा मोड़ से आगे रूरा की तरफ तीन बाइक पर सवार छह लोगों को रोका तो सभी भागने लगे। इनमें पांच को पकड़ लिया गया जबकि एक भाग निकला।
पकड़े गए लोगों ने अपने नाम रूरा के सुजनीपुर निवासी दीपराज उर्फ राज यादव, अभय सिंह यादव उर्फ शीलू, भोगनीपुर के सुखसौरा का अनुज संखवार, सचेंडी भौंती का अजीत उर्फ लालू उर्फ लंबू, व गोविंद नगर दबौली वेस्ट का रोहित उर्फ डिंटू बताया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले अकबरपुर में नवीन ज्वैलर्स, कन्हैयानगर, लोहिया नगर व बीएसए कार्यालय के पास फौजी के घर में चोरी की थी। उनके पास से 79.8 ग्राम सोने व 938.4 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए। आरोपितों ने सरगना का नाम गजनेर के दिलावलपुर का सुदेश सचान बताया
बताया कि अलग-अलग जगहों पर रेकी करते हैं और जिन घरों में ताला बंद होता है वहां देररात चोरी करते हैं। सुदेश सचान 10 मिनट के अंदर कई तालों को तोड़ देता है। महाकुंभ स्नान को गए परिवारों के बंद घरों को निशाना बनाया था। रसूलाबाद में मलखानपुर के पास कानपुर-बेला रोड, कहिंजरी व पामा के अलावा कानपुर जिले में सचेंडी, बिल्हौर, शिवराजपुर, राजस्थान के जयपुर व जोधपुर जिलों में चोरी की वारदातें कर चुके हैं।
चोरी का माल सपा नेता जिला पंचायत सदस्य निखिल गौतम व रूरा के गुड्डू सिंह परमार उर्फ गुडडू फौजी को दे देते थे। वह दोनों उस सामान की बिक्री कर उनको रुपये देते थे, दोनों के पास अभी जेवर रखे हुए हैं। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि सरगना व बाकी दोनों की तलाश चल रही है। उनके पकड़े जाने पर पता चलेगा कि आखिर सामान कहां व किसको बेचते थे।
आरोपितों के पास से तमंचा, चोरी करने के उपकरण व तीन बाइक बरामद की हैं। चोरी का माल बेचकर तीनों बाइकें खरीदी गई हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 21 हजार का इनाम दिया गया है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने बताया कि निखिल गौतम की सक्रियता नहीं थी, इसलिए उसे पद से हटाया जा चुका है।
*जिला पंचायत सदस्य पूर्व में हो चुका जिला बदर*
निखिल गौतम पूर्व में जिला बदर किया जा चुका है। करीब नौ वर्ष पहले अवैध शराब पकड़ी गई थी जिसमें उस पर मुकदमा किया गया था और आगे जिला बदर भी किया गया था। बीते वर्ष ही उसे सपा छात्र सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
*विवादों में रहा है सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष पद*
इससे पूर्व सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष पद पर निर्देश यादव था। उस पर भी अवैध शराब समेत अन्य धाराओं के मुकदमे हुए थे। यहां के अलावा नगर के थानों में भी मुकदमा था। अब नया मामला फिर से जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त व्यक्ति के लिए हुआ है। इसको लेकर भी कार्यकर्ता चर्चा करते रहे।
*अलग अलग सदस्यों को लेकर जाता था सरगना*
सरगना सुदेश सचान के संपर्क कई अन्य चोर गिरोह से हैं। वह चोरी की घटनाओं में सदस्य बदल कर ले जाता था। कभी सभी सदस्य को एक साथ लेकर चोरी में नहीं जाता था। वहीं अपना मोबाइल नंबर अधिकांश बंद रखता था। साथ ही सदस्यों के अलावा अन्य किसी को मोबाइल नंबर नहीं देता है। आरोपितों में दीपराज पर चोरी, हत्या समेत अन्य धाराओं के मुकदमे हैं, बाकियों पर भी मुकदमे दर्ज हैं।
*107 बीएनएसएस व गैंग्सटर की होगी कार्रवाई*
एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी व अवैध संपत्तियों का पता कर कुर्क किया जाएगा। वहीं 107 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की कार्रवाई भी होगी।
इस धारा में पुलिस को अधिकार है कि वह मजिस्ट्रेट के पास आवेदन करे कि आरोपितों की जो संपत्ति है वह अवैध ढंग से जुटाई गई है। इसके बाद आरोपित सही जवाब नहीं दे पाता है या सिद्ध नहीं कर पाता तो उसे कुर्क करते हुए पीड़ित परिवारों को वापस करने का आदेश किया जा सकता है। इससे पीड़ित परिवारों को काफी लाभ होगा।
बाइट – राजेश पांडेय ( अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात )
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowAug 27, 2025 08:01:02Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas
bikaner
बीकानेर से खबर
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सिंगापुर प्रवास पर।
Indian Council of Arbitration के अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन,
India–Singapore Corridor: Bridging Markets, Resolving Disputes via ADR विषय पर हुई चर्चा,
आयोजन से भारत में आर्बिट्रेशन संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा,
न्यायिक समाधान प्रक्रिया को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने पर जोर,
ADR के जरिए विवाद निवारण को और प्रभावी व सुलभ बनाने की पहल,
मंत्री ने कहा -
यह आयोजन भारत में Arbitration की संस्कृति को सुदृढ़ करने के साथ ही न्यायिक समाधान की प्रक्रिया को वैश्विक मानकों के अनुरूप और अधिक प्रभावी व सुलभ बनाने की दिशा में अहम कदम
0
Report
RRRaju Raj
FollowAug 27, 2025 08:00:49Delhi, Delhi:
Del crime pc
क्राइम ब्रांड ईस्टर्न रेंज की टीम ने वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है
2 लड़की 17 लड़के है के साथ चीट हुआ
70 लाख की चिटिंग हुई है
आरोपी भारतीय है
19 नेपाली नागरिकों को फेक वीजा रैकेट के ज़रिए चीटिंग किया गया।
आरोपी जैकब जिसकी उम्र 41 साल है। उसके पास से 13 नपाली सिटीजंस के पासपोर्ट रिकवर किया दूसरा रूपेश
जेकब के पास 60 लाख आए
रूपेश 10 लाख आए
सचिन और जॉर्ज ने कंप्यूटर के जरिए वीजा एडिट करके तैयार किया था।
आरोपी जैकब और रूपेश ने 19 लोगो के पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे।
पैसे का ट्रांजेक्शन आशीष पांडेय करता था। आशीष हवाला ऑपरेटर है अलग अलग अकाउंट में नेपाली पैसा डालते थे
सर्बिया का वर्क वीजा दिलाने के काम था। सर्बिया इसलिए भेजने का लालच देता था। की सर्बिया में एक बार 6 महीने काम कर लेने के बाद यूरोपीय देश भेजने का झांसा दिया जाता था।
0
Report
GJGaurav Joshi
FollowAug 27, 2025 08:00:22Nainital, Uttarakhand:
एंकर। कुमाऊँ की आराध्य कुलदेवी मां नंदा–सुनंदा का प्रसिद्ध महोत्सव 28 अगस्त से नैनीताल में परंपरागत विधि-विधान के साथ शुरू होगा। महोत्सव का शुभारंभ नैनीताल सांसद अजय भट्ट करेंगे। रामसेवक सभा से एक दल कदली वृक्ष लेने ज्योलोकोट के चोपड़ा गांव जाएगा से कदली (केले का पेड़) लाएगा जिससे मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। 29 अगस्त को कदली वृक्ष का नगर भ्रमण कराया जाएगा, जबकि 30 अगस्त को इन्हीं कदली वृक्षों से मां नंदा–सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा उत्तराखंडी परिधान पहनकर कदली वृक्ष का स्वागत करेंगी। साथ ही स्कूली बच्चों की झांकियां, छोलिया नृत्य दलों की प्रस्तुति और अखाड़ों की परंपरागत कलाओं का प्रदर्शन भी होगा। 31 अगस्त अष्टमी को मूर्तियों की ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मां नंदा–सुनंदा की मूर्तियों के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद पूरे सप्ताह भर भव्य नंदा महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ सुंदरकांड, भजन संध्या, नंदा चालीसा पाठ और महाभंडारे, दीपदान जैसे धार्मिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। महोत्सव का समापन 5 सितंबर को होगा, जब मां नंदा–सुनंदा के डोले का नगर भ्रमण कराया जाएगा और देर शाम डोले का पारंपरिक नैनी झील में विसर्जन किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करेगा और नैनीताल की सांस्कृतिक–धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करेगा।
बाइट - जगदीश बवाड़ी,महासचिव राम सेवक सभा
