Back
जिलाधिकारी ने स्याना चट्टी में झील की स्थिति का लिया जायजा!
HNHEMKANT NAUTIYAL
Aug 22, 2025 09:16:19
Uttarkashi, Uttarakhand
स्लग-स्यानाचट्टी में पहुंचे जिलाधिकारी स्थिति का लिया जायजा अधिकारियों को दिए निर्देश
रिपोर्ट-हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी
एंकर-उत्तरकाशी स्याना चट्टी में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पहुंचे साथ ही स्याना चट्टी में बनी स्थाई झील की स्थिति का जायजा लिया स्यानाचट्टी में रेस्क्यू टीमें लगातार अस्थाई झील को खोलने का कार्य कर रही है वही राहत की बात है कि कल की अपेक्षा आज झील का जलस्तर काफी कम हो गया है वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि कुपड़ा गाड़ से लगातार आ रहे मलबे के कारण स्यानाचट्टी बार-बार अस्थाई झील बन रही है। वही सुविधा के लिए यहां पर मोटर बोट रखी गई है साथ ही जिन पीड़ितों की प्रॉपर्टी क्षतिग्रस्त हुई है इसका आंकलन करवाया जाएगा और उन पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है वही आज झील का जलस्तर काफी कम हो गया है और झील खोलने के लिए लगातार रेस्क्यू टीमें में कार्य कर रही है।
बाइट-प्रशांत कुमार आर्य जिलाधिकारी उत्तरकाशी
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MGMohd Gufran
FollowAug 22, 2025 10:36:47Prayagraj, Uttar Pradesh:
प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर,
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई,
सूट नंबर 17 को प्रतिनिधि घोषित करने के मुद्दे पर मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट से की मांग,
अन्य वाद की कार्यवाही पर हाईकोर्ट से रोक लगाए जाने की मांग की,
मुस्लिम पक्ष ने कहा अगर सूट नंबर 17 को प्रतिनिधि घोषित किया गया है तो अन्य वाद की प्रोसिडिंग पर रोक लगे,
कोर्ट ने मामले में हिंदू पक्ष से मामले में जवाब दाखिल करने को कहा,
12 सितंबर को अब मामले में हाईकोर्ट अगली सुनवाई करेगा,
मथुरा कोर्ट में दाखिल कुल 18 वाद को हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया है,
हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए सूट नंबर 17 को प्रतिनिधि घोषित किया है।
0
Report
AKAtul Kumar
FollowAug 22, 2025 10:36:41Mainpuri, Uttar Pradesh:
स्लग - छेड़खानी के विरोध पर जमकर मारपीट, 3 लोग गंभीर घायल
रिपोर्ट - अतुल सक्सेना
जिला - मैनपुरी
दि. 22/08/2025
एंकर - मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में 11वीं छात्रा से छेड़खानी का विरोध करना पारिवारी जनों को महंगा पड़ गया, दबंगों ने छात्र के भाई समेत तीन लोगों की लाठी डंडे और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में मैनपुरी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद चार नामजदों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के प्रयास में पुलिस दविश दे रही है।
बीओ - पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरमंडी का है, पत्थरमंडी निवासी 11वीं क्लास की छात्रा को घर से निकलते बैठते मोहल्ले के ही 4 मनचले परेशान करते थे, जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिवारिजनों से की तो परिवारिजनों ने आरोपी लड़को के घर पर शिकायत की तो समझोते के बाद मामला ठन्डे वस्ते में चला गया लेकिन आरोपी लड़कों ने फिर से लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। छात्रा को स्कूल से आते समय आरोपी लड़कों द्वारा फिर परेशान किया गया। घटना की सूचना छात्रा के भाई अखंड को लगी तो अखंड अपने 2 साथियों के साथ आरोपी लड़को से बात करने गया तो आरोपियों 4 युवकों द्वारा छात्रा के भाई अखंड और उसके 2 साथियों के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगो द्वारा चाकू से भी हमला किया गया, जिसमें तीनों लड़के लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तो पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी कृष्णा यादव, राम शर्मा, प्रयांशु सक्सेना और हर्षित की गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बाईट - रवि गौर, घायल का पिता
बाईट - संतोष कुमार, CO सिटी
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowAug 22, 2025 10:36:18Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
