icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
803213
CRCHANDAN RAI2 Sept 2025, 02:16 am

बाढ़ में खेल मैदान की बुरी हालत, खिलाड़ी सीढ़ियों पर प्रैक्टिस करने को मजबूर!

Barh, Bihar:बाढ़ शहर का इकलौता खेल मैदान बारिश में पानी से लबालब भर जाता है। यहां प्रैक्टिस कर बच्चे नेशनल, इंटरनेशनल में खेलकर कई मेडल जीत चुके है। लेकिन यहां पूरे मैदान में पानी और कीचड़ होने से रग्बी प्लेयर स्टेडियम की सीढी पर प्रैक्टिस करने को मजबूर हैं। वहीं थोड़ी जगह में बच्चे क्रिकेट और फुलबाॅल की प्रैक्टिस भी करते हैं। स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू से कई बार शिकायत की गई, पर खेल मैदान की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चुनावी सीजन में नेताजी ने हड़बड़ी में शिलान्यास तो कर दिया, लेकिन काम आज तक शुरू नही हुआ है। अंतराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी सह बिहार कोच गौरव चौहान ने बताया कि रग्बी खिलाड़ियों का सालों भर मुकाबला रहता है, इसलिए जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों को ऐसी परिस्थिति में भी प्रैक्टिस करना पड़ता है। खेल मैदान में कीचड़ और पानी है इसलिए सीढी पर खेलना पड़ रहा है। हाल ही में तीन लड़की और दो लड़के एशिया लेवल पर ब्रॉन्ज मेडल लाए है। राष्ट्रीय स्तर पर चार मेडल जीतकर बाढ़ को रग्बी में पहचान दिला चुकी स्वीटी कुमारी ने बताया कि बारिश के दिनों में दो तीन महीना प्रैक्टिस नही कर पाते है। कुछ समय ग्राउंड में और कुछ समय कमरे में प्रैक्टिस कर ही संतोष करना पड़ता है। इस दौरान सिर्फ सीनियर खिलाड़ी ही प्रैक्टिस कर पाते है, जूनियर और नए खिलाड़ी ग्राउंड नही आ पाते है। बच्चे सरकार से ग्राउंड की सुविधा मुहैया कराने की मांग कर रहै है। बाइट रग्बी प्लेयर्स
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा रायसिंहनगर में देशभक्ति का जश्न

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर शहर में भाजपा द्वारा मार्गों से होकर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम वाटिका से हुई, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों की गूंज से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। हाथों में तिरंगा झंडा थामे स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। मुख्य बाजार से होते हुए जब यह यात्रा गुजरी, तो स्थानीय लोगों ने भी इसका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनीष कौशल, जिला महामंत्री कंचन नायक, नगर मंडल अध्यक्ष ललित गर्ग सहित कई प्रमुख भाजपा नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद देशभक्ति के इस सफर का समापन शहीद बीरबल स्मारक पर हुआ। जहां शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
0
0
Report

अयोध्या की भव्य तिरंगा यात्रा: एकता व राष्ट्र सम्मान का संदेश

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डॉ. दिनेश शर्मा ने दिया एकता और राष्ट्र सम्मान का संदेश, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत अयोध्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी पार्क के सामने से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोग वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सिविल लाइंस से चौक घंटाघर तक पहुंचे। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या में तिरंगा यात्रा का विशेष महत्व है। यहां भगवान श्रीराम की मर्यादा और तिरंगे का स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सम्मान के साथ जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद की सीमाएं टूटनी चाहिए और भारत की एकता-अखंडता मजबूत होनी चाहिए। सनातन धर्म और साधु-संतों के सम्मान को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार का सिद्धांत स्पष्ट है—दोषी को संरक्षण नहीं और निर्दोष का अपमान नहीं। साधु-संत देव तुल्य हैं। किसी एक मामले के आधार पर सभी संतों को बदनाम नहीं किया जा सकता। दोषी व्यक्ति को कठोर दंड मिलना चाहिए, लेकिन निर्दोष संतों का अपमान नहीं होना चाहिए। राम मंदिर को लेकर डॉ. शर्मा ने कहा कि राम जन्मभूमि की तपस्या और कारसेवकों के बलिदान को कलंकित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन का संदेश किसी समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने का है। साधु-संतों के खिलाफ अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल करने वालों को जनता चुनाव में जवाब देगी। तिरंगा यात्रा में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर व मिल्कीपुर विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

खड़गे रैली के बाद हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन, बीजेपी-आरएसएस पर कांग्रेस का हमला

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद वहां 'शुद्धिकरण' हवन किया गया। इस पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "यह बीजेपी-आरएसएस सरकार और उनकी विचारधारा के लिए शर्म की बात है? कि एक तरफ तो वे 'तिरंगा यात्रा' निकालने और प्रचार-प्रसार करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ हमारे नेता और विपक्ष के नेता के मामले में समानता के उस सिद्धांत का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, जिसकी गारंटी हमारा संविधान देता है? और जिसे देश और दुनिया मानती है। उत्तराखंड को देखिए, जो बीजेपी शासित राज्य है? और जहां वे बड़े-बड़े दावे करते हैं उसी जगह पर, जहां खड़गे जी और हम सबने रैली की थी, वे शुद्धिकरण कर रहे हैं। यह कैसा 'शुद्धिकरण' है? असल में उत्तराखंड को शुद्धिकरण की ज़रूरत है? - ऐसी विचारधारा, ऐसी सोच और ऐसी घटिया मानसिकता से शुद्धिकरण की। उत्तराखंड को इस बात से भी मुक्त करने की ज़रूरत है? कि ऐसे लोग वहां सत्ता में हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं करते।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में कंगना रनौत ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा: मुद्दे नहीं, नौटंकी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: विपक्ष के विरोध पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, "यह बहुत आपत्तिजनक है। उन्होंने यहां का माहौल पूरी तरह खराब कर दिया है। हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी गृह मंत्रालय से सवाल पूछते हैं, फिर भी कहते हैं कि वे गृह मंत्रालय को बोलने नहीं देंगे। यह कैसा व्यवहार है? वे चर्चा की मांग करते हैं, लेकिन जब चर्चा का मौका दिया जाता है, तो कहते हैं कि उन्हें जवाब नहीं चाहिए... इसका मतलब है? कि उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विकास, देश की तरक्की, अर्थव्यवस्था या रक्षा से जुड़े मुद्दे खत्म होने के बाद, वे बस यहां नौटंकी कर रहे हैं।
0
0
Report

बहराइच में मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों में राहत

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, ख़बर बहराइच से है,जहां थाना हरदी इलाके में पिछले कई दिनों से दहशत फैलाने वाली मादा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गयी। वन विभाग की टीम ने गंगापुरवा, बाजपेई पुरवा स्थित सतनाम सिंह के फार्म हाउस में लगाए गए पिंजरे में तेंदुए को कैद करने में कामयाब रहे। वन विभाग के द्वारा पिंजरे में कैद की गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 वर्ष है। जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में पेपरलेस निबंधन 17 अगस्त से शुरू, घर पर भी निबंधन का प्रावधान

Patna, Bihar:बिहार में जमीन-जायदाद के निबंधन की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। 17 अगस्त से राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल राज्य के 141 निबंधन कार्यालयों में से 51 में पेपरलेस निबंधन की व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि बाकी कार्यालयों में भी इसे जल्द लागू किया जाएगा। राजस्व चोरी रोकने के लिए एआईजी स्तर के अधिकारियों को हर सप्ताह 10 निबंधन कार्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन जिलों में पेपरलेस निबंधन की प्रगति कम है, वहां तेजी से व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। नई व्यवस्था के तहत 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर पर ही निबंधन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए भी घर पर निबंधन की सुविधा देने का निर्देश दिया गया है। विभाग का लक्ष्य निबंधन प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनाना है, साथ ही निबंधन में होने वाली गड़बड़ियों और राजस्व चोरी पर भी प्रभावी रोक लगाना है।
0
0
Report

ओम प्रकाश राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप; गुंडागर्दी और धमकी का मामला

Noida, Uttar Pradesh:ओम प्रकाश राजभर सपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप Om Prakash Rajbhar @oprajbhar अखिलेश यादव जी! राजनैतिक मतभेदों में हिंसा और गाली गलौज की जगह नहीं होनी चाहिए। कल आपके कार्यकर्ताओं ने जो किया, उसको कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता। कल आपके कार्यकर्ता ने जो किया है, वो सिर्फ ग़लत ही नहीं, बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है। सुभासपा के कार्यालय पर कल आपके लोगों ने कार्यालय प्रभारी श्री धर्म प्रकाश जी से गाली-गलौच की, हाथा-पाई की, पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। आपके पालतू गुंडे इस हद तक उतर गए हैं। राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर हमला कर रहे हैं और आप ये सब देखकर मुस्कुरा रहे होंगे। क्या ये आपके कहने पर हो रहा है? या आपके दोनों चाचाओं ने आपके कार्यकर्ताओं को इशारा किया है? लड़ाई लड़नी तो जनता के बीच आईये, मुद्दों की बात करिए। गुंडई से सपा चल सकती है, लोकतंत्र नहीं चलता है。 वैसे, अखिलेश जी एक बात जान लीजिए। ओम प्रकाश राजभर नाम है मेरा। महराजा सुहेलदेव का वंशज हूं। कंसवादियों से न मैं डरता हूं और न मेरे कार्यकर्ता。 बाकी आपके पालतू गुंडे का हिसाब कानून करेगा। देखते जाइए。 जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top