Back
सुरेंद्र यादव बोले: पीएम-सीएम सभा में भीड़ पैसे से आती है
MKMukesh Kumar
Sept 14, 2025 01:04:00
Jehanabad, Bihar
MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 14-09-2025
SLUG - RJD_MP
A.INTRO - 16 सितंबर को जहानाबाद से शुरू होने वाली तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा को लेकर तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सभा में जो भीड़ होती है। वह पैसे की बदौलत है अन्य जगहों से लाई जाती है। जबकि तेजस्वी यादव बिहार के आइकॉन है और उन्हें सुनने और उनकी बातों को गंभीरता से लेने के लिए भीड़ इकट्ठा होती है। उन्होंने दावा किया कि पीएम और सीएम के कार्यक्रम में पैसा और पावर का इस्तेमाल न किया जाए तो यह भीड़ महज सैकड़ो में ही निपट जाएगी। राजद सांसद तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के बारे में कहा कि राहुल गांधी के साथ चलने वाली वोट अधिकार यात्रा में जिन जिलों में यही यात्रा नहीं पहुंची थी वहां-वहां तेजस्वी यादव इस यात्रा के माध्यम से बिहार वासियों को जागरूक करेंगे। राजद सांसद यही नही रुके उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को निशाने पर लेते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वे हमारे अभिभावक हैं, अच्छे इंसान भी हैं, लेकिन चुनाव के समय बिहार के दौरे पर आते हैं। उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए कुछ नहीं किया। जेपी नड्डा जी पटना यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं, लेकिन आज तक उन्होंने इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। पढ़-लिखकर गायब हो गए। लोग मरने के बाद भी पूर्वजों को याद करते हैं, लेकिन ये तो जिंदा रहते हुए भी याद नही करते। वे सिर्फ बिहार में राजनीति करने आते है।उन्होंने जेपी नड्डा को नौटंकीबाज और जुमलेबाज तक कह डाला। बिहार की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए सुरेंद्र यादव ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में हर हाल में महागठबंधन की सरकार बनेगी। जनता अब मन बना चुकी है। अगली सरकार महागठबंधन की होगी।
Byte - सुरेन्द्र प्रसाद यादव,राजद सांसद, जहानाबाद
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HKHARI KISHOR SAH
FollowSept 14, 2025 03:02:500
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowSept 14, 2025 03:00:350
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 14, 2025 03:00:090
Report
0
Report
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 14, 2025 02:46:47Noida, Uttar Pradesh:1409ZUP_ANI MORN R4
CHANDIGARH: YOGRAJ SINGH (FORMER INDIAN CRICKETER) ON INDIA VS PAKISTAN ASIA CUP 2025 MATCH /WOMEN CRICKET MATCH
3
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 14, 2025 02:45:48Noida, Uttar Pradesh:1409ZUP_ANI MORN R2
NOIDA (UP): MADAN LAL (FORMER INDIAN CRICKETER) ON INDIA VS PAKISTAN ASIA CUP 2025 MATCH
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 14, 2025 02:45:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 14, 2025 02:45:340
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowSept 14, 2025 02:45:120
Report
1
Report
3
Report
CSCharan Singh
FollowSept 14, 2025 02:33:594
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 14, 2025 02:33:392
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 14, 2025 02:33:201
Report