एंकर :--- बड़ौत शहर के दिगंबर जैन इंटर कालेज में आज उस वक़्त बड़ा हादसा होने से बच गया ज़ब क्लासरूम में कक्षा 10 के बच्चों पर लिंटर का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। हादसे में तीन बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए, जिन्हे अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कालेज की यह लापरवाही सामने आयी है कि छत के लिंटर कि मरम्मत के दौरान ही क्लासरूम में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। हालांकि कालेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि जिस कक्षा में हादसा हुआ है वहां पर वर्तमान में लिंटर की मरम्मत का कार्य बंद था एक बच्चे के सर में चोट लगी है। आपको बता दें कि क्लासरूम में 30 बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे ओर लिंटर का प्लास्टर गिरने के बाद भगदड़ मैच गई थी |
बाईट :--- योगेंद्र वर्मा ( प्रधानाचार्य, दिगंबर जैन इंटर कॉलीज )
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowAug 22, 2025 10:36:01Bulandshahr, Uttar Pradesh:
बुलंदशहर: मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चांद मोहम्मद, सईद, व कबाड़ी रिज़वान गिरफ्तार।
दिन में रेकी करके रात में नलकूप मोटर खोलकर तांबे का तार निकाल लेते थे शातिर।
पुलिस का दावा, कबाड़ी रिज़वान को चोरी का माल बेच दिया करते थे शातिर चांद और सईद।
आरोपियों से 21 किलो तांबे का तार, 1 ट्यूबवेल का कवर, 35 हज़ार नक़दी बरामद।
आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध चाकू, बाइक व चोरी करने के उपकरण बरामद।
मुखबिर की सूचना पर सिकंदराबाद पुलिस ने की गिरफ्तार किये तीनों शातिर।
बाइट - शंकर प्रसाद एसपी सिटी
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowAug 22, 2025 10:35:540
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowAug 22, 2025 10:35:44Lucknow, Uttar Pradesh:
राजधानी लखनऊ में स्कूली वाहन चालकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है चरित्र सत्यापन में 500 से ज्यादा ऐसे ड्राइवर पाए गए हैं जो की अपराधिक प्रवृत्ति के हैं ऐसे ड्राइवरों के प्रमाण पत्र रोके जाने समेत उनको स्कूली वैन ना चलाने के निर्देश जारी हुए हैं। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने सख्त चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि बिना सत्यापन कोई भी स्कूली वाहन नहीं चल सकेगा। इस मामले पर स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने कहा कि यह बिल्कुल सही निर्देश है कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के ड्राइवर के कारण हम जैसे मेहनती ड्राइवरों का नाम भी बदनाम होता है उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ड्राइवर ने बताया कि उनके पास एक भरोसा कार्ड है जो की परिवहन विभाग से चरित्र सत्यापन के बाद ही मिलता है। ऐसे में जिन लोगों के पास यह कार्ड नहीं है उनका सत्यापन कराना चाहिए।
Wt + tt - school ke bahar se
वही इस मामले पर अभिभावकों ने कहा कि हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है और यह निर्देश तो पहले ही जारी कर देना चाहिए था क्योंकि लखनऊ में तमाम ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब स्कूली ड्राइवर ने बच्चियों के साथ गलत हरकत की ऐसे में यह निर्देश स्वागत योग्य है।
बाइट - अभिभावक
वही इस मामले पर यूपी unaided प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेंट जोसेफ स्कूल के md अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला स्वागत योग्य है अपराधिक प्रवृत्ति के ड्राइवर स्कूली वैन ना चलाएं इसका सख्ती से पालन हो और हम भी यह भरोसा दिलाते हैं कि हमारे संगठन के मेंबर स्कूल में भी कोई भी ऐसा ड्राइवर नहीं होगा जिसकी कोई अपराधिक प्रवृत्ति हो हम सत्यापन करके ही किसी को गाड़ी चलाने देंगे।
बाइट - अनिल अग्रवाल (mobile byte)
0
Report
JPJai Pal
FollowAug 22, 2025 10:35:39Varanasi, Uttar Pradesh:
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी में मना जश्न.
वाराणसी के डॉग लवर्स ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न.
काशी में पिछले कई सालों से अपना घर आवारा कुत्तों के नाम कर चुकीं स्वाति बलानी ने आवारा कुत्तों को बताया परिवार का सदस्य.
स्वाति सैकड़ों आवारा, बेसहारा, घायल कुत्तों को अपने घर में रखकर उसका ख्याल परिवार के सदस्य की तरह रखती हैं.
स्वाति ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जानवर प्रेमी बहुत खुश हैं इन आवारा कुत्तों को अब हमसे दूर नहीं किया जा सकता.
स्वाति ने बताया कि इन कुत्तों के रख-रखाव के लिए नगर निगम को काम करना चाहिए एवं इनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी भी किया जाना चाहिए.
स्वाति के यहां और भी डॉग लवर्स इस फैसले का जश्न मनाने पहुंची तो उन्होंने भी बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया.
सड़कों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर कहा कि यदि हम सड़क पर नहीं खिलाएंगे तो कहां खिलाएं.
TT-1-: स्वाति बलानी, एनिमल लवर, वाराणसी
TT-2-: शहर के अलग-अलग जगहों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाली डॉग लवर्स से बातचीत.
Jai Pal Varanasi
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowAug 22, 2025 10:35:24Kanpur, Uttar Pradesh:
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ापुर में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़ापुर गांव निवासी प्रेम कुमार शिल्पकार आज सुबह बकरी के लिए टायरा (पकड़ की पत्ती) काटने के उद्देश्य से गांव के पास स्थित पहाड़ापुर बाजार में गए थे। इसी दौरान वह एक पेड़ के पास पहुंचे जहां से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही थी। अनजाने में प्रेम कुमार विद्युत करंट की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रेम कुमार शिल्पकार अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और पांच बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
0
Report
NSNavdeep Singh
FollowAug 22, 2025 10:35:00Moga, Punjab:
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਾਧੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ।
ਕਿਹਾ ਆਹ ਜਿਹੜੇ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਲੁਟੇਰੇ ਆਏ ਸੀ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਜਮੀਨ ਖੋਹਣ ਪਾਸੇ ਆਏ ਸੀ ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸ਼ਕਤੀ ਸਾਹਮਣੇ ਉਹ ਖੜ ਨਹੀਂ ਸਕੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਦਮ ਵਾਪਸ ਲੈਣੇ ਪਏ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਵਧਾਈ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸਮੂਚੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਡੱਟ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਖੜੇ ਜੋ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਜਾਣਾ ਪਿਆ।
ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਮੋਗੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਫਤਿਹ ਰੈਲੀ ਅਸੀਂ 31 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਮੋਗਾ ਵਿਚ ਕਰਾਂਗੇ ਅਤੇ ਨਾਲੇ ਅਸੀਂ ਪਲਾਨ ਦੱਸਾਂਗੇ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣਾ ਅਤੇ ਅਗਲੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਚ ਕਿਉਂਕਿ ਜਿੰਨੀ ਦੇਰ ਆ ਰਹਿਣਗੇ ਜਿੰਨੇ ਦਿਨ ਇੱਥੇ ਰਾਜ ਕਰਨਗੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਰਬਾਦ ਕਰਨਾ ।
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਡਿਟੇਨ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਬੋਲੇ ਡੈਮੋਕਰੇਸੀ ਵਿੱਚ ਹਰ ਬੰਦੇ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਣ ਦਾ ਪਰ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਲੁਟੇਰੇ ਡੈਮੋਕਰੇਸੀ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਆ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹੈ ।
0
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowAug 22, 2025 10:33:13Fazilka, Punjab:
ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕਾਵਾਂਵਾਲੀ, ਮੁਹਾਰ ਜਮਸ਼ੇਰ ਤੇ ਹੋਰ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਓਵਰਫਲੋ ਹੋ ਕੇ ਆਏ ਪਾਣੀ ਨੇ ਤਬਾਹੀ ਮਚਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ । ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਫਸਲਾਂ ਤਬਾਹ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਨੇ । ਤਾਂ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜਲ ਸਰੋਤ ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਪਹੁੰਚੇ । ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਵਣਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸਰਹਦੀ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਦੌਰਾਨ ਕਰ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowAug 22, 2025 10:32:51Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल नगर पालिका परिषद के 150 से अधिक नियमित कर्मचारियों का इस महीने का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है। आज कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर नपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और जल्द तनख्वाह करने की मांग कलेक्टर से की है। कर्मचारियों का आरोप है कि परिषद के सीएमओ ने उनकी तनख्वाह रोककर ठेकेदारों को भुगतान कर दिया है। नगर पालिका सीएमओ ने बजट नहीं होने का दिया हवाला।कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदारों के बिल समय पर पास कर भारी भरकम पेमेंट कर दिया गया, लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इसकी वजह से उनके घरों में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। लोन की किस्तों और त्योहारों में परेशानी बढ़ गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उनका कहना है कि बिना वेतन परिवार चलाना असंभव है और प्रशासन की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ केवल अपने कमीशन और ठेकेदारों की परवाह कर रहे हैं,कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों के आरोप को लेकर बैतूल नपा सीएमओ ने कहा कि जो बजट था उसमें कम तनख्वाह वाले कर्मचारियों का रक्षाबंधन के पहले पेमेंट कर दिया गया है। बजट खत्म होने के कारण बाकी कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं हो पाई है,बजट की व्यवस्था की जा रही है और जल्दी कर्मचारियों को तनख्वाह कर दी जाएंगी।
बाइट -1- मदन लाल विन्नोदकर,अध्यक्ष नपा कर्मचारी संघ बैतूल
बाइट -2- सतीश मत्सेनिया,सीएमओ नपा बैतूल
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowAug 22, 2025 10:32:39Keonjhar, Odisha:
ଆଙ୍କର _କେନ୍ଦୁଝର ଅଞ୍ଜର ସରକାରୀ ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଜଣେ ଦ୍ଵିତୀୟ ଶ୍ରେଣୀ ଛାତ୍ରୀ କୁ ଗତକାଲି ସ୍କୁଲ ଛୁଟି ସମୟ ରେ ସ୍କୁଲ୍ ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହରେ ତାଲା ପକାଇ ପଳାଇ ପଳାଇ ଥିଲେ ସ୍କୁଲ କର୍ତୁପକ୍ଷ | ଛାତ୍ରୀ ଟି ନାଁ ଯୋଛନା ଦେହୁରୀ | ତାକୁ ଆଜି ସକାଳେ ପରିବାର ଓ ଗାଁ ଲୋକେ ଉଦ୍ଧାର କରି ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟ କୁ ନେଇଛନ୍ତି । ପ୍ରକାଶ ଯେ ଗତକାଲି ସ୍କୁଲ ଛୁଟି ପରେ ଅପରାହ୍ନ 4 ଟା ସମୟରେ ସ୍କୁଲ କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷ ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହ ଏବଂ ସ୍କୁଲ ରେ ତାଲା ଦେଇ ପଳାଇଥିଲେ l କିନ୍ତୁ ଟୁନା ଦେହୁରି ଙ୍କ ଦିତୀୟ ଶ୍ରେଣି ଝିଅଟି ସ୍କୁଲ ଗୃହରେ ରହିଯାଇଥିଲା l ସ୍କୁଲରୁ ନଫେରିବା ପରେ ଘର ଲୋକ ବହୁତ ଖୋଜାଖୋଜି କରି ପାଇନଥିଲେ l ପରେ ଆଜି ସ୍କୁଲ ରୋଷେୟା ଆସି ସକାଳ 9 ଟା ରେ ସ୍କୁଲ ଖୋଲିବା ପରେ ଝିଅଟି ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହର ଝରକା ରେଲିଂରେ ଝୁଲି ରହିଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା l ଝିଅଟି ବାହାରିବାକୁ ଚେଷ୍ଟା କରି ନିଜର ସମଗ୍ର ବଳ ଖଟାଇ ଲୁହା ରେଲିଂକୁ ବଙ୍କା କରିଥିଲେବି ଗୋଡ ଦୁଇଟି ବାହାରି ଥିବା ବେଳେ ଅଣ୍ଟାରୁ ମୁଣ୍ଡ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଲଟକି ରହି ରାତି ସାରା କଷ୍ଟ ପାଇଥିଲା l ପରେ ପରିବାର ଲୋକ ଏବଂ ଗ୍ରାମବାସୀ ଝିଅଟିକୁ ଏପରି ଅବସ୍ଥା ରେ ଦେଖିବା ପରେ ଗାଁ ରେ ରହୁଥିବା ରୋଷେୟା ଠାରୁ ଚାବି ଆଣି ଶ୍ରେଣୀ ଗୃହ ର କବାଟ ଖୋଲି
ଝରକାର ଲୁହାକୁ ବଙ୍କା କରି ଝିଅ କୁ ଉଦ୍ଧାର କରିଥିଲେ । ପରେ ଝିଅର ବାପା ଓ ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ ଝିଅ କୁ ନେଇ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟରେ ଚିକିତ୍ସିତ କରାଇ ସ୍କୁଲ କୁ ଫେରାଇ ଆଣିଛନ୍ତି । ବର୍ତମାନ ଝିଅ ଟି ସୁସ୍ଥ ଥିବା ସ୍କୁଲ ଓ ଗଣଶିକ୍ଷା ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି ।
ବାଇଟ-(୧)-ଝୁନୁ ଦେହୂରୀ -( ଛାତ୍ରୀ ର ମା )
ବାଇଟ-(୨)- ରୀନା ଖାଁ -( ଅଞ୍ଜର ଗ୍ରାମବାସୀ )
ବାଇଟ-(୩)-ଭୁବନେଶ୍ୱରୀ ପାତ୍ର -( ଅଞ୍ଜର ଗ୍ରାମବାସୀ )
ବାଇଟ-(୪)- ସୀତା ପାତ୍ର -( ରୋଷେଇୟା )
ବାଇଟ-(୫)- ସଞ୍ଜିତା ଦାଶ -( ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ )
ବାଇଟ-(୬)- ନିରଞ୍ଜନ ନାଏକ -( ବିଆରସିସି )
0
Report
RSRavikant Sahu
FollowAug 22, 2025 10:32:34Simdega, Jharkhand:
location-simdega
ravikant
सिमडेगा- जिला पुलिस और जीएसटी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पिछले तीन दिनों से लगातार जुटाई गई सूचना और प्लानिंग के बाद टीम ने बीते दो दिनों में 2 ट्रकों को पकड़ा है, जिनमें अवैध पान मसाला समेत अन्य सामान लदा हुआ था।
जब्त माल की कीमत लगभग 47 लाख रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि यह अवैध सामान ओड़िशा की ओर से परिवहन किया जा रहा था।
पकड़े गए सभी सामानों को जीएसटी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
SSsubhash saheb
FollowAug 22, 2025 10:32:25Dhamtari, Chhattisgarh:
स्लग – कर्मचारी संघ का धरना, विभागों का कामकाज ठप
एंकर..... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को धमतरी जिले के सैकड़ों कर्मचारी गांधी मैदान के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठे…संगठन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को घेरा..धरना स्थल पर जुटे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 2% महंगाई भत्ता दिए जाने, वेतन विसंगति दूर करने और पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने जैसी अहम बातें शामिल हैं…धरने का असर जिले के विभिन्न विभागों पर साफ देखने को मिला…स्कूल, कालेज कलेक्ट्रेट,तहसील, निगम ,एसडीएम कार्यालय और कई अन्य शासकीय दफ्तरों में ताले लटक गए, जिससे आम जनता को कार्य कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा….बहरहाल कर्मचारियों ने सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की चेतावनी दी है…अगर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन को और उग्र करने की बात की है।
बाईट - चंदू लाल चंद्राकर संयोजक कर्मचारी यूनियन
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowAug 22, 2025 10:32:17Noida, Uttar Pradesh:
नौकर ने रचा था लाखों की चोरी का खेल, पुलिस ने किया खुलासा
थाना सेक्टर-142 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक ऐसे नौकर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही मालिक के घर में बड़ी चोरी को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने चोरी हुए करीब 800 ग्राम सोना और करीब पौने 6 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सोने और नकदी की कुल कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नौकर काफी समय से घर में काम कर रहा था और उसने घर के अंदर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया। इसके बाद उसने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गया।
पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद करवा दिया।
बाइट डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी
0
Report