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowAug 27, 2025 08:00:08Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जहां आरोपियों ने लाठी और बोतल से हमला कर महिला को गंभीर चोट पहुंचाई। विवाद के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।तालापारा मिनीमाता नगर में गणेश पंडाल में लाइट डेकोरेशन के काम के दौरान साधेलाल गेंदले अपने परिवार के साथ आ गया और गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान उसने पंडाल में मौजूद लोगों पर वार किया, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इसी बीच साधेलाल के बेटों ने भी विवाद बढ़ाया और मां-बहन की गालियां देते हुए हंगामा शुरू कर दिया।विवाद शांत कराने आई पीड़ित की मां पर आरोपी समीर गेंदले ने बीयर की बोतल फेंकी, जो महिला के चेहरे पर लग गई। इससे उनके नाक, मुंह और दांत में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। वहीं आरोपी साहिल गेंदले ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के परिजनों ने इस पुरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने मे की जहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश मे जुट गई है।
बाइट –एसआर साहू
(टी आई सिविल लाइन)
0
Report
Jalalpur, Uttar Pradesh:
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ 50 वर्षीय आसाराम की झटका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह साइकिल से जा रहे थे, तभी रास्ते में खेत में लगी झटका मशीन के संपर्क में आ गए।
बुधवार सुबह ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
1
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowAug 27, 2025 07:51:23Kaithal, Haryana:
Kaithal News
Reporter Vipin Sharma
2708ZDN_KTH_DEATH_R
कैथल जिले के गांव सिसमोर में दुखद हादसा: किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में छाया मातम
कैथल जिले के सिसमोर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय किसान सोहन की करंट लगने से मौत हो गई। सोहन अपने खेत में काम करने गया था, लेकिन बारिश के मौसम के कारण मोटर के आसपास फैले करंट की चपेट में आ गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खेत में जाकर देखा। वहां सोहन का शव पड़ा मिला, जिसका हाथ जला हुआ था। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
सोहन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह तीन बच्चों का पिता और बीमार मां का सहारा था। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया है।
स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात में बिजली की तारों और मोटरों के पास विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गीले मौसम में करंट तेजी से फैलता है, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। किसानों से अनुरोध है कि खेत में जाने से पहले बिजली के उपकरणों की जांच कर लें और खुले तारों से बचें।
इस दुखद घटना ने न केवल सोहन के परिवार, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
बाइट: गांव वालों की
1
Report
RVRaunak Vyas
FollowAug 27, 2025 07:51:12Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas
bikaner
बीकानेर से खबर
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे सिंगापुर,
सिंगापुर एयरपोर्ट पर सी सियाओ वेई एलिस व भारत के उच्चायोग अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत,
मेघवाल के दौरे में भारत-सिंगापुर के बीच विधिक सहयोग पर होगा मंथन,
एडीआर तंत्र को बढ़ावा देने और न्यायिक सुधारों पर होगी चर्चा,
परस्पर सहयोग के नए आयामों को मजबूती देने पर रहेगा फोकस,
भारत–सिंगापुर रिश्तों में एक नए अध्याय की होगी शुरुआत,
मंत्री बोले -
आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्सुक हूँ, जहाँ भारत और सिंगापुर के बीच विधिक सहयोग को और सुदृढ़ करने, एडीआर (वैकल्पिक विवाद निवारण) तंत्र को बढ़ावा देने, न्यायिक सुधारों को आगे बढ़ाने तथा परस्पर सहयोग के अन्य क्षेत्रों को मजबूती देने के पहलुओं पर संवाद किया जाएगा।
4
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowAug 27, 2025 07:51:08Narayanpur, Chhattisgarh:
एंकर -नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। सबसे अधिक असर धनोरा गांव में देखने को मिला, जहां जलभराव के कारण धनोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी घुस गया। गांव के कई हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे ग्रामीणों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।बारिश के चलते बच्चों से भरी एक स्कूल बस भी पानी में फंस गई थी, जिससे हड़कंप मच गया। हालाँकि, समय पर पहुंचे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने बहादुरी और तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी छोटेडोंगर इलाके में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
आज सभी बच्चे ओरछा के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों और बच्चों के परिजनों ने ITBP जवानों का आभार व्यक्त किया। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि आपदा की घड़ी में हमारी सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ जनसेवा के लिए तैयार हैं।
बाइट 01 छात्र
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowAug 27, 2025 07:50:56Durg, Chhattisgarh:
एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग पुलिस ने बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी की गई 19 बाइक भी बरामद की गई है ये सभी अलग अलग इलाको से बाइक चोरी कर उन्हें ग्रामीण इलाकों में कम कीमत में बेच देते थे तो वही इन तीनों युवकों को दुर्ग पुलिस अब जेल भेजने की तैयारी कर रही है.वी/ओ-1 दरअसल दुर्ग पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी शहर के कई थाना क्षेत्र में बाइक चोरी हो रही है जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए टास्क टीम बनाई और यह टास्क टीम दुर्ग जिले के भी लाइन छावनी पाटन और धमधा डिवीजन में चोरी हुई बाइक की विवेचना करने लगी इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि ननकठी गांव का रहने वाला हरीश मानिकपुरी बस से रोज दुर्ग आता है और शहर से बाइक चोरी कर वह अपने गांव की तरफ उसे ले जाकर बेच देता है सूचना मिलने ही दुर्ग पुलिस नेघेराबंदी कर धर दबोचा और उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके साथ इस गैंग में दो लोग और शामिल है जिसमें रूपेश निषाद ने नाबालिक के साथ मिलकर 4 महीने के अंदर 24 बाइक की चोरी की है जिसमें से कुछ बाइक बेची जा चुकी है तो वही अभी भी 19 बाइक रूपेश निषाद के पास ही है इसके बाद पुलिस ने रूपेश निषाद के बताए ठिकाने पर छापा मारा जहां से हरीश मानिकपुरी और उसके एक नाबालिक साथी को गिरफ्तार किया उनसे पूछताछ कि गए तो उन्होंने बताया कि पुरानी घिसी हुई चाबी से बाइक का लॉक खोलकर उसे तोड़कर रफू चक्कर हो जाते थे और फिर उसे बाजार में कम कीमत पर बेच दिया करते थे फिलहाल दुर्ग पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.बाइट-हर्षित मेहर सीएसपी दुर्ग
0
Report
SPSatya Prakash
FollowAug 27, 2025 07:50:49Raipur, Chhattisgarh:
राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS. गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना. UPSC की चयन सूची 2024 को मिली मंजूरी. पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा आईपीएस में पदोन्नत अधिकारी.....
0
Report
MSManish Sharma
FollowAug 27, 2025 07:50:38Aligarh, Uttar Pradesh:
*ब्रेकिंग अलीगढ़ --*
थाने में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,
पिटने वाले लड़के की बहन ने वीडियो बनाकर किया वायरल,
15 जुलाई का बताया जा रहा है संबंधित वीडियो,
पीड़ित को न्याय न मिला तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आंदोलन की दी चेतावनी,
बन्नादेवी थाना कैंपस के है उक्त मारपीट का वायरल वीडियो।
0
Report