Back
पानीपत की मस्जिद में 9 साल के बच्चे पर मौलवी दर्दनाक पिटाई का सच
RBRAKESH BHAYANA
Sept 24, 2025 10:18:16
Panipat, Haryana
4 FILES
LOCATION 2C APP PANIPAT
STORY BY RAKESH BHAYANA
मौलवी ने बच्चे को रस्सी से बांधकर पीटा
तालीम लेने नहीं आया तो भड़का
पानीपत की एक मस्जिद में 9 साल के बच्चे को मौलवी ने बुरी तरह पीटा। मौलवी ने बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और लगातार 4 घंटे तक डंडे बरसाता रहा। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक दिन तालीम लेने के लिए मस्जिद नहीं आया था। बच्चा जब घर नहीं लौटा तो मां व मामा उसे ढूंढते हुए मस्जिद पहुंचे। वहां अन्य बच्चों से पूछा, लेकिन किसी को उसका पता नहीं था।
परिवार वाले मौलवी के कार्यालय में गए। बच्चे को बांधकर एक तरफ गिराया हुआ था। बच्चे के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। मौलवी मस्जिद से भाग चुका था। इसके बाद बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
पिता मोहम्मद अंसारी ने बताया कि वह जमींदार के पास ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। सोमवार शाम को उसके पास घर से फोन आया। जिन्होंने बताया कि बच्चे की हालत ज्यादा खराब है, उसे मस्जिद में इमाम ने डंडों से खूब पीटा है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत घर पहुंचा। इसके बाद वे बच्चे की हालत को देखते हुए तुरंत सिविल अस्पताल लाए।
9 साल के बेटे ने परिवार वालों को बताया कि वह रविवार को तालीम लेने मस्जिद नहीं गया था। जैसे ही वह सोमवार दोपहर 3 बजे मस्जिद पहुंचा, तो वहां मौजूद मौलवी ने उसे ये कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह कल क्यों नहीं आया था। बच्चे ने परिवार वालों को बताया कि इमाम ने उसे तब से लेकर शाम 7 बजे तक रस्सी से हाथ-पैर बांधे रखे। इसके बाद वह उसे लगातार डंडों से पीटता रहा। उसके शरीर के कई हिस्सों पर उसने डंडे मारे।
पिता ने बताया कि बच्चा यहां से पहले उत्तर प्रदेश में पढ़ता था। उसे 10 दिन पहले ही गांव से यहां लाए हैं। यहां वह पसीन गांव स्थित मस्जिद में तालीम के लिए जा रहा था। वह रोजाना दोपहर 3 बजे जाता था और शाम 5 बजे घर लौट आता था, लेकिन सोमवार को वह निर्धारित समय पर वापस नहीं आया।
मोहम्मद ने बताया कि शाम करीब 7 बजे काम से लौटी मां ने जब उसे घर पर नहीं देखा, तो वह उसकी तलाश में निकल पड़ी। वह सबसे पहले मस्जिद ही पहुंची। जहां पहुंच कर देखा कि वहां कोई भी बच्चा नहीं था, लेकिन वहां मौजूद लोगों से बच्चे के बारे में पूछा गया, तो किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वहां मौलवी को ढूंढना चाहा, लेकिन वह भी नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि ढूंढते-ढूंढते उसकी पत्नी मौलवी आलीशान के कार्यालय में गई। जहां देखा कि बच्चा फर्श पर हाथ-पैर बंधे हुए पड़ा था। उसका रो-रोककर बुरा हाल था। मां को देखते ही उसने कहा कि मेरे हाथ-पैर खोल दो। इसके बाद रस्सियां खोली गईं। फिर तुरंत उसे अस्पताल ले गए।
डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि बच्चा मदरसा में नहीं पहुंचा था जिसकी वजह से उसे लाठी डंडों से पीटा था जल्दी लाठी डंडे बरामद कर लिए जाएंगे
बाइट सतीश वत्स डीएसपी
बाइट- मोहम्मद अंसारी,पिता
बाइट-माता
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowSept 25, 2025 14:04:030
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowSept 25, 2025 14:03:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 25, 2025 14:03:440
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 25, 2025 14:03:300
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:03:190
Report