Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

सुरेश खन्ना ने वृंदावन में कॉरिडोर को बताया 'अच्छा', जानिए क्या है खास!

KANHAIYA LAL SHARMA
Jun 30, 2025 17:01:01
Mathura, Uttar Pradesh
- प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे वृंदावन, कॉरिडोर को बताया अच्छा मथुरा- उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि वृंदावन एक आध्यात्मिक नगरी है। यहां सभी पूर्ण आस्था के साथ यहां आते हैं उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी से विश्व कल्याण की कामना की है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण योजना के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार जहां जरूरत समझ रही है वहां विकास कार्य कर रही है किसी क्रम में बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण भी कराया जा रहा है। कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कॉरिडोर बने तो अच्छा रहेगा। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने उन्हें कॉरिडोर परियोजना की जानकारी दी। बाइट - सुरेश कुमार खन्ना, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement