500029
तेलंगाना हाई कोर्ट में वकील की दिल का दौरा पड़ने से मौत!
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A Advocate dies of heart attack in Telangana High Court. The tragic incident occurred in full public view, as staff and clients watched helplessly. The deceased has been identified as former Special Government Pleader, Sri Parsa Anantha Nageshwar Rao. Several advocates have expressed their deep condolences to Nageshwar Rao's family.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संत गणिनाथ महाराज की पूजा-अर्चना कर लिया सेवा और शिक्षा का संकल्प
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज के प्रांगण में स्थापित श्री श्री 1008 संत गणिनाथ महाराज की मूर्ति पर पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं सहभोज समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदु गुप्ता और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया व चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ‘डायमंड’ रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामदास गुप्ता, संजय मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। पूजनकर्ता पुरोहित चंकी बाबा ने विधि-विधान से पूजन एवं हवन कराया। वक्ताओं ने संत गणिनाथ महाराज के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने, गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद तथा समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।0
0
Report
आगरा के ऑटो चालकों के विवाद नेशनल हाईवे को अखाड़ा बना; प्रशासन कब उठाएगा ठोस कदम?
Hathras, Uttar Pradesh:आगरा में सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि नेशनल हाईवे ही अखाड़े में बदल गय अब देखना होगा कि अतिक्रमण और ऑटो चालकों की मनमानी पर प्रशासन कब ठोस कदम उठाता है।0
0
Report
गाजीपुर में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी: चार गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जमीन के नाम पर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब! सपा नेत्री समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट सपा नेत्री बिंदुबाला बिंद समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज रुपये लेकर न जमीन, न पैसा वापस! धमकी और ठगी के आरोप में गैंगस्टर की कार्रवाई डीएम की मंजूरी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, कथित गिरोह पर कसा शिकंजा जमीन दिलाने के नाम पर कथित ठगी और धमकी के मामले में बड़ा एक्शन पुलिस के अनुसार गिरोह लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था आरोप है कि न जमीन दिलाई जाती थी और न ही रकम वापस की जाती थी रुपये मांगने पर पीड़ितों को धमकाने और मारपीट करने के आरोप भी लगे हैं दो अलग-अलग मामलों में पहले से दर्ज मुकदमों की विवेचना पूरी हो चुकी है जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद पुलिस ने गैंगचार्ट तैयार कर कार्रवाई की चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है गाजीपुर में जमीन दिलाने के नाम पर कथित ठगी और लोगों को धमकाकर आर्थिक लाभ कमाने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सपा नेत्री बिंदु बाला बिंद समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि यह गिरोह लोगों से लाखों रुपये लेकर न तो जमीन दिलाता था और न ही पैसा वापस करता था। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद गैंगचार्ट तैयार कर यह कार्रवाई की गई है। इस बात की पुष्टि सीओ सिटी अनिल कुमार ने की है। बता दें कि गाजीपुर में जमीन के नाम पर कथित ठगी और धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सपा नेत्री बिंदुबाला बिंद समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मीरनपुर सक्का निवासी बिंदुबाला बिंद, उनके पति केशव बिंद, अच्छेलाल बिंद और बबलू राम पर आरोप है कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में लोगों को झांसा देकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित सरगना अच्छेलाल बिंद जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से बड़ी रकम वसूलता था। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो जमीन उपलब्ध कराई जाती थी और न ही पैसा लौटाया जाता था। जब पीड़ित अपने रुपये वापस मांगते थे तो उन्हें कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मार्च 2026 में मनवासी देवी ने धोखाधड़ी और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके खाते से 7 लाख 50 हजार रुपये अच्छेलाल बिंद के पिता के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। इसके अलावा जीउती देवी ने भी कृषि भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और वापस न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों मामलों की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए हैं और मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की कथित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंगचार्ट तैयार कर जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किया गया, जिसके बाद चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ से सनातन वैदिक राष्ट्र के संदेश की यात्रा, महंत के तीखे आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण के संदेश को लेकर सम्पूर्ण भारत यात्रा पहुंची यात्रा के दौरान महंत यति यतेंद्रानंद गिरी ने राजनीतिक दलों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखे आरोप लगाए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों के आगे नतमस्तक हो चुकी हैं और हिंदुओं के हितों की अनदेखी की जा रही है वहीं उन्होंने हिंदू महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई अलीगढ़ पहुंची सम्पूर्ण भारत यात्रा के दौरान महंत यति यतेंद्रानंद गिरी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों के आगे झुक चुकी हैं महंत ने हिंदुओं के लिए अलग सनातन वैदिक राष्ट्र की मांग करते हुए कहा कि वहां मस्जिद और मदरसों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए उन्होंने नेताओं पर हिंदू महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उदासीनता का आरोप लगाया साथ ही आरएसएस पर भी हिंदुओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया महंत ने कहा कि यात्रा देशभर में सनातन वैदिक राष्ट्र के संदेश को लेकर आगे बढ़ेगी0
0
Report
युद्ध अभ्यास 2026: भारतीय नस्लों के डॉग्स ने अमेरिकी सेना के साथ दिखाया जोश
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय सेना के डॉग्स - राइस, विक्टर, ज़ैक और राउडी 'एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास 2026' में हिस्सा ले रहे हैं। ये डॉग्स खास ऑपरेशन के दौरान सैनिकों की मदद करने में अपनी भूमिका दिखा रहे हैं। अमेरिकी सेना के साथ प्रोफेशनल एक्सचेंज के तहत, इन डॉग्स ने रूम-इंटरवेंशन और रैपलिंग जैसी ड्रिल्स में हिस्सा लिया। इन प्रदर्शनों से अमेरिकी सेना के जवानों को मुश्किल टैक्टिकल स्थितियों में सैनिकों के साथ इनकी ट्रेनिंग, फुर्ती और काम करने के तरीके को देखने का मौका मिला। रामपुर हाउंड्स 'रामपुर हाउंड' नस्ल के हैं, जो भारत की अपनी नस्ल है और भारतीय सेना सैन्य कामों के लिए इनका इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ा रही है। ज़ैक 'बेल्जियन मालिनोइस' नस्ल का है, जबकि राइस 'लैब्राडोर रिट्रीवर' है। इन डॉग्स के पास भारत की उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर तैनाती का ऑपरेशनल अनुभव भी है। रामपुर हाउंड्स ने पहले मेघालय के उमरोई में एक इंटरनेशनल मल्टीनेशनल एक्सरसाइज के दौरान अपनी काबिलियत दिखाई थी और बाद में उन्हें मणिपुर सीमा पर तैनात किया गया था, जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया था। इनके साथी डॉग्स को 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जालंधर और अमृतसर सेक्टर में भी तैनात किया गया था, जिसने अलग-अलग माहौल में इस नस्ल के डॉग्स की ऑपरेशनल उपयोगिता, ढलने की क्षमता और भरोसेमंद होने का पता चलता है। युद्ध अभ्यास 2026 में इनकी भागीदारी सेना के डॉग्स, खासकर भारतीय नस्लों की बढ़ती भूमिका और इन बहुत अच्छी तरह से ट्रेंड जानवरों और उनके हैंडलर्स के बीच करीबी तालमेल को और भी उजागर करती है। (स्रोत: भारतीय सेना)0
0
Report
खैरथल नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी, मतदान समय निर्धारित
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल नगर परिषद सभापति चुनाव के लिये प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है, आज किशनगढ़बास एसडीएम सत्यवीर सिंह यादव चुनाव प्रभारी लालचंद वर्मा, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि सभापति चुनाव के लिये अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। जिन पार्षदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है, उन्हें मतदान से पहले शपथ दिलाई जाएगी और इसके बाद वे मतदान कर सकेंगे। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी पार्षद को किसी विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिये बाध्य नहीं किया जाएगा। साथ ही मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिये नगर परिषद के सभापति कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें एक एक पार्षद को अंदर बुलाकर मतदान कराया जाएगा और अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई मंडी गेट से अंबेडकर चौक तक बैरिकेडिंग की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
AGTF की दबिश: जोधपुर में लॉरेंस-आरजू गैंग के 2 इनामी शूटर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:नेपाल से जोधपुर पहुंचे 10 लाख के इनामी शूटर, बड़ी रंगदारी से पहले दबोचे गए, लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के हैं शार्प शूटर जोधपुर में राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स AGTF ने बड़ी कार्रवाई की है..लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग से जुड़े दो कुख्यात शार्प शूटर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं..दोनों पर पंजाब पुलिस ने 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था..पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश पंजाब में हत्या की वारदातों के बाद नेपाल फरार हो गए थे... और अब मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान पहुंचे थे...जोधपुर में किसी बड़े व्यापारी को धमकाकर करोड़ों की रंगदारी मांगने की आशंका थी... लेकिन वारदात से पहले ही AGTF और जोधपुर कमिश्नरेट ने दोनों को दबोच लिया.. राजस्थान में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है...जोधपुर में AGTF और कमिश्नरेट पुलिस ने लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटरों को गिरफ्तार किया है...गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा और अबोहर निवासी राजिंदर उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है... दोनों की उम्र करीब 23 साल है... पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश पंजाब में कई गंभीर वारदातों में वांटेड थे...अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या और फाजिल्का में साहिल सेन की हत्या समेत कई मामलों में दोनों की तलाश थी...हत्या की वारदातों के बाद दोनों करीब डेढ़ साल पहले नेपाल भाग गए थे...पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस भी इनकी तलाश में थी... पुलिस के अनुसार जोधपुर में दोनों किसी बड़े व्यापारी को निशाना बनाने की फिराक में थे...व्यापारी को धमकाकर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की आशंका जताई जा रही है...यानी पंजाब में हत्या के बाद नेपाल फरार हुए ये शूटर राजस्थान में एक और बड़ी वारदात की तैयारी में थे...लेकिन एजीटीएफ की निगरानी और समय रहते की गई कार्रवाई ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया... पंजाब के बाद राजस्थान में निगरानी ... पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से जुड़े अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी...इसी दौरान एजीटीएफ को दोनों शूटरों के राजस्थान आने और बड़ी वारदात की तैयारी से जुड़े इनपुट मिले...फिर शुरू हुआ ऑपरेशन...सिरोही से जोधपुर तक मूवमेंट पर नजर रखी गई... और जोधपुर पहुंचते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया... इस कार्रवाई में एजीटीएफ के एएसआई राकेश की अहम भूमिका रही...पुलिस निरीक्षक रामसिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार समेत टीम के अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...एयरपोर्ट थाना जोधपुर पूर्व के थानाधिकारी भरत सिंह रावत और उनकी टीम का भी ऑपरेशन में सहयोग रहा... बाइट0
0
Report
नालंदा में पटेल छात्रावास निर्माण को लेकर संगोष्ठी और सहयोग की अपील
Pariaunna, Bihar:पटेल छात्रावास निर्माण को लेकर संगोष्ठी और पंचायत प्रतिनिधि एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पटेल छात्रावास निर्माण संघ नालंदा के तत्वावधान में किया गया। इसमें विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नालंदा एक शिक्षा और ज्ञान की धरा है। उन्होंने पटेल समाज के लोगों से छात्रावास निर्माण के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए छात्रावास का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है। सभी लोग मिलकर सहयोग करें, ताकि महापुरुषों के सपनों को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है。0
0
Report
बनगांव के नेताजी मार्केट में पुलिस ने 56 चोरी के मोबाइल जब्त, दो गिरफ्तार
Kolkata, West Bengal:বনগাঁর নেতাজি মার্কেট এলাকায় পুলিশের অভিযানে ৫৬টি মোবাইল ফোন উদ্ধারের ঘটনায় দু’জনকে গ্রেফতার করেছে বনগাঁ থানার পুলিশ。 পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, গোপন সূত্রে খবর পেয়ে নেতাজি মার্কেট এলাকায় অভিযান চালায় বনগাঁ থানার পুলিশ। অভিযানে বেশ কিছু মোবাইল ফোন উদ্ধার করা হয়। পুলিশের দাবি, উদ্ধার হওয়া মোবাইলগুলির মধ্যে ৫৬টি চোরাই মোবাইল বলে প্রাথমিকভাবে সন্দেহ করা হচ্ছে। ঘটনার সঙ্গে জড়িত থাকার অভিযোগে স্টেশন রোড ও বাবুপাড়া এলাকা থেকে মিন্টু খান এবং সাগর বিশ্বাস নামে দু’জনকে গ্রেফতার করা হয়েছে। উদ্ধার হওয়া ৫৬টি মোবাইল ফোন বাজেয়াপক করেছে পুলিশ। এই মোবাইলগুলি কোথা থেকে এসেছিল এবং এর সঙ্গে আরও কেউ জড়িত রয়েছে কি না, তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে। ধৃত দু’জনকে আদালতে পেশ করে তাঁদের পুলিশ হেফাজতে নেওয়ার আবেদন জানানো হবে বলে পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে। পুরো ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে বনগাঁ থানার পুলিশ。0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल ने धनबाद के एकल अभियान में शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पेनमैन हॉल में वनबंधु परिषद, धनबाद चैप्टर की महिला समिति की ओर से आयोजित एकल अभियान आचार्य एवं व्यास सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल उपस्थित हुए। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों के होने की आवश्यकता पर बल देते हुए एकल अभियान के माध्यम से दूरदराज के गांवों में बच्चों को शिक्षा देने, परिवारों को जागरूक करने और सामाजिक चेतना विकसित करने के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने आचार्यों, कथाकारों और एकल अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि धनबाद से शुरू हुई यह सेवा यात्रा देश के अधिक से अधिक गांवों तक शिक्षा, संस्कार और जागरूकता का प्रकाश पहुंचाती रहे。0
0
Report
5 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार: डम्पर चोरी मामले का नया राज खुला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विष्णुहरमाड़ा थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार। डम्पर चोरी के मामले में 5 साल से फरार चल रहा था आरोपी। नूह मेवात निवासी वारिस मेव को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी ने चोरी की अन्य वारदातें भी करना स्वीकार किया। माचड़ा निवासी शिवेंद्र सिंह ने 9 जून 2021 को डम्पर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस इकराम उर्फ अकराम, वसीम उर्फ पागल उर्फ डाम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में पता चला कि वारिस चोरी के बाद अपने गांव चला जाता है। इस बीच सूचना पर पुलिस ने वारिस को दौलतপুরा टोल टैक्स से दबोच लिया। वारिस के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी दिन के समय कॉलोनियों में रैकी करते थे। इसके बाद रात को मास्टर की से वाहन चुराकर ले जाते थे। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए गलियों से होकर जाते थे। वहीं चोरी किए गए वाहन को कम कीमत पर बेच देते थे। इन पैसों को नशे और मौजमस्ती का शौक पूरा करने पर खर्च करते हैं।0
0
Report
सीकर नगर निकाय चुनाव: त्रिकोणीय-बहुकोणीय मुकाबला, 21 सितम्बर को होगा अध्यक्ष चयन
Sikar, Rajasthan:सीकर अधिकांश जगह निर्दलीय के भरोसे भाजपा और कांग्रेस सीकर नगर परिषद में है कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत नगर परिषद में खतीजा बन्नों का सभापति बनना तय पलसाना में निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं भाजपा का अध्यक्ष फतेहपुर नगर परिषद में निर्दलीय के भरोसे हैं भाजपा और कांग्रेस सीकर जिले की 14 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, तो कुछ जगह निर्दलीय प्रत्याशी की भूमिका अहम बनी हुई है। वहीं पलसाना में अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।श्रीमाधोपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के रामनाथ सैनी और भाजपा की शांति देवी सैनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। निर्दलीय प्रत्याशी सेडूराम सैनी ने नामांकन वापस ले लिया है। यहां भाजपा के 19, कांग्रेस के 9 और निर्दलीय 7 पार्षद निर्वाचित हुए हैं।रींगस नगरपालिका में कांग्रेस के हरदयाल बलौदा और निर्दलीय सरिता निठारवाल ने नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा के अमित शर्मा और कांग्रेस के अशोक कुमावत के बीच सीधा मुकाबला है। रींगस में भाजपा के 11, कांग्रेस के 5 और 19 निर्दलीय पार्षद हैं।लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के संजीव कुमार, भाजपा के दीपक जाजोदिया और निर्दलीय नसीम बानो मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर सामने आई है।सीकर नगर परिषद में सभापति पद के लिए कांग्रेस की खतिजा बानो और भाजपा की कंचन देवी आमने-सामने हैं। सीकर के 65 वार्डों में कांग्रेस ने 38, भाजपा ने 22, निर्दलीयों ने 4 और आरएलपी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की थी।पलसाना नगरपालिका में भाजपा के नरेश कुमावत निर्विरोध चेयरमैन चुने गए हैं। कांग्रेस की कमला कुमावत ने नामांकन वापस ले लिया। पलसाना में अध्यक्ष पद के लिए पहले कांग्रेस की ओर से कमला कुमावत मैदान में थीं। अब 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।दांता नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश बजाड़ ने नामांकन वापस ले लिया है। अब भाजपा के नेमीचंद कुमावत, कांग्रेस के भंवरलाल चेजारा, निर्दलीय रामेश्वर लाल कुमावत और भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजेश चेजारा के बीच मुकाबला है। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 8 और 5 निर्दलीय पार्षद हैं।खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की विनिता पुनिया और भाजपा की प्रेमदेवी आमने-सामने हैं। अध्यक्ष पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है और 21 सितंबर को निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।अजीतगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस के ओमप्रकाश कुमावत और भाजपा के राजेंद्र सैनी के बीच सीधा मुकाबला है। यहां कांग्रेस के 9, भाजपा के 8 और निर्दलीय 8 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है।रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत जोशी ने नामांकन वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मदन सैनी और निर्दलीय मक़ूद भाटी मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद मुकाबला कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच रह गया है।नीमकाथाना नगरपालिका में कांग्रेस के महेश मेगोतिया और भाजपा के रणजीत सिंह मंगावा आमने-सामने हैं। यहां कांग्रेस के 20, भाजपा के 17 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। तीनों निर्दलीय पार्षदों के कांग्रेस को समर्थन देने की बात सामने आई है।खंडेला नगरपालिका में कांग्रेस के रामगोपाल ने नामांकन वापस ले लिया। अब कांग्रेस की आबिदा बानो, भाजपा के बनवारी लाल और निर्दलीय युधिष्ठर सैनी के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा।धोद नगरपालिका में भाजपा के नवीन पंवार और कांग्रेस के प्रेमाराम के बीच सीधा मुकाबला है। यहां कुल 20 पार्षद अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे, जिनमें भाजपा के 10, कांग्रेस के 8, माकपा का 1 और 1 निर्दलीय पार्षद शामिल है। बहुमत के लिए 11 पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा।फतेहपुर नगरपालिका में मुस्ताक नजमी और महफूज बानो के नामांकन निरस्त होने के बाद अब भाजपा की अंजू भिंडा और कांग्रेस की निकिता रिणवा के बीच सीधा मुकाबला है।वहीं लोसल नगरपालिका में कांग्रेस के बागी निर्दलीय गौरीशंकर शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया है। अब कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह और भाजपा के बलदेवाराम के बीच सीधा मुकाबला होगा। लोसल में कुल 35 पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे, जिनमें कांग्रेस के 16, भाजपा के 9, माकप का 1 और 9 निर्दलीय पार्षद शामिल हैं।इस तरह सीकर जिले की नगर निकायों में कहीं सीधा मुकाबला है, तो कहीं त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी हुई है। कई निकायों में निर्दलीय पार्षद अध्यक्ष पद के चुनाव में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। अब सभी की नजरें 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं;0
0
Report
Advertisement
बद्रीपुर में गुलदार ने फार्महाउस आंगन में घुसकर पालतू कुत्ता ले लिया
Bahara Boj, Uttarakhand:ऊधम सिंह नगर के बाजपुर के बद्रीपुर गांव जहां देर रात एक गुलदार फार्म हाउस के आंगन में घुसा और वहां बैठे पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया... पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई.. बाजपुर के बद्रीपुर में गुलदार की ये तस्वीरें एक बार फिर बता रही हैं कि खतरा अब जंगल तक सीमित नहीं है...0
0
Report
चंदौली में कंटेनर से 51 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - कंटेनर से 2 कुंतल 51 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार - एएनटीएफ गाजीपुर और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई - रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के कटरिया सर्विस लेन के पास पकड़ा गया कंटेनर - कंटेनर के केबिन में बने गुप्त बॉक्स से 120 बंडलों में गांजा बरामद - बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹1.25 करोड़ बताई गई - पुलिस के मुताबिक झारखंड से गांजा लेकर रामनगर क्षेत्र में डिलीवरी देने आ रहा था आरोपी - गिरफ्तार आरोपी की पहचान बजरंग कुमार सिंह, निवासी बोकारो झारखंड के रूप में हुई - आरोपी के कब्जे से मोबाइल, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, एटीएम कार्ड और ₹900 नकद बरामद - पुलिस के मुताबिक गांजा मंटू सिंह नामक व्यक्ति ने रामनगर पहुंचाने के लिए दिया था - मामले में अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी - अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया इलाके में मिली सफलता.0
0
Report
जयपुर SI पुनः परीक्षा: 66% उपस्थिति, शांतिपूर्ण संपन्नता
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर 66.68 प्रतिशत उपस्थिति के साथ SI पुनः परीक्षा संपन्न। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने की परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग। परीक्षा की दोनों पारियों में केंद्रों निरक्षण करते नजर आए संदेश नायक। दूसरी पारी में भी 1 दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था लिया का जायजा । सुरक्षा व्यवस्था एवं फ्लाइंग टीमों से संपर्क कर सभी केंद्रों की जानी स्थिति। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया। जयपुर में 187 केंद्रों पर 68 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा। 66% से अधिक उपस्थिति के साथ शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न।0
0
Report
Advertisement
