Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajnandgaon491441

राजनांदगांव में शिव भक्ति की धूम, शोभायात्रा ने किया सभी का मन मोह!

KSKISHORE SHILLEDAR
Jul 14, 2025 13:34:14
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। सावन मास के पहले सोमवार को राजनांदगांव शहर शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भगवान शिव के चंद्रमौलेश्वर रूप की भव्य शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में शहरवासियों की भारी भागीदारी रही। शोभायात्रा की शुरुआत भगवान शिव की चंद्रमौलेश्वर पालखी के साथ हुई, जिसे भव्य रूप से सजाया गया था। पालखी के साथ-साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु—महिलाएं, पुरुष और बच्चे—उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, झांझरों और शिव भक्ति के गीतों की धुन पर भक्तगण झूमते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का विशेष आकर्षण शिव के विभिन्न रूपों का जीवंत प्रदर्शन था। कई श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के नटराज, भैरव, तांडव नृत्य आदि रूपों का स्वांग रचकर भक्ति भाव का अद्भुत प्रदर्शन किया। युवाओं और बच्चों ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे शहर में एक आध्यात्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान और भंडारे की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय नागरिकों ने भी फूलों की वर्षा कर और आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा शिव भक्ति को जन-जन तक पहुंचाने और सनातन संस्कृति की चेतना को जीवित रखने का एक प्रयास है। सावन मास के इस पवित्र अवसर पर भगवान चंद्रमौलेश्वर की शोभायात्रा ने नगरवासियों को भक्ति और समर्पण से भर दिया। किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top