icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
322021
ASArvind Singh6 Jul 2025, 12:34 pm

सवाई माधोपुर में ताजिया जुलूस: मातमी धुनों के साथ अद्भुत नज़ारा!

Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-ताजिया-अरविंदसिंह-सवाई माधोपुर 06 जुलाई 2025 एंकर-सवाई माधोपुर में जिला मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत अली के बेटे हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम के अवसर पर आज मातमी धुनों के साथ ताजिया का जुलूस निकाला गया । जिला मोहर्रम कमेटी के सदर कलाम ने बताया कि इस अवसर पर जोहर की नमाज के बाद ताजिए का जुलूस निकाला गया। ताजिया का जुलूस पुराने शहर के इमाम बाडे से शुरू हुवा और शहर पुलिस चौकी के पास स्थित इमाम चौक पहुंचा। जहाँ दस्तार बंदी का कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला मोर्हरम कमेटी द्वारा अखाड़ों की दस्तारबंदी की गई। इस दौरान अखाड़ों के पहलवानों ने जिला मोहर्रम कमेटी के सदर की दस्तारबंदी की गई। इसके बाद ताजिया का जूलूस इमाम चौक से रवाना होकर शहर के सदर बाजार होते हुए तिराहे पर पहुंचा और फिर मातमी धुन के साथ जुलूस ईदगाह के पास करबला पहुंचा। जहाँ ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया। इसके बाद फतिहा ख्वानी हुई और अमन चैन की दुआ मांगी गई। ताजिया के जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए। ताजिया के जुलूस के दौरान अखाड़ों के पहलवानों ने कई हैरत अंगैज करतब दिखाए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोग पहलवानों के करतब देखकर दांतो तले उंगलीयां दबाने को मजबूर हो गए। बाईट-1-कलाम ,सदर, मोहर्रम कमेटी बाईट-2-उदय सिंह मीणा ,पुलिस उपाध्यक्ष शहर सवाई माधोपुर
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर नगर परिषद चुनाव: 92,324 मतदाता, वार्ड 53 में सबसे अधिक वोट, महिलाएं निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं

Dholpur, Rajasthan:नगर परिषद चुनाव: धौलपुर में 92,324 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार, वार्ड 53 में सबसे ज्यादा 2607 तो वार्ड 07 में सबसे कम 606 वोटर धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर के चुनावी रण का खाका साफ हो गया है मतदाता सूची के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के 60 वार्डों में कुल 92,324 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहर की सरकार चुनेंगे। इनमें 48,310 पुरुष, 44,011 महिला और 3 किन्नर मतदाता शामिल हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कुल 97 मतदान बूथ बनाए हैं। वार्ड 53 बना सबसे बड़ा वार्ड जारी सूची में सबसे अधिक मतदाता वाला वार्ड, वार्ड नंबर 53 बना है। इस वार्ड में कुल 2607 मतदाता हैं, जिनमें 1350 पुरुष और 1257 महिला मतदाता हैं। इसके बाद वार्ड 50 और 55 जैसे वार्डों में भी मतदाताओं की संख्या 2000 से अधिक है। राजनीतिक दृष्टि से ये बड़े वार्ड काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। वार्ड 07 सबसे छोटा वार्ड वहीं सबसे कम मतदाता वाला वार्ड, वार्ड नंबर 07 है। यहां कुल 606 मतदाता ही हैं, जिनमें 310 पुरुष और 296 महिला मतदाता हैं। कम मतदाता होने के कारण यहां चुनावी समीकरण सबसे जल्दी बनते-बिगड़ते हैं। 97 बूथों पर होगा मतदान चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 60 वार्डों के लिए 97 मतदान केंद्र बनाए हैं। कई बड़े वार्डों में एक से अधिक बूथ बनाए गए हैं ताकि मतदाताओं को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े। सभी बूथों पर पानी, छाया, रैंप और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला वोटर निभाएंगी निर्णायक भूमिका इस बार महिला मतदाताओं की संख्या 44 हजार से अधिक है। कई वार्ड ऐसे हैं जहां पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में महज 50 से 100 वोटों का ही अंतर है। ऐसे में महिला मतदाता किसी भी प्रत्याशी की जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रत्याशी सक्रिय मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब प्रशासन चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहा है। दूसरी ओर संभावित प्रत्याशी ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। वार्डों में नुक्कड़ सभाएं, घर-घर संपर्क और सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू हो गया है। 3 किन्नर मतदाता भी करेंगे मतदान धौलपुर नगर परिषद चुनाव में इस बार समावेशी लोकतंत्र की मिसाल देखने को मिलेगी। नगर परिषद क्षेत्र के कुल 92,324 मतदाताओं में 48,310 पुरुष और 44,011 महिला मतदाताओं के साथ 3 किन्नर मतदाता भी पंजीकृत हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा इन्हें भी मतदाता सूची में शामिल कर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभा सकें。
0
0
Report

डोंबिवली के सोनारपाडा में महिलाओं समेत पुरुषों पर बर्बर मारपीट, 5 घायल

Kalyan, Maharashtra:डोंबिवलीच्या सोनारपाडा भागात महिलांना मारहाण डोंबिवलीच्या सोनारपाडा भागात पुरुषांसह महिलांना बेदम मारहाण करण्यात आली. सोनारपाडा माणगाव मानपाडा परिसरात जागेवरून वाद झाल्याने मोठा राडा झाला. गोंधळाचा हा सगळा व्हिडिओ मोबाईलमध्ये चित्रित झालााय. या मारहाणीत पाच जण जखमी झालेत. या प्रकरणी मानपाडा पोलिसांनी गुन्हा दाखल केला आहे. सोनार पाडाच्या मानगाव मानपाडा परिसरात एका विकासाकाकडून जबरदस्तीने नागरिकांना घरातून बाहेर काढत १० घर तोडण्यात आल्याचा आरोप होतोय.दरम्यान त्याला विरोध केला असता मारहाण करण्यात आल्याचा आरोप स्थानिक शेतकरी आणि महिलांनी केलाय. या प्रकरणी पोलिसांनी गुन्हा दाखल केला असून अधिक तपास पोलीस करत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

कुमलाई ग्राम पंचायत प्रमुख के अभाव पर बीजेपी का प्रदर्शन

Mal Bazar, West Bengal:কুমলাই গ্রাম পঞ্চায়েতে প্রধানের অনুপস্থিতির অভিযোগে বিজেপির বিক্ষোভ... মাল ব্লকের কুমলাই গ্রাম পঞ্চায়েতে প্রধান ও উপপ্রধানের অনুপস্তিতির অভিযোগ তুলে বিক্ষোভে নামল বিজেপি। সাধারণ মানুষ বিভিন্ন কাজে পঞ্চায়েত কার্যালয়ে এসে ফিরে যাচ্ছেন বলে অভিযোগ বিজেপির। মঙ্গল ওরাওয়ের নেতৃত্বে পঞ্চায়েত কার্যালয় ঘেরাও করে বিক্ষোভ দেখান বিজেপি কর্মীরা। বিষয়টি নিয়ে বিডিওর দ্বারস্থ হওয়ারও হুঁশিয়ারি দিয়েছে দল। সম্প্রতি তৃণমূল ছেড়ে কংগ্রেসে যোগ দিয়েছেন কুমলাই গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধান সুনিতা মুন্ডা। শিলিগুড়ির মিত্র সম্মিলনী হলে প্রদেশ কংগ্রেস সভাপতির হাত থেকে পতাকা নিয়ে তিনি কংগ্রেসে যোগ দেন। তবে নিজের অনুপস্থিতির অভিযোগ প্রসঙ্গে সুনিতা মুন্ডার দাবি, নিরাপত্তাজনিত সমস্যার কারণে তিনি পঞ্চায়েত দপ্তরে যেতে পারছেন না। বিজেপির অভিযোগের পাল্টা কংগ্রেসের মাল ব্লক সভাপতি নাসিম আহমেদ বলেন, প্রধান ও উপপ্রধান পঞ্চায়েতে আসছেন। বিজেপি অশান্তি সৃষ্টি করছে বলেও অভিযোগ করেন তিনি। তাঁর দাবি, ‘ভয়ের পরিবেশ’-এর কারণেই প্রধানের পঞ্চায়েতে আসতে সমস্যা হচ্ছে। বাইট ১) বিজেপি নেতা মঙ্গল ওড়াও। ২) কংগ্রেসের ব্লক সভাপতি নাসিম আহমেদ।
0
0
Report

नूंह मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के लिए एक दिवसीय धरना, सरकार पर दबाव बढ़ा

Nuh, Haryana:मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ आफताब अहमद का एक दिवसीय सांकेतिक धरना। राजा शाहिद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में दवाइयों, डॉक्टरों और मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर नूंह विधायक आफताब अहमद की अध्यक्षता में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। धरने को संबोधित करते हुए विधायक आफताब अहमद ने कहा कि नूंह का मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह महज ‘रेफर कॉलेज’ बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मरीजों को यहां आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। आफताब अहमद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी आवश्यक जांच सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन, जिला प्रशासन और सरकार को सुविधाएं सुधारने के लिए एक महीने का समय दिया जा रहा है। यदि निर्धारित समय में मेडिकल कॉलेज में आवश्यक डॉक्टर, दवाइयां और जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो एक महीने बाद दोबारा बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगला धरना अनिश्चितकालीन होगा। धरने के दौरान लोगों ने मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की और सरकार से जल्द से जल्द व्यवस्थाओं में सुधार करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

बालाघाट के बैगा बच्चों की मौत: विधायक ने सरकार पर आरोप, आंकड़ा 23-24 तक

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के बिरसा क्षेत्र में मीजल्स रुबेला संक्रमण के कारण बैगा बच्चों की मौत मामले मे नया आकड़ा सामने आया है। क्षेत्रीय विधायक ने अब तक 23-24 बच्चो की मौत का दावा किया है और कहा कि इसके लिए सरकार दोषी है। विधायक ने कहा कि मीजल्स रुबेला संक्रमण से इतने आदिवासी बच्चों की मौत बेहद दुखद है, लेकिन इस मामले मे मुख्यमंत्री मौन है और सरकार के मंत्री मौन है। विधायक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली समेत नक्सलवाद का हवाला देकर टीकाकरण नहीं होने की दलील पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसी क्षेत्र में स्कूल संचालित हो रहे हैं, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की निचली टीमें पहुंच रही हैं, तब नक्सलवाद का डर नहीं था..? विधायक ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के लोग इंजेक्शन और टीकाकरण से कभी नहीं डरे...! कोविड के दौर में बालाघाट की करीब 17 लाख आबादी में से लगभग 15 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ था। तब किसी ने इंजेक्शन से डर की बात नहीं कही। प्रभावित क्षेत्र में अभी लगातार स्क्रीनिंग हो रही है, मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद मौतों का आंकड़ा करीब 23-24 तक पहुंचना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई में चार विभागों की जिम्मेदारी सामने आई है, लेकिन छोटे कर्मचारियों को दोषी ठहराना उचित नहीं है। ऊपर के स्तर पर हुई गलतियों के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सरकार और उच्च अधिकारी दोषी विभागीय अधिकारियों को बचा रहे हैं तथा सत्ता सहयोगी द्वारा उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। ब्रेकिंग न्यूज़ बालाघाट। बालाघाट–विशेष जनजाति बैगा समुदाय के बच्चों की मौत मामले में भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का बड़ा बयान... बच्चों की मौत आगे पीछे हुई है इसलिए सरकारी आंकड़ों में नहीं दी गई होगी... विधायक कर्राहे ने भी माना कि सिर्फ बोनदारी गांव में ही 8 बच्चों की मौत हुई है... जिस बोनदरी गांव में 8 बच्चों की मौत हुई है उसे सरकारी आंकड़ों में नहीं लिया गया... विधायक कर्राहे ने प्रशासन से सही आंकड़े प्रस्तुत करने की बात कही है... भाजपा से लांजी के विधायक हैं राजकुमार कर्राहे.. भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे के इस बयान से अब हलचल मच गई है। इस पूरे मामले को लेकर मुख्य जिला चिकित्सालय के अधिकारी परेश उपल्ब ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और बोनदरी और आसपास के क्षेत्र में हमारी डोर टू डोर 40 टीम लगातार काम कर रही है।
0
0
Report

दतिया में जनसुनवाई के दौरान महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, Krankenhaus में उपचार जारी

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है。 महिला की पहचान पूनम वाल्मीकि, निवासी भांडेर क्षेत्र, दतिया के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक पूनम का मायका ग्वालियर में है, जबकि उसकी ससुराल दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र में है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ससुराल पक्ष से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है。 पूनम वाल्मीकि की शिकायत पर पुलिस द्वारा उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला का आरोप है कि वह लगातार अपनी शिकायत को लेकर पुलिस की जनसुनवाई में पहुंच रही थी, लेकिन उसे अपेक्षित सुनवाई नहीं मिल रही थी。 इसी के चलते मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है और महिला को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और जहरीले पदार्थ के सेवन की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बेंगलुरु के विक्नाना नगर में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार की मौत

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु में एक घातक हादसा जिसने लोगों को दहला दिया. घटना कल लगभग 10:00 बजे Vignana Nagar, Kagadasapura Main Road पर हुई. एक कार तेज़ रफ्तार से सड़क पर इंतजार कर रहे वाहनों में भिड़ गई. 33 वर्षीय Naveen मौके पर ही मृत्यु हो गई. टक्कर की तीव्रता से Naveen अपने बाइक से लगभग 50 फीट फेंके गए. Naveen को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर मौत हो गई. Jeevan Bheemanagar ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. Jeevan Bheemanagar थाना ने 63 वर्षीय कार चालक को हिरासत में लिया है. Naveen एक कटिंग शॉप में काम करते थे. सुबह काम पर जाते समय कार ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर नगर पालिका-फायर कर्मचारी 20वें दिन भी हड़ताल, 26 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन का ऐलान

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। सरकार पर 13 मई के समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद रादौर में कृषि मंत्री श्याम सिंह र Rana के आवास पर प्रदर्शन कर उनके पुत्र नेपाल R Rana को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। नगर पालिका और फायर कर्मचारियों ने 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर मोर्चा खोल रखा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद रादौर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल राणा को ज्ञापन सौंपकर आगामी विधानसभा सत्र में उनकी मांगों को उठाने की अपील की। कर्मचारी नेताओं के अनुसार 13 मई को 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें कर्मचारियों को पक्का करना, सफाई कर्मियों और सीवरमैन की नियमित भर्ती, ठेका प्रथा खत्म करना, शहीद फायर कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना शामिल है। इसके अलावा जोखिम भत्ता और फायर कर्मचारियों के लिए नियमित नीति बनाने की मांग भी शामिल थी। कर्मचारियों ने मुंडा माजरा में वाल्मीकि समाज के बीच जनसभा कर समर्थन की अपील की। वहीं सर्व कर्मचारी संघ ने 26 अगस्त को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. बाइट – ललित कुमार, फायर ब्रिगेड कर्मचारी: “13 मई को सरकार के साथ हमारी 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ। हम सरकार से मांग करते हैं कि समझौते को तुरंत लागू किया जाए। 26 अगस्त को लघु सचिवालय पर बड़ा प्रदर्शन होगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।”
0
0
Report

मोहम्मदाबाद गोहना विद्युत पोल से पिकअप टकराया बड़ा हादसा टला

VKVasim KhanFollow8m ago
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिकअप की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खंभा फिलहाल केबल के सहारे रुका हुआ है। हादसा डॉक्टर जियाउद्दीन के करीब 10 मीटर आगे और रजिस्ट्री कार्यालय से पहले हुआ। व्यस्त बाजार होने के कारण स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त खंभे को जल्द बदलने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका टाली जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा जल्द नहीं बदला गया तो बाजार में हादसे का खतरा बना रहेगा और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
0
0
Report

जालोर फैमिली कोर्ट ने तलाक रद्द कर एकतरफा डिक्री निरस्त कर दिया

Jaipur, Rajasthan:BJP की पूर्व विधायक का तलाक रद्दः 3 साल पहले दिए आदेश को कोर्ट ने एकतरफा माना; पति ने कहा- सोने की मणि नहीं चाहिए। जालोर की फैमिली कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक अमृता मेघवाल और भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल के तलाक को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने करीब 3 साल पहले पारित एकतरफा तलाक की डिक्री को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने माना कि अमृता मेघवाल को मामले में विधि अनुसार नोटिस की तामील नहीं हुई और उन्हें अपना पक्ष रखने का सही मौका नहीं मिला। आदेश के बाद बाबूलाल मेघवाल ने कहा- भले ही अमृता सोने की मणि हो, लेकिन अब मुझे यह मणि नहीं चाहिए। दरअसल, बाबूलाल मेघवाल ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 के तहत विवाह विच्छेद (तलाक) की याचिका 22 सितंबर 2022 को जालोर फैमिली कोर्ट में पेश की थी। अमृता को जयपुर के पुराने पते पर नोटिस भेजे गए, लेकिन मकान लंबे समय से बंद होने के कारण नोटिस कई बार लौट आए। इसके बाद समाचार पत्र में नोटिस प्रकाशित करवाकर तामील की कार्रवाई की गई। अमृता की ओर से बाद में कोर्ट में आवेदन देकर कहा गया कि वह उस पते पर रहती नहीं थीं और उन्हें तलाक की कार्यवाही की जानकारी ही नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने 13 जून 2023 को प्रकरण की नकल के लिए आवेदन किया और 5 जुलाई 2023 को एकतरफा डिक्री निरस्त करने का आवेदन पेश किया। कोर्ट ने माना- नोटिस तामील प्रक्रिया में कमी रही। कोर्ट के अनुसार, जिस पते पर नोटिस भेजे गए थे, वहां मकान बंद और ताला लगा मिला था। रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए नोटिस भी मकान बंद होने की टिप्पणी के साथ वापस आए। ऐसे में समाचार पत्र में प्रकाशित नोटिस के आधार पर की गई तामील को परिस्थितियों में पर्याप्त नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने माना कि अमृता मेघवाल को विधि के अनुरूप नोटिस नहीं मिला था। ऐसे में उन्हें अपना पक्ष रखने के अवसर से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है। कोर्ट ने 7 जून 2023 की डिक्री भी निरस्त की। फैमिली कोर्ट के पीठासीन अधिकारी (आरजेएस) अमर वर्मा ने अमृता मेघवाल का आवेदन स्वीकार करते हुए 4 मई 2023 की एकतरफा कार्यवाही और 7 जून 2023 को पारित निर्णय एवं डिक्री को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने मामले को दोबारा दर्ज कर आगे सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद करीब 3 साल पुराने तलाक केस में दोनों पक्षों को अब फिर से कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखने का मौका मिल सकेगा। अमृता मेघवाल की ओर से वकील संजय बोराणा और बाबूलाल मेघवाल की ओर से वकील सुरेंद्र कुमार दवे ने पैरवी की। बाबूलाल मेघवाल बोले- यह अंतिम फैसला नहीं है। अमृता का दावा है कि उन्हें पक्षकार नहीं बनाया गया, ऐसे में वह ऊपर की कोर्ट में पक्षकार बन सकती हैं, जहां कोर्ट के अनुसार उन्हें सुनवाई का मौका मिल सकेगा। मेरी बेटी उनके पास है, उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत लाएंगे। 2008 में हुई थी दोनों की शादी। अमृता मेघवाल की शादी जालोर जिले के नोरवा गांव हाल रामदेव कॉलोनी, जालोर निवासी एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल पुत्र हेमाराम मेघवाल से 21 अप्रैल 2008 को हुई थी। अमृता चाणोद (पाली) की रहने वाली हैं। 21 जनवरी 2019 को दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि अलग रहने लगे। करीब 3 साल बाद बाबूलाल ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसके बाद कोर्ट ने 4 मई 2023 को बाबूलाल के पक्ष में फैसला दिया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top