Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485005

सतना में चोरों ने किया अधिकारी पर हमला, जानें पूरी कहानी!

Sanjay Lohani
Jun 28, 2025 14:00:41
Satna, Madhya Pradesh
सतना। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इनकम टैक्स विभाग में पदस्थ अधिकारी महेंद्र गुप्ता के सुने घर शनिवार रात चोरी की नीयत से घुसे तीन चोरों ने सोने चांदी और नगदी पर हाथ साफ किया, चोरी की वारदात के समय घर पर पहुंचे अफसर को देख चोरों ने अधिकारी और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में महेंद्र गुप्ता घायल हो गए हैं। घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारी महेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी को लेने देर स्टेशन गए हुए थे। देर रात जब दोनों वापस घर लौटे तो उन्होंने अपनी गाड़ी की आवाज सुनकर चोरों को अलर्ट होते देखा। चोरों ने भागने का प्रयास किया और खुद को बचाने के लिए घर में ही पड़े पत्थर को उठाकर फेंका। एक पत्थर सीधे महेंद्र गुप्ता के सिर पर लगा जिससे वे घायल हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने भागते समय उनकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। हमले के बाद परिजन घबराए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही टीआई सिविल लाइन योगेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना स्थल से कुछ सुराग जुटाए गए हैं, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं अधिकारी महेंद्र गुप्ता का प्राथमिक उपचार कराया गया है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। बाइट योगेंद्र सिंह परिहार टीआई सिविल लाइन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement