Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar226020

हरियाणा में मिली बौद्ध स्तूप की रहस्यमयी खोज ने इतिहास को हिला दिया!

PPPraveen Pandey
Jul 16, 2025 10:14:08
Kanpur, Uttar Pradesh
- महाभारत काल की जमीन के नीचे मिले बौद्ध स्तूप - IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने यमुनानगर में किया GPR सर्वे - हरियाणा में ज़मीन के नीचे दिखे स्तूप,छोटी कोठरियों के अवशेष - यह अवशेष बौद्ध संस्कृति से संबंधित हो सकते हैं। ANCHOR-IIT कानपुर की टीम ने हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने इतिहास के पन्नों को फिर से पलट कर रख दिया है। ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार यानी GPR तकनीक से किए गए सर्वे में ज़मीन के नीचे स्तूप, पुरानी दीवारें और छोटी कोठरियों के संकेत मिले हैं। ये अवशेष बौद्ध काल से जुड़े हो सकते हैं। IIT के वैज्ञानिकों का कहना है कि इन ढांचों की गहराई करीब 6 से 7 फीट है और ये 2000 साल पुराने भी हो सकते हैं। इस सर्वे में जो संकेत मिले हैं, वे किसी बौद्ध स्थल की ओर इशारा कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, करीब 6 से 7 फीट गहराई पर गोलाकार ढांचे, पुरानी दीवारें, और कोठरीनुमा कमरे देखे गए हैं। ये अवशेष संभवतः स्तूप, ध्यान केंद्र या रिहायशी परिसर रहे होंगे। IIT कानपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े प्रोफेसर डॉ. मलिक ने बताया कि संरचनाओं की सटीक उम्र जानने के लिए नमूनों को डेटिंग प्रक्रिया में भेजा गया है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही यह तय हो पाएगा कि यह स्थल वास्तव में बौद्ध युग से जुड़ा है या किसी और प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है।यदि पुरातत्व विभाग से स्वीकृति मिलती है, तो यहां औपचारिक खुदाई की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। Byte डॉ जावेद मालिक, प्रोफेसर IIT कानपुर
9
